गुरुवार, 27 जनवरी 2022

उत्तर भारत के हिस्से में कड़ाके की ठंड, राहत नहीं

उत्तर भारत के हिस्से में कड़ाके की ठंड, राहत नहीं     

अकांशु उपाध्याय             नई दिल्ली। एनसीआर समेत देश के उत्तर भारत के हिस्से में पिछले महीनेभर से अधिक समय से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके अलावा, सुबह और शाम को होने वाले घने कोहरे ने लोगों को परेशानी में ला खड़ा किया है। आने वाले दिनों में भी उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत देश के कई इलाकों में अगले तीन-चार दिनों तक ठिठुरन जारी रहेगी। साथ ही, बंगाल, सिक्किम जैसे राज्यों में आज और कल बारिश हो सकती है। 

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज भी ठंड रहेगी। राजधानी का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान के 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी आज तापमान 6 डिग्री तक गिर सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा। उत्तर भारत के अन्य राज्यों की बात करें तो उत्तराखंड के देहरादून में आज का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान के साफ रहने के आसार हैं। जम्मू में आज का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आसमान में बादल छाए रह सकते है। IMD के अनुसार, चंडीगढ़ में आज का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा। यहां सुबह और शाम के समय कोहरा छाया रहेगा। इसके अलावा, लेह में भी हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। यहां का न्यूनतम तापमान माइनस 14 डिग्री और अधिकतम तापमान माइनस 3 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, मुंबई का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मालूम हो कि इस बार आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में भी जबरदस्त ठंड है। यूपी की राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा। सुबह और शाम के समय कोहरा छाया रहेगा।      

 वहीं, हिमाचल प्रदेश के शिमला में आज का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। उधर, मौसम विभाग के अनुसार, श्रीनगर में आज का न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई और पर्यटन स्थल गुलमर्ग में भीषण शीतलहर चल रही है। पारा शून्य से 10.4 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया।

गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 10.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से 9.2 डिग्री सेल्सियस नीचे था। अधिकारियों ने बताया कि पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस कम था। काजीगुंड में न्यूनतम 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि निकटवर्ती दक्षिण कश्मीर के शहर कोकरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में पारा शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।


पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई खास बदलाव नहीं     
अकांशु उपाध्याय          नई दिल्ली। तेल कंपनियों ने फ्यूल के ब्रहस्पतिवार के रेट जारी कर दिए हैं। ब्रहस्पतिवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है। गौरतलब है कि 3 महीनें होने जा रहे हैं और पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई परिवर्तन नहीं हुआ हैं। हालांकि बिहार, राजस्थान समेत कई राज्यों में अब भी पेट्रोल 100 रुपये के ऊपर बना हुआ है। जिससे जनता परेशान है। चलिए जानते हैं ब्रहस्पतिवार को दिल्ली, यूपी बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पंजाब में 1 लीटर पेट्रोल-डीजल की क्या कीमत है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ब्ररहस्पतिवा को भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

अगर आप ब्रहस्पतिवार दिल्ली में अपनी गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवाने जा रहे हैं तो आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 95.41 रुपये चुकाने होंगे जबकि एक लीटर डीजल के लिए 86.67 रुपये देने होंगे। उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल-डीजल की कीमत। आगरा- पेट्रोल 94.48 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.49 रुपये प्रति लीटर।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...