सोमवार, 7 फ़रवरी 2022

हरियाणा सरकार ने रहीम को 21 दिन की पैरोल दीं

हरियाणा सरकार ने रहीम को 21 दिन की पैरोल दीं  
राणा ओबरॉय   
रोहतक। हरियाणा के रोहतक जिले की सुनारियां जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को हरियाणा सरकार ने बड़ी राहत दी है। हरियाणा सरकार ने राम रहीम को 21 दिन की पैरोल दे दी है। इसी बीच डेरा प्रमुख की पैरोल को लेकर हरियाणा के जेल मंत्री रणजीत चौटाला ने कहा कि राम रहीम भी जेल का एक कैदी है और उसे भी दूसरे कैदियों की तरह पैरोल मांगने का मौलिक अधिकार है। राम रहीम को जेल में सुरक्षा देना जेल प्रशासन का काम है और पैरोल पर बाहर आने के बाद सुरक्षा देना गृह मंत्रालय का काम है।
उन्होंने कहा कि कानून के हिसाब से मंडल कमिश्नर राम रहीम की पैरोल पर फैसला करेंगे। राम रहीम के मामले में पैरोल देने में जेल प्रशासन का कोई रोल नहीं है। मंत्री ने कहा कि जेल में राम रहीम की सुरक्षा करना जेल प्रशासन का काम है और जेल के बाद उनकी सुरक्षा का जिम्मा गृह मंत्रालय के अधीन है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...