रविवार, 23 जनवरी 2022

न्यूजीलैंड: पीएम ने प्रतिबंधों को और सख्त किया

न्यूजीलैंड: पीएम ने प्रतिबंधों को और सख्त किया     
अखिलेश पांडेय        
नई दिल्ली/ वेलिंगटन। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने कोविड-19 प्रतिबंधों को और सख्त करते हुए अपनी शादी रद्द कर दी है। कोरोना वायरस और उसके नए वैरिएंट ओमिक्रोन के मामले दुनियाभर में बढ़ रहे हैं। इसकी वजह से लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। इस बीच ओमिक्रोन ने न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न की शादी पर ग्रहण लगा दिया है। न्यूजीलैंड में ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों और इसकी वजह से लागू प्रतिबंधों के बीच प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने अपनी शादी को टाल दिया है।
रविवार (23 जनवरी) को उनकी शादी होनी थी लेकिन ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते मामलों को देखते हुए खुद की शादी रद्द कर लोगों को कोरोना से सावधान रहने के लिए प्ररित किया है। कड़े प्रतिबंधों की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने फिलहाल अपनी शादी रद्द कर दी है।
दरअसल, न्यूजीलैंड में एक शादी समारोह के बाद ओमिक्रॉन के 9 मामले सामने आए थे। जिससे लोगों में दहशत फैल गई और इसके बाद से यहां कम्युनिटी स्प्रेड का खतरा बढ़ गया है। वहीं यहां एक परिवार ऑकलैंड से शादी समारोह में शामिल होकर प्लेन से साउथ आइसलैंड लौटा था। इसके बाद दो सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद न्यूजीलैंड में प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया गया और प्रधानमंत्री ने अपनी शादी रद्द कर दीं।

रिसर्च ब्यूरो ने जापानी पीएम को सम्मानित किया

अखिलेश पांडेय        टोक्यो। नेताजी रिसर्च ब्यूरो ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को नेताजी पुरस्कार 2022 से रविवार को सम्मानित किया। कोलकाता में जापान के महावाणिज्य दूत नाकामुरा युताका ने आबे की तरफ से यह सम्मान प्राप्त किया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर उनके एल्गिन रोड स्थित आवास पर एक कार्यक्रम में यह सम्मान दिया गया।

भारत में जापान के राजदूत सतोशी सुजुकी ने नयी दिल्ली से ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया। नेताजी रिसर्च ब्यूरो के निदेशक एवं प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी के पौत्र सुगाता बोस ने आबे को नेताजी का बड़ा प्रशंसक बताया।


अमेरिका से चीन के लिए 44 उड़ानों को रद्द किया  
सुनील श्रीवास्तव          वाशिंगटन डीसी/ बीजिंग। चीन की कार्रवाई के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका ने अमेरिका से चीन के लिए 44 उड़ानों को रद्द कर दिया है। अमेरिकी अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। यूएस ने कोरोना वायरस के प्रसार का हवाला देते हुए यह कार्रवाई की है। 
आपको बता दें कि पिछले दिनों चीन ने अमेरिका की डेल्टा एयरलाइंस, यूनाइटेड एयरलाइंस और अमेरिकन एयलाइंस के कुछ यात्रियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद इन कंपनियों की उड़ानों के चीन में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी थी। अमेरिका ने चीन के इस कदम को अनुचित बताया था। शुक्रवार को अमेरिका द्वारा चीन की उड़ानों को रद्द करने का आदेश जारी कर दिया गया। अमेरिका के इस आदेश के बाद दोनों देशों के बीच चला आ रहा पुराना विवाद और बढ़ गया है। अमेरिका के द्वारा लिए गए फैसले को चीन ने जनहित के विरुद्ध बताया है। अमेरिकी आदेश के तहत 30 जनवरी से 29 मार्च के बीच एयर चाइना, चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस, चाइना सदर्न एयरलाइंस और शियामेन एयरलाइंस की 44 उड़ान रद्द की जाएंगी।

अगले वित्त वर्ष के लिए 9 प्रतिशत की वृद्धि: भारत

अगले वित्त वर्ष के लिए 9 प्रतिशत की वृद्धि: भारत    

अकांशु उपाध्याय        नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय वर्ष 2021-22 की आर्थिक समीक्षा (इकनॉमिक सर्वे) को एक खंड में जारी कर सकता है और इसमें अगले वित्त वर्ष के लिए लगभग नौ प्रतिशत की वृद्धि दर का अनुमान जताया जा सकता है। आम बजट से पहले वित्त मंत्री द्वारा संसद में पेश किए जाने वाली समीक्षा को मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) की अनुपस्थिति में प्रधान आर्थिक सलाहकार और अन्य अधिकारी तैयार कर रहे हैं।

परंपरागत रूप से इस दस्तावेज को सीईए की अगुवाई में तैयार किया जाता है। हालांकि, जुलाई 2014 में नरेंद्र मोदी सरकार की पहली आर्थिक समीक्षा को वरिष्ठ आर्थिक सलाहकार इला पटनायक ने तैयार किया था और इसे तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने संसद में पेश किया था। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के रूप में रघुराम राजन की नियुक्ति के बाद उस समय सीईए का पद खाली था। बाद में अरविंद सुब्रमण्यम अक्टूबर, 2014 में सीईए नियुक्त हुए। केवी सुब्रमण्यम ने पिछले साल छह दिसंबर को सीईए के रूप में अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा किया। सरकार ने सीईए को नियुक्त करने की प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के अनुमानों के मुताबिक, अर्थव्यवस्था के चालू वित्त वर्ष के दौरान 9.2 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है। रिजर्व बैंक ने 9.5 प्रतिशत वृद्धि दर का अनुमान जताया है। विशेषज्ञों ने आधार प्रभाव का हवाला देते हुए कहा कि अगले वित्त वर्ष के लिए समीक्षा में लगभग नौ प्रतिशत की वृद्धि दर का अनुमान जताया जा सकता है।


वॉयस कॉल्स के इन्टरफेस को रकरने की कोशिश 
अकांंशुु उपाध्याय        
नई दिल्ली। व्हाट्सएप मुख्य रूप से तो एक मैसेजिंग ऐप है। लेकिन आप इस प्लेटफॉर्म के जरिए वॉयस और वीडियो कॉल्स भी कर सकते हैं। की एक रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सएप अपने वॉयस कॉल्स फीचर के इन्टरफेस को बहत रकरने की कोशिश कर रहा है। व्हाट्सएप ये कोशिश कर रही है कि अपने आने वाले अपडेट में वो कुछ ऐसा कर सके कि वॉयस कॉल करते समय यूजर को सामने वाले इंस्टान की डीपी की जगह चैट का वॉलपेपर दिखाई दे। शायद आपको ध्यान होगा कि फिलहाल जब आप व्हाट्सएप वॉयस कॉल करते हैं तो स्क्रीन पर कॉल के ऑप्शन्स के साथ-साथ आपको एक गोल आकार में उस इंसान की व्हाट्सएप डिस्प्ले पिक्चर दिखाई देती है। जिसे आपने फोन मिलाया होता है। 
आने वाले अपडेट्स में अब डिस्प्ले पिक्चर हट जाएगी और चैट वॉलपेपर उसकी जगह ले लेगा। अगर आप सोच रहे हैं कि ये फीचर फिलहाल किन लोगों के लिए जारी किया जा रहा है तो हम आपको बता दें कि वॉट्सएप वॉयस कॉल्स के लिए चैट वॉलपेपर का फीचर फिलहाल केवल आईओएस यानी आईफोन यूजर्स के लिए लेकर आ रहा है। फिलहाल इस फीचर को एंड्रॉयड यूजर्स के लिए निकालने की कोई बात नहीं की जा रही है। आपको बता दें कि अभी ये फीचर डिवेलपमेंट स्टेज में है। इसलिए आईफोन यूजर्स के लिए इसे जारी किये जाने में समय है।

आईओसीएल ने पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कियें
अकांशु उपाध्याय          नई दिल्ली। आईओसीएल ने रविवार को पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दिए हैं। रविवार को कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। तीन महीने से ज्यादा का समय हो गया है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रखी हैं।
23 जनवरी को राष्ट्रीय स्तर पर वाहन ईंधन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। भारतीय बाजार में पेट्रोल-डीजल के भाव 4 नवंबर से स्थिर हैं। 
यूपी की राजधानी लखनऊ समेत वाराणसी, कानपुर, आगरा, मेरठ और प्रयागराज में आज एक जनवरी 2022 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
भारत: सोने की कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव दिखा
अकांशु उपाध्याय          
नई दिल्ली। भारत में 24 कैरेट सोने (10 ग्राम) की कीमत 48,610 रुपये है। जबकि 22 कैरेट सोने (10 ग्राम) की कीमत 44,520 रुपये है। पिछले 24 घंटे में सोने की कीमत जस की तस बनी हुई है। पिछले 24 घंटों में भारत के विभिन्न मेट्रो शहरों में सोने की कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव देखा गया। चेन्नई में आज सोने की कीमत 24 कैरेट (10 ग्राम) 50,195 रुपये है। जबकि 22 कैरेट (10 ग्राम) 46,012 रुपये है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट (10 ग्राम) सोने का भाव 52,100 रुपये। जबकि 22 कैरेट (10 ग्राम) का सोना 47,800 रुपये है।
कोलकाता में 24 कैरेट (10 ग्राम) सोने का भाव 50,500 रुपये है। जबकि 22 कैरेट (10 ग्राम) का भाव 47,800 रुपये है। वहीं, मुंबई में 24 कैरेट सोने (10 ग्राम) की कीमत 49,640 रुपये है। जबकि 22 कैरेट सोने (10 ग्राम) की कीमत 47,640 रुपये है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-97, (वर्ष-05)
2. सोमवार, जनवरी 24, 2022
3. शक-1984, मार्गशीर्ष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-षष्ठी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 07:10, सूर्यास्त 05:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 10 डी.सै., अधिकतम-16+ डी सै.।  बर्फबारी व शीतलहर के साथ मैदानी क्षेत्रों में कहीं- कहीं तेज बारिश की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, (प्रधान संपादक) राधेश्याम व शिवांशु, (सहायक संपादक) श्रीराम व सरस्वती के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

शनिवार, 22 जनवरी 2022

डीएम की अध्यक्षता में धान क्रय केन्द्रो की बैठक

डीएम खत्री की अध्यक्षता में धान क्रय केन्द्रो की बैठक      
बृजेश केसरवानी         
प्रयागराज। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में धान क्रय केन्द्रो की समीक्षा बैठक की गई। जिलाधिकारी ने सभी धान क्रय केन्द्रों के एजेन्सियो को निर्देशित किया है कि जिनका भुगतान अभी तक बकाया है। उनका भुगतान सुनिश्चित किया जाये तथा यदि नही करते है तो नोटिस जारी करने के निर्देश दिये हैं।
उन्होंने डिप्टी आरएमओ को निर्देशित किया है कि सभी एजेन्सियो के साथ बैठक अवश्य कर ले। मण्डी समिति कोरांव को भुगतान में लापरवाही के कारण नोटिस जारी करने के निर्देश दिये है। अगर एक सप्ताह के अन्दर भुगतान नही हुआ तो प्रतिकूल प्रविष्ठि दी जायेगी तथा जिनका भी धान क्रय कम हुआ है। उन्हें क्रय को और ज्यादा करने के निर्देश दिये है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), डिप्टी आरएमओ सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

गाजियाबादः वोट के लिए नागरिकों का आह्वान 
अश्वनी उपाध्याय             गाजियाबाद। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट राकेश कुमार सिंह ने जनपद के सभी नागरिकों का आह्वान करते हुए उन्हें जानकारी दी है कि भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा जनपद गाजियाबाद में विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रेक्षकगणों की नियुक्ति कर दी गई है। 
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट ने समस्त जनपद वासियों का आह्वान करते हुए कहा है कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के संबंध में यदि किसी प्रकार की कोई भी शिकायत या आपत्ति हो तो संबंधित प्रेक्षकों को जानकारी उपलब्ध कराई जा सकती है। 

विधानसभा चुनाव में समर्थन करने की अपील: पार्टी  
गणेश साहू           कौशाम्बी। समर्थ किसान पार्टी मंझनपुर विधानसभा के प्रत्याशी राधेश्याम चौधरी ने शनिवार को मंझनपुर विधानसभा के ग्राम परौआ, सवरों, बंधुरी, म्योहर आदि गांवों का दौरा किया और लोगों से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से विधानसभा चुनाव में समर्थन करने एवं चुनाव जीताने की अपील की। लोगो ने भी उन्हें समर्थन करने एवं चुनाव जीताने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर लोगों से वार्ता करते हुए राधेश्याम चौधरी ने कहा कि किसानों के साथ उत्पीड़न करने वालों से चुनाव में किसान जरूर बदला लेंगे। 
जिस तरह से किसानों को छला गया है और उनके साथ अन्याय किया गया। उसे किसान भाई भूले नहीं हैं इस। इस बार किसान समर्थ किसान पार्टी के प्रत्याशियों को वोट करेगा। इस अवसर पर उनके साथ अजय सोनी, फूलचंद्र लोधी, शिव शंकर दुबे, हरिश्चंद्र चौधरी, शफीक अहमद आदि मौजूद रहे।

सुरक्षाबलों व आतंकियों की मुठभेड़, 1 आतंकी ढेर

सुरक्षाबलों व आतंकियों की मुठभेड़, 1 आतंकी ढेर      

इकबाल अंसारी            श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों एवं आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी। मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर हो गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जिले के किलबाल इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर कर तलाशी अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों के जवान जब इलाके में तलाशी अभियान चला रहे थे, उसी दौरान छिपे आतंकवादियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी। उन्होंने बताया कि अंतिम सूचना मिलने तक गोलीबारी जारी थी।


यूके: 24 घंटे में कोरोना के 4,759 नए मामलें मिलें
पंकज कपूर          देहरादून। शनिवार को प्रदेश में कोरोना के 4,759 नए मामलें मिले है। जबकि मौतों का सिलसिला जारी है। शनिवार को 7 मरीजों की मौत हुई है, तो वहीं शनिवार को 2,712 मरीज कोरोना से जंग जीतकर अपने घरों को रवाना हुए है। जिसके बाद प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 28,907 हो गई है।

शनिवार को सुशीला तिवारी हॉस्पिटल हल्द्वानी में 1, एम्स ऋषिकेश देहरादून में 1, श्री महंत इंद्रेश हॉस्पिटल देहरादून में 4, हिमालयन हॉस्पिटल देहरादून में 1 मरीज की मौत हुई है। कोरोना बुलेटिन के अनुसार आज देहरादून में 1802, उधम सिंह नगर में 395, हरिद्वार में 607, नैनीताल में 565, पौड़ी में 259, चंपावत में 112, अल्मोड़ा में 143, बागेश्वर में 120, पिथौरागढ़ में 176, टिहरी में 108, चमोली में 243, उत्तरकाशी में 70, रुद्रप्रयाग में 159 नए केस मिले है।

मैच: बल्लेबाज ऋषभ ने 85 रनों की पारी खेलीं

मैच: बल्लेबाज ऋषभ ने 85 रनों की पारी खेलीं    
मोमीन मलिक         नई दिल्ली/ प्रिटोरिया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, मैच में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपने में वापसी की और 85 रनों की पारी खेली। इससे पहले टेस्ट सीरीज में पंत शॉट सेलेक्शन पर कई तरह के सवाल उठे थे। जिसे लेकर टीम मैनेमेंट ने भी उनसे बात की।
जोहानिसबर्ग में दूसरे टेस्ट मैच के दौरान गैरजिम्मेदाराना शॉट खेलने के लिये कड़ी आलोचना हुई थी। लेकिन केपटाउन में तीसरे टेस्ट में शतक और दूसरे वनडे में अपने करियर का सर्वोच्च स्कोर 85 रन बनाने वाले पंत ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘हमेशा सकारात्मक बातें होती हैं कि एक खिलाड़ी के तौर पर मैं क्या कर सकता हूं। मेरे पास सभी स्ट्रोक हैं। लेकिन मैं धैर्य के साथ और परिस्थितियों के अनुसार उन्हें कैसे खेल सकता हूं। इसलिए काफी चर्चा होती है।’’ 

लिपस्टिक लगाने से पहले होंठो को करें मॉइस्चराइज
सरस्वती उपाध्याय           सर्दियों में अक्सर आपकी त्वचा रूखी हो जाती है। त्वचा के साथ-साथ रूखापन आपके होंठो पर भी नजर आने लगता है। कई बार पानी कम पीनें की वजय से रूखापन आता है तो कई बार मौसम ये समस्या लेकर के आता है। इसके अलावा कई बार हमारी त्वचा और होंठ कैमिकल वाले प्रोडक्ट्स यूज करने के कारण खराब हो जाते हैं। अपनी इस स्टोरी में हम आपको लिपस्टिक के कारण फंटने वाले होंठो का समाधान बताएंगे।
आप जो भी प्रोडक्ट अपने स्किन और होंठ पर यूज करती हैं। असका सीधा असर आपकी स्किन की हेल्थ पर पड़ता है। इसलिए लिपस्टिक खरीदते समय उसमें यूज किए गए कैमिकल के बारे में अच्छे से जान लें। अगर हो सके तो कैमिकल रहित प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करें। प्रोडक्ट्स खरीदते समय कभी भी उसकी क्वालिटी के साथ समझौता न करें।
होंठो को करें मॉइस्चराइज: किसी भी तरह की लिपस्टिक लगाने से पहले अपने होंठो को अच्छी तरह से मॉइस्चराइज कर लें। लिपस्टिक को डायरेक्ट लिप्स पर इस्तेमाल करने की गलती न करें, क्योंकि इसमें मौजूद कैमिकल आपके होंठो को ड्राय कर देते हैं और इससे आपके होंठ फटने लगते हैं।
स्क्रब करना न भूलें: सर्दियों के मौसम में अक्सर हमें होंठो के फटने की समस्या का सामना करना पड़ता है। कई बार आपके होंठो पर डेड स्किन भी आ जाती हैं। ऐसे में अगर आप मैट लिपिस्टिक की शौकीन हैं, और होंठो पर उसे अप्लाई करेंगी तो ये जगह-जगह दरारों में भरी नजर आएगी। इसलिए मैट लिपस्टिक का इस्तेमाल करने से पहले अपने होंठो को अच्छे से स्क्रब करना न भूलें।
घर आने पर अच्छे से करें साफ: अगर आप लिपस्टिक लगाकर घर से बाहर जाती हैं, तो बाहर की सारी धूल होंठो पर जम जाती है। धूल के कारण हमारे होंठ और ज्यादा फटने लगते हैं। ऐसे में जब भी आप बाहर से घर वापस आएं अपने होंठो को सही ढंग से साफ करके मॉइस्चराइज करें। इसके साथ ही लिपस्टिक के रोजाना इस्तेमाल से बचें।

दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ

दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। दबे पांव पहुंचे भूकंप ने धरती को हिलाते हुए पब्लिक को दहशत में ड...