गुरुवार, 20 जनवरी 2022

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न     
अजीत कुशवाहा        
कौशाम्बी। मुख्य विकास अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्राट उदयन सभागार में कोविड सम्वेदीकरण एवं हाउस टू हाउस सर्वे अभियान के सम्बन्ध में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि कोविड सम्वेदीकरण एवं हाउस टू हाउस सर्वे अभियान दिनांक 24 जनवरी 2022 से 29 जनवरी 2022 तक संचालित किया जायेगा। उन्होने कहा कि टीम द्वारा घर-घर जाकर कोविड-19 के लक्षणयुक्त व्यक्तियों की सूची बनायी जायेगी तथा आवश्यकतानुसार मेडिकल किट वितरित की जायेगी। 
कोविड-19 टीकाकरण में छूटे हुए लोगें की सूची बनाकर टीकाकरण कराया जायेगा। उन्होने बातया कि इस अभियान में आमजन को कोविड-19 संक्रमण के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी जायेगी तथा आमजन से खॉसी, जुकाम, बुखार एंव सांस लेने में परेशानी होने की जानकारी प्राप्त की जायेगी एवं लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जायेगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सभी तैयारियों को समय से पूर्ण कर लिया जाय तथा माइक्रो प्लॉन तैयार कर कार्यवाही सुनिश्चित की जायें। उन्होने तहसील एंव ब्लॉक स्तरीय कमेटियों को बैठक करने के निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी अपना सहयोग प्रदान करें। उन्होंने विशेष अभियान के तहत जनपद के नगर निकायों एवं ग्रामों में विशेष सफाई अभियान संचालित करने के भी निर्देश दिये।

कांग्रेस ने कार्तिकेय को कार्यावाहक जिलाध्यक्ष बनाया
अश्वनी उपाध्याय           गाजियाबाद। कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र यादव के मुरादनगर सीट से चुनाव लड़ने के चलते कार्तिकेय कौशिक को कार्यावाहक जिलाध्यक्ष बनाया है। कार्तिकेय कौशिक कांग्रेस के पुराने नेता हैं। उन्हें संगठन की जिम्मेदारी सौंपकर पार्टी ने प्रत्याशियों को जिताने का आह्वान किया है।
कांग्रेस ने जिले की दो सीटों पर महिलाओं को टिकट दिया है। सबसे बड़ी बात यह है कि स्वर्गीय राजीव त्यागी की पत्नी संगीता त्यागी को उम्मीदवार घोषित कर कार्यकर्ताओं को सम्मान देने का काम किया है। संगीता त्यागी को साहिबाबाद विधानसभा सीट से टिकट दिया है। मोदीनगर सीट से भी कांग्रेस ने श्रीमति नीरज को टिकट दिया है।

तालाब में तैरता मिला युवक का शव, मचा हड़कंप
बृजेश केसरवानी         प्रयागराज। हंडिया थाना क्षेत्र के सैदाबाद में तालाब मेें तैरता एक युवक का शव पाया गया। जिससे क्षेत्र मे हड़कंप मच गया। सुचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस के द्वारा युवक की जेब से मिले कागजात से शव कि शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार सैदाबाद पुलिस चौकी अंतर्गत भेस्की गांव के पास तालाब में एक युवक का तैरता हुआ शव दिखाई दिया। 
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला और शव की शिनाख्त मे जुट गई। युवक के जेब से मिले कागजात के आधार पर शव की पहचान महेंद्र कुमार कनौजिया, पुत्र शंकर लाल कनौजिया निवासी ग्राम फतूवा थाना सराय इनायत के रूप में हुई। पुलिस के द्वारा परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि महेन्द्र 14 जनवरी को रिश्तेदारी जाने की बात कहकर घर से निकला था। तब से उसका कुछ अता पता नही था। परिजनों ने सराय इनायत थाने मे गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं बृहस्पतिवार को हंडिया थाना क्षेत्र के भेस्की गांव के तालाब मे तैरता हुआ युवक का शव पाया गया। परिजनों के मुताबिक पेशे से मजदूर महेन्द्र की शादी दो वर्ष पूर्व भेल्सी गांव मे हुई थी और पत्नी से रिश्ता भी खत्म हो गया था। वहीं युवक का शव मिलने से लोगों मे तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल मे जुटी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं  इकबाल अंसारी  चेन्नई। तमिलनाडु में गर्मी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए मु...