गुरुवार, 2 दिसंबर 2021

खेल: गाइडोन और संजय को वॉकओवर दिया

खेल: गाइडोन और संजय को वॉकओवर दिया

बाली। भारत के किदाम्बी श्रीकांत बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स में बृहस्पतिवार को थाईलैंड के कुंलावुत वितिदसर्न से सीधे गेम में हार गए। जिससे नॉकआउट चरण में प्रवेश की उनकी उम्मीदों पर लगभग पानी फिर गया। दुनिया के 14वें नंबर के खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत 2014 में नॉकआउट चरण में पहुंचे थे। उन्होंने तीन बार के जूनियर विश्व चैम्पियन वितिदसर्न ने 21.18, 21 . 7 से हराया।

इससे पहले महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। उन्हें बुल्गारिया की गैब्रिएला स्टोएवा और स्टेफानी स्टोएवा ने 21 . 19, 22 . 20 से मात दी। अब उनका सामना ग्रुप बी के आखिरी मैच में इंग्लैंड की चोले बिर्च और लौरेन स्मिथ से होगा। पुरूष युगल में सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने शीर्ष वरीयता प्राप्त इंडोनेशिया के मार्कस फर्नाल्डी गाइडोन और केविन संजय एस को वॉकओवर दे दिया।


भीगी हुईं अंजीर खाने के फायदे, जानिए
मो. रियाज          चयापचय क्रियाओं को बेहतर बनाने के लिए भी भीगी हुई अंजीर के फायदे देखे जा सकते हैं। क्योंकि अंजीर में पोटेशियम, कॉपर, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस आदि पोषक तत्व होते हैं। जो मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने में सहायक होते हैं। इसके अतिरिक्त, अंजीर में फाइबर भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जिसके सेवन से आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उन्हें तो अंजीर को अपने आहार में जरूर शामिल करना चाहिए।
शर्करा स्तर का नियंत्रण: पोटेशियम युक्त भीगी हुई अंजीर का सेवन करने से यह आपके शरीर में शर्करा स्तर को नियंत्रित करती है। इसके अलावा अंजीर में मौजूद क्लोरोजेनिक एसिड भी रक्त शर्करा स्तर को कम करने में सहायक होता है। टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के रक्त शर्करा स्तर को नियंत्रित करने के लिए भीगी हुई अंजीर का सेवन स्मूदी में या उसके साथ किया जा सकता है।
 ह्रदय स्वास्थ्य के लिए: एंटीऑक्सीडेंट युक्त भीगी हुई अंजीर का सेवन आपके हृदय के स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। इसके अलावा भीगी हुई अंजीर का सेवन आपके शरीर में ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को कम करके हृदय संबंधी समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-45 (वर्ष-05)
2. शुक्रवार, नवंबर 3, 2021
3. शक-1984, मार्गशीर्ष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-चतुर्दशी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 06:48, सूर्यास्त 05:24।
5. न्‍यूनतम तापमान -10 डी.सै., अधिकतम-25+ डी.सै.।  
बर्फबारी व शीतलहर के साथ कहीं- कहीं तेज बारिश की संभावना।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवाशुं के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

बुधवार, 1 दिसंबर 2021

कबड्डी: मंझनपुर टीम ने फाइनल में स्थान बनाया

कबड्डी: मंझनपुर टीम ने फाइनल में स्थान बनाया
गणेश साहू           
कौशाम्बी। जनपद विकास परिषद के तत्वावधान में 6 दिवसीय संसदीय स्तरीय खेल प्रतियोगिता सांसद खेल महोत्सव सांसद ट्रॉफी टेवा स्थिति स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी क्रिकेट बालीबाल की प्रतियोगिता में तीसरे दिन कबड्डी बालक वर्ग बाबागंज ब्लाक बनाम कौशाम्बी ब्लाक, जिसमें कौशाम्बी ब्लाक विजयी घोषित हुआ। दूसरा मैच मूरतगंज ब्लाक बनाम कड़ा ब्लाक के बीच खेला गया। जिसमें कड़ा ब्लाक विजयी हुआ। तीसरा मैच कालाकांकर बनाम चायल के बीच खेला गया।जिसमें चायल ब्लाक की टीम विजयी हुई। सेमीफाइनल मैच में मंझनपुर बनाम चायल के बीच खेला गया। जिसमें मंझनपुर टीम ने सेमीफाइनल जीत कर फाइनल में अपना स्थान बनाया। 
वही, कौशाम्बी ब्लाक व कड़ा के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया। जिसमें से कौशाम्बी बाजी मारते हुये फाइनल मे अपना स्थान पक्का किया। इसी तरह बालिका वर्ग कबड्डी खेल में कालाकाकर व मंझनपुर के बीच खेला गया जिसमे मंझनपुर विजयी रहा। दूसरी तरफ मंझनपुर बनाम कड़ा के बीच मुकाबला हुआ।जिसमें मंझनपुर जीत के साथ फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहा। 
बालीबाल प्रतियोगिता में चायल ब्लाक व कड़ा ब्लाक से जीत दर्ज करतें हुये मंझनपुर ब्लाक की टीम फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही वही नेवादा की टीम को परास्त करके कालाकांकर की टीम फाइनल में पहुॅची। कार्यक्रम के दौरान कौशाम्बी विकास परिषद के संयोजक सांसद विनोद सोनकर प्रतिभाग कर रहें। खिलाड़ियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया। सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि आने वाले समय में कौशाम्बी लोकसभा को खेल खिलाड़ियो के रूप में भी जाना जायेगा। इसके लिये मेरे द्वारा हर स्तर से प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से डॉ. गुलाब चन्द्र कुशवाहा, शिवाकान्त मिश्रा, श्यामसुन्दर केशरवानी, प्रतिभा कुशवाहा, दिनेश सोनकर, राजेन्द कोरी, शिव केशरवानी, कमलेश सोनकर आदि लोग उपास्थित रहें। उक्त आशय की जानकारी सांसद मीडिया प्रभारी राजेन्द्र पाण्डेय ने दी।


डीलर पाइंट पर गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन, आदेश जारी 

अश्वनी उपाध्याय            गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के परिवहन आयुक्त ने डीलर पॉइंट पर ही गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार, आगामी 8 दिसंबर से गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन नंबर आरटीओ में नहीं डीलर के यहाँ से ही जारी होंगे। एआरटीओ प्रशासन विश्वजीत प्रताप सिंह ने बताया कि अभी तक केवल रोड टैक्स ही डीलर प्वाइंट पर है। 

उसके एक सप्ताह के बाद वाहन का पंजीयन नंबर परिवहन कार्यालय से जारी होता था। लेकिन, आठ दिसंबर से यह व्यवस्था बदल जाएगी। इसके साथ ही सभी वाहनों का पंजीयन आधार से लिंक करना भी अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि डीलर जैसे ही वाहन से संबंधित टैक्स व अन्य फीस जमा करेंगे। उसके तुरंत बाद पंजीयन नंबर जनरेट हो जाएगा। जबकि, मनचाहा या वीआइपी नंबर भी गाड़ी खरीदने से पहले बुक कराना अनिवार्य हो जाएगा। अभी लोग वाहन खरीदने व टैक्स भुगतान करने के बाद भी मनचाहा या वीआइपी नंबर बुक करा सकते हैं।

'दीप प्रज्जवलन' के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ

श्रीराम मौर्य         कुशीनगर। स्थानीय नगर के जे.पी.इण्टरमीडिएट कालेज में त्रिद्विवसीय स्काउट गाइड शिविर के समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि कुशीनगर के भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द्र मिश्र ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्काउट गाइड शिविर सेवा समर्पण और संस्कार की पाठशाला होती है। जिससे विद्यार्थी जीवन और अधिक परिष्कृत और सुसंगठित होता है। इस अवसर पर कप्तानगंज के ब्लाक प्रमुख विशाल सिंह ने कहा कि वर्तमान परिवेश में राष्ट्र निर्माण में स्काउट गाइड महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। भारत का उज्जवल भविष्य आज के बच्चों पर ही आश्रित है। 

कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री विनय प्रकाश गोंड ने कहा कि आज के बच्चे कल के भविष्य है। अतः बच्चों के अन्दर संस्कार और संस्कृति का विकास आवश्यक है। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। इसके बाद विद्यालय के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना स्वागत गीत ब्रज गीत लोक गीत इत्यादी प्रस्तुत कर आगंतुकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में जिला स्काउट संस्था द्वारा विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीराम प्रसाद को नवनियुक्त जिला स्काउट कमीश्नर के रूप में स्वागत किया गया। समापन समारोह के अवसर पर बच्चों ने नगर में प्रभात फेरी भी निकाली जिसका मुख्य थिम एक विश्व एक प्रतिज्ञा था।

कोरोना के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ाईं: सीएम

कोरोना के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ाईं: सीएम 

मनोज सिंह ठाकुर          भोपाल। पिछले कई दिनों से मध्यप्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामलों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई हैं एवं सांसदों, मंत्रियों कलेक्टरों, अधिकारियों के साथ ही आपदा-प्रबंधन कमेटी के साथ लगातार बैठकें करके मंत्रियों और अधिकारियों को अहम निर्देश दे रहे हैं एवं मंत्रियों और अधिकारियों से कोरोना को काबू में करने के लिए सुझाव माँग रहे है।

इसके साथ ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनता से सहयोग और अपील कर रहे हैं।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनता से अपील करते हुए जनता का सहयोग माँग रहे हैं और पूरी ताकीद के साथ कह रहे हैं। जनता सावधानी बरतें, जब भी बाहर निकले मास्क ज़रूर लगाए। सोशल-डिस्टेंसिंग का पालन करे, और हाथों को हर बार धोए सेनिटाइजर का उपयोग करे। स्वछता का ध्यान रखे और वैक्सीन का दूसरा डोज़ ज़रूर लगवाए इसमे कोताही न करे। क्योंकि वैक्सीन ही कोरोना से बचाव हैं। 

यूके: 'बर्फबारी' के साथ शीतलहर की संभावना

पंकज कपूर          बागेश्वर। शीतलहर को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। बर्फवारी वाले गांवों पर आलाधिकारी नजर रखेंगे। सड़क, पानी, बिजली और राशन आदि व्यवस्थाएं सुचारू रहेंगी। जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी विनीत कुमार ने की। उन्होंने कहा कि बर्फबारी के साथ ही शीतलहर की संभावना बनी हुई है। इस दौरान बर्फवारी से सड़कें बंद रहेंगी। जिन्हें खोलने के लिए लोडर मशीनें लगाई जाएंगी। चालकों के फोन नंबर आदि सुचारू रहेंगे। रिखाड़ी, बाछम, धरमघर, गोगिना, सूपी, कौसानी, गिरेछीना, डोबा और पालड़ीछीना आदि स्थानों पर लोडर मशीन तैनात रहेगी।

जिलाधिकारी ने तहसीलों को निर्देश दिए कि वह सूचनाओं का आदान-प्रदान जिला आपदा प्रबंधन विभाग को भी करेंगे। उपजिलाधिकारी, नगर पालिका, नगर पंचायत नियमति रूप से अलाव की व्यवस्था करेंगे। जिसके लिए जलौनी लकड़ी की व्यवस्था कर ली जाए। इसके अलावा गरीब, असहाय लोगों को कंबल, राहत आदि वितरित किए जाएंगे। बर्फबारी से बिजली लाइनों को क्षति होती है। जिसके लिए उरेडा सौर उपकरणों की व्यवस्था करेगा।

'राइस मिलर' एसोसिएशन की समस्याओं पर चर्चा 

दुष्यंत टीकम          रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम बुधवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और खाद्य विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक में राज्य में धान की कस्टम मिलिंग की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था के तहत सुव्यवस्थित कस्टम मिलिंग के लिए राइस मिलरों को प्रोत्साहन राशि को बढ़ाकर अब 120 रूपए प्रति क्विंटल किए जाने का ऐलान किया। सीएम बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में राइस मिलर एसोसिएशन की विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा की और उनके निराकरण के लिए दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री बघेल ने बैठक में बताया कि किसानों के पुराने जूट बारदाने का मूल्य 18 रूपए प्रति नग से बढ़ाकर 25 रूपए कर दिया गया है। इस आशय के आदेश खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा आज जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने राइस मिलरों से कहा कि समितियों से धान का उठाव और मिलिंग कार्य में गति लाते हुए चावल जमा करने के कार्य को समयावधि में पूरा कर लिया जाए और बारदानों की आपूर्ति पर राईस मिलर्स भी विशेष ध्यान रखें। मुख्यमंत्री द्वारा कस्टम मिलिंग के लिए प्रोत्साहन राशि बढ़ाए जाने के ऐलान पर छत्तीसगढ़ प्रदेश राईस मिलर्स एसोशिएशन ने इसका स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया।

1 किलो आरडीएक्स के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

1 किलो आरडीएक्स के साथ अभियुक्त गिरफ्तार 
अमित शर्मा            
गुरदासपुर। जिले के दीनानगर क्षेत्र में एक किलाे आरडीएक्‍स बरामद किया गया है। इससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दीनानगर थाने की पुलिस ने पिछले दिनों गिरफ्तार किए गए ए‍क युव‍क से पूछताछ में मिली जानकारी के बाद यह आरडीएक्‍स बुधवार को बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए युवक का नाम सुखविंदर सिंह है। बताया जाता है कि उसके पाकिस्तान के तस्करों के साथ संबंध रहे हैं। आरडीएक्स पाकिस्तान से मंगवाया था। पुलिस अभी इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं दे रही है।
पिछले दिनों थाना भैणी मियां खां क्षेत्र में पुलिस ने 2 युवकों को हैंड ग्रेनेड समेत गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि पठानकोट में जो हैंड ग्रेनेड हमला हुआ था उस में भी ऐसे ही हैंड ग्रेनेड इस्तेमाल किए गए थे।

नाबालिग का अपहरण, आरोपी गिरफ्तार किया
दुष्यंत टीकम     
कोरबा। थाना बांगो क्षेत्र की नाबालिक अपहृत को आरोपी कौलेश उर्फ कमलेश आयाम, पिता आनंद सिंह उम्र 29 वर्ष साकीन तेंदूभांठा चौकी जटगा थाना कटघोरा द्वारा भगा कर ले जाने पर प्रार्थी की सूचना पर 3 नवमबर 2021 को थाना बांगो में अपराध क्रमांक 193/2021 धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भोजराम पटेल द्वारा संवेदनशील मामले में तत्काल कार्यवाही कर अपहृता को बरामद कर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। 
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री अभिषेक वर्मा के मार्गदशन,अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री ईश्वर त्रिवेदी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बांगो राजेश पटेल के द्वारा नाबालिक अपहृता को आरोपी कौलेश उर्फ कमलेश आयाम के कब्जे से ग्राम राखी जोबा थाना साजा जिला बेमेतरा से दस्तयाब कर लाया गया। पूछताछ पर अपहृता अपहृता ने बताया कि आरोपी कौलेश द्वारा शादी करूंगा कहकर बहला फुसला कर रायपुर ए बेमेतरा में रखकर कई बार शारीरिक संबंध स्थापित किया है। प्रकरण में धारा 366,376 भा द वि एवम 4,6 पॉक्सो एक्ट जोड़ा गया है।

कंगना के पोस्ट को सेंसर करने की मांग: याचिका

कंगना के पोस्ट को सेंसर करने की मांग: याचिका


कविता गर्ग       नई दिल्ली/ मुबंई। देश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए अभिनेत्री कंगना रनौत के सोशल मीडिया पोस्ट को सेंसर करने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ता, सरदार चरणजीत सिंह चंद्रपाल ने याचिका में केंद्रीय गृह मंत्रालय, आईटी मंत्रालय, ट्राई और विभिन्न राज्यों के राज्य पुलिस अधिकारियों को कंगना रनौत के खिलाफ सोशलमीडिया पर निवारक कार्रवाई करने का निर्देश देने की मांग की। याचिका में रनौत के बयान (इंस्टाग्राम पर डाला गया) का जिक्र करते हुए कृषि कानूनों के संबंध में एक खालिस्तानी आर्म ट्विस्टिंग टैक्टिक के रूप में इसके अप्रासंगिक संदर्भ के संबंध में इसके खिलाफ सभी जगह दर्ज प्राथमिकी को खार पुलिस स्टेशन (मुंबई) में स्थानांतरित करने की मांग की गई है।

इसके साथ ही 6 महीने में चार्जशीट दाखिल करने और 2 साल में ट्रायल पूरा करने की प्रार्थना की गई है। गौरतलब है कि याचिका में यह भी आरोप लगाया गया है कि रनौत सोशल मीडिया के जरिए अपने बोलने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का दुरुपयोग कर रही है। याचिका में कहा गया है कि सिख किसानों के मुद्दे को रनौत के कथित बयान में "खालिस्तानी आर्म ट्विस्टिंग टैक्टिक" बताया गया है। इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना बयान भारतीयों के बीच नफरत फैला सकते हैं, जिसके परिणामस्वरूप देश में फूट पड़ सकती है।

वेब सीरीज 'सिटाडेल' की शूटिंग पर प्रियंका

कविता गर्ग         मुबंई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी समय से अपनी आने वाली वेब सीरीज 'सिटाडेल' की शूटिंग कर रही हैं। इस सीरीज की शूटिंग के कारण प्रियंका चोपड़ा को अधिकतर समय पति निक जोनास से दूर लंदन में गुजारना पड़ रहा है। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा ने लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन और मैरिज पर अपनी बात रखी है। अभिनेत्री का कहना है कि इतने लंबे समय तक अपने पति अमेरिकी पॉप गायक निक जोनास से अलग रहना मुश्किल रहा है। प्रियंका ने साझा किया, "यह वर्ष वास्तव में कठिन रहा है। पूरे एक वर्ष के लिए घर से दूर रहना वास्तव में कठिन था, खासकर ऐसे समय में जब आप अपने परिवार को देखने के लिए यात्रा नहीं कर सकते। मैं अकेली थी।

फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार अभिनेत्री और निक को पिछले साल के दौरान विभिन्न बिंदुओं पर एक साथ समय बिताने से पहले क्वारंटाइन में रहने की जरूरत है। प्रियंका ने स्वीकार किया कि कोरोना ने प्यार करने वाली जोड़ी के लिए जीवन को मुश्किल बना दिया है। प्रियंका ने 'लेडीज फस्र्ट विद लॉरा ब्राउन' पॉडकास्ट को बताया कि यह मुश्किल था लेकिन हम कामयाब रहे। प्रियंका और निक दोनों अपनी व्यक्तिगत स्थितियों और अपने दीर्घकालिक करियर की महत्वाकांक्षाओं को समझते हैं।

'बेवॉच' स्टार ने कहा कि हम हर समय बात करते हैं। हम एक-दूसरे के दिलों को जानते हैं। हम जो कुछ भी करते हैं उसमें हम एक-दूसरे को प्राथमिकता देते हैं। हमारे व्यक्तिगत करियर हैं और हम दोनों एक-दूसरे के पेशेवर जीवन में कभी भी हस्तक्षेप नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि लेकिन वे निर्णय मुख्य रूप से हम दोनों के लिए हैं, क्योंकि हमने अपने करियर को मेहनत से खुद बनाया है। प्रियंका इस बात की भी सराहना करती हैं कि निक पिछले एक साल में काफी फ्लेक्सिबल रहे हैं।

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...