बुधवार, 2 फ़रवरी 2022

टीवी की मोस्ट स्टाइलिश एक्ट्रेस में शुमार तंबोली

टीवी की मोस्ट स्टाइलिश एक्ट्रेस में शुमार तंबोली
कविता गर्ग        
मुबंई। निक्की तंबोली बुधवार को टीवी की दुनिया का एक बड़ा नाम बन चुकी हैं। निक्की को टीवी की मोस्ट स्टाइलिश एक्ट्रेस में शुमार किया जाता है। एक्ट्रेस के ग्लैमरस स्टाइल स्टेटमेंट पर फैंस फिदा रहते हैं। निक्की तंबोली ने अब एक बार फिर अपने लेटेस्ट सुपर सिजलिंग फोटोज से फैंस की धड़कनों को तेज कर दिया है। 
नए फोटोशूट की तस्वीरों में निक्की रेड कलर की स्ट्रैपलेस बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आ रही हैं। निक्की ने न्यूड ब्राउनिश आईशैडो, न्यूड लिपस्टिक, आईलाइनर और मस्कारा के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है। साइड पार्टेड ओपन हेयर में निक्की बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। अलग-अलग पोज देती हुई नजर आ रही हैं। हर तस्वीर में एक्ट्रेस का स्टाइल, लुक्स, एटीट्यूड, एक्सप्रेशंस पिक्चर परफेक्ट हैं। 
फैंस निक्की की इन तस्वीरों पर फिदा हो रहे हैं और लगातार कमेंट कर रहे है। एक फैन ने लिखा- 'निक्की आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं।' कई सारे यूजर्स निक्की को गॉर्जियस बता रहे हैं।
निक्की तंबोली के करियर की बात करें तो बिग बॉस के बाद से उनके पास कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं। निक्की कलर्स के दूसरे बड़े शो खतरों के खिलाड़ी में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा निक्की कई गानों में भी नजर आई हैं।

एंड्रॉयड यूजर्स के लिए सर्विस उपलब्ध की: पेटीएम

एंड्रॉयड यूजर्स के लिए सर्विस उपलब्ध की: पेटीएम   
अकांशु उपाध्याय      
नई दिल्ली। डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म पेटीएम में कई फीचर्स हैं। जिसमें बिल पेमेंट्स, प्रीपेड रिचार्ज, सिलेंडर बुक करना, क्रेडिट कार्ड पेमेंट, इन्वेस्टमेंट करना आदि जैसे काम किए जा सकते हैं। यहां पर कई फीचर्स मौजूद हैं। पेटीएम सर्विस जो एनएफसी के जरिए पेमेंट करती है वो बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी काम करती है। ये सर्विस फिलहाल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध करवा दी गई है। आईएएस यूजर्स इस सर्विस का यूज नहीं कर सकते हैं।
एनएफसी-सपोर्टेड टैप टू प्ले फीचर आईफोन यूजर्स के लिए केवल एप्पल पे के जरिए एक्सेसबल है जो कि भारत में फिलहाल उपलब्ध नहीं है। ऐसे में अगर आप एंड्रॉयड यूजर है और टैप टू पे फीचर का यूज अपने फोन पर करना चाहते हैं तो इसके लिए पूरा प्रोसेस यहां पर बता रहे हैं।
इसके लिए आपको सबसे पहले पेटीएम ऐप ओपन करना होगा। ऐप ओपन करने से पहले आप गूगल प्ले स्टोर पर जाकर इसे लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट जरूर कर लें। नए वर्जन में ही आपको टैप टू पे फीचर देखने को मिलेगा।

एससी के सीजेआई रमना को संगठन की धमकी

एससी के सीजेआई रमना को संगठन की धमकी   
अकांशु उपाध्याय         
नई दिल्ली। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों को एक बार फिर आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस का फोन कॉल आया। इसमें सीजेआई एनवी रमना के लिए धमकी दी गई। कॉल में, एसएफजे के संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नू की आवाज में चेतावनी दी गई है कि शुक्रवार चार फरवरी को दिल्ली रेलवे स्टेशन को ब्लॉक कर दिया जाएगा। इससे पहले पन्नू ने सुप्रीम कोर्ट के ऊपर खालिस्तानी झंडा फहराने की धमकी दी थी।
न्यूज चैनल रिपब्लिक टीवी के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने बताया कि हमारे कुछ साथियों को सुबह यह कॉल आया। उन्होंने कहा कि हमें लगता है कि ये लोग बार - बार सिर्फ ऊल-जुलूत बातें कहकर हमें प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन मुझे नहीं लगता कि उनकी इस बातों पर कोई गंभीर फैसला लेने की जरूरत है।
पांच जनवरी 2022 को प्रधानमंत्री मोदी पंजाब के बठिंडा से फिरोजपुर के शहीद स्मारक जा रहे थे। मौसम खराब होने की वजह से वे सड़क मार्ग से जा रहे थे, लेकिन शहीद स्मारक से करीब 30 किमी पहले कुछ प्रदर्शनकारियों ने पीएम का रास्ता रोक लिया था। करीब 20 मिनट रुके रहने के बाद पीएम को वापस लौटना पड़ा था। तब से लेकर सुप्रीम कोर्ट के वकीलों के पास 6 कॉल्स आ चुके हैं।
इससे पहले पन्नू ने 26 जनवरी को दिल्ली में मोदी का रास्ता रोकने की धमकी देते हुए खालिस्तानी झंडा फहराने की घोषणा की थी और ऐसा करने वाले को 10 लाख डॉलर ईनाम देने की बात कही थी। उसने जम्मू - कश्मीर के लोगों को भी दिल्ली मार्च करने और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में कश्मीर का झंडा फहराने की अपील की थी। पन्नू ने एससी की रिटायर्ड जज इंदू मल्होत्रा को प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक की जांच को नहीं बढ़ाने की धमकी दी थी। सुप्रीम कोर्ट के वकील विनीत जिंदल ने दिल्ली पुलिस में इस संबंध में एक एफआईआर भी दर्ज कराई है। जिंदल ने कहा कि खालिस्तानियों के बयान भारत की संप्रभुता और एकता को चुनौती देते हैं और विभिन्न समुदायों और राज्यों के बीच नफरत पैदा करने वाले हैं।

एक्ट्रेस अनन्या ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर कियें

एक्ट्रेस अनन्या ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर कियें    

कविता गर्ग           मुबंई। बॉलीवुड की मोस्ट प्रॉमिसिंग और फेवरेट एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों अपने ग्लैमरस लुक्स को लेकर सुर्खियों में हैं। अनन्या अपनी अपकमिंग फिल्म गहराइयां के प्रमोशन के लिए एक से बढ़कर एक स्टनिंग लुक कैरी कर रही हैं। अनन्या हाल ही में बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले में अपनी फिल्म को प्रमोट करने पहुंची थीं। बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले में अनन्या ने पिंक और ऑरेंज कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी थी। एक्ट्रेस ने अब इस लुक में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ स्टनिंग फोटोज शेयर कियें हैं। अनन्या इस लुक में किसी फैशन डीवा से कम नहीं लग रही हैं। अनन्या ने अपनी इस सिजलिंग ड्रेस के साथ ग्लॉसी आईशैडो और ग्लॉसी लिपस्टिक लगाई है। एक्ट्रेस ने बालों को सॉफ्ट कर्ल्स के साथ ओपन ही रखा है। शॉर्ट बॉडीकॉन ड्रेस में अनन्या का लुक देखते ही बनता है।

एक्ट्रेस की इन फोटोज को अब तक 7 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। फैंस कमेंट सेक्शन में जमकर प्यार लुटा रहे हैं। वेबसाइट पर ये ड्रेस आपको कई अलग-अलग साइज में मिल जाएगी।
इससे पहले भी अनन्या के कई लुक्स वायरल हो चुके हैं। अनन्या एक शानदार एक्ट्रेस के साथ अब फैशन डीवा का टैग भी अपने नाम कर रही हैं। फैशन वर्ल्ड में अनन्या काफी एक्टिव हैं और नए-नए लुक्स ट्राई करके फैंस को इंप्रेस कर रही हैं।
अनन्या जल्द ही मल्टीस्टरर फिल्म गहराइयां में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी, धैर्य करवा लीड रोल में हैं। फिल्म 11 फरवरी 2022 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। अब देखने वाली बात होगी कि रिलीज होने के बाद दर्शकों का फिल्म को क्या रिस्पॉन्स मिलता है।

सपा प्रमुख अखिलेश को कांग्रेस ने वॉकओवर दिया

सपा प्रमुख अखिलेश को कांग्रेस ने वॉकओवर दिया  

संदीप मिश्र          लखनऊ। कांग्रेस ने यूपी चुनाव में अचानक एक बड़ा फैसला लेकर चौंका दिया है। मैनपुरी की करहल से उतरे सपा प्रमुख अखिलेश यादव को कांग्रेस ने वॉकओवर दे दिया है। करहल से घोषित की गई प्रत्याशी का कांग्रेस ने नामांकन नहीं कराया है। इसे अखिलेश यादव का कांग्रेस को समर्थन माना जा रहा है। यहीं नहीं, कांग्रेस ने इटावा की जसवंतनगर सीट से उतरे सपा के शिवपाल यादव के खिलाफ भी अपने प्रत्याशी का नामांकन नहीं कराया है। कांग्रेस ने पहली सूची में करहल से ज्ञानवती यादव और मैनपुरी सदर विधानसभा क्षेत्र से जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य को प्रत्याशी घोषित किया था। ज्ञानवती को टिकट दिए जाने का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध करके उनके पुतले तक फूंक दिए थे। समाजवादी पार्टी ने जब करहल विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को प्रत्याशी बनाया तो कांग्रेस हाईकमान ने अपना निर्णय बदल दिया।

कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय से ज्ञानवती यादव को फोन करके करहल विधानसभा क्षेत्र से नामांकन नहीं करने के निर्देश दिए। इस संबंध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित कार्यवाहक जिलाध्यक्ष को भी सूचना दी गई। जिलाध्यक्ष और कार्यवाहक जिलाध्यक्ष ने भी करहल विधानसभा क्षेत्र से घोषित प्रत्याशी ज्ञानवती यादव को हाईकमान के निर्णय की सूचना दे दी।

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस प्रत्याशियों के सामने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं। अखिलेश यादव पहली बार करहल सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने सोमवार को मैनपुरी पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। अखिलेश के सामने भाजपा ने आगरा से सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल को चुनाव मैदान में उतारकर सबको चौंका दिया है। बघेल ने भी सोमवार को करहल सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया।

सपा-बसपा और कांग्रेस ने पत्ते नहीं खोले: योगी

सपा-बसपा और कांग्रेस ने पत्ते नहीं खोले: योगी    

संदीप मिश्र            गोरखपुर। उत्‍तर प्रदेश की सर्वाधिक चर्चित सीट गोरखपुर को लेकर सपा-बसपा और कांग्रेस ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। भाजपा ने इस सीट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनाव लड़ने की घोषणा पखवाड़े भर पहले ही कर दी है। वह चार फरवरी को यहां से नामांकन भी कर देंगे। दो फरवरी को वह गोरखपुर पहुंच रहे हैं।इस बीच भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने यहां से ताल ठोंकने का ऐलान कर दिया है लेकिन सपा-बसपा और कांग्रेस ने अभी तक पत्‍ते नहीं खोले हैं। उनकी रणनीति क्या होगी, इसे लेकर लोगों के बीच उत्सकुता बनी हुई है।गोरखपुर सदर संसदीय सीट से योगी लगातार पांच बार सांसदी जीते। मुख्यमंत्री बनने के बाद वह पहली बार गोरखपुर शहर सीट से विधायकी का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। उधर, आजाद समाज पार्टी ने भी अपने मुखिया चंद्रशेखर के गोरखपुर शहर सीट से टिकट की घोषणा कर रखी है। अब आम आदमी पार्टी ने विजय कुमार श्रीवास्तव को मैदान में उतार दिया है। लेकिन सपा, बसपा और कांग्रेस ने अभी तक इस सीट को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

आम आदमी पार्टी(आप) ने सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया है। शनिवार को आप के प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सूबे की विधानसभा की 40 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया। इस सूची में पहले नंबर पर गोरखपुर की सदर सीट रही। इस सीट से विजय कुमार श्रीवास्तव की उम्मीदवारी घोषित की। सीएम योगी आदित्यनाथ भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर इसी सीट से प्रत्याशी घोषित हैं। सीएम के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशी घोषित कर उन्हें अपने गढ़ में घेरने की कोशिश की है। इस कवायद में जातीय समीकरण भी साधने की कोशिश की गई है। माना जा रहा है कि गोरखपुर सदर सीट में बड़ी संख्या में कायस्थ मतदाता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से 4 फरवरी को भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इसके बाद वह महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। योगी 2 फरवरी को चार दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएंगे। पहले दिन वह भाजपा महानगर, विधानसभा प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी और संयोजक के साथ बूथ अध्यक्षों की बैठक को सरस्वती विद्या मंदिर आर्य नगर में संबोधित करेंगे।

अगले दिन 3 फरवरी को वह दिग्विजय नाथ पीजी कॉलेज के बलरामपुर हॉल में दिन में 11 से 12 बजे तक चिकित्सक सम्मेलन और इसके बाद 12.30 से निपॉल क्लब में शिक्षक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 5:30 से सरस्वती विद्या मंदिर आर्यनगर में अधिवक्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद 4 फरवरी को सुबह 10:30 बजे कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इसके बाद दिन में 11 बजे महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उसके बाद गोरखपुर क्लब में अपराह्न 2:30 बजे से चित्रांश जागरूक मतदाता सम्मेलन और शाम को 4 बजे से गोरखपुर क्लब में ही प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। योगी 5 फरवरी को शहर में घर-घर संपर्क करेंगे। इस बीच सुबह 9 बजे से मोहद्दीपुर गुरुद्वारा में सिख समाज के सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। पार्टी कार्यकर्ता उनके कार्यक्रम की तैयारियों में जुट गए हैं।

योगी के गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद से ही चुनावी सरगर्मियां तेज हैं। शुक्रवार को उन्होंने भाजपा महानगर के कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल बैठक कर चुनावी रणनीति भी बनाई। उन्हें घर-घर जनसंपंर्क का निर्देश दिया। वर्चुअल बैठक में महानगर में निवास करने वाले प्रदेश, क्षेत्र के पदाधिकारी, महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, मंडल प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक और शक्ति केंद्र प्रभारी वर्चुअल जुड़े हुए थे। यह सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा।

100 साल की भयंकर आपदा, नया विश्वास आया

100 साल की भयंकर आपदा, नया विश्वास आया    

अकांशु उपाध्याय          नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये बजट 100 साल की भयंकर आपदा के बीच, विकास का नया विश्वास लेकर आया है। ये बजट, अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ ही सामान्य मानवी के लिए, अनेक नए अवसर बनाएगा। उन्होंने कहा कि ये बजट अधिक बुनियादी ढांचा, अधिक निवेश, अधिक विकास और और अधिक नौकरियों की नई संभावनाओं से भरा हुआ है। इससे ग्रीन जाब्स का भी क्षेत्र और खुलेगा।

पीएम मोदी ने कहा कि हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, नार्थ ईस्ट, ऐसे क्षेत्रों के लिए पहली बार देश में पर्वतमाला योजना शुरू की जा रही है। ये योजना पहाड़ों पर ट्रांसपोर्टेशन की आधुनिक व्यवस्था का निर्माण करेगी। उन्होंने कहा कि भारत के कोटि-कोटि जनों की आस्था, मां गंगा की सफाई के साथ-साथ किसानों के कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, इन पांच राज्यों में गंगा किनारे, नैचुरल फार्मिंग को प्रोत्साहन दिया जाएगा।

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले कुछ घंटों से देख रहा हूं, जिस प्रकार से इस बजट का हर क्षेत्र में स्वागत हुआ है, सामान्य मानवी की जो समारात्मक प्रतिक्रिया आई है, उसने जनता-जनार्दन की सेवा का हमारा उत्साह अनेक गुना बढ़ा दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि कल भाजपा ने मुझे सुबह 11 बजे बजट और आत्मनिर्भर भारत विषय पर बात करने के लिए निमंत्रित किया है। कल 11 बजे मैं बजट के इस विषय पर विस्तार से बात करूंगा।

दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ

दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। दबे पांव पहुंचे भूकंप ने धरती को हिलाते हुए पब्लिक को दहशत में ड...