सोमवार, 7 फ़रवरी 2022

भाजपा विधायक के समर्थन में जनसभा की: रक्षामंत्री

भाजपा विधायक के समर्थन में जनसभा की: रक्षामंत्री  

नेहा वर्मा       

नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हमीरपुर जनपद की राठ विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी वर्तमान विधायक मनीषा अनुरागी के समर्थन में जनसभा की। ब्रम्हानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय ग्राउंड पर आयोजित जनसभा में रक्षा मंत्री ने कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस विकास विरोधी पार्टियां हैं। जबकि भारतीय जनता पार्टी विकासवादी राजनीति करती है।राजनाथ सिंह ने कहा कि केन वेतवा परियोजना के लिए 44 हजार करोड़ रुपये स्वीकृत है। प्रत्येक गरीब के घर राशन पहुंच रहा है। 

नवजवानों को रोजगार दिलाया जा रहा है। धनाभाव में गरीब अपना इलाज न करा पाने पर असमय मौत का शिकार होते थे। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से मुफ्त इलाज का रास्ता खोला जिसे और विस्तृत किया जाएगा। हैलीकाप्टर से उतरते ही सबसे पहले स्वामी ब्रम्हानंद की समाधि पर पुष्प अर्पित किए। ग्राउंड में एक घंटा रुके। 26.16 मिनट में भाषण समाप्त कर हैलीकाप्टर से रवाना हो गए। 

सभा स्थल पर सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय, विधायक मनीषा अनुरागी, जयंती राजपूत, चौधरी राजेंद्र सिंह लोधी, श्रीनिवास बुधौलिया, कमलेश सक्सेना, अरविद मुखिया, प्रीतम सिंह किसान, प्रमोद सिंह गौड़, डॉ आराधना राजपूत, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल, नगर सेठ कैलाशचंद्र अग्रवाल, राकेश मिश्रा, ममता रवि गुप्ता, डॉ महेंद्रपाल सिंह लोधी, नीलेश कुमार अग्रवाल, बृजेश गुप्ता, अमरजीत अरोरा, सुयशुभानु शिवहरे, संजय त्रिपाठी, सुरेश खेवरिया सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। संचालन डॉ उमाकांत लोधी ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...