मंगलवार, 25 जनवरी 2022

नए लुक में धमाल मचाएंगी मारुति की स्विफ्ट कार

नए लुक में धमाल मचाएंगी मारुति की स्विफ्ट कार    

अकांशु उपाध्याय           नई दिल्ली। सस्ती और बेहतरीन लुक की वजह से बीते दो दशकों से लोगों की पसंद बनी मारुति की स्विफ्ट कार जल्द ही नए लुक में धमाल मचाने आ रही है। लोकप्रियता को भुनाने के लिए अब कंपनी ने फोर्थ जेनरेशन मॉडल को उतारने जा रही है। बाजार में जल्द ही लॉन्च कर दिया जाएगा।

बता दें कि स्विफ्ट कार को हाल ही में ग्लोबल लॉन्च से पहले जापान में रेंडर सामने आया है। जिसके बाद अब लोग कार के मार्केट में आने का बेसर्बी से इंतजार कर रहे हैं।इस कार में पांच सीटिंग कैपेसिटी होगी। इसमें पीछे की तरफ लगाए गए डोर को एक अनोखे तरीके से तैयार किया गया है, जो देखने में काफी आकर्षक हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो साल 2022 सुजुकी स्विफ्ट इस साल के मध्य में जापान में दस्तक देगी।अपडेट स्विफ्ट के नए फिचर्स के बारे में बात करें तो कार में ज्यादा ड्राइविंग एबिलिटी को डेवलप किया जाएगा। वहीं इसके इंजन की बात करें तो इसमें 1.2-लीटर और 1.4-लीटर पेट्रोल डुअल जेट का इंजन देखने को मिल सकता है। यह इंजन हाई पावर और टॉर्क जेनरेट करने में कैपेबल होगा। कंपनी इसकी फ्यूल एफिशिएंसी में सुधार कर सकती है।न्यू जनरेशन स्विफ्ट ग्लोबल मार्केट में पहुंचने से पहले जापान में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। नई फीचर्स और एक झटके में ही लोगों का दिल जीतने वाली यह कार जल्द ही बाजार में आएगी। बता दें कि अभी तक कार के लॉन्च होने की डेट नहीं आई है। वहीं संभावना जताई जा रही है कि इसी महीने कार को लॉन्च किया जा सकता है।


केंद्रीय कर्मचार‍ियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, ऐलान   
अकांशु उपाध्याय         नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों को आने वाले दिनों में बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। केंद्रीय कर्मचार‍ियों के महंगाई भत्‍ते में जल्द बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही सरकार उनके 18 महीने के बकाये डीए एरियर पर भी बड़ा ऐलान कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो केंद्रीय कर्मचारी की न सिर्फ सैलरी बढ़ जाएगी, बल्कि बकाये एरियल मिलने से भी बड़ी राहत मिलेगी। दरअसल केन्द्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को 18 महीने से बकाये डीए पर एरियर नहीं दिया है। कर्मचारी लंबे समय से लंबित डीए डीए भुगतान की मांग कर रहे हैं। ऐसे में अगर सरकार बकाये डीए का भुगतान कर देती है तो कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी।
कर्मचारी लंबे अरसे से डीए एरियर के अटके हुए पैसों की मांग कर रहे हैं। इस बीच खबरें आ रही है कि सरकार 26 जनवरी के आसपास इस मसले पर फैसला ले सकती है। बताया जा रहा है कि सरकार एकमुश्त डीए बकाया का भुगतान कर सकती है।
अगर ऐसा होता है कर्मचारियों को 2 लाख रुपये तक का फायदा होगा। लेवल-1 के कर्मचारियों का डीए एरियर 11880 रुपए से लेकर 37554 रुपए तक है। वहीं, लेवल-13 और लेवल-14 के लिए पैसा जोड़ा जाए तो एक कर्मचारी को डीए एरियर का 144200 रुपए से 218200 रुपए का भुगतान किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक नेशनल काउंसिल ऑफ जेसीएम, डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेंनिग और वित्त मंत्रालय के बीच इस सिलसिले में बातचीत हुई। हालांकि अभी कोई ठोस जवाब नहीं मिला है। जेसीएम का कहना है कि सरकार से बातचीत चल रही है और उम्मीद है कि इस मसले पर जल्दी ही कैबिनेट सेक्रेटरी के साथ बात हो सकती है।

10वीं और 12वीं की परिक्षाएं आयोजित: सीबीएसई
अकांशु उपाध्याय           
नई दिल्ली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की दसवीं और बारहवीं की टर्म वन की परीक्षाएं पिछले महीने ही आयोजित हुई हैं। अब छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। सीबीएसई की इन क्लासेस का रिजल्ट घोषित होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा अन्य तरीकों से भी देखा जा सकता है। हालांकि बोर्ड ने अभी रिजल्ट डिक्लेयर करने की कोई खास तारीख घोषित नहीं की है पर ऐसा माना जा रहा है कि जल्दी ही परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे। सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा भी रिजल्ट देखने और मार्कशीट पाने के लिए कई और तरीके अपनाए जा सकते हैं। जानते हैं डिटेल में।
सीबीएसई दसवीं और बारहवीं के टर्म वन परीक्षाओं के नतीजे देखने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर तो जा ही सकते हैं साथ ही स्कोरकार्ड पाने के लिए डिजिलॉकर, उमंग एप्लीकेशन और एसएमएस का सहारा भी ले सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें सीबीएसई टर्म वन परीक्षाओं का आयोजन दसवीं कक्षा के लिए 30 नवंबर से 11 दिसंबर 2021 के मध्य हुआ था। जबकि बारहवीं के लिए ये परीक्षा 01 दिसंबर से 22 दिसंबर 2021 के मध्य आयोजित हुई थी।
सीबीएसई की टर्म वन की परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में संबंधित स्कूलों में ही आयोजित हुई थी। इन परीक्षाओं के रिजल्ट के आधार पर छात्रों को फेल या पास नहीं किया जाएगा। ये परीक्षा का पहला भाग हैं, जब दूसरा भाग आयोजित हो जाएगा, तब दोनों रिजल्ट्स के आधार पर छात्रों का फाइनल रिजल्ट तैयार होगा। इस बार बोर्ड ने परीक्षा को दो हिस्सों में बांट दिया था। पहले पार्ट की परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप थी और आयोजित हो चुकी है जबकि दूसरे भाग की परीक्षा डिस्क्रिप्टिव होगी और मार्च-अप्रैल में आयोजित करायी जाएगी, ऐसी संभावना है।

तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट कियें
अकांशु उपाध्याय            नई दिल्ली। भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट अपडेट कर दिए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा होने के बीच राष्ट्रीय स्तर पर वाहन ईंधन पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार स्थिर हैं। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 25 जनवरी को भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। बता दें कि राज्य स्तर पर वाहन ईंधन पर लगने वाले वैट की अलग-अलग दरों की वजह से विभिन्न शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग-अलग होती हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 2 दिसंबर 2021 के बाद से पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर हैं। भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में इंडियन ऑयल के पंप पर (मंगलवार) यानी 25 जनवरी 2022 को पेट्रोल का रेट 95.41 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल का भाव 86.67 रुपये प्रति लीटर है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-99, (वर्ष-05)
2. बुधवार, जनवरी 26, 2022
3. शक-1984, मार्गशीर्ष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-नवमीं, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 07:10, सूर्यास्त 05:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 8 डी.सै., अधिकतम-16+ डी सै.।  बर्फबारी व शीतलहर के साथ मैदानी क्षेत्रों में कहीं- कहीं तेज बारिश की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, (प्रधान संपादक) राधेश्याम व शिवांशु, (सहायक संपादक) श्रीराम व सरस्वती के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

सोमवार, 24 जनवरी 2022

डीएम ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

बालिका दिवस पर डीएम ने रैली को रवाना किया     
सुशील केसरवानी        
कौशाम्बी। जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर पीसीपीएनडीटी अधिनियम-1994 के अन्तर्गत आयोजित जागरूकता रैली को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झण्डी दिखाकर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए रवाना किया। रैली में श्री दुर्गा देवी इन्टर कॉलेज की छात्रायें अखण्ड हिन्द फौज के विद्यार्थी, आशा ऑगनबाड़ी एवं एएनएम द्वारा प्रतिभाग किया गया। यह रैली कलेक्ट्रेट परिसर से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मंझनपुर तक निकाली गयी
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मंझनपुर में गोष्ठी का आयेनज किया गया।
जिसमें बच्चों को राष्ट्रीय बालिका दिवस के विषय में विस्तृत जानकारी विभिन्न वक्ताओं द्वारा दी गयी। गोष्ठी में उप मुख्य चिकिसाधिकारी नोडल अधिकारी ने डॉ. एचपी मणि ने पीसीपीएनडीटी अधिनियम 1994 की जानकारी देते हुए बताया कि अल्ट्रासाउण्ड द्वारा लिंग परीक्षण कराया जानान विधिक अपराध है। भ्रूण लिंग परीक्षण कराये जाने पर तीन वर्ष की सजा एवं 50 हजार से एक लाख रुपये तक का दण्ड निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केसी राय सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

राजनगर की ग्रुप हाउसिंग टेकओवर नहीं करेगा निगम
अश्वनी उपाध्याय          गाज़ियाबाद। जिला नगर निगम ने प्रताप विहार योजना के दो ब्लाकों को टेक ओवर करने से इनकार कर दिया है। पिछले दिनों गाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण ने प्रताप विहार के दो ब्लॉक, तुलसी निकेतन, इंदिरापुरम, इंदिराकुंज, कर्पूरीपुरम, स्वर्णजयंतीपुरम, और राजनगर एक्सटेंशन कॉलोनी नगर निगम को ट्रांसफर करने का प्रस्ताव दिया था। नगर निगम पहले ही तुलसी निकेतन कॉलोनी को टेकओवर करने से इनकार कर चुका है। इसके बाद नगर निगम ने राजनगर एक्सटेंशन कॉलोनी को टेकओवर करने के लिए नई शर्त लगा दी। निगम का कहना है कि वह राजनगर एक्सटेंशन की ग्रुप हाउसिंग टेकओवर नहीं करेगा। 

वह केवल कॉलोनी की सर्विस टेकओवर करेगा। नगर निगम प्रताप विहार के जिन दो ब्लॉक को जीडीए नगर निगम को रखरखाव के लिए ट्रांसफर करने की कोशिश में लगा है। वे मेडिकल कॉलेज के पास के स्थित है। इन ब्लॉक की सड़कें बुरी तरह से टूटी पड़ी है। इसके अलावा वहां पानी की निकासी की भी समस्या बनी हुई है। ऐसे में नगर निगम अभी इन दोनों ब्लॉक को टेकओवर करने को अभी तैयार नहीं है।


सेनानी कर्पूरी के जन्मदिवस पर पुष्प अर्पित कियें    
बृजेश केसरवानी            प्रयागराज। 1924 को ब्रिटिश शासन काल मे बिहार के समस्तीपुर के एक गाँव पितौझिया में सीमांत किसान पिता गोकुल ठाकुर और माता रामदुलारी देवी के झोपड़ी नूमा घर में जन्म लेने वाले भारत के स्वतंत्रता सेनानी शिक्षक राजनीतिक तथा नाई पेशा करने वाले बिहार प्रान्त के एक बार उपमुख्यमंत्री और दो बार मुख्यमंत्री बनने के बाद भी साधारण जीवनयापन करने वाले कर्पूरी ठाकुर के जन्मदिवस पर समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय चौक मे महानगर अध्यक्ष सै. इफ्तेखार हुसैन के नेत्रित्व मे जुटे सपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया। 
पुष्पांजलि अर्पित करने के उपरान्त एक गोष्ठी आयोजित कर उनके व्यक्तित्व और उनके प्रसंग के किस्से सुनाते हुए युवाओं से प्रेणा लेने की नसीहत भी की गई। महानगर महासचिव रवीन्द्र यादव के संचालन मे वक्ताओं ने उनका स्मरण किया। 
लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष राजेश शर्मा ने नाई समाज के प्रेणता कर्पूरी ठाकुर को देश का महान नेता बताते हुए कहा 1952 मे पहली बार विधान सभा चुनाव जीतने के बाद बिहार विधान सभा का चुनाव कभी नहीं हारे। राजनीतिक जीवन का लम्बा सफर तय करने के बाद भी उनका अपना खुद का न तो मकान था और न ही कोई गाड़ी। उनकी इमानदारी और सादगी से हम सब को यह प्रेणा मिलती है कि अगर हम सब निस्वार्थ भाव से समाजसेवा करें तो हम सब देश व प्रदेश मे नाम कमा सकते हैं। 
कार्यक्रम में सै.इफ्तेखार हुसैन ,रवीन्द्र यादव ,महेन्द्र निषाद ,मोईन हबीबी ,सै.मो.अस्करी ,राजेश शर्मा ,शिवशंकर केसरवानी ,सै.आसिफ हुसैन ,अब्दुल्ला तेहामी ,जयभारत यादव ,संदीप कुमार शर्मा ,कमलेश शर्मा ,राकेश शर्मा ,डॉ सुरेश सेन ,अम्बर शर्मा ,धीरज शर्मा ,विशाल सिंह ,अमर सिंह आदि उपस्थित रहे।इस मौके पर कीडगंज के बीरेन्द्र जायसवाल ने सपा की सदस्यता भी ली।

राजस्थान: 28 जनवरी तक शीतलहर की संभावना

राजस्थान: 28 जनवरी तक शीतलहर की संभावना   

नरेश राघानी            जयपुर। राजस्थान मे अब फिर से शीतलहर का जोर दिखाई देने लगा है। पश्चिमी विक्षोभ के बाद अगले चार दिन तक शीतलहर का पहरा रहने के साथ ही कुछ इलाकों में कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग की माने तो न्यूनतम तापमान में अगले 48 घंटों के दौरान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। राज्य के शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर, भरतपुर व उदयपुर सम्भाग के कुछ भागों में 28 जनवरी तक शीतलहर चलने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान कहीं-कहीं 2 से 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

जनवरी सबसे अधिक शीतलहर पड़ी है और बारिश का रेकाॅर्ड भी टूटा है। महीने के अंत में सर्दी फिर से तीखे तेवर दिखाएगी। हालात यह हो गए हैं कि माउंंट आबू में का तापमान फिर से माइनस में दर्ज किया गया है और कुछ स्थानों पर तापमान में कमी आने से बर्फ जमने लगी है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो न्यूनतम व अधिकतम तापमान में कुछ स्थानों पर 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। सबसे कम न्यूनतम तापमान चित्तौड़गढ़ में 3.3 डिग्री सेल्सियस व सबसे कम अधिकतम तापमान सीकर में 13.5 डिग्री से. (औसत से -9.3 डिग्री) दर्ज किया गया है।


यूके: 24 घंटे में कोरोना के 3,064 नए मामलें मिलें
पंकज कपूर          देहरादून। राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य मे सोमवार को 3,064 नए मामलें सामने आये हैं और राज्य में सोमवार को किसी 11 संक्रमित की मौत हुई है। हालांकि, अबतक उत्तराखंड में 2985 लोगों की मौत हो चुकी है।

उत्तराखंड राज्य के स्वास्थ हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में सोमवार को कोरोना के कुल 3,064 मामले सामने आए हैं। राज्य में सोमवार को 2,985 मरीज कोरोना को हराकर घर लौटे है। जिसके साथ राज्य मे कुल 3,56,331 कोरोना से ठीक हो गये है। राज्य मे कुल एक्टिव केस 31,280 हो गए हैं।

पूर्व क्रिकेटर का बयान जारी, ब्रैंडन टेलर पर बैन

पूर्व क्रिकेटर का बयान जारी, ब्रैंडन टेलर पर बैन   
मोमीन मलिक      
हरारे। क्रिकेट जगत में एक बार फिर स्पॉट फिक्सिंग का भूत जागा है। जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर ब्रैंडन टेलर ने सोमवार को एक बयान जारी किया। जिसमें उन्होंने कई गंभीर खुलासे किए हैं। ब्रैंडन टेलर के मुताबिक, उन्हें स्पॉट फिक्सिंग के लिए अप्रोच किया गया था और ऐसा किसी भारतीय बिजनेसमैन ने किया था। इसके अलावा ब्रैंडन टेलर को कोकेन भी दी गई थी, जिसके बाद वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया गया। इस खुलासे के बाद आईसीसी द्वारा ब्रैंडन टेलर पर बैन लगा दिया गया है। 
जबकि जल्द ही आईसीसी इस मामले में कुछ खुलासे भी कर सकता है। जिम्बाव्वे के लिए 200 से ज्यादा वनडे मुकाबले खेल चुके ब्रैंडन टेलर की गिनती शानदार खिलाड़ी के तौर पर होती है।

अखरोट और केले की खीर, जानिए कमाल की रेसिपी  
सरस्वती उपाध्याय          जब भी घर में कोई तीज-त्यौहार होता है या कभी मीठे की क्रेविंग होती है तो मन में खीर का ख्याल जरूर आता है। यह भारतीय डिजर्ट का एक अहम हिस्सा है। अमूमन खीर को दूध, चावल या सेंवई के साथ बनाया जाता है, लेकिन आज जो हम आपको खीर बताने वाले हैं उसमें ना ही दूध डाला जाता है और ना ही चावल या सेंवई। अब आप सोच रहे होंगे कि बिना दूध-चावल के खीर कैसे बनाई जाती है? तो चलिए आज हम आपको बताते हैं अखरोट और केले की खीर की रेसिपी, जो ना सिर्फ स्वाद में, बल्कि सेहत में भी फायदेमंद होती है।

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए: 30 अखरोट, 2 केला 2 हरी इलायची, 1 1/2 कप पानी, 2 बड़े चम्मच घी।

विधि: अखरोट और केले की खीर बनाने के लिए सबसे पहले अखरोट को 2-4 घंटे के लिए भिगो दें और पानी के साथ मिलाकर अखरोट का दूध बना लें। अखरोट का दूध बनाने के लिए पहले भीगे हुए अखरोट में थोड़ा सा पानी डालें और बारिक पीस लें। फिर इसमें 1 1/2 कप पानी डालें और अच्छे से मिक्स करके छान लें। अपना अखरोट का दूध तैयार है। अब एक पैन में घी, इलायची और अखरोट का दूध डालें। इसे एक मिनट तक चलाते रहें। मिश्रण को अच्छी मिलाएं और आंच को धीमा कर इसे 10 मिनट तक पकने दें।

दूध के गाढ़ा होने पर इसमें दो मसले हुए केले मिलाएं और लगातार चलाते हुए 4-5 मिनट के लिए पकाएं।आपकी खीर परोसने के लिए तैयार है। इस खीर को कटे हुए अखरोट या अपनी पसंद के नट्स से सजाएं और गर्म या ठंडा परोसें।

अखरोट के दूध के फायदे: अखरोट के दूध का इस्तेमाल करने से दिमाग तेज होता है। इसके अंदर मौजूद पौष्टिक तत्व दिमाग की कार्यप्रणाली को तेज बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके साथ ही ये ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है और स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है।

अज्ञात बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया

अज्ञात बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया   
दुष्यंत टीकम     
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में अज्ञात बदमाशों ने एक लूट की घटना को अंजाम दिया है। दिनदहाड़े कुछ बदमाशों ने बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र में गुटखे से भरी ट्रक को लूट लिया है।
जानकारी के मुताबिक बिलासपुर के सिरगिट्टी के राजश्री गुटखा फैक्ट्री से सामान भरकर एक ट्रक कोरबा के लिए निकला हुआ था। इस दौरान बिलासपुर के धुमा चौक के पास कुछ अज्ञात नकाबपोश बदमाश बाइक में सवार होकर आए और ट्रक को रोक दिया। जिसके बाद ट्रक में रखे राजश्री गुटखे को लूट कर फरार हो गए।
लूट की इस घटना के बाद बिलासपुर पुलिस ने नाकेबंदी कर आरोपी लुटेरों की तलाश में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक ट्रक में लूटे हुए समान की कीमत लगभग 8 से 10 लाख रुपए बताई जा रही है। ये घटना आज दोपहर करीब 2 बजे की है।

10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार किया
दुष्यंत टीकम           
बिलासपुर। चकरभाठा पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार किया है। इसके साथ आरोपी के पास से 1100 रुपए नगद और एक मोबाइल भी जब्त किया गया है।
चकरभाठा के रहने वाले लोकेश पाल द्वारा ब्राउन शुगर बेचने की सूचना पुलिस को मिली थी, जिस पर पुलिस ने घेराबन्दी कर आरोपी को पकड़ा। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से तीन नग सफेद कागज के पैकेट में ब्राउन शुगर जब्त किया गया। 10 ग्राम जब्त ब्राउन शुगर की कीमत करीब 50,000 रुपए आंकी गई है।

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...