शनिवार, 25 दिसंबर 2021

विशाल कुश्ती दंगल आयोजित किया: कौशाम्बी

विशाल कुश्ती दंगल आयोजित किया: कौशाम्बी
गणेश साहू         
कौशाम्बी। चायल तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बथुई में ग्राम प्रधान के नेतृत्व में विशाल दंगल कुश्ती का आयोजन किया गया। इस दंगल मैदान में सैकड़ों पहलवानों ने एक दूसरे से हाथ मिलाकर कुश्ती लड़ी है। रोचक दंगल को देखने के लिए इलाके के हजारों लोग मौके पर उपस्थित हुए हैं। कई कुश्तियां बड़ी रोचक रही। जिन पर लोगों ने ताली बजाकर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया है। अखाड़ा के मैदान में जीतने वाले पहलवानों को नगद इनाम और अंग वस्त्र देकर उनका हौसला अफजाई किया गया है।
कार्यक्रम में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष राकेश चौधरी ने उपस्थित लोगों को जनसंख्या नियंत्रण कानून के विषय में जानकारी दिया और 28 दिसंबर अयोध्या जाने के लिए भी अपील की दंगल के मैदान में कुश्ती जीतने वाले कई पहलवानों के 10 हजार रुपए का इनाम भी दिया गया। दंगल कार्यक्रम को देखने के लिए जिला उपाध्यक्ष कमलेश सिंह, ग्राम प्रधान धर्मेंद्र यादव सहित इलाके के गणमान्य व्यक्ति ग्राम प्रधान नेता अधिकारी हजारो आम जनमानस मौजूद रहे।

हर्षोल्लास से मनाया 'क्रिसमस' का त्योहार: यूपी

अश्वनी उपाध्याय         गाजियाबाद। इंदिरापुरम में अहिंसा खंड 2 स्थित एग्ज़ोटिक एलिगेंस सोसाइटी में क्रिसमस का त्योहार बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में कोविड प्रोटोकॉल का विशेष ध्यान रखा गया। बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं बग्गी गाड़ी की सवारी का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि साहिबाबाद विधानसभा से आम आदमी पार्टी की विधायक प्रत्याशी डॉक्टर छवि यादव ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए पुरस्कार वितरण किया। 

इस प्रोग्राम का आयोजन सोसाइटी के एओए ने किया। जिसमें प्रेसिडेंट नरेंद्र यादव, उदिता दत्ता, सुदीप सिंह, निहार साहू, सुरेश गोयल, अजय गुप्ता, ज्योति मिश्रा, अतुल भटनागर, मंजूषा नायक, ख़ुशपाल शर्मा, प्रभा, शैली सिंह, रितिका, स्वाति, रुचि, दीप्ति, कोमल, मोनिका, सुरभि व अन्य निवासी शामिल थे।

वाजपेई की जयंती पर विश्वास यात्रा का आयोजन

सुशील केसरवानी          कौशाम्बी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जन विश्वास यात्रा का आयोजन किया गया है। जन विश्वास यात्रा के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाना और आगामी विधानसभा चुनाव में आम जनता के विचारों को जानना जन विश्वास यात्रा का उद्देश्य है। गोरखपुर से चलकर जन विश्वास यात्रा कोखराज टोल प्लाजा के जरिए भरवारी पहुंची है। जहां चायल विधायक संजय गुप्ता के नेतृत्व में हजारो पार्टी पदाधिकारियों ने जोरदार तरीके से जन विश्वास यात्रा का स्वागत किया है। 

जन विश्वास यात्रा के पहुंचते ही आम जनता में जोश भर गया और योगी मोदी जिंदाबाद के नारे से वातावरण गूंज उठा। इस दौरान सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल, मंझनपुर विधायक लाल बहादुर, सांसद विनोद सोनकर, जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी सहित हजारो लोग जन विश्वास यात्रा के आगमन पर एकत्रित हुए हैं और जोरदार पुष्प वर्षा कर जोरदार तरीके से स्वागत किया है। केंद्र प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का यात्रा के माध्यम से आम जनता तक संदेश पहुंचाया है। जन विश्वास यात्रा के दौरान योगी सरकार ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि प्रदेश की जनता को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाएगी और आज से उत्तर प्रदेश बिजली कटौती मुक्त होगा। बिजली पासी के जन्म दिवस के अवसर पर भी बिजली पासी के योगदान पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला प्रभारी अनिल सिंह, मंडल अध्यक्ष पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकारी आम जनमानस सहित हजारों लोगों की भीड़ मौजूद रहीं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...