सोमवार, 8 नवंबर 2021

26 मैचों में अजय रिकार्ड तक पहुंचने से रोका

26 मैचों में अजय रिकार्ड तक पहुंचने से रोका

मोहम्मद रियाज      लंदन। वेस्ट हैम ने लिवरपूल को 3-2 से हराकर उसे न सिर्फ 26 मैचों में अजय रहने के क्लब के रिकार्ड तक पहुंचने से रोका। बल्कि प्रीमियर लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में शीर्ष तीन से भी बाहर कर दिया। लंदन स्टेडियम में रविवार को खेले गये इस मैच में वेस्ट हैम के दर्शकों का उत्साह देखते ही बनता था। उसकी इस जीत में लिवरपूल के गोलकीपर एलिसन बेकर का भी योगदान रहा। बेकर ने खेल के चौथे मिनट में पाब्लो फोरनैल्स के कार्नर को रोकने की कोशिश की लेकिन इस प्रयास में वह आत्मघाती गोल कर बैठे। ट्रेंट अलेक्सांद्र अर्नाल्ड ने 41वें मिनट में बराबरी का गोल दागा लेकिन फोरनैल्स ने 67वें और कुर्ट जोमा ने 74वें मिनट में गोल करके वेस्ट हैम को 3-1 से आगे कर दिया। लिवरपूल के लिये डियोक ओरिगी ने 83वें मिनट में गोल किया लेकिन इससे हार का अंतर ही कम हो पाया।


शतरंज प्रतियोगिता में 5वांं स्थान हासिल किया

रीगा। भारतीय स्टार द्रोणवल्लि हरिका ने फिडे महिला ग्रैंड स्विस शतरंज प्रतियोगिता के 11वें और आखिरी दौर में यूक्रेन की शीर्ष वरीयता प्राप्त मारिया मुजिचुक को ड्रा पर रोककर पांचवां स्थान हासिल किया और अगले महिला ग्रां प्री चक्र के लिये क्वालीफाई किया। हरिका चौथी वरीय खिलाड़ी के रूप में प्रतियोगिता में उतरी थी। उन्होंने मुजिचुक से 31 चाल के बाद अंक बांटे। उन्होंने टूर्नामेंट में कुल सात अंक हासिल किये और वह अजेय रही। हरिका यूक्रेन की खिलाड़ी के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर थी लेकिन टाई ब्रेक स्कोर के आधार पर उन्हें पांचवां स्थान मिला। इस बीच हाल में महिला ग्रैंडमास्टर बनने वाली 19 वर्षीय वनिका अग्रवाल ने तीन जीत, सात ड्रा और एक हार के साथ 6.5 अंक हासिल किये और वह 14वें स्थान पर रही। उन्होंने अपनी आखिरी बाजी ड्रा खेली। ओपन वर्ग में भारतीय ग्रैंडमास्टर निहाल सरीन 6.5 अंकों के साथ 18वें स्थान पर रहे।


बादशाह ज़फर को बंदरगाह पर रिसीव किया 

मोमिन मलिक    17 अक्टूबर 1858 को बाहदुर शाह ज़फर मकेंजी नाम के समुंद्री जहाज़ से रंगून पहुंचा दिए गये थे। शाही खानदान के 35 लोग उस जहाज़ में सवार थे। कैप्टेन नेल्सन डेविस रंगून का इंचार्ज था। उसने बादशाह और उनके लोगों को बंदरगाह पर रिसीव किया और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी हुकूमत के बादशाह को लेकर अपने घर पहुंचा। बहादुर शाह ज़फर कैदी होने के बाद भी बादशाह थे, इसलिए नेल्सन परेशान था। उसे ये ठीक नही लग रहा था कि बादशाह को किसी जेल ख़ाने में रखा जाये। इसलिए उसने अपना गैराज खाली करवाया और वहीं बादशाह को रखने का इंतज़ाम कराया।
बहादुर शाह ज़फर 17 अक्टूबर 1858 को इस गैराज में गए और 7 नवंबर 1862 को अपनी चार साल की गैराज की जिंदगी को मौत के हवाले कर के ही निकले, बहादुर शाह ज़फर ने अपनी मशहुर ग़ज़ल इसी गैराज में लिखा था। 7 नवंबर 1862 को बादशाह की खादमा परेशानी के हाल में नेल्सन के दरवाज़े पर दस्तक देती है। बर्मी खादिम आने की वजह पूछता है। खादमा बताती है बादशाह अपनी ज़िन्दगी के आखिरी सांस गिन रहा है गैराज की खिड़की खोलने की फरमाईश ले कर आई है। बर्मी ख़ादिम जवाब में कहता है। अभी साहब कुत्ते को कंघी कर रहे है, मै उन्हें डिस्टर्ब नही कर सकता। ख़ादमा जोर जोर से रोने लगती है। आवाज़ सुन कर नेल्सन बाहर आता है। ख़ादमा की फरमाइश सुन कर वो गैराज पहुँचता है। बादशाह के आखिरी आरामगाह में बदबू फैली हुई थी ,और मौत की ख़ामोशी थी। बादशाह का आधा कम्बल ज़मीन पर और आधा बिस्तर पर। नंगा सर तकिये पर था लेकिन गर्दन लुढ़की हुई थी, आँख को बहार को थे और सूखे होंटो पर मक्खी भिनभिना रही थी।  नेल्सन ने ज़िन्दगी में हजारो चेहरे देखे थे लेकिन इतनी बेचारगी किसी के चेहरे पर नही देखि थी। वो बादशाह का चेहरा नही बल्कि दुनिया के सबसे बड़े भिखारी का चेहरा था। उसके चेहरे पर एक ही फ़रमाइश थी। आज़ाद साँस की। हिंदुस्तान के आखिरी बादशाह की ज़िन्दगी खत्म हो चुकी थी। कफ़न दफ़न की तय्यारी होने लगी। शहजादा जवान बख़्त और हाफिज़ मोहम्मद इब्राहीम देहलवी ने गुसुल दिया। बादशाह के लिए रंगून में ज़मीन नही थी। सरकारी बंगले के पीछे खुदाई की गयी और बादशाह को खैरात में मिली मिटटी के निचे डाल दिया गया। उस्ताद हाफिज़ इब्राहीम देहलवी के आँखों को सामने 30 सितम्बर 1837 के मंज़र दौड़ने लगे। जब 62 साल की उम्र में बहादुर शाह ज़फर तख़्त नशीं हुआ था। वो वक़्त कुछ और था। ये वक़्त कुछ और था। इब्राहीम दहलवी सुरह तौबा की तिलावत करते है। नेल्सन क़बर को आखिरी सलामी पेश करता है और एक सूरज गुरूब हो जाता है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-21 (वर्ष-05)
2. मंगलवार, नवंबर 9, 2021
3. शक-1984, मार्गशीर्ष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-पंचमी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 06:30, सूर्यास्त 05:48।
5. न्‍यूनतम तापमान -14 डी.सै., अधिकतम-28+ डी.सै.। 
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक शिवाशुं व राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

रविवार, 7 नवंबर 2021

यूपी: जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया

यूपी: जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया
गणेश साहू      
कौशाम्बी। प्रत्येक सप्ताह की तरह इस रविवार को भी विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता के केंद्रीय कार्यालय भरवारी में जन सुनवाई कार्यक्रम रविवार को आयोजित किया गया। जन सुनवाई के दौरान विधायक संजय गुप्ता के समक्ष 173 शिकायतें प्राप्त हुई। ज्यादातर शिकायतें जमीनी विवाद व प्रधानमंत्री आवास से संबंधित रही। 8 शिकायतों को विधायक ने मौके पर पीड़ितों से वार्तालाप कर जनसुनवाई में ही निस्तारण कर दिया। शिकायत निस्तारण होने के बाद पीड़ित विधायक का गुणगान करते चले गए शेष बची शिकायतों को निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को पत्र के माध्यम से निस्तारण हेतु विधायक चायल ने निर्देशित किया।
शिकायतकर्ता मे मुख्य रूप से शेखपुर रसूलपुर के शाहीपर से लल्लू सिंह ने बताया कि गांव के ही कृष्णा प्रसाद ने दबंगई के बल पर मेरी भूमिधरी जमीन कब्जा कर लिया है। 
बड़ी धमनी से कमला देवी ने गांव के ही अनवर द्वारा जबरन जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया। गुड़िया देवी मलिकपुर महेवा ने पारिवारिक विवाद को बताते हुए मदद की अपील की अनीता देवी  टीकरडीह ने प्रधानमंत्री आवास दिलाए जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया, कृतिका गुप्ता भरवारी ने अपने ही परिवार के विवाद को प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताते हुए सहयोग की मांग की सुनील मौर्या महगांव ने गांव के ही मोहम्मद अहमद पर जबरन विवाद करने का आरोप लगाते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग सहित तमाम शिकायती पत्र लेकर फरियादी विधायक के दरबार में पहुंचे और समस्याओं के निस्तारण की मांग की। विधायक श्री गुप्ता ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन के माध्यम से व पत्र के माध्यम से सभी शिकायतों को अभिलंब निस्तारण हेतु निर्देशित किया।

गाजियाबाद: छठ पूजा की तैयारियां शुरू की

अश्वनी उपाध्याय     गाजियाबाद। सोमवार से छठ महापर्व शुरू हो रहा है। सोमवार की सुबह महिलाएं सुबह नहा कर छठ मैया की पूजा करेंगी। सारा दिन वृत रखने के बाद शाम को घिया लौकी की सब्जी, अरवा चावल और चने की दाल बनाई जाएगी। शनिवार को साहिबाबाद क्षेत्र के कई संगठन हिंडन पहुंचे और वहाँ बेदी बना कर छठ पूजा की तैयारियां शुरू कर दी। इस बार छठ पूजा के लिए 58 घाट बनाए गए हैं। इनमें 38 घाट ट्रांस हिडन क्षेत्र में हैं। शनिवार से सभी घाटों पर कार सेवा शुरू हो गई। श्रद्धालुओं के लिए घाटों पर विशेष सुविधा रहेगी। छठ घाटों को संवारने में बहुत से युवा संगठन भी निगम के कर्मचारियों का सहयोग कर रहे हैं।  

वहीं गाज़ियाबाद की विभिन्न सोसायटियों के स्विमिंग पूल में छठ पूजा और अर्घ देने की व्यवस्था की जा रही है। पिछले साल कोरोना संकट के चलते कुछ लोगों ने घर पर ही छठ पूजा की थी। इस बार भी नगर निगम के अधिकारी छठ पूजा पर कोरोना नियमों का पालन कराने का दावा कर रहे हैं। घाटों पर सैनिटाइजर व मास्क की व्यवस्था रहेगी।

मशहूर बाघिन ने दो शावकों को दिया जन्म

मशहूर बाघिन ने दो शावकों को दिया जन्म 

मनोज सिंह ठाकुर     भोपाल। सागर और आसपास के जिलों में फैले मध्य प्रदेश के नौरादेही अभयारण्य में ‘राधा’ नाम से मशहूर बाघिन ने दो शावकों को जन्म दिया है। इन्हें घने जंगल में आराम करते देखा गया है। इसी के साथ इस अभयारण्य में बाघों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। डिवीजनल वन अधिकारी सुधांशु यादव ने बताया, ‘राधा’ नाम से मशहूर बाघिन एन-1 ने दूसरी बार में दो शावकों को जन्म दिया है।

इस बाघिन को घने जंगल में चंदा हथिनी की सहायता से अपने दो नन्हें शावकों के साथ शुक्रवार को आराम करते देखा गया। मादा बाघिन और दोनों शावक स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले वर्ष 2020 में वह पहली बार तीन शावकों को जन्म दे चुकी है। यादव ने कहा कि कान्हा बाघ अभयारण्य से बाघिन राधा और बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य से बाघ कान्हा को लाकर वर्ष 2018 में नौरादेही में बसाया गया था। इन दो शावकों के साथ नौरादेही बाघ अभयारण्य में बाघों की संख्या बढ़कर सात हो गई है।


ट्रक ने ऑटोरिक्शा में मारीं टक्कर, मां-बेटी की मौंत
राणा ओबराय     सोनीपत। जिले में कथूरा गांव के नजदीक गोहाना-महम रोड पर एक ट्रक ने ऑटोरिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे उसमें सवार मां-बेटी की मौत हो गई। जबकि तीन बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए। हादसे को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया। 
हिसार शहर के आदर्श नगर निवासी एवं पीड़ित विष्णु ने बताया कि वह ऑटो चलाता है और शनिवार को भैया दूज पर पत्नी सरिता (28) को सोनीपत स्थित उसके मायके लेकर जा रहा था। उनके साथ उनकी ढाई साल की बेटी हर्षिका भी ऑटो में सवार थी। बीच रास्ते में गांव मोखरा से विष्णु ने अपनी साली पूनम व उसके तीन बच्चों को भी साथ ले लिया। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम करीब सात बजे वे गोहाना-महम रोड स्थित गांव कथूरा के निकट पहुंचे तो ट्रक ने उनके ऑटोरिक्शा में टक्कर मार दी।

पाकिस्तान की गोलाबारी में मछुवारा घायल हुआ

द्वारका। गुजरात सहित महाराष्ट् के कुछ मछुवारो के साथ जलपरी नाम की नौका पर सवार महाराष्ट् के एक मछुवारे को पाकिस्तान सुरक्षा बलों द्वारा गोली मारे जाने की जानकारी आ रही है। बताया जा रहा है, कि पाकिस्तान की इस गोलाबारी में एक अन्य मछुवारा घायल भी हो गया है। पुलिस ने मामले मे एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना उस समय घटी जब जलपरी नाव पर सवार होकर मछली पकडने के लिए महाराष्ट निवासी 32 वर्षीय श्रीधर रमेश छाबरे तथा अन्य मछवारे विगत 25 अक्टूबर को ओखा से निकले थे। बताया जा रहा है। नाव में 5 गुजरात तथा दो महाराष्ट् के मछवारे थे। मछली पकडने के दौरान ही पाकिस्तान सीमा के पास पहुचे जलपरी पर सवाल मछुवारो पर पाकिस्तानी सुरक्षा बलो ने गोली चला दी। जिसमेे छाबरे की मौत हो गयी और एक अन्य मछवारा घायल हो गया। द्वारका के पुलिस अधीक्षक सुनील जोशी के अनुसार छाबरे पीएमएसए की गोली बारी मे मारा गया है और एक अन्य को भी चोट आयी है। नाव रविवार को ओखा तट पर आयी जिसमे छाबरे की लाश मिली है। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जांच की जा रही है।


पैराडाइज पर जनसभा को संबोधित करेंगे सीएम 

हरिओम उपाध्याय      सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 नवंबर को देबवंद में सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर स्थित सिल्वर पैराडाइज पर जनसभा को संबोधित करेंगे और सभास्थल से ही देवबंद के रेलवे रोड स्थित राजकीय पायलट वर्कशाप के दो हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनाए जाने वाले एटीएस कमांडो सैंटर का शिलान्यास करेंगे। देवबंद नगर की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के अभूतपूर्व प्रबंध किए जाएंगे। योगी आदित्यनाथ पहली बार दारूल उलूम देवबंद की जमीन पर कदम रखेंगे। योगी आदित्यनाथ अनेक बार सहारनपुर जिले में आ चुके है। योगी आदित्यनाथ की मां शांकुबरी देवी शक्तिपीठ में गहरी आस्था है। लोकसभा चुनाव 2019 का आगाज उन्होंने शाकुंबर देवी स्थित देवी के दर्शन और पूजा-अर्चना करने के बाद किया था। देवबंद में देवीकुंड के विशाल सरोवर के किनारे मां श्री त्रिपुर बाला सुंदरी का ऐतिहासिक एवं प्राचीन मंदिर है। महाभारतकालीन इस मंदिर का अतीत मे जीणोद्धार मराठा राजाओं द्वारा किया गया था। इस मंदिर की विशेषता यह है कि छुआछूत के जमाने में भी चमारो को इस मंदिर में प्रवेश और पूजा का अधिकार और सम्मान प्राप्त था। राजपूतों के सबसे बडे गांव के प्रमुख भाजपा किसान नेता ठाकुर अनिल सिंह पुंडीर एवं अन्य प्रमुख भाजपा नेताओं सहकारी बैंक के डिस्ट्रिक चेयरमैन राजपाल चैधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद कुमार गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी समेत देवबंद के हिंदुओं की इच्छा और आकांक्षा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवबंद आगमन के अवसर पर मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी का आशीर्वाद भी ग्रहण करे और उनके नाम पर देवबंद में किसी नए संस्थान की घोषणा करे।

देवबंद विधानसभा क्षेत्र को लोग आज भी ठाकुर फूल सिंह के नाम से याद करते है। जिन्होंने अपने मंत्री काल में देवबंद क्षेत्र को अनेक उपलब्धियों से नवाजा लेकिन दुख की बात यह है कि पश्मिची उत्तर प्रदेश में राजपूत बहुल इस देवबंद क्षेत्र को बाद के जनप्रतिनिधियों ने भुला दिया। वे मात्र विधायक रहे लेकिन किसी ने भी ठाकुर फूल सिंह का अनुसरण नहीं किया। देवबंद क्षेत्रवासी प्रदेश के सबसे बडे मुखिया से यह भी अपेक्षा रखते है कि वे इस बार इस क्षेत्र को ऐसा विधायक देने का काम करे जो ठाकुर फूल सिंह की तरह देवबंद को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उसकी प्रसिद्धि के अनुसार उसका विकास करा सके।

दिनेश ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराईं

दिनेश ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराईं
दुष्यंत टीकम      
रायपुर। प्रार्थी दिनेश साहू ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह धनगर मोहल्ला टिकरापारा में रहता है तथा मजदुरी का काम करता है। दिनांक 05.11.2021 की दोपहर 01ः00 बजे मोहल्ले से जुलूस निकला था। प्रार्थी व उसका बडा भाई लोकेश साहू, चाचा मनोज कुमार साहू एवं मोहल्ले के अन्य लोग शामिल थे एवं सभी धुमाल पार्टी में नाचते हुए जा रहे थे, आर.डी.ए. कालोनी गेट के सामने मठपारा में पहुंचे थे।
उसी समय शाम 05ः30 बजे संजय नगर का शिबू, राहुल एवं अन्य 02 लड़के आकर नाचने लगे। जिस पर प्रार्थी उन्हें बोला तुम दूसरे मोहल्ले के हो हमारे जुलूस में क्यों नाच रहे हो इतना सुनते ही लड़के चाकू निकालकर प्रार्थी पर वार किये, प्रार्थी नीचे झुक गया तो बच गया। यह देख कर प्रार्थी का बडा भाई लोकेश साहू व रवि निर्मलकर उन लड़कों को मना किये कि चाकू क्यों चला रहे हो तो राहुल शिब्बू एवं अन्य दो लड़के हत्या करने के नियत से प्रार्थी के भाई लोकेश साहू के सीने में तथा रवि निर्मलकर के पेट में चाकू से वार कर गंभीर चोट पहुंचाकर भाग गये, जिससे प्रार्थी का भाई लोकेश साहू बेहोश होकर गिर गया जिसे उपचार हेतु मेकाहारा अस्पताल लेकर गये तो डाक्टर द्वारा चेक करने पर लोकेश साहू की मृत्यु होना बताया गया तथा रवि निर्मलकर को उपचार हेतु रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चचेरे भाई समेत दो लोगों को गिरफ्तार लिया
विजय भाटी      
गौतमबुद्ध नगर। दिल्ली से सटे नोएडा की फेज-दो पुलिस ने दिवाली की रात हुई युवक संतोष यादव की हत्या के मामले में मृतक के चचेरे भाई समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। संतोष देवर-भाभी के अवैध संबंधों में बाधक बन रहा था, इसलिए उसकी पत्नी ने अपने देवर संग मिलकर कर पति की हत्या कर दी थी।
डीसीपी (सेंट्रल जोन) हरीश चंदर ने बताया कि बदायूं निवासी संतोष भंगेल में पत्नी के साथ रहता था। संतोष का चचेरा भाई रिकेंद्र भी भंगेल में ही रहता था और उसका संतोष के घर आना-जाना भी था। संतोष गाड़ी चलाता था। इसी दौरान रिकेंद्र और मृतक संतोष की पत्नी के बीच अवैध संबंध हो गए।
जब इस बात की जानकारी संतोष को हो गई तो उसने इसका विरोध किया और रिकेंद्र का घर पर आना-जाना बंद कर दिया था। इस पर संतोष की पत्नी ने रिकेंद्र संग मिलकर पति की हत्या करने की साजिश रच डाली। दिवाली की रात रिकेंद्र ने संतोष को शराब पार्टी के लिए सेक्टर-88 के पार्क में बुलाया। रिकेंद्र का दोस्त पिंटू पहले से ही वहां पर मौजूद था। उन्होंने संतोष को अधिक शराब पिलाकर नशे में धुत कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने रस्सी से उसका गला घोंटकर संतोष की हत्या कर दी।
गौरतलब है कि दिवाली की रात पुलिस को संतोष का शव बी ब्लॉक सेक्टर-88 के पार्क में पड़ा मिला था। पुलिस जांच में पता चला है कि संतोष की ईंट से पीट-पीटकर हत्या की गई है। मामले की जांच के दौरान पुलिस को इस हत्याकांड के पीछे संतोष की पत्नी और उसके चचेरे भाई की भूमिका का पता चला था।

14 वर्षीय नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म
पंकज कपूर      
देहरादून। जिले के विकास नगर क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 14 वर्षीय नाबालिग के दुष्कर्म के बाद 9 माह के गर्भ से बच्चे को जन्म देने का मामला प्रकाश में आया है। 
नगर के एक व्यक्ति ने विकास नगर पुलिस को लिखित तहरीर देकर कहा कि शाहिद पुत्र रहीसुद्दीन निवासी भट्टा रोड सराय गली विकास नगर देहरादून ने उसकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए जिससे उसकी पुत्री 9 माह की गर्भवती हो गई। उनकी पुत्री ने इस घटना के बारे में पहले परिवार के किसी सदस्य को नहीं बताया। पुत्री के 09 माह की गर्भवती होने पर स्वजन को इसकी जानकारी हुई। शुक्रवार प्रसव पीड़ा होने पर वह उसे अस्पताल लेकर गए, जहां पर उसने सुरक्षित तरीके से बच्चे को जन्म दिया।
शिकायत के आधार पर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संबंधित धारा व अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच थाना कालसी की दारोगा अंजना चौहान को सौंपी गई।
कोतवाल प्रदीप बिष्ट के नेतृत्व में बनी पुलिस टीम में शामिल दारोगा अंजना, सिपाही सोहनलाल व त्रेपन सिंह ने आरोपित की लोकेशन ट्रेस की तो वह अपने घर पर मिला। पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपित शाहिद को उसके घर से दबोच लिया। कोतवाल के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

'टीटू वेड्स शेरु' के लिये बेहद उत्साहित हैं कंगना

'टीटू वेड्स शेरु' के लिये बेहद उत्साहित हैं कंगना
कविता गर्ग      
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी आने वाली फिल्म 'टीटू वेड्स शेरु' के लिये बेहद उत्साहित है।
कंगना रनौत अपने होम प्रोडक्शन के बैनर तले फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' बना रही है। कंगना ने फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ की शूटिंग की तैयारियां शुरू कर दी है। कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर करते हुये लिखा, “टीटू वेड्स शेरू की शूटिंग की स्क्रिप्ट रीडिंग की दो दिन बाद फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली हैं। शूटिंग को लेकर बेहद उत्साहित हूं औऱ थोड़ी सी नर्वस भी हूं।
गौरतलब है कि 'टीकू वेड्स शेरू' के निर्देशक साई कबीर हैं। इस फिल्म में।

अपने काम के जरिए दर्शकों के दिलों में जगह बनाई
कविता गर्ग         
मबंई। अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के महानायक है। शहंशाह, एंग्री यंग मैन, बिग बी और जाने कितने ही नाम अमिताभ को अपने करियर में मिले हैं। उन्होंने कई अलग-अलग किरदारों को निभाया। अपने काम के जरिए दर्शकों के दिलों में जगह बनाई। आज अमिताभ बच्चन को फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बने हुए 52 साल हो गए हैं। 7 नवंबर ही वो दिन था, जब अमिताभ की पहली फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
अमिताभ बच्चन इंडस्ट्री में 52 साल पूरे करने पर अपनी पहली फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' की कुछ थ्रोबैक फोटोज शेयर की हैं।अमिताभ बच्चन अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' से दो तस्वीरें शेयर कीं। इन्हें शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा, 15 फरवरी 1969 को पहली फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' साइन की थी, जो 7 नवंबर 1969 को रिलीज हुई थी। 52 साल आज।
शेयर की गईं ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों में से एक में अमिताभ बच्चन को अपनी फिल्म की कास्ट के साथ देखा जा सकता है। दूसरी में वह अकेले हैं। ट्वीट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बधाई हो सर जी। क्या अद्भुत शुरुआत है। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'शानदार, लंबा और जुझारू करियर। एक और यूजर ने लिखा, 'बधाई हो बॉलीवुड में 52 साल पूरे करने के लिए। ग्रेट अचीवमेंट।
कम ही लोग जानते हैं कि फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' में टीनू आनंद कवि की भूमिका में निभाने वाले थे। शुरुआत में अमिताभ बच्चन को टीनू आनंद के दोस्त के किरदार के रूप में चुना गया था। कवि का किरदार इस फिल्म में काफी अहम था। लेकिन बाद में टीनू को ये फिल्म कुछ कारणों की वजह से छोड़नी पड़ी थी। इसके बाद अमिताभ बच्चन को कवि का लीड रोल मिला और इसी तरह अमिताभ बच्चन का फिल्मी सफर शुरू हुआ था।

फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' को ख्वाजा अहमद अब्बास ने लिखा था। इसका निर्माण और निर्देशन भी उन्होंने ही किया था। इस फिल्म में गोवा को पुर्तगाली शासन से मुक्त कराने की सात हिन्दुस्तानि‍यों की कहानी दिखाई गई थी। उस दौरान अमिताभ को इस फिल्म के लिए 5 हजार रुपये फीस के रूप में दिए गए थे।

मनीष की साड़ी में मलाइका ने फोटोशू कराया
कविता गर्ग    
मुबंई। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने दिवाली पर फैंस को अपने साड़ी लुक से क्रेजी बना दिया था। इसके बाद अब एक बार फिर से मलाइका ने साड़ी में लेटेस्ट फोटोशूट कराया है जिसमें वो हर किसी पर अपने हुस्न का जादू चलाती दिखाई दे रही हैं।
फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की साड़ी में मलाइका ने ये लेटेस्ट फोटोशू कराया है। इस सिंपल साड़ी पर मलाइका ने बैकलेस ब्लाउज पहना हुआ था जो कि उनके इस लुक को परफेक्ट बना रहा था। बालों को संवारते हुए मलाइका अरोड़ा ने फोटोशूट में ऐसी ऐसी अदाएं दी हैं कि हर कोई बस उनकी तस्वीरों को निहारने में लगा हुआ है। इस साड़ी लुक को पूरा करने के लिए मलाइका ने ब्रैस्लेट और हैवी ईयर पीस कैरी किए थे। इस बैकलेस लुक में मलाइका अरोड़ा अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। इंटरनेट पर उनका ये लुक मिनटों में वायरल हो गया है।
मलाइका अपने दिवाली लुक को लेकर सुर्खियों में थी और अभी फैंस उनके उस लुक के चर्चे करते थमे नहीं थे कि मलाइका ने एक और फोटोशूट करा कर सभी को क्रेजी कर दिया है। फैंस का मानना है अर्जुन कपूर भी मलाइका की इस तस्वीरों को देखने के बाद दीवाने हो जाएगें।

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...