सोमवार, 24 जनवरी 2022

डीएम ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

बालिका दिवस पर डीएम ने रैली को रवाना किया     
सुशील केसरवानी        
कौशाम्बी। जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर पीसीपीएनडीटी अधिनियम-1994 के अन्तर्गत आयोजित जागरूकता रैली को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झण्डी दिखाकर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए रवाना किया। रैली में श्री दुर्गा देवी इन्टर कॉलेज की छात्रायें अखण्ड हिन्द फौज के विद्यार्थी, आशा ऑगनबाड़ी एवं एएनएम द्वारा प्रतिभाग किया गया। यह रैली कलेक्ट्रेट परिसर से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मंझनपुर तक निकाली गयी
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मंझनपुर में गोष्ठी का आयेनज किया गया।
जिसमें बच्चों को राष्ट्रीय बालिका दिवस के विषय में विस्तृत जानकारी विभिन्न वक्ताओं द्वारा दी गयी। गोष्ठी में उप मुख्य चिकिसाधिकारी नोडल अधिकारी ने डॉ. एचपी मणि ने पीसीपीएनडीटी अधिनियम 1994 की जानकारी देते हुए बताया कि अल्ट्रासाउण्ड द्वारा लिंग परीक्षण कराया जानान विधिक अपराध है। भ्रूण लिंग परीक्षण कराये जाने पर तीन वर्ष की सजा एवं 50 हजार से एक लाख रुपये तक का दण्ड निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केसी राय सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

राजनगर की ग्रुप हाउसिंग टेकओवर नहीं करेगा निगम
अश्वनी उपाध्याय          गाज़ियाबाद। जिला नगर निगम ने प्रताप विहार योजना के दो ब्लाकों को टेक ओवर करने से इनकार कर दिया है। पिछले दिनों गाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण ने प्रताप विहार के दो ब्लॉक, तुलसी निकेतन, इंदिरापुरम, इंदिराकुंज, कर्पूरीपुरम, स्वर्णजयंतीपुरम, और राजनगर एक्सटेंशन कॉलोनी नगर निगम को ट्रांसफर करने का प्रस्ताव दिया था। नगर निगम पहले ही तुलसी निकेतन कॉलोनी को टेकओवर करने से इनकार कर चुका है। इसके बाद नगर निगम ने राजनगर एक्सटेंशन कॉलोनी को टेकओवर करने के लिए नई शर्त लगा दी। निगम का कहना है कि वह राजनगर एक्सटेंशन की ग्रुप हाउसिंग टेकओवर नहीं करेगा। 

वह केवल कॉलोनी की सर्विस टेकओवर करेगा। नगर निगम प्रताप विहार के जिन दो ब्लॉक को जीडीए नगर निगम को रखरखाव के लिए ट्रांसफर करने की कोशिश में लगा है। वे मेडिकल कॉलेज के पास के स्थित है। इन ब्लॉक की सड़कें बुरी तरह से टूटी पड़ी है। इसके अलावा वहां पानी की निकासी की भी समस्या बनी हुई है। ऐसे में नगर निगम अभी इन दोनों ब्लॉक को टेकओवर करने को अभी तैयार नहीं है।


सेनानी कर्पूरी के जन्मदिवस पर पुष्प अर्पित कियें    
बृजेश केसरवानी            प्रयागराज। 1924 को ब्रिटिश शासन काल मे बिहार के समस्तीपुर के एक गाँव पितौझिया में सीमांत किसान पिता गोकुल ठाकुर और माता रामदुलारी देवी के झोपड़ी नूमा घर में जन्म लेने वाले भारत के स्वतंत्रता सेनानी शिक्षक राजनीतिक तथा नाई पेशा करने वाले बिहार प्रान्त के एक बार उपमुख्यमंत्री और दो बार मुख्यमंत्री बनने के बाद भी साधारण जीवनयापन करने वाले कर्पूरी ठाकुर के जन्मदिवस पर समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय चौक मे महानगर अध्यक्ष सै. इफ्तेखार हुसैन के नेत्रित्व मे जुटे सपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया। 
पुष्पांजलि अर्पित करने के उपरान्त एक गोष्ठी आयोजित कर उनके व्यक्तित्व और उनके प्रसंग के किस्से सुनाते हुए युवाओं से प्रेणा लेने की नसीहत भी की गई। महानगर महासचिव रवीन्द्र यादव के संचालन मे वक्ताओं ने उनका स्मरण किया। 
लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष राजेश शर्मा ने नाई समाज के प्रेणता कर्पूरी ठाकुर को देश का महान नेता बताते हुए कहा 1952 मे पहली बार विधान सभा चुनाव जीतने के बाद बिहार विधान सभा का चुनाव कभी नहीं हारे। राजनीतिक जीवन का लम्बा सफर तय करने के बाद भी उनका अपना खुद का न तो मकान था और न ही कोई गाड़ी। उनकी इमानदारी और सादगी से हम सब को यह प्रेणा मिलती है कि अगर हम सब निस्वार्थ भाव से समाजसेवा करें तो हम सब देश व प्रदेश मे नाम कमा सकते हैं। 
कार्यक्रम में सै.इफ्तेखार हुसैन ,रवीन्द्र यादव ,महेन्द्र निषाद ,मोईन हबीबी ,सै.मो.अस्करी ,राजेश शर्मा ,शिवशंकर केसरवानी ,सै.आसिफ हुसैन ,अब्दुल्ला तेहामी ,जयभारत यादव ,संदीप कुमार शर्मा ,कमलेश शर्मा ,राकेश शर्मा ,डॉ सुरेश सेन ,अम्बर शर्मा ,धीरज शर्मा ,विशाल सिंह ,अमर सिंह आदि उपस्थित रहे।इस मौके पर कीडगंज के बीरेन्द्र जायसवाल ने सपा की सदस्यता भी ली।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...