गुरुवार, 27 जनवरी 2022

उत्तर कोरिया ने 2 संदिग्ध मिसाइलें समुद्र में दागीं

उत्तर कोरिया ने 2 संदिग्ध मिसाइलें समुद्र में दागीं     
सुनील श्रीवास्तव      
प्योंगयांग। उत्तर कोरिया ने इस महीने छठी बार अपने हथियारों का परीक्षण करते हुए बृहस्पतिवार को दो संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइलें समुद्र में दागीं। दक्षिण कोरिया की सेना ने यह जानकारी दी। विशेषज्ञों का कहना है कि परीक्षण गतिविधि में उत्तर कोरिया की असामान्य रूप से तेजी उस पर और उसके परमाणु निरस्त्रीकरण कार्यक्रमों के खिलाफ अमेरिका के नेतृत्व वाले प्रतिबंधों को कम करने के उद्देश्य से लंबे समय से रुकी वार्ता को लेकर बाइडन प्रशासन पर दबाव बनाना है।
उत्तर कोरिया पर अमेरिका के नए सिरे से प्रतिबंध लगाने से स्थिति और बिगड़ चुकी है क्योंकि महामारी ने देश की अर्थव्यवस्था को हिला दिया है, जो पहले से ही अपने परमाणु हथियार कार्यक्रमों और अपनी ही सरकार द्वारा दशकों के कुप्रबंधन तथा अमेरिकी नेतृत्व वाले प्रतिबंधों के कारण बिगड़ी हुई थी। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने कहा कि ये परमाणु हथियार संभवतः कम दूरी तक मारक क्षमता वाले थे। इन्हें पूर्वी तटीय क्षेत्र से पांच मिनट के अंतराल पर छोड़ा गया और समुद्र में गिरने से पहले मिसाइल ने जमीन से अधिकतक 20 किलोमीटर की ऊंचाई पर 190 किलोमीटर की उड़ान भरी।जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने उत्तर कोरिया के बार-बार मिसाइल परीक्षण को ‘‘बेहद खेदजनक’’ बताया है।
हालांकि उन्होंने कहा कि अब तक जापान के तटों के आसपास पोत और विमानों को नुकसान की कोई सूचना नहीं है। उत्तर कोरिया ने पिछले हफ्ते भी अमेरिका को जद में लेने वाले परमाणु विस्फोटकों और लंबी दूरी की मिसाइलों के परीक्षण को फिर से शुरू करने की परोक्ष धमकी दी थी। इस परीक्षण को देश के नेता किम जोंग उन ने 2018 में अमेरिका के साथ कूटनीतिक बातचीत की शुरुआत करते हुए निलंबित कर दिया था।
तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ किम की शिखर वार्ता 2019 में पटरी से उतर गई, जब अमेरिका ने उत्तर कोरिया के अपने परमाणु क्षमताओं पर आंशिक रोक के बदले प्रतिबंधों में बड़ी राहत की उसकी मांगों को खारिज कर दिया। बाइडन प्रशासन ने खुली बातचीत की पेशकश की है, लेकिन प्रतिबंधों में तब तक ढील देने की कोई इच्छा नहीं दिखाई, जब तक कि किम परमाणु हथियारों और मिसाइलों को छोड़ने के लिए ठोस कदम नहीं उठाते। 
उत्तर कोरिया ने साल की शुरुआत कथित हाइपरसोनिक मिसाइल के परीक्षण के साथ की।
किम के अनुसार इस परीक्षण से देश की ‘‘परमाणु युद्ध से बचाव’’ की क्षमता मजबूत होगी। उत्तर कोरिया ने इस महीने दो अलग-अलग प्रकार की कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया। उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने इससे पूर्व 11 जनवरी को देश के दूसरे हाइपरसोनिक मिसाइल परीक्षण के बाद बाइडन प्रशासन द्वारा नए प्रतिबंध लगाये जाने के मद्देनजर ‘‘कड़ी प्रतिक्रिया’’ देने की चेतावनी दी थी।
अमेरिकी वित्त विभाग ने देश के मिसाइल कार्यक्रमों के लिए उपकरण और प्रौद्योगिकी प्राप्त करने में भूमिकाओं को लेकर उत्तर कोरिया के पांच व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगाए हैं, जबकि विदेश विभाग ने उत्तर कोरिया की हथियार गतिविधियों के व्यापक समर्थन के लिए एक अन्य उत्तर कोरियाई व्यक्ति, एक रूसी व्यक्ति और एक रूसी कंपनी के खिलाफ प्रतिबंधों का आदेश दिया।
किसी भी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप का विरोध: चीन
अखिलेश पांंडेय       
नई दिल्ली/ वाशिंगटन डीसी/ बीजिंग। चीन ने भारत और चीन के बीच बॉर्डर विवाद को लेकर किसी भी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप का विरोध किया है। चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सीनियर कर्नल वू कियान ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि बॉर्डर का मसला भारत और चीन के बीच का मामला है और दोनों पक्ष किसी भी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप का विरोध करते हैं।

बता दें कि भारत सरकार का भी यही स्टैंड रहा है कि बॉर्डर मसले को दोनों देश आपस में मिलकर सुलझाएंगे।भारत चीन बॉर्डर पर तनाव को लेकर अमेरिका के बयान पर चीन वाइट हाउस पर भड़क गया है। वू ने कहा है कि कुछ अमेरिकी नेता 'जबरदस्ती' शब्द का इस्तेमाल करने के इतने शौकीन हैं कि वे भूल गए हैं कि अमेरिका 'जबरदस्ती की कूटनीति' का आविष्कारक और मास्टर खिलाड़ी है। उन्होंने आगे कहा कि चीन न ही जबरदस्ती करता है और न ही दूसरों को जबरदस्ती करने देता है। चीन अन्य देशों पर 'जबरदस्ती की कूटनीति' के लिए अमेरिका का कड़ा विरोध करता है।

उत्तर भारत के हिस्से में कड़ाके की ठंड, राहत नहीं

उत्तर भारत के हिस्से में कड़ाके की ठंड, राहत नहीं     

अकांशु उपाध्याय             नई दिल्ली। एनसीआर समेत देश के उत्तर भारत के हिस्से में पिछले महीनेभर से अधिक समय से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके अलावा, सुबह और शाम को होने वाले घने कोहरे ने लोगों को परेशानी में ला खड़ा किया है। आने वाले दिनों में भी उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत देश के कई इलाकों में अगले तीन-चार दिनों तक ठिठुरन जारी रहेगी। साथ ही, बंगाल, सिक्किम जैसे राज्यों में आज और कल बारिश हो सकती है। 

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज भी ठंड रहेगी। राजधानी का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान के 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी आज तापमान 6 डिग्री तक गिर सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा। उत्तर भारत के अन्य राज्यों की बात करें तो उत्तराखंड के देहरादून में आज का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान के साफ रहने के आसार हैं। जम्मू में आज का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आसमान में बादल छाए रह सकते है। IMD के अनुसार, चंडीगढ़ में आज का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा। यहां सुबह और शाम के समय कोहरा छाया रहेगा। इसके अलावा, लेह में भी हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। यहां का न्यूनतम तापमान माइनस 14 डिग्री और अधिकतम तापमान माइनस 3 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, मुंबई का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मालूम हो कि इस बार आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में भी जबरदस्त ठंड है। यूपी की राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा। सुबह और शाम के समय कोहरा छाया रहेगा।      

 वहीं, हिमाचल प्रदेश के शिमला में आज का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। उधर, मौसम विभाग के अनुसार, श्रीनगर में आज का न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई और पर्यटन स्थल गुलमर्ग में भीषण शीतलहर चल रही है। पारा शून्य से 10.4 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया।

गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 10.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से 9.2 डिग्री सेल्सियस नीचे था। अधिकारियों ने बताया कि पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस कम था। काजीगुंड में न्यूनतम 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि निकटवर्ती दक्षिण कश्मीर के शहर कोकरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में पारा शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।


पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई खास बदलाव नहीं     
अकांशु उपाध्याय          नई दिल्ली। तेल कंपनियों ने फ्यूल के ब्रहस्पतिवार के रेट जारी कर दिए हैं। ब्रहस्पतिवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है। गौरतलब है कि 3 महीनें होने जा रहे हैं और पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई परिवर्तन नहीं हुआ हैं। हालांकि बिहार, राजस्थान समेत कई राज्यों में अब भी पेट्रोल 100 रुपये के ऊपर बना हुआ है। जिससे जनता परेशान है। चलिए जानते हैं ब्रहस्पतिवार को दिल्ली, यूपी बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पंजाब में 1 लीटर पेट्रोल-डीजल की क्या कीमत है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ब्ररहस्पतिवा को भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

अगर आप ब्रहस्पतिवार दिल्ली में अपनी गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवाने जा रहे हैं तो आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 95.41 रुपये चुकाने होंगे जबकि एक लीटर डीजल के लिए 86.67 रुपये देने होंगे। उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल-डीजल की कीमत। आगरा- पेट्रोल 94.48 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.49 रुपये प्रति लीटर।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-110, (वर्ष-05)
2. शुक्रवार, जनवरी 28, 2022
3. शक-1984, मार्गशीर्ष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-एकादशी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 07:10, सूर्यास्त 05:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 11 डी.सै., अधिकतम-19+ डी सै.।  बर्फबारी व शीतलहर के साथ मैदानी क्षेत्रों में कहीं- कहीं तेज बारिश की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, (प्रधान संपादक) राधेश्याम व शिवांशु, (सहायक संपादक) श्रीराम व सरस्वती के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

मंगलवार, 25 जनवरी 2022

शिक्षा अधिकारी को विवेकानंद की प्रतिमा भेंट की

शिक्षा अधिकारी को विवेकानंद की प्रतिमा भेंट की    
शशिभूषण सिंह      
कौशाम्बी। सरसावा विकासखंड के कई शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी से मिलकर परिषदीय विद्यालयों के शिक्षण कार्यों में आने वाली दिक्कतों से उन्हें अवगत कराया। जिस पर खंड शिक्षा अधिकारी ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सरसवां अध्यक्ष नितिन कुमार समावेशी की अध्यक्षता में तमाम शिक्षक की खंड शिक्षा अधिकारी सरसवां से मुलाकात इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी को वर्ष 2022 की शुभकामनाए देते हुए उन्हें स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा शिक्षकों द्वारा भेंट की गयी। इसके साथ ही साथ शिक्षक समस्याओं पर चर्चा की गयी। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा शिक्षक समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया गया। 
इस अवसर पर दीपक सिंह महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेन्दर प्रताप सिंह, अशोक कुमार सिंह उपाध्यक्ष, अजीत सिंह मीडिया प्रभारी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहें।

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए शुरुआत करेंगे डीएम
हरिशंकर त्रिपाठी           देवरिया। जनपद के सभी मतदाता प्रण लें कि इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए शुरुआत खुद से करेंगे। 3 मार्च को घरों से निकलेंगे और अपने परिजनों, मोहल्ले वासियों और गांव वालों अधिक से अधिक संख्या में मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। जनपद के मतदाता कमर कस लें तो अब की बार 80 से पार मतदान प्रतिशत संभव है। ऐसा कोई कारण नहीं है कि हम जनपद के मतदान प्रतिशत में 20 से 25 अंकों की लंबी छलांग न लगा पाए उक्त बातें जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने मंगलवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर यूट्यूब के माध्यम से जनता से संवाद के दौरान कही। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि विगत चुनावों के आंकड़ों से स्पष्ट है कि जनपद में मतदान का प्रतिशत 60% का आंकड़ा नहीं छू पाया है। इसमें बड़ी छलांग लगनी चाहिए और इसके लिए आवश्यक है कि मतदाता सूची में अधिक से अधिक लोग जुड़े और 3 मार्च को मतदान के दिन बाहर निकले। स्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल हो रही हैं। कोविड-19 संक्रमण काल 3 मार्च तक न्यूनतम स्तर पर होने का अनुमान है। उस समय मौसम भी अनुकूल रहेगा और लोगों को घरों से निकलने में सुविधा होगी।जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक स्तर पर तैयारी की है। सभी मतदान बूथों पर न्यूनतम सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। स्वच्छ पेयजल, स्वच्छ शौचालय, दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप की व्यवस्था, कोविड हेल्प डेस्क, शेड, वेटिंग रूम, बिजली, फर्नीचर की व्यवस्था मतदाताओं के लिए उपलब्ध रहेगी, जिससे मतदाताओं को वोटर फ्रेंडली वातावरण मिलेगा।

स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाताओं को व्यापक स्तर पर जागरूक किया गया है मतदाता चौपाल, हस्ताक्षर अभियान, चुनावी पाठशाला, ईवीएम वीवीपेट के प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। जनपद के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कम मतदान प्रतिशत वाले 100-100 बूथों को चिन्हित विशेष अभियान चलाया गया है।महिला मतदाताओं का वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 5 वाट पिंक बूथ की स्थापना की जा रही है। इन बूथों पर सभी मतदान कर्मी महिलाएं होंगी, जिससे महिला मतदाताओं को सुविधा होगी और अपनेपन का एहसास होगा। इसके अतिरिक्त प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 5-5 आदर्श बूथ भी बनाए जा रहे हैं, जहां पर सुविधाएं न्यूनतम न होकर अधिकतम होंगी। दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर और कर्मचारी स्वयंसेवक की तैनाती होगी। दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं को पोस्टल बैलट की सुविधा उपलब्ध होगी। वे घर से मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। मतदान टीम उनके घर जाकर पोस्टल बैलट की सुविधा देगी। आर्म्ड फोर्स सहित 11 तरह की सेवाओं के कर्मियों को भी पोस्टल बैलेट की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

चुनाव में सबकी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए मतदाताओं मतदान कर्मियों और स्वास्थ्य कर्मियों सभी को 3 मार्च से पहले डबल डोज से वैक्सीनेट करने का अभियान चलाया जा रहा है। जनपद में 87% लोगों को कोविड की पहली डोज तथा 68% लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है। सभी मतदान केंद्रों पर कोविड हेल्प डेस्क की व्यवस्था की जाएगी, जहां मास्क, सैनिटाइजर, थर्मल स्क्रीनिंग इत्यादि की सुविधा उपलब्ध रहेगी। जनपद में मतदान केंद्र बड़े कॉलेजों में बनाए गए हैं। जिससे सामाजिक दूरी मेंटेन करना संभव होगा। जिलाधिकारी ने कहा की बूथों की सुरक्षा केंद्रीय सुरक्षा बलों के अधीन होगी। नागरिक पुलिस और आक्जलरी फोर्स साथ में तैनात रहेंगे। चुनाव प्रक्रिया में बाधा पहुंचाने तथा मतदाताओं को डराने धमकाने वाले संभावित अराजक तत्वों को चिन्हित किया जा रहा है। उनके लाइसेंसी हथियार जमा कराए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों को आश्वस्त किया कि चुनाव पूर्णतया सुरक्षित माहौल में होगा और किसी भी अराजक तत्व को चुनाव प्रक्रिया में बाधा पहुंचाने नहीं दिया जाएगा।


भाजपा और रालोद के समर्थक आमने-सामने भिड़े
भानु प्रताप उपाध्याय          शामली। मेरठ के छुर तथा शामली में भाजपा प्रत्याशियों के विरोध के बीच आज जनपद में भी भाजपा और रालोद के समर्थक आमने-सामने भिड़ गए। रालोद समर्थकों ने भाजपा विधायक के सामने जमकर नारेबाजी की।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बुढाना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक तथा पार्टी के टिकट पर फिर से चुनाव मैदान में उतरे उमेश मलिक मंगलवार को शाहपुर क्षेत्र के गांव रसूलपुर जाटान में चुनाव प्रचार के लिए गए थे। इस दौरान रालोद समर्थकों द्वारा उनके सामने जमकर नारेबाजी की गई।
विधायक उमेश मलिक व उनके साथ चल रहे समर्थक इस दौरान संयम बनाए रहे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यूके: कोरोना का आंकड़ा 4,07,358 तक पहुंचा

यूके: कोरोना का आंकड़ा 4,07,358 तक पहुंचा     

पंकज कपूर           देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना का ग्राफ मंगलवार को फिर तेजी से बढ़ गया है। 24 घंटे के भीतर प्रदेश के सभी 13 जनपदों में कोरोना के कुल 3,893 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 4,07,358 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 3,849 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 3,60,180 मरीज स्वस्थ हो चुके है। वहीं, मंगलवार को 06 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत भी हुई है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 3,893 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई।

देहरादून जिले से 1316, हरिद्वार से 609, नैनीताल जिले से 585, उधमसिंह नगर से 290, पौडी से 214, टिहरी से 100, चंपावत से 90, पिथौरागढ़ से 90, अल्मोड़ा 154, बागेश्वर से 64, चमोली से 189, रुद्रप्रयाग से 108, उत्तरकाशी से 84 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।


'किसान' को बेईज्जत करना सेल्समैन को पड़ा भारी 
बेंगलुरु। कर्नाटक में महिंद्रा के शोरूम में एक किसान को बेइज्जत करना सेल्समैन के लिए भारी पड़ गया। यह पूरी घटना किसी फिल्म के सीन से कम नहीं है। आइये आपको बताते हैं किसान और सेल्समैन के बीच ऐसा क्या हुआ कि पूरा घटनाक्रम सुर्खियों में छा गया ?
शोरूम में सेल्समैन ने उड़ाया किसान का मजाक
कर्नाटक के तुमकुरु में महिंद्रा के एक शोरूम में किसानों का एक समूह नया पिकअप ट्रक खरीदने के लिए गया।वहां मौजूद सेल्समैन ने किसानों के कपड़े और उनका हुलिया देख उनपर ताना मारा। सेल्समैन ने किसान से पूछा जेब में 10 रुपये भी हैं? 
किसान कैम्पे गौड़ा ने कहा, कर्मचारियों में से एक ने कहा कि अगर वे 30 मिनट में 10 लाख रुपये लेकर आए तो वे उनकी मनचाही उन तक पहुंचा देंगे। किसान ने कहा कि हम वहां खड़े थे और (कर्मचारी) हम पर हंस रहे थे।कोई हमारा समर्थन करने नहीं आया।
तब कैम्पे गौड़ा और उनके दोस्तों ने जोर देकर कहा कि उनकी बुकिंग को नोट कर लिया जाए। गौड़ा ने अपना वादा निभाया और आधे घंटे में 10 लाख रुपये लेकर वापस आ गए। हालांकि, कार कैम्पे गौड़ा को डिलीवर नहीं की जा सकी। कर्मचारी कथित तौर पर अपनी बात रखने में असमर्थ था। क्योंकि कार के लिए वेटिंग लिस्ट लंबी थी।

भारतीय टीम के खिलाड़ियों पर 40 प्रतिशत जुर्माना

भारतीय टीम के खिलाड़ियों पर 40 प्रतिशत जुर्माना  

मोमीन मलिक            नई दिल्ली/ प्रिटोरिया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच में धीमी ओवर गति के लिए भारतीय टीम के खिलाड़ियों पर मैच फीस का 40 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। आईसीसी ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि लोकेश राहुल की टीम ने निर्धारित समय में दो ओवर कम गेंदबाजी की थी। इसे ध्यान में रखते हुए मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट ने यह जुर्माना तय किया।

आईसीसी से जारी बयान के मुताबिक, ‘‘ ‘खिलाड़ियों और टीम के सहयोगी सदस्यों के लिए आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 (न्यूनतम ओवर-गति के जुर्माने से संबंधित) के अनुसार प्रत्येक ओवर की देरी के लिए खिलाड़ियों की मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है। ’’ राहुल ने इस आरोप को स्वीकार कर लिया, इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं हुई।

बालों को मजबूत बनाए रखने में मददगार हैं तेल

सरस्वती उपाध्याय             अपने बालों की देखभाल करने का मतलब इन्हें अंदर से पोषण देना है। तेल आपके बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। बालों की नियमित रूप से तेल से मालिश करने से कई लाभ होते हैं। तेल रूखे बालों, बाल झड़ने की समस्या और दोमुंहे बालों को समस्या को दूर करने में मदद करता है। तेल की मसाज बालों को तेजी से बढ़ाने में मदद करती है। ये मानसिक तनाव को दूर करती है और आपको शांत रखती है। आप बालों के लिए कई तरह के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें नारियल का तेल, तिल का तेल, आंवला तेल और आर्गन का तेल आदि का तेल शामिल है।

नारियल का तेल: नारियल का तेल अपने उपचार गुणों के लिए प्रसिद्ध है। हालांकि नारियल के तेल के कई इस्तेमाल हैं, लेकिन बालों के तेल के रूप में ये बेहतरीन तरीके से काम करता है। लंबे समय से नारियल के तेल का इस्तेमाल बालों को बेहतर बनाने के लिए किया जाता रहा है। ये तेल बालों को झड़ने से रोकता है और आपके स्कैल्प को स्वस्थ रखता है।

तिल का तेल: तिल से निकाला गया तिल का तेल आपके बालों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। तिल के तेल का इस्तेमाल आप बालों की कई प्रकार की समस्याओं को दूर करने के लिए कर सकते हैं। कई बार बालों की समस्याओं से निपटना मुश्किल हो जाता है। खासकर अगर आप उच्च प्रदूषण और धूल के बीच रह रहे हैं। तिल का तेल चिंता और तनाव दूर करता है। डैंड्रफ से लेकर ड्राई स्कैल्प तक तिल का तेल आपके बालों की सभी समस्याओं से लड़ने में आपकी मदद करेगा। इसके अलावा ये आपके बालों को पोषण भी प्रदान करता है। जो बाद में बालों को बढ़ाने में मदद करता है।

आंवला तेल: आंवला विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। आंवला तेल रूसी का इलाज करने, बालों के झड़ने को कम करने और यहां तक ​​कि बालों को बढ़ाने में मदद करता है। आंवला तेल उन तेलों में से एक है। जिसे आप चुन सकते हैं अगर आप अपने बालों को बढ़ाना चाहते हैं।

आर्गन का तेल: आर्गन का तेल आपके बालों के लिए एक और अत्यधिक पौष्टिक तेल है। ओलिक एसिड और लिनोलिक एसिड से भरपूर आर्गन ऑयल एक सुपर हाइड्रेटिंग ऑयल है। ये बालों के रूखेपन को दूर करता है और बालों को मॉइस्चराइज करता है। स्वस्थ और चमकदार बालों के लिए आर्गन का तेल सबसे अच्छे में से एक है।

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...