रविवार, 26 दिसंबर 2021

अभिनेता सलमान को सांप ने डंसा, भर्ती कराया

अभिनेता सलमान को सांप ने डंसा, भर्ती कराया       

कविता गर्ग      मुबंई। बॉलीवुड से एक एक बुरी खबर सामने आ रही है। खबर सलमान खान से जुड़ी हुई है। बताया जा रहा है कि सलमान खान को सांप ने डंस लिया है। इसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 56वां जन्मदिन मनाने वाले हैं और इस वजह से अभिनेता के फैंस काफी ज्यादा खुश थे लेकिन इस खुशी के बीच अभिनेता से जुड़ी एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जिससे अभिनेता के फैंस चिंता में पड़ गए हैं। दरअसल, समलान खान को सांप ने काट लिया है। ये घटना शनिवार और रविवार की रात की है, जब सलमान खान पनवेल स्थित अपने फार्महाउस में मौजूद थे। अभिनेता यहां पर अपना जन्मदिन मनाने आए थे लेकिन बर्थडे सेलिब्रेशन से पहले ही सलमान खान से साथ ये हादसा हो गया।

सांप काटने के बाद सलमान खान को तुरंत नवी मुंबई के कामोठे इलाके के एमजीएम (महात्मा गांधी मिशन) अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां पर अभिनेता का इलाज चला। खबरों के मुताबिक, सलमान खान को जिस सांप ने काटा था, वो बिना जहर का सांप था। ऐसे में सलमान खान की सेहत को कोई भी खतरा नहीं हुआ है। वहीं, अस्पताल में हुए इलाज के बाद अभिनेता सुबह 9 बजे अपने फार्महाउस लौट चुके हैं, जिसके बाद वह यहीं रहकर आराम कर रहे हैं।


अभिनेत्री परिणीति ने अकाउंट पर फोटो शेयर किया
कविता गर्ग         मुंबई। बॉलीवुड की अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने एक फोटो अपने अकाउंट पर शेयर किया है। उनके इस फोटो में लुक को देखकर पंसद कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर यूजर्स उन्हें ट्रोल करने में लगे हुए हैं। उन्होंने यह फोटो एक मैग्जीन में लगवाने के लिये खिंचवाया है। परिणीति चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो अपलोड किया है। इस फोटो में वह ब्लैड ड्रेस में नजर आ रही है। उनकी इस ड्रेस की नेक काफी डिप है, जिसको लेकर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया। 

उनके फैंस को उनका यह लुक बहुत पंसद आ रहा है। परिणीति चोपड़ा ने यह फोटोशूट फिल्मफेयर मैग्जीन के अंकर दिसंबर 2021 के लिये करवाया है। यूजर्स फोटो को देखकर विभिन्न प्रकार की टिप्पणी कर रहे हैं। यूजर्स ने लिखा कि बटन बंद कर लो देवी, डायरेक्ट जहर दे दो, कौन-सी लड़की पहनना चाहेगी ये आपनी मर्जी से लगता है जैसे आज भी इन्हें अनकव करके बेचने को सेल्फ पर रखा हो। अन्य यूजर्स यानि उनके फैंस ने उनके इस लुक की काफी तारीफ की, लिखा कि परिणीति बेहद सुंदरी और सिजलिंग लग रही हो।

वायु गुणवत्ता सूचकांक की ‘गंभीर’ श्रेणी: दिल्ली

वायु गुणवत्ता सूचकांक की ‘गंभीर’ श्रेणी: दिल्ली

अकांशु उपाध्याय        नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक 430 के साथ फिर से ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गया। वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (सफर) ने यह जानकारी दी। राजधानी में शनिवार को वायु गुणवत्ता में मामूली से सुधार हुआ था और यह गंभीर श्रेणी से बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया था। कल वायु गुणवत्ता सूचकांक 398 दर्ज किया गया। सफर के अनुसार, पीएम 2.5 और पीएम 10 की सघनता क्रमश: 280 और 437 श्रेणी में दर्ज की गई। इस बीच राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के आसपास के शहर नोएडा और गुरुग्राम में वायु गुणवत्ता का स्तर ‘गंभीर’ और ‘बेहद खराब’ रहा। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार वायु गुणवत्ता का स्तर फरीदाबाद में 448, गुरुग्राम में 369, गाजियाबाद में 490 और नोएडा सेक्टर एक में 444 दर्ज किया गया।

उल्लेखनीय है कि वायु गुणवत्ता को शून्य से 50 के बीच अच्छी, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बेहद खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर श्रेणी में माना जाता है। मौसम विभाग के अनुसार इस बीच आज सुबह शहर का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जो सामान्य से दो डिग्री नीचे रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राजधानी में आज आंशिक तौर पर बादल छाये रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 92 फीसदी दर्ज की गयी।

दयाल को निदेशक के रूप में नियुक्त किया: आरबीएल

अकांशु उपाध्याय        नई दिल्ली। आरबीएल बैंक के प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विश्ववीर आहूजा ने अपना पद छोड़ दिया है और बैंक ने राजीव आहूजा को तत्काल प्रभाव से अंतरिम एमडी एवं सीईओ नियुक्त किया है।

इसके अलावा भारतीय रिजर्व बैंक ने अपने मुख्य महाप्रबंधक योगेश के दयाल को आरबीएल बैंक के बोर्ड में अतिरिक्त निदेशक के रूप में नियुक्त किया है। आरबीएल बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि बैंक के बोर्ड ने ‘विश्ववीर आहूजा के तत्काल प्रभाव से पद छोड़ने के अनुरोध’ को स्वीकार कर लिया है।द

400 के पार पहुंचें 'ओमिक्रोन' वेरिएंट के मामलें: भारत

अकांशु उपाध्याय      नई दिल्ली। 2 दिसंबर को भारत में पहली बार ओमिक्रॉन के 2 केस कर्नाटक में मिले और अब सिर्फ 24 दिन के बाद ओमिक्रॉन के केस 400 के पार पहुंच गए हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि नए कोरोना वैरिएंट ओमिक्रॉन के केसेज बढ़ने की रफ्तार अगर जनवरी-फरवरी में यही रही तो मार्च में भारत में डेली केसेज का आंकड़ा 1.8 लाख तक जा सकता है। इस पीक पर पहुंचने के बाद देश को करीब 2 लाख कोविड बेड की जरूरत होगी।

विशेषज्ञों ने चेताया है कि अब हमें गंभीरता से हॉस्पिटलाइजेशन की तैयारियां करनी शुरू कर देनी चाहिए। उनका यह भी कहना है कि राजनीतिक रैलियां, धार्मिक उत्सव और भीड़-भाड़ ओमिक्रॉन संक्रमण के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारत में मिले शुरुआती 183 ओमिक्रॉन डेटा का विश्लेषण जारी किया। इसमें से 96 लोगों के वैक्सीनेशन स्टेटस के बारे में जानकारी उपलब्ध है। इन 96 लोगों में से 87 लोग पूरी तरह वैक्सीनेटेड थे, इसमें से 3 लोगों ने बूस्टर डोज भी लिया हुआ था। दो लोगों ने वैक्सीन का सिर्फ एक डोज ही लिया था, वहीं 7 लोगों ने वैक्सीन नहीं ली थी। इसका मतलब है कि कोविड वैक्सीन ले चुके लोग भी ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित हो रहे हैं। हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि वैक्सीनेटेड लोगों पर ओमिक्रॉन का घातक असर नहीं होता है।

ओमिक्रॉन की तेजी से संक्रमित करने की दर चिंता का विषय
ओमिक्रॉन वैरिएंट कितनी तेजी से फैलता है, आप इस बात का अंदाजा सिर्फ इसी से लगा सकते हैं कि मार्च 2020 में कोविड संक्रमण ने जब भारत में दस्तक दी थी, तो शुरुआती 25 दिनों में कोविड के सिर्फ 62 केस ही आए थे, लेकिन ओमिक्रॉन के इतने ही वक्त में करीब 450 केस आ चुके हैं। 

कोवैक्सिन के इमरजेंसी यूज की मंजूरी दीं: बायोटेक

अकांशु उपाध्याय            नई दिल्ली। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने भारत बायोटेक की बच्चों के लिए तैयार कोविड-19 वैक्सीन कोवैक्सिन के इमरजेंसी यूज की मंजूरी दे दी है। डीसीजीआई की मंजूरी मिलने के बाद अब ये वैक्सीन 12 से 18 साल तक के किशोरों को लगाई जा सकेगी। इधर, पीएम नरेंद्र मोदी ने भी 15 से 18 साल के बच्चों को 3 जनवरी से टीका दिए जाने का ऐलान किया है।

सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी ने तीसरी लहर की चेतावनी के बाद 12 मई को बच्चों पर कोवैक्सिन के ट्रायल की सिफारिश की थी। इसे मानते हुए डीसीजीआई ने ट्रायल की मंजूरी दी थी। भारत बायोटेक ने बच्चों पर कोवैक्सिन का ट्रायल जून में शुरू किया था। बच्चों के लिए बनाई जा रही जायडस कैडिला की नीडल फ्री वैक्सीन को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। नोडल फ्री वैक्सीन के बाद कोवैक्सिन देश की दूसरी वैक्सीन है, जिसे इमरजेंसी यूज की मंजूरी मिली है। कोवीशील्ड की निर्माता सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने पिछले महीने कहा था कि बच्चों के लिए वैक्सीन तैयार करने का काम भी तेजी से चल रहा है। पूनावाला ने स्पष्ट किया कि यह कोवीशील्ड नहीं बल्कि कोवावैक्स होगी। पूनावाला ने कहा कि कोवावैक्स अगले छह महीनों में उपलब्ध होगी। ट्रायल चल रहे हैं।

2-18 साल के 920 कैंडिडेट पर कोवैक्सिन के दूसरे और तीसरे फेज के ट्रायल जारी हैं। कोवैक्सिन के 2-6, 6-12 और 12-18 साल तक के बच्चों पर अलग-अलग ट्रायल चल रहे हैं। बायोलॉजिकल-E की वैक्सीन कोर्बेवैक्स के भी दूसरे और तीसरे फेज के ट्रायल जारी हैं। कंपनी 5-18 साल उम्र के 920 कैंडिडेट पर ट्रायल कर रही है। अमेरिकी कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन भी दुनियाभर में बच्चों पर अपनी वैक्सीन का ट्रायल कर रही है। भारत में भी 12-17 साल के लोगों पर ये ट्रायल चल रहा है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  

1. अंक-69, (वर्ष-05)
2. सोमवार, दिसंबर 27, 2021
3. शक-1984, मार्गशीर्ष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-अष्टमी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 07:10, सूर्यास्त 05:24।
5. न्‍यूनतम तापमान -10 डी.सै., अधिकतम-24+ डी.सै.।  बर्फबारी व शीतलहर के साथ मैदानी क्षेत्रों में कहीं- कहीं तेज बारिश की संभावना।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवाशुं के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

शनिवार, 25 दिसंबर 2021

विशाल कुश्ती दंगल आयोजित किया: कौशाम्बी

विशाल कुश्ती दंगल आयोजित किया: कौशाम्बी
गणेश साहू         
कौशाम्बी। चायल तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बथुई में ग्राम प्रधान के नेतृत्व में विशाल दंगल कुश्ती का आयोजन किया गया। इस दंगल मैदान में सैकड़ों पहलवानों ने एक दूसरे से हाथ मिलाकर कुश्ती लड़ी है। रोचक दंगल को देखने के लिए इलाके के हजारों लोग मौके पर उपस्थित हुए हैं। कई कुश्तियां बड़ी रोचक रही। जिन पर लोगों ने ताली बजाकर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया है। अखाड़ा के मैदान में जीतने वाले पहलवानों को नगद इनाम और अंग वस्त्र देकर उनका हौसला अफजाई किया गया है।
कार्यक्रम में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष राकेश चौधरी ने उपस्थित लोगों को जनसंख्या नियंत्रण कानून के विषय में जानकारी दिया और 28 दिसंबर अयोध्या जाने के लिए भी अपील की दंगल के मैदान में कुश्ती जीतने वाले कई पहलवानों के 10 हजार रुपए का इनाम भी दिया गया। दंगल कार्यक्रम को देखने के लिए जिला उपाध्यक्ष कमलेश सिंह, ग्राम प्रधान धर्मेंद्र यादव सहित इलाके के गणमान्य व्यक्ति ग्राम प्रधान नेता अधिकारी हजारो आम जनमानस मौजूद रहे।

हर्षोल्लास से मनाया 'क्रिसमस' का त्योहार: यूपी

अश्वनी उपाध्याय         गाजियाबाद। इंदिरापुरम में अहिंसा खंड 2 स्थित एग्ज़ोटिक एलिगेंस सोसाइटी में क्रिसमस का त्योहार बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में कोविड प्रोटोकॉल का विशेष ध्यान रखा गया। बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं बग्गी गाड़ी की सवारी का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि साहिबाबाद विधानसभा से आम आदमी पार्टी की विधायक प्रत्याशी डॉक्टर छवि यादव ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए पुरस्कार वितरण किया। 

इस प्रोग्राम का आयोजन सोसाइटी के एओए ने किया। जिसमें प्रेसिडेंट नरेंद्र यादव, उदिता दत्ता, सुदीप सिंह, निहार साहू, सुरेश गोयल, अजय गुप्ता, ज्योति मिश्रा, अतुल भटनागर, मंजूषा नायक, ख़ुशपाल शर्मा, प्रभा, शैली सिंह, रितिका, स्वाति, रुचि, दीप्ति, कोमल, मोनिका, सुरभि व अन्य निवासी शामिल थे।

वाजपेई की जयंती पर विश्वास यात्रा का आयोजन

सुशील केसरवानी          कौशाम्बी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जन विश्वास यात्रा का आयोजन किया गया है। जन विश्वास यात्रा के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाना और आगामी विधानसभा चुनाव में आम जनता के विचारों को जानना जन विश्वास यात्रा का उद्देश्य है। गोरखपुर से चलकर जन विश्वास यात्रा कोखराज टोल प्लाजा के जरिए भरवारी पहुंची है। जहां चायल विधायक संजय गुप्ता के नेतृत्व में हजारो पार्टी पदाधिकारियों ने जोरदार तरीके से जन विश्वास यात्रा का स्वागत किया है। 

जन विश्वास यात्रा के पहुंचते ही आम जनता में जोश भर गया और योगी मोदी जिंदाबाद के नारे से वातावरण गूंज उठा। इस दौरान सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल, मंझनपुर विधायक लाल बहादुर, सांसद विनोद सोनकर, जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी सहित हजारो लोग जन विश्वास यात्रा के आगमन पर एकत्रित हुए हैं और जोरदार पुष्प वर्षा कर जोरदार तरीके से स्वागत किया है। केंद्र प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का यात्रा के माध्यम से आम जनता तक संदेश पहुंचाया है। जन विश्वास यात्रा के दौरान योगी सरकार ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि प्रदेश की जनता को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाएगी और आज से उत्तर प्रदेश बिजली कटौती मुक्त होगा। बिजली पासी के जन्म दिवस के अवसर पर भी बिजली पासी के योगदान पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला प्रभारी अनिल सिंह, मंडल अध्यक्ष पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकारी आम जनमानस सहित हजारों लोगों की भीड़ मौजूद रहीं।

यूके: 'कोरोना' के 42 मामले, 344766 संक्रमित

यूके: 'कोरोना' के 42 मामले, 344766 संक्रमित

पंकज कपूर        देहरादून। राज्य में शनिवार को कोरोना के कुल 42 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 344766 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 34 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 330920 मरीज स्वस्थ हो गए हैं।

शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 42 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। जिनमें देहरादून जिले से 21 ,हरिद्वार से 2 , नैनीताल जिले से 5, उधमसिंह नगर से 1 , पौडी से 1, टिहरी से 2, चंपावत से 0, पिथौरागढ़ से 09 , अल्मोड़ा 0 , बागेश्वर से 0, चमोली से 0, रुद्रप्रयाग से 0, उत्तरकाशी से 01 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। राज्य में कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 344766 मरीजों में से 3,30,990 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। 6,193 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं ,7416 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 237 है। इधर रिकवरी रेट 95.98 प्रतिशत पहुंच गया है।


जम्मू: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने शोपियां के चौगाम इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया। 

उन्होंने बताया कि इस दौरान इलाके में छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं। जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। आतंकवादियों की शिनाख्त की जा रही है और उनके संगठन के बारे में पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तलाश अभियान जारी है।


महाराष्ट्र: कोरोना संक्रमण के 757 नए मामलें मिलें
कविता गर्ग         मुंबई। महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 757 नये मामले सामने आये। देश की आर्थिक राजधानी में लगातार पांचवे दिन संक्रमण के दैनिक मामलों में बढोत्तरी हुयी है। स्थानीय निकाय विभाग ने इसकी जानकारी दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई में शनिवार को संक्रमण के कारण किसी की भी मौत नहीं हुयी है। आंकड़ों के अनुसार यहां सोमवार को 204, मंगलवार को 327, बुधवार को 490, बृहस्पिवार को 602 तथा शुक्रवार को 683 नये मामले सामने आये थे। मुंबई में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 7,70,190 हो गयी है जबकि मरने वालों की तादाद 16,368 पर स्थिर है।

बल्लेबाज सूर्यकुमार का धमाका, शतक जमाया

बल्लेबाज सूर्यकुमार का धमाका, शतक जमाया   

मोमीन मलिक          नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के ताबड़तोड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने डबल धमाका करते हुए एक बार फिर लोगों को अपना कायल बना दिया है। इस बार उन्होंने एक टूर्नामेंट में दोहरा शतक जमा दिया। इस तरह उन्होंने साउथ अफ्रीका दौरे के लिए अपनी दावेदारी और भी मजबूत कर ली है। दरअसल, सूर्यकुमार ने यह उपलब्धि मुंबई में खेले गए पुलिस इन्विटेशन शील्ड क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में हासिल की। इस मुकाबले में सूर्यकुमार ने ताबड़तोड़ 249 रन जड़ दिए। इसके लिए उन्होंने सिर्फ 152 बॉल ही खेलीं।

अपनी पारी में सूर्यकुमार ने 5 छक्के और 37 चौके भी जमाए। इस तरह उन्होंने अपने पारी में छक्के से 30 और चौकों से 148 रन बनाए। सूर्यकुमार ने बाउंड्री से कुल 178 रन जड़ दिए। इस भारतीय बल्लेबाज ने टूर्नामेंट में पारसी जिमखाना की ओर से खेलते हुए पायेड स्पोर्ट्स क्लब के खिलाफ यह पारी खेली। 24 से 26 दिसंबर तक खेले जाने वाले इस मैच में पहले दिन का खेल खत्म होने तक जिमखाना टीम ने पहली पारी में 9 विकेट पर 524 रन जड़ दिए।

सर्दियों में 'अमरूद' का सेवन करना बेहद फायदेमंद

मो. रियाज        ठंड का मौसम एक तरफ जहां गर्मी से राहत दिलाता है। वहीं कई इंफेक्शन्स का कारण भी बनता है। इसलिए इस दौरान हरी सब्ज़ियां और मौसमी फल खाने की सलाह दी जाती है। ताकि आप इस समय खुद को बीमारियों से सुरक्षित रख सकें। इनमें से एक फल है। अमरूद, जो सर्दियों में आता है और काफी पसंद भी किया जाता है। 

अमरूद सर्दियों में आने वाला सबसे स्वादिष्ट और पॉपुलर फल है। ऐसा कोई शायद ही हो जिसे यह मीठा और क्रंची फल पसंद न आता हो। अमरूद सिर्फ स्वाद में ही बेहतरीन नहीं होता बल्कि पोषक तत्वों से भी भरा होता है। पोषण विशेषज्ञों के अनुसार, “अमरूद में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) होता है। जो रक्त शर्करा के स्तर को प्रबंधित करने में मदद करता है। इसके अलावा, यह हार्मोनल संतुलन और एक अच्छे हृदय-स्वास्थ्य को बनाए रखने में भी मदद करता है।”

इसके अलावा अमरूद त्वचा की सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित होता है, तो आइए जानें कि अमरूद स्किन के लिए कैसे लाभदायक होता है। अमरूद विटामिन-सी, आइसोपेन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। जो आपको युवा और पोषित त्वचा पाने में मदद करें। इसके अलावा, अमरूद एक पानी से भरपूर फल भी है। जो त्वचा के पानी के संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है। जिससे यह हाइड्रेटेड और युवा बनी रहती है।

अमरूद को खाने के फायदे।

1. अमरूद इम्यूनिटी को बढ़ावा देने में मदद करता है।

2. अमरूद एंटी-एजिंग गुणों से भी भरपूर होता है।

3. अमरूद डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए एक आदर्श फल है।

4. अमरूद हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद करता है।

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...