शुक्रवार, 21 जनवरी 2022

हीरो मोटोकॉर्प ने एडवेंचर बाइक की बुकिंग शुरू की

हीरो मोटोकॉर्प ने एडवेंचर बाइक की बुकिंग शुरू की       
अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। देश की सबसे पॉपुलर मोटरसाइकिल स्पलेंडर बनाने वाली कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी एक एडवेंचर बाइक की बुकिंग फिर से शुरू कर दी है। कंपनी की इस बाइक को लोगों ने इतना पसंद किया है कि इसका पहला लॉट सोल्ड आउट हो चुका है।
हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी एडवेंचर बाइक एक्स पल्स 200 4वी की बुकिंग फिर शुरू की है। इस मोटरसाइकिल का फर्स्ट लॉट सोल्ड आउट होने के बाद कंपनी ने इसकी बुकिंग दोबारा शुरू की है। इसे कंपनी के डीलर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बुक करा सकते हैं। लोग 10,000 रुपये में इसकी बुकिंग करा सकते हैं।
हीरो की इस मोटरसाइकिल में 200सीसी का 4-वॉल्व ऑयल कूल्ड इंजन है। ये 19.1 PS की मैक्सिमम पॉवर और 17.35 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस बाइक की ग्राउंड क्लियरेंस 220 मिलीं मीटर है। जो इसे ऑफ-रोड एडवेंचर मोटरसाइकिल भी बनाती है। इसके अलावा इस मोटरसाइकिल में आपको एलईडी हेडलैंप्स, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, नेवगेशन और डिजिटल स्पीडोमीटर जैसे फीचर्स मिलते हैं।
इस बाइक की दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस 1.30 लाख रुपये से शुरू होती है। वहीं, कंपनी अपना खुद का इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की भी तैयारी कर रही है।
रिलायंस 'जियो' ने 6जी पर काम करना शुरू किया
अकांशु उपाध्याय       
नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने भारत में अभी तक 5जी सर्विस शुरू नहीं की है। लेकिन, 6जी पर काम करना शुरू कर दिया है। जियो की सब्सिडियरी इस्टोनिया ने 6जी टेक्नोलॉजी पर रिसर्च शुरू कर दी है। जियो इस्टोनिया इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। हालांकि, कंपनी ने अपनी प्लानिंग के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। 
साथ ही जियो और यूनिवर्सिटी कंज्यूमर्स गुड्स, ऑटोमोटिव और वॉइट गुड्स स्पेस में 6जी फीचर वाले प्रोडक्ट्स तैयार करने की कोशिश करेंगे। इसके अलावा जियो 6जी का असर मैन्युफैक्चरिंग, डिफेंस और इंडस्ट्रियल मशीनरी पर भी पड़ेगा। नाम से साफ है कि 6जी टेक्नोलॉजी 5जा से बेहतर होगी, जिसका फोकस सेल-फ्री एमआईएमओ, इंटेलिजेंस सर्फेस और तेज स्पीड व बेहतर कनेक्टिविटी पर होगा। यह नेटवर्क 5G के साथ मौजूद होगा और बड़ी रेंज के कंज्यूमर्स और इंटरप्राइजेज को कवर करेगा। 
6जी की स्पीड को लेकर फिलहाल कोई डेटा नहीं है। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी स्पीड 5जी से 100 गुना ज्यादा होगी। सैमसंग का अनुमान है कि उसके नेक्स्ट जनरेशन नेटवर्क की स्पीड 1000जीबीपीएस होगी। इसके रिसर्च और डेवलपमेंट का काम चीन और जर्मनी जैसे देशों में शुरू हो चुका है। ओप्पो का मानना है कि 6जी नेटवर्क के कारण लोगों का एआई से इंटरैक्शन का तरीका बदल जाएगा। हालांकि, 2025 से पहले हमें 6जी नेटवर्क देखने को नहीं मिलेगा।

दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू हटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दीं

अकांशु उपाध्याय            नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बड़ा फैसला लिया है। वीकेंड कर्फ्यू हटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके साथ-साथ बाजारों में दुकान खोलने के लिए लागू ऑड-ईवन सिस्टम को भी बंद किया जाएगा। साथ ही प्राइवेट दफ्तर भी 50 फीसदी स्टाफ के साथ संचालित किए जाएंगे। कोरोना के मामले घटने पर दिल्ली सरकार ने इन प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। फिलहाल इन प्रस्तावों को आगे मंजूरी के लिए उपराज्यपाल अनिल बैजल के पास भेजा गया है।

राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ने पर कई तरह की पाबंदियां लगाई गई थीं। इसमें वीकेंड कर्फ्यू, दुकानों के लिए ऑड-ईवन सिस्टम भी शामिल था। प्राइवेट दफ्तरों को पूरी तरह बंद करके वर्क फ्रॉम होम लागू किया गया था।
दिल्ली में कोरोना केसों की संख्या में गिरावट आई है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि कल दिल्ली में 12,306 कोविड के पॉजिटिव मामले आए थे। पॉजिटिविटी दर 21.48 प्रतिशत थी और 43 लोगों की मृत्यु हुई थी। मामले घट रहे हैं और पॉजिटिविटी भी घट रही है। उम्मीद है आज कोविड मामले 10,500 के आसपास रहेंगे।
उन्होंने कहा कि कल कोविड टेस्टों की कीमतों को कम कर दिया गया। अब निजी अस्पतालों में आरटी-पीसीआर की कीमत को 500 रुपए से कम कर 300 रुपए कर दिया है। घर से सैंपल ले जाने की कीमत 700 रुपए थी उसे 500 रुपए कर दिया है। रैपिड एंटीजन टेस्ट को 300 रुपए से कम कर 100 रुपए कर दिया है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार ने उपराज्यपाल को तीन प्रतिबंधों को हटाने का आग्रह किया है। एक 'ऑड-ईवन' दुकानों के विकल्प को खत्म करने, वीकेंड कर्फ्यू खत्म करने के लिए और निजी दफ्तरों को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ चलाने के लिए कहा गया है।

'ट्विटर' ने ब्लू सब्सक्रिप्शन के लिए जारी किया फीचर
अकांशु उपाध्याय            
नई दिल्ली। माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट टि्वटर ने पिछले साल सितंबर में क्रिप्टो वॉलेट सपोर्ट को ऐड किया था। अब ट्विटर एनएफटी अवतार अपने यूजर्स के लिए जारी कर रहा है। ये फीचर फिलहाल, केवल ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन के लिए जारी किया जा रहा है। आपको बता दें कि ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को कंपनी कई एक्स्ट्रा फीचर्स देती है। इसमें ट्वीट को अनडू करने का भी एक ऑप्शन है। एनएफटी अवतार को जेनरल फोटो से अलग करने के लिए इसमें हेक्सागोनल फ्रेम दिखाया जाएगा। कर पाएंगे। इसको लेकर ट्विटर ने ट्वीट किया है, आपने मांगा हमनें बना दिया। अब इसे लैब में रोलआउट किया जा रहा है। एनएफटी प्रोफाइल फ्यूचर को आईओएस के लिए जारी किया जा रहा है। 
आईओएस के लिए फीचर जारी ट्विटर की वेबसाइट पर मौजूद डिटेल्स के अनुसार, एनएफटी प्रोफाइल फोटो रोलआउट अभी पूरा नहीं हुआ है। ये फिलहाल अभी केवल आईओएस ट्विटर ऐप के लिए जारी किया गया है। माना जा रहा है। इसे जल्द एंड्रॉयड ऐप और डेस्कटॉप या वेब वर्जन के लिए भी जारी कर दिया जाएगा। इसका मतलब आपका ट्विटर अकाउंट आपके करंट और पुराने क्रिप्टो वॉलेट ट्रांंजैक्शन और होल्डिंग्स के अलावा वॉलेट में मौजूद सभी एनएफटी से एसोसिएट हो जाएगा। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि ये सभी जानकारी पब्लिक ब्लॉकचेन में उपलब्ध है। क्रिप्टो वॉलेट सपोर्ट ट्विटर ने अपने यूजर्स को ये भी कहा है कि वो अपने क्रिप्टो वॉलेट की प्राइवेट डिटेल्स को शेयर ना करें।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-95, (वर्ष-05)
2. शनिवार, जनवरी 22, 2022
3. शक-1984, मार्गशीर्ष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-चतुर्थी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 07:10, सूर्यास्त 05:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 12 डी.सै., अधिकतम-19+ डी सै.।  बर्फबारी व शीतलहर के साथ मैदानी क्षेत्रों में कहीं- कहीं तेज बारिश की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, (प्रधान संपादक) राधेश्याम व शिवांशु, (सहायक संपादक) श्रीराम व सरस्वती के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

गुरुवार, 20 जनवरी 2022

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न     
अजीत कुशवाहा        
कौशाम्बी। मुख्य विकास अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्राट उदयन सभागार में कोविड सम्वेदीकरण एवं हाउस टू हाउस सर्वे अभियान के सम्बन्ध में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि कोविड सम्वेदीकरण एवं हाउस टू हाउस सर्वे अभियान दिनांक 24 जनवरी 2022 से 29 जनवरी 2022 तक संचालित किया जायेगा। उन्होने कहा कि टीम द्वारा घर-घर जाकर कोविड-19 के लक्षणयुक्त व्यक्तियों की सूची बनायी जायेगी तथा आवश्यकतानुसार मेडिकल किट वितरित की जायेगी। 
कोविड-19 टीकाकरण में छूटे हुए लोगें की सूची बनाकर टीकाकरण कराया जायेगा। उन्होने बातया कि इस अभियान में आमजन को कोविड-19 संक्रमण के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी जायेगी तथा आमजन से खॉसी, जुकाम, बुखार एंव सांस लेने में परेशानी होने की जानकारी प्राप्त की जायेगी एवं लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जायेगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सभी तैयारियों को समय से पूर्ण कर लिया जाय तथा माइक्रो प्लॉन तैयार कर कार्यवाही सुनिश्चित की जायें। उन्होने तहसील एंव ब्लॉक स्तरीय कमेटियों को बैठक करने के निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी अपना सहयोग प्रदान करें। उन्होंने विशेष अभियान के तहत जनपद के नगर निकायों एवं ग्रामों में विशेष सफाई अभियान संचालित करने के भी निर्देश दिये।

कांग्रेस ने कार्तिकेय को कार्यावाहक जिलाध्यक्ष बनाया
अश्वनी उपाध्याय           गाजियाबाद। कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र यादव के मुरादनगर सीट से चुनाव लड़ने के चलते कार्तिकेय कौशिक को कार्यावाहक जिलाध्यक्ष बनाया है। कार्तिकेय कौशिक कांग्रेस के पुराने नेता हैं। उन्हें संगठन की जिम्मेदारी सौंपकर पार्टी ने प्रत्याशियों को जिताने का आह्वान किया है।
कांग्रेस ने जिले की दो सीटों पर महिलाओं को टिकट दिया है। सबसे बड़ी बात यह है कि स्वर्गीय राजीव त्यागी की पत्नी संगीता त्यागी को उम्मीदवार घोषित कर कार्यकर्ताओं को सम्मान देने का काम किया है। संगीता त्यागी को साहिबाबाद विधानसभा सीट से टिकट दिया है। मोदीनगर सीट से भी कांग्रेस ने श्रीमति नीरज को टिकट दिया है।

तालाब में तैरता मिला युवक का शव, मचा हड़कंप
बृजेश केसरवानी         प्रयागराज। हंडिया थाना क्षेत्र के सैदाबाद में तालाब मेें तैरता एक युवक का शव पाया गया। जिससे क्षेत्र मे हड़कंप मच गया। सुचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस के द्वारा युवक की जेब से मिले कागजात से शव कि शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार सैदाबाद पुलिस चौकी अंतर्गत भेस्की गांव के पास तालाब में एक युवक का तैरता हुआ शव दिखाई दिया। 
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला और शव की शिनाख्त मे जुट गई। युवक के जेब से मिले कागजात के आधार पर शव की पहचान महेंद्र कुमार कनौजिया, पुत्र शंकर लाल कनौजिया निवासी ग्राम फतूवा थाना सराय इनायत के रूप में हुई। पुलिस के द्वारा परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि महेन्द्र 14 जनवरी को रिश्तेदारी जाने की बात कहकर घर से निकला था। तब से उसका कुछ अता पता नही था। परिजनों ने सराय इनायत थाने मे गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं बृहस्पतिवार को हंडिया थाना क्षेत्र के भेस्की गांव के तालाब मे तैरता हुआ युवक का शव पाया गया। परिजनों के मुताबिक पेशे से मजदूर महेन्द्र की शादी दो वर्ष पूर्व भेल्सी गांव मे हुई थी और पत्नी से रिश्ता भी खत्म हो गया था। वहीं युवक का शव मिलने से लोगों मे तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल मे जुटी हुई है।

'एमपीएससी' द्वारा 547 पदों पर भर्तियां, आवेदन

'एमपीएससी' द्वारा 547 पदों पर भर्तियां, आवेदन      

कविता गर्ग          मुंबई। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने 547 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार सहायक लोक अभियोजक, ग्रुप-ए के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 27 जनवरी, 2022 तक का समय है। कानून की डिग्री प्राप्त कर चुके उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए पात्र हैं। इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया 7 जनवरी, 2022 को शुरू हुई थी।

इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडीडेट की आयु 18 से 38 वर्ष तक होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलेगी। उम्मीदवारों का चयन पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा। अनारक्षित वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 719 रुपए है और आरक्षित वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 449 रुपए है। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर भर्ती विवरण, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, चयन मानदंड व जानकारियों को जाकर पढ़ सकते हैं।

यूके: कोरोना संक्रमितों की संख्या-3,86,951 हुईं

पंकज कपूर           देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना का ग्राफ आज फिर तेजी से बढ़ गया है। 24 घंटे के भीतर प्रदेश के सभी 13 जनपदों में ब्रहस्पतिवार को कोरोना के कुल 4,818 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या-3,86,951 हुईं। जबकि राज्य में ब्रहस्पतिवार को 3,422 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 3,47,175 मरीज स्वस्थ हो चुके है। वहीं, आज 06 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत भी हुई है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 4,818 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई।

जिनमें देहरादून जिले से 1601, हरिद्वार से 706, नैनीताल जिले से 692, उधमसिंह नगर से 590, पौडी से 181, टिहरी से 161, चंपावत से 162, पिथौरागढ़ से 123, अल्मोड़ा 291, बागेश्वर से 106, चमोली से 158, रुद्रप्रयाग से 101, उत्तरकाशी से 62 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।

खिलाड़ी विक्टर को गेंदबाजी करने से निलंबित किया

खिलाड़ी विक्टर को गेंदबाजी करने से निलंबित किया     
मोमीन मलिक          
हरारे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने जिम्बाब्वे की अंडर-19 टीम के खिलाड़ी विक्टर चिरवा को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने से निलंबित कर दिया है। विक्टर चिरवा अंडर-19 वर्ल्ड कप में खेल रहे हैं। आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के प्रतियोगिता पैनल ने पुष्टि की है कि उनका गेंदबाजी एक्शन गैरकानूनी है। 
प्रतियोगिता पैनल में आईसीसी के मानव गति विशेषज्ञ पैनल के सदस्य शामिल हैं। जिम्बाब्वे और पापुआ न्यू गिनी के बीच शनिवार को खेले गए मैच के दौरान मैच अधिकारियों ने चिरवा के गेंदबाजी एक्शन की रिपोर्ट की थी। उनकी गेंदबाजी के वीडियो फुटेज को समीक्षा के लिए प्रतियोगिता पैनल के पास भेजा गया था।

हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद हैं चीज, जानिए    
सरस्वती उपाध्याय          अक्सर आप सुनते है कि चीज को खाने से मोटापा बढ़ जायेगा या फिर हेल्थ के लिए अच्छा नहीं होता है। परंतु ये सच नहीं है। बल्कि चीज को अगर सीमित मात्रा में खाया जाये तो हेल्थ के लिए अच्छा होता है। ओवरलोडिड पिज्जा, बर्गर या सैंडविच हम सभी को खूब पसंद आता है। सेहत के लिए फायदेमंद चीज में कई सारे पोषक तत्व होते हैं। इसमें प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियन, जिंक, ओमेगा 3 फैटी एसिड और विटामिन के-2 जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसमें विटामिन-बी और विटामिन-डी की भरपूर मात्रा होती है।एक चीज स्लाइस को एक गिलास दूध के बराबर माना जाता है। तो चलिए जानते हैं चीज से मिलने वाले हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में।
सबसे पहले बात करते हैं चीज के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में। ऑस्टियोपोरोसिस के लिए है फायदेमंद
क्या ? आपको पता है कैल्शियम की कमी के कारण ऑस्टियोपोरोसिस होता है ? अगर नहीं तो कोई बात नहीं कैल्शियम की कमी के कारण ही ऑस्टियोपोरोसिस होता है। ये उन महिलाओं में विशेष रूप से मेनोपोज से गुजर रही हैं। इसके अलावा बुजुर्ग और कुपोषण से ग्रस्त बच्चों में पाया जाता है। इसका प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन युक्त डाइट से इलाज किया जा सकता है। ये तीनों चीज में प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।ऑस्टियोपोरोसिस से पीड़ित लोग अपनी डाइट में इसे शामिल कर सकते हैं।
वजन कम करने में है मददगार: मार्केट में कई तरह की चीज मिलती है, जिसमें लो फैट होता है। ऐसे में आप लो फैट चीज को डाइट में शामिल कर सकते हैं। चीज में मौजूद नेचुरल फैट वजन को बढ़ने नहीं देता है। इसमें प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स होते हैं, जो मांसपेशियों को मजबूत करते हैं।
आंतों के लिए फायदेमंद: सैच्युरेटेड फैट से भरपूर चीज में माइक्रो बैक्टीरिया होते हैं, जो आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। चीज मेटाबॉलिज्म प्रक्रिया को बढ़ाने और पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद विटामिन बि-12 और बैक्टीरिया पाचनतंत्र को सुचारू रखने में सहायक है। इसमें ओमेगा 3,6 और अमीनो एसिड मस्तिष्क के लिए फायदेमंद होता है।
इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग करने में मिलेगी मदद: इसमें विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर को बीमारियों का खतरा भी कम होगा। इसे खाने से शरीर को विटामिन सी ज्यादा मात्रा में मिलेगा और आपकी इम्यूनिटी पॉवर स्ट्रॉन्ग होगी।
अगर आपको हाई बीपी है तो आप अपनी डाइट में चीज को शामिल का सकते हैं इससे आपका सिस्टोलिक रक्तचाप 2-4 एमएमएचजी कम हो सकता है। हालांकि आपको अपने सोडियम सेवन के बारे में पता होना चाहिए, रोजाना 1500 मिलीग्राम से ज्यादा नहीं। पैकेजिंग प्रोडक्ट की जांच करने के बाद ही कम सोडियम वाली चीज को चुनें।

फाइनेंस कंपनी के कारिंदे से लूटपाट, 5 गिरफ्तार

फाइनेंस कंपनी के कारिंदे से लूटपाट, 5 गिरफ्तार     
दुष्यंत टीकम      
रायपुर। छत्तीसगढ़ हिसार पुलिस ने ग्रुप लोन फाइनेंस कंपनी के कारिंदे से गांव काबरेल से सीसवाल रोड पर हुई लूटपाट मामलें में काबरेल निवासी अजय और बलवान, मंडी आदमपुर निवासी अजित उर्फ़ पुनीत व सौरभ को गिरफ्तार किया है। डीआईजी बलवान सिंह राणा ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपित अजय ने बताया कि बलवान , सौरभ, अजीत उर्फ पुनित मेरे दोस्त है।
जो हम अक्सर मेरे मकान पर मिला करते थे। बलवान को पैसों की जरूरत थी। एक दिन मेरी मौसी सरोज ने मुझे व बलवान को कहा कि मेरे पास किश्त लेने के लिए एक आदमी आता है। जिसके पास काफी रुपये होते है। तुम उससे पैसे छीन लेना। गत 4 जनवरी को योजनानुसार मैं, बलवान, सौरभ व अजीत उर्फ पुनीत गांव काबरेल के बस अड्डा पर इकठ्ठे हो गए।
हम सभी ने मोटरसाइकिल पर सवार होकर काबरेल बस स्टैंड से ही किश्त वाले व्यक्ति के मोटरसाईकिल के पीछे मोटरसाईकिल लगा दिया व सीसवाल रोड पर हमने किश्त वाले का मोटरसाईकिल रोक कर लिया। अजय ने पिस्तोल उस व्यक्ति की कनपटी पर लगा। उससे बैग व मोबाइल लूट लिया और हम सभी मोटरसाईकिल पर सवार होकर भाग गए।

'सीआईएसएफ' के उप निरीक्षक ने आत्महत्या की
अकांशु उपाध्याय       
नई दिल्ली। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक सहायक उप निरीक्षक ने बाहरी दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में अपने बैरक में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान प्रवीण कुमार (51) के तौर पर हुई है।
वह हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला था और केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में हैड कांस्टेबल के तौर पर भर्ती हुआ था। मौके से कोई ‘सुसाइड नोट’ बरामद नहीं हुआ है। अभी तक किसी तरह की साजिश का भी कोई संदेह नहीं है। पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) बिजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि बुधवार रात नौ बजकर करीब 35 मिनट पर उन्हें नरेला औद्योगिक क्षेत्र के सीआईएसएफ परिसर के प्रभारी, उप निरीक्षक सुमेर सिंह से एएसआई कुमार के आत्महत्या करने की जानकारी मिली।
उन्होंने बताया कि पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो उन्होंने देखा कि कुमार ने सीआईएसएफ परिसर के नए बैरक में एक चादर का इस्तेमाल कर पंखे से लटक कर फांसी लगा ली है। अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि एएसआई ने सेक्टर-18 और सेक्टर-19 रोहिणी मेट्रो स्टेशन पर बुधवार सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक ड्यूटी की थी। वहां से आने के बाद उसने दोपहर करीब तीन बजे ‘मेस’ में खाना खाया।
यादव ने कहा कि जब कुमार रात को खाना लेने नहीं आया, तो ‘मेस’ प्रभारी ने उसका पता लगाने की कोशिश की और उसका कमरा बंद मिला। ”दरवाजा तोड़कर अंदर जाने पर कुमार का शव छत के पंखे से लटका मिला।” कुमार के परिवार में उनकी बीमार पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार के हवाले कर दिया जाएगा।

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...