सोमवार, 1 नवंबर 2021

दिपावली से 2 दिन पहले धनतेरस का पर्व मनेंगा

दिपावली से 2 दिन पहले धनतेरस का पर्व मनेंगा

दिपावली इस वर्ष 4 नवंबर को मनाई जाएगी। दिपावली से दो दिन पहले धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। कल यानि कि 2 नवंबर को दिपावली है। लोग सालभर इंतजार करते हैं कि कब धन तेरस का त्यौहार आएगा और लोग इस दिन अपने घर सामान खरीदेंगे। इस दिन सामान खरीदना बेहद ही शुभ माना जाता है। माना जाता है कि जब देवताओं और राक्षसों के बीच समुद्र मंथन हुआ था। तब भगवान धनवंतरी अमृत कलश के साथ प्रकट हुए थे, तो इसी दिन-दिन धनतेरस के रूप में पूरे देशभर में मनाया जाता है। आज हम आपको बताते हैं कि इस वर्ष राशि के हिसाब से आपको क्या चीजें खरीदनी चाहिए। जिससे आपके लिए होंगी वो चीजें शुभ।

मेष राशि: इस धनतेरस पर मेष राशि वालों को सोने-चांदी के आभूषण खरीदने चाहिए। इसके साथ ही आपके लिए प्रोपर्टी में निवेश करना भी आपके लिए शुभ रहेगा।

वृषभ राशि: धनतेरस के मौके पर चांदी, हीरे और वाहन का आभूषण ले सकते हैं।

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातक यदि लाभ पाना चाहते हैं तो सोने-चांदी की वस्तु अथवा इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की खरीदारी कर सकते हैं।

कर्क राशि: कर्क राशि के जातक इस धनतेरस पर चांदी के गहनों की खरीदारी कर सकते हैं। आपके लिए शेयर बाजार में निवेश करना भी लाभप्रद रहेगा।

सिंह राशि: सूर्य के स्वामित्व वाली सिंह राशि के लिए सोना अथवा चांदी की वस्तुओं की खरीदारी शुभ रह सकती है।

कन्या राशि: इस धनतेरस पर शुभता पाने के लिए आप इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की खरीदारी कर सकते हैं। सोने-चांदी की वस्तुओं की खरीदारी से भी लाभ होगा।

तुला राशि: तुला राशि के लोगों को चांदी के आभूषण अथवा कोई अन्य चीज खरीदने से लाभ मिल सकता है। शेयर मार्किट में निवेश से भी फायदा मिल सकता है।

वृश्चिक राशि: इस राशि के लोगों को प्रोपर्टी में निवेश करने से अच्छा मुनाफा मिल सकता है। सोने-चांदी की खरीदारी भी फलदायी रह सकती है।

धनु राशि: धनु राशि के लोगों को सोने के आभूषण खरीदने से फायदा हो सकता है। जमीन खरीदने का मन बना रहे हैं तो धनतेरस की तिथि आपके लिए शुभ रहेगी।

मकर राशि: मकर राशि के जातकों को चांदी के आभूषण अथवा इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स धनतेरस के दिन खरीदना चाहिए।

कुंभ राशि: इस राशि के लोग चांदी के आभूषण की खरीदारी कर सकते हैं। शेयर बाजार में निवेश करके भी आप लाभ कमा सकते हैं।


सेमीफाइनल में जगह बनाईं, दावा मजबूत किया
मोहम्मद रियाज    
वेलिंग्टन। न्यूज़ीलैंड ने अपने गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से भारत को आईसीसी टी-20 विश्व कप के ग्रुप दो मुकाबले में रविवार को एकतरफा अंदाज में आठ विकेट से शिकस्त दे दी और सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया।
भारत का लगातार दूसरी हार के साथ सेमीफाइनल में जाने का सपना लगभग टूट गया है। न्यूज़ीलैंड ने भारत को 20 ओवर में सात विकेट पर 110 रन के मामूली स्कोर पर रोकने के बाद 14.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाकर दो मैचों में अपनी पहली जीत हासिल की।
न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। भारत ने ओपनिंग में लोकेश राहुल के साथ रोहित शर्मा की जगह ईशान किशन को उतारा। किशन ने बड़ा शॉट मारने के प्रयास में बॉउंड्री पर कैच थमा बैठे। तीसरे बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 14 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 14 रन बनाकर लेग स्पिनर ईश सोढी की गेंद पर मार्टिन गुप्तिल को कैच थमा बैठे। कप्तान विराट कोहली से खासी उम्मीदें थीं लेकिन 17 गेंदों में बिना किसी बॉउंड्री के नौ रन बनाकर वह सोढी का दूसरा शिकार बन गए। सोढी अपने जन्मदिन पर प्लेयर ऑफ द मैच बन गए।
ऋषभ पंत ने 19 गेंदों में बिना किसी बॉउंड्री के 12 रन बनाकर एडम मिल्ने की गेंद पर बोल्ड हो गए। हार्दिक पांड्या ने कोई बड़ा शॉट नहीं खेला और 24 गेंदों में एक चौके के सहारे 23 रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर गुप्तिल को कैच दे बैठे। शार्दुल ठाकुर तीन गेंद खेलकर अपना खाता नहीं खोल पाए और बोल्ट की गेंद पर गुप्तिल के हाथों लपके गए। रवींद्र जडेजा ने 19 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाये।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-14 (वर्ष-05)
2. मंगलवार, नवंबर 2, 2021
3. शक-1984, मार्गशीर्ष, कृष्ण-पक्ष, तिथि- द्वादशी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 06:30, सूर्यास्त 05:48।
5. न्‍यूनतम तापमान -17 डी.सै., अधिकतम-29+ डी.सै.। 
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक शिवाशुं व राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

रविवार, 31 अक्तूबर 2021

पूर्व सीएम भूपेंद्र की गुटबाजी जगजाहिर हुईं

पूर्व सीएम भूपेंद्र की गुटबाजी जगजाहिर हुईं
राणा ओबराय        
चंडीगढ़। ऐलनाबाद उपचुनाव में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा की गुटबाजी जगजाहिर हो गई है। कांग्रेस के एक गुट द्वारा यह कहा जा रहा है कि भूपेंद्र हुड्डा ने ऐलनाबाद उपचुनाव में सिर्फ अपनी हाजिरी दर्ज करवाई है, न की कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने के कार्य किये है। यह भी कहा जा रहा है। ऐलनाबाद उपचुनाव मैं सिर्फ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा व उसके विधायकों ने दिन रात मेहनत की है। 
इसके अलावा किसी भी प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता ने कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने के लिए कुछ खास नहीं किया। यह जगजाहिर है कि कुमारी शैलजा और भूपेंद्र हुड्डा में 36 का आंकड़ा है और यह भी साफ है कि दोनों ही आलाकमान के बहुत नजदीक है। 
अब बात यह आती है कि यदि नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने पूरी निष्ठा और लगन के साथ ऐलनाबाद उपचुनाव में कार्य किया होता तो कांग्रेस प्रत्याशी पवन बेनीवाल सीट निकाल सकता था और यदि सीट नहीं, निकलती तो कांग्रेस प्रत्याशी दूसरे नंबर पर अवश्य आता। ग्राउंड रिपोर्ट यह कहती है कांग्रेसी प्रत्याशी तीसरे नंबर पर ही आएगा। इन दोनों को यह नहीं लगता कि यदि तुम प्रदेश में सरकार चाहते हो तो मिलजुल कर कार्य करना पड़ेगा औऱ अभिमान त्यागना छोड़ना होगा। बात नुकसान की करें तो सिर्फ जमीनी कार्यकर्ताओं का हो रहा है। जो कि कांग्रेस में आस्था और निष्ठा रखते हैं। वह जाएं तो किधर जाएं। दोनों में असली लड़ाई तो मुख्यमंत्री बनने की है।परन्तु यह नही जानते यदि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार ही नहीं आएगी तो मुख्यमंत्री कैसे बनेगा। इसके बावजूद दोनों में मुख्यमंत्री बनने की होड़ लगी हुई है।

यूके: खाईं में गिरीं पिकअप, 12 लोगों की मौंत
पंकज कपूर       देहरादून। उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसे की खबर है। जानकारी के मुताबिक, यूटिलिटी (पिकअप) खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई अन्य जख्मी हैं। हादसा विकासनगर में हुआ है। पुलिस और एसडीआएफ की टीमें राहत-बचाव कार्यों के लिए घटनास्थल पर पहुंच गई है।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, चकराता तहसील से जुड़े भरम खत के बायला गांव से विकासनगर जा रही यूटिलिटी रविवार सुबह अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। एसडीएम चकराता सौरभ असवाल के अनुसार, घटनास्थल के लिए चकराता और त्यूणी तहसील से राजस्व टीम मौके के लिए रवाना कर दी गई है। 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कई घायलों की हालत गंभीर है, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। आशंका है कि मृतक संख्या बढ़ सकती है।

पुलिस द्वारा कत्ल में लोहे की रॉड बरामद की

पुलिस द्वारा कत्ल में लोहे की रॉड बरामद की
बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। थाना क्षेत्र कच्ची सड़क निवासी रश्मि यादव  की हुई हत्या घटना मामले के आरोपी को दारागंज की पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर उसके निशानदेही पर पुलिस द्वारा कत्ल में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद कर ली। घटना से सम्बन्धित पूछताछ में आरोपी ने हत्या किनवजह बताई है। जिसके बाद उसके खिलाफ आगे की कार्यवाही की गई। 
डीआईजी एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा हत्या की घटना का त्वरित खुलासा करने तथा आरोपी की गिरफ्तारी किये जाने हेतु दिये गये आदेश व निर्देश को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक दारागंज धमेन्द्र कुमार दुबे ने थाना पर मृतका के पुत्री सताक्षी द्वारा स्वयं के पिता द्वारा पारिवारिक कलह में माँ की गयी हत्या के सम्बन्ध में शनिवार को मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले में गंभीरता से लगे प्रभारी निरीक्षक ने एसआई शैलेन्द्र पाण्डेय अन्य पुलिस की मदत से आरोपी बलश्याम यादव नि.439/10बी तिलोई कोठी कच्ची सड़क दारागंज को सात घण्टे के भीतर घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। आगे की विधिक कार्यवाही की गई।

किसान, नौजवान व पटेल यात्रा का समापन हुआ
बृजेश केसरवानी         
प्रयागराज। देश के पूर्व गृहमंत्री, लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर स्थानीय के. पी. कालेज मैदान में समाजवादी पार्टी की किसान, नौजवान, पटेल यात्रा का समापन हुआ। इस मौके पर जनपद के कोने-कोने से आये हजारों की संख्या में किसानों, नौजवानो, छोटे दुकानदारों, लघु उद्यमियों, महिलाओं सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं, समर्थकों को सम्बोधित करते हुए यात्रा के संयोजक एवं सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि भाजपा ने देश के किसानों, नौजवानों, लघु उद्यमियों को बर्बाद कर दिया। 2014 के चुनाव में किसानों की आय को दो गुना करने, प्रतिवर्ष दो करोड़ बेरोजगारों को नौकरी देने, महंगाई कम करने आदि वायदों के साथ सत्ता में आयी भाजपा ने देश को पूंजीपतियों के हाथ बेंचने का काम किया है। 
किसानों के खिलाफ काले क़ानून लाकर कृषि को बर्बाद करने पर आमादा है। इसके खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के रास्ते मे भाले बिछा रही है, गाड़ियां चढ़ा रही है। उन्हें आतंकवादी, ख़ालिस्तानी, गुंडे बताया जा रहा 
है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी पर तंज कसते हुए कहा कि सपा शासन में कराये गए विकास कार्यों का फीता काट रहे, फर्जी विकास के दावे कर रहे हैं। डीजल पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। क़ानून व्यवस्था ध्वस्त है। महिलाएं असुरक्षित हैं। आये दिन लूट, हत्या, बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित उनके मंत्री घमंड की भाषा बोल रहे हैं।
सपा प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि देश को अखंडता के सूत्र में पिरोने वाले सरदार पटेल जी,समाजवाद के प्रणेता डॉ लोहिया, किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह, संविधान निर्माता डॉ. अम्बेडकर से प्रेरणा, सपा के संरक्षक मा. मुलायम सिंह यादव से आशीर्वाद और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के निर्देश पर विगत 29 अगस्त को सीतापुर जिले से शुरू हुई यात्रा के 64 दिन पूरे होने पर आज यहाँ समापन किया गया। यह यात्रा प्रदेश के 270 विधानसभाओं में गई। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश की जनता भाजपा की गलत नीतियों से परेशान है। लोंगो को अखिलेश सरकार में कराये गये विकास कार्य याद आ रहे हैं।सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव मा. मुलायम सिंह, स्व. जनेश्वर मिश्रा, आजम खान, ब्रजभूषण तिवारी, मोहन सिंह जैसे समाजवादियों के रास्ते पर चल कर प्रदेश की जनता की खुशहाली देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा की अखिलेश यादव के हाथ में प्रदेश की आर्थिक आजादी, चौतरफ़ा खुशहाली का झंडा है। भीड़ से हाथ उठवाकर संकल्प दिलाया कि आगामी 2022के चुनाव में भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकने और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने में सहयोग करेंगे।
किसान, नौजवान, पटेल यात्रा वाराणसी से होकर प्रयागराज पहुंची। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष योगेश यादव एवं संचालन महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन तथा जिला महासचिव  संदीप पटेल ने किया।
इस मौके पर सर्व श्री श्यामलाल पाल, विनोद दुबे, कमल सिंह यादव, डॉ मान सिंह यादव, बासुदेव यादव, उज्जवल रमन सिंह, नागेंद्र प्रताप पटेल,धर्मराज पटेल , अंसार अहमद, सत्यवीर मुन्ना, सईद अहमद, विजमा यादव, प्रशांत सिंह, हाजी परवेज अहमद, जोखूलाल यादव, हीरामणि पटेल, राम कृपाल कोल, रामा नन्द भारती, पूजा पाल, राम सेवक पटेल, गुलाब सिंह, पंधारी यादव, कृष्ण मूर्ति सिंह, डॉ ऋचा सिंह, निधी यादव, पप्पू लाल निषाद,राम मिलन यादव,संदीप यादव, तारिक सईद अज्जू ,उदय प्रकाश ,बब्बन द्वबे ,मंजू पाठक ,अनिता श्रीवास्तव ,मंजू यादव आदि ने भी सम्बोधित किया।
  सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने वालों में नगर महासचिव रवींद्र  यादव रवि ,इसरार अन्जुम ,महेन्द्र निषाद ,मोईन हबीबी ,दिनेश यादव ,नाटे चौधरी ,रजनीश भारतीया ,वज़ीर खान ,रमाकान्त पटेल ,विक्रम पटेल ,रवीन्द्र यादव ,चाका ब्लाक प्रमुख अनिल पटेल ,सनील अहमद ,पूर्व प्रमुख सुरेश मौर्या, मो. इसराइल ,जॉन्टी यादव , रंग बहादुर यादव, दान बहादुर मधुर, सै०मो०अस्करी ,पूजा मिश्रा, आर. एन. यादव, अब्बास नकवी, डॉ एस पी सिंह पटेल,देवी सिंह पटेल , अभिमन्यु पटेल ,मो०गौस ,ओ पी यादव ,मो०तहज़ीब ,पार्षद फज़ल खान ,अनीस अहमद ,अनूप यादव , नवीन यादव, आदि रहे।

जागो देश प्रेमी, जागो अभियान शुरू किया
बृजेश केसरवानी       
प्रयागराज। जागो देश प्रेमी, जागो अभियान आज से शुरू। सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल संबंध अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने आज से जागो देश प्रेमी, जागो अभियान शुरू करते हुए सिविल लाइन क्षेत्र में बने अपार्टमेंट जैसे तुलसियानी स्क्वायर अंसल अपार्टमेंट लोटस अपार्टमेंट पुष्पेंद्र अपार्टमेन्ट , मुल्ला हाता कालोनी में रहने वाले महिलाओं, पुरुष , बच्चों, से अपील की, कि ऑनलाइन शॉपिंग ना करके अपने शहर के छोटे-छोटे व्यापारियों के यहां से दीपावली के शुभ अवसर पर इलेक्ट्रॉनिक सामान, मोबाइल, मिट्टी से बने दिवाली के अलावा अन समारोह खरीदारी ऑनलाइन आकर के छोटे-छोटे व्यापारियों के यहां से ले। 
ताकि उन व्यापारियों का व्यापार चल सके और उनके परिवार का पालन पोषण हो सके, सिविलयंस उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज जायसवाल ने बताया कि यह अभियान निरंतर चला जाएगा और व्यापार मंडल पदाधिकारी या अभियान महानगर के सारे अपार्टमेंट, और, डोर टू डोर जाकर, जन जागरण अभियान चला रहा है। ताकि हम व्यापारियों का व्यापार आगे बढ़ सके और ऑनलाइन शॉपिंग बंद हो। 
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष रमेश केसरवानी ने क्या कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार ऑनलाइन शॉपिंग को बढ़ावा दे रही है। जिसका खुलकर विरोध देश एवं प्रदेश का व्यापारी राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री माननीय संदीप बंसल के नेतृत्व में कर रहा है। आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज जायसवाल, महामंत्री अमित सिंह बबलू, उपाध्याय जे एस विर्दी , उपाध्यक्ष विशाल कनौजिया, उपाध्यक्ष नीलेश केशरवानी, उपाध्यक्ष उमंग ग्रोवर, कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता, मीडिया प्रभारी पंकज चौधरी सैफ अहमद रविन्द्र शुक्ला, आशुतोष अग्रवाल, आर के सिंह, सुलभ दरबारी, दीपक राठौर, आशीष जयसवाल, मनीष सिंह, दिवाकर शर्मा, शंभू चोपड़ा, राजीव खन्ना आदि लोग मौजूद रहे।

यूपी: रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम आयोजित किया
विजय कुमार   
कौशाम्बी। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता ने विधानसभा चायल के सरायअकिल कस्बे में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ विधायक ने चावल मंडी रामलीला मैदान से रन फॉर यूनिटी के कार्यक्रम की शुरुआत किया और सरदार पटेल इंटर कॉलेज परिसर में रन फॉर यूनिटी का समापन किया। इस दौरान चायल विधायक संजय गुप्ता ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए चायल विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश में जो योगदान दिया है। वह हमेशा याद किया जाएगा।उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का नाम अमर है। 
वह आज भी जन-जन के दिलों में जिंदा है। उन्होंने कहा कि उनका नाम जिंदा है। उनका काम जिंदा है।चायल विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर हम सब एक साथ दौड़ कर पदयात्रा कर इकट्ठा हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल अगर आज इस देश के प्रधानमंत्री बने होते तो, जो हमारे सामने जो बहुत सी चुनौतियां हैं। वह आज ना होती विधायक ने जिक्र करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले भारत और पाकिस्तान का मैच हुआ जिसमें भारत की हार पर भारतीय नागरिकों ने ही भारत के हार जाने पर और पाकिस्तान की जीत जाने पर भारत के विभिन्न शहरों व विभिन्न स्थानों पर पटाखे फोड़ कर जश्न मनाया विधायक ने कहा कि मुझे उस दिन सरदार वलभ भाई पटेल की याद आई कि अगर सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रधानमंत्री बने होते तो भारत में यह जो नासूर है। यह ना होते क्योंकि हमारे भारत शत्रु देश की जीत का जश्न मनाना शत्रु देश की जीत पर खुश होना यह हमारे भारत माता के लिए सही नहीं है हम सबको आस्तीन के सांपों से सावधान रहना होगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से चेयरमैन सराय अकिल शिव दानी, पूर्व विधायक जिला मंत्री उमेश केसरवानी, मंडल अध्यक्ष रामबहादुर जयसवाल, विवेक शुक्ला, अखिल रस्तोगी महामंत्री सूरज यादव सहित सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे।

कोरोना संक्रमण के 45 नए मामलें सामने आएं
अकांशु उपाध्याय       नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 45 नए मामले सामने आए और संक्रमण की दर 0.08 प्रतिशत दर्ज की गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई। पिछले एक दिन में दिल्ली में कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुई। अक्टूबर में दिल्ली में महामारी से केवल चार मरीजों की मौत हुई जबकि पिछले महीने पांच लोगों की मौत हुई थी।
बुलेटिन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में अब तक संक्रमण के 14,39,870 मामले सामने आ चुके हैं और अब तक 14.14 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। दिल्ली में कोविड से अब तक 25,091 मरीजों की मौत हो चुकी है और वर्तमान में 348 मरीज उपचाराधीन हैं।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 2.04 करोड़ से अधिक खुराक लग चुकी है। शहर में 74 लाख से ज्यादा लोग ऐसे हैं, जिन्हें टीके की दोनों खुराक लग चुकी है।

सोतीगंज के 175 कबाडियों की सूची तैयार की

सोतीगंज के 175 कबाडियों की सूची तैयार की

सत्येंद्र पंवार     मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात वाहन चोरों के सरगना नईम उर्फ हाज़ी गल्ला की करोड़ों रुपए की संपत्ति को जब्त करने के बाद पुलिस अब बाकी बचे कबाडियों के खिलाफ शिकंजा कसने की तैयारी कर चुकी है। पुलिस की स्पेशल टीम ने पुराने वाहन काटकर ठिकाने लगाने के लिए विख्यात सोतीगंज के 175 ऐसे कबाडियों की सूची तैयार की है। जो करोड़पतिओं की फेहरिस्त में शामिल हो चुके हैं। पुलिस ने अवैध तरीके से इकट्ठा की गई संपत्ति और उसकी फोटोग्राफी समेत चोरी और लूट के वाहनों को काटकर ठिकाने लगाने वाले कबाडियों का पूरा डाटा जीएसटी अधिकारियों के हाथों में सौंप दिया है। उम्मीद लगाई जा रही है कि अब जीएसटी अधिकारी किसी भी समय कबाडियों के ऊपर बड़ी कार्रवाई कर सकते हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी के निर्देश पर पुलिस लाइन में तैनात स्पेशल 75 की टीम लगाई गई थी। चोरी व लूट के वाहनों को काटकर ठिकाने लगाकर करोडों की संपंत्ति अर्जित करने वाले सोतीगंज के कबाडियों को चिन्हित करने के लिए सौंपी गई जिम्मेदारी के तहत टीम की ओर से सोतीगंज में पुराने वाहनों के पार्ट्स बेचकर करोड़पति बने कबाडियों का पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। 

जिसके चलते 175 कबाडियों की सूची बनाई गई है। यह सभी कबाड़ी पुराने स्पेयर पार्ट्स का कारोबार करते हुए महानगर के करोड़पति लोगों की फेहरिस्त में शामिल हो चुके हैं। एसएसपी मेरठ की माने तो पुलिस टीम ने 175 कबाडियों की समूची कुंडली वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों को सौंप दी है। इस रिपोर्ट में किस व्यक्ति के खिलाफ कहा और कितने मुकदमे दर्ज हैं और चोरी एवं लूट के वाहन काटकर संबंधित द्वारा कितनी संपत्ति अर्जित की गई है, इसका पूरा ब्यौरा दिया गया है। एसएसपी ने कहा है कि पुलिस की इस कार्रवाई से महानगर समेत जनपद में चलने वाले अवैध वाहन कटान के मामलों में कमी आएगी।

विभिन्न धाराओं के तहत युवक गिरफ्तार किया

हरिओम उपाध्याय       रामपुर। उत्तर प्रदेश में रामपुर के मिलक क्षेत्र में फेसबुक पर स्टेटस लगाकर पाकिस्तान जिंदाबाद लिखने वाले युवक को जेल की हवा खानी पड़ी। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि मिलक क्षेत्र के मोहल्ला नसीराबाद निवासी दानिश अली ने अपने फेसबुक पेज पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे थे।जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने पुलिस से की। जांच में पुष्टि होने पर युवक को आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।पुलिस के मुताबिक युवक धार्मिक उन्माद, समाज में वैमनस्य फैला रहा था। जिसके चलते उसे जेल भेजा गया है। उसके पास से फेसबुक पोस्ट करने वाले मोबाइल को भी ज़ब्त किया गया है।

दौर: सपा सरकार का काम अंजाम पर पहुंचा

दौर: सपा सरकार का काम अंजाम पर पहुंचा     

हरिओम उपाध्याय        लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा शिलान्यास करते हुए आरंभ की गई कानपूर मेट्रो परियोजना अब पूरी होते हुए वर्ष 2021 के अंत तक आखिर ट्रेक पर पहुंचती हुई दिखने लगी है। खुशी इस बात की हैं कि सपा सरकार का शुरू किया गया काम अब आखिरी दौर में पहुंचते हुए अंजाम पर पहुंच रहा है।

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि 2016 में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा शिलान्यास की गई कानपुर मेट्रो को भाजपा सरकार ने द्वेषगत राजनीति के चलते लटकाए रखा था। कानपूर मेट्रो का ट्रायल शनिवार को शाम पांच बजे से सात बजे तक किया गया हैं। रेलवे की हरी झंडी मिलने के बाद दिसंमबर के अंत तक मेट्रो ट्रेन जनता को समर्पित करने की तैयारी है।

राजनीति: बसपा प्रमुख मायावती पर तंज कसा
हरिओम उपाध्याय          
लखनऊ। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रदेश के जनपद व सीएम योगी आदित्यनाथ की कर्मभूमि पर सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित सपा मुखिया अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती पर तंज कसते हुए कहा है कि यह लोग वह जो घर में बैठकर चुनाव लड़ना चाहते है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी जनता को न्याय दिलाने का कार्य कर रही है।
अजय कुमार लल्लू ने अपने सम्बोधन में कहा है कि प्रियंका गांधी आप संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं। उन्होंने कहा कि मैं भावुक इसलिये हूं कि संगठन का एक-एक पदाधिकारी अपने ताकत का अहसास कराने के लिये यहां एकत्रित है। उन्होंने कहा है कि कुशीनगर और देवरिया चीनी का कटोरा कहा गया है लेकिन उस चीनी के कटोरे को भाजपा, सपा और बसपा ने बेच दिया। उन्होंने कहा कि जब माननीय प्रधानमंत्री जी आये थे और कहा था कि चीनी मिली चालू चलाने का काम करूंगा और वो आज तक नहीं चला है। उन्होंने योगी पर तंज कसते हुए कहा है कि वह शंत है वह मंहत है लेकिन वह केवल झूठ बोलते है। यह बुनकरों का क्षेत्र है और भाजपा के लोग बड़े-बड़े वादे करते हैं। लेकिन वह सब निराश है। मुख्यमंत्री जी विकास की बात करते हैं कि योगी आदित्यनाथ जी आपने कौन-सा विकास किया है।
अजय कुमार लल्लू ने कहा कि रेलवे का निर्माण, संतकबीर नगर में कम्बल का उद्योग लगाने का काम किया था लेकिन मुख्यमंत्री जी आप बता दीजिये आपने कौन-सा काम किया है। उन्होंने कहा कि नाली को ऊपर और सड़क का नीचा करने का काम इस सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि गरीबी के क्षेत्र में सरकार ने कुछ नहीं किया है। 
एक विपक्ष के नेता है वह कह रहे हैं कि हमारी सरकार आ रही है। मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि उन्नाव और हाथरस की बेटी के साथ अन्याय हुआ तो उन्हें न्याय दिलाने के लिये किसने लड़ाई लड़ी। लखीमपुर में किसानों की निर्मम हत्या हुई, उसकी लड़ाई किसने लड़ी। उन्होंने कहा कि लड़ने वाले का नाम प्रियंका गांंधी है और घर बैठकर चुनाव लड़ने वाले का नाम अखिलेश और मायावती है। उन्होंने कहा कि आप इस लंकारूपी रावण का जलाने के लिये आगे आईये, हम तुम्हारे साथ हैं।

वल्लभभाई पटेल की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित 

अकांशु उपाध्याय      नई दिल्ली। कांग्रेस ने रविवार को देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि ऐसे समय में, जब लोकतंत्र के सभी स्तंभ ”कमजोर” किए जा रहे हैं। पटेल के योगदान को याद रखना महत्वपूर्ण है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ”उनका संघर्ष हमें किसानों के दमन के खिलाफ एवं किसानों के हक के लिए न्याय की लड़ाई में चट्टान की तरह डटे रहने की प्रेरणा देता है।” राहुल ने ट्वीट किया, ”आज जब हमारे लोकतंत्र के सभी स्तंभ कमजोर किए जा रहे हैं, हमें सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद करना होगा। इन स्तंभों का निर्माण करने वाले कांग्रेस नेताओं में से एक महत्वपूर्ण आवाज उनकी भी थी। लोकतंत्र की रक्षा करना ही सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि है।”


दिवाली ही नहीं, होली भी सड़कों पर मनायेंगे 

हरिओम उपाध्याय       मेरठ। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने प्रस्तावित तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर चल रहे किसान अंदोलन को समाप्त करने की किसी भी प्रकार की संभावना को खारिज करते हुये रविवार को कहा कि अगर केन्द्र सरकार जिद पर अड़ी है तो किसान भी अपनी मांग से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा, ''कृषि कानूनों के विरोध में दिवाली ही नहीं, होली भी सड़कों पर मनायेंगे।''

टिकैत यहां स्थित पश्चिमी यूपी टोल प्लाजा के पास एक अस्पताल में भर्ती किसान यूनियन के एक पदाधिकारी की कुशलक्षेम लेने आये थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुये कहा कि यह सरकार पूंजीपतियों और उद्योगपतियों के लाभ के लिये काम कर रही है।

टिकैत ने कहा कि तीनों कृषि कानूनों पर अगर सरकार जिद्दी है तो किसान भी अपनी जिद से पीछे नहीं हट सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की अगर जरा भी चिंता होती तो अब तक यह कानून वापस ले लिये गये होते। उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों को अपना घर बार छोड़कर सड़कों पर 11 महीने से अधिक बीत चुके हैं। लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगी है। उन्होंने कहा कि अब तो किसानों ने दिवाली ही नहीं होली भी सड़कों पर ही मनाने की मन में ठान ली है।

गैस-सिलेंडर को बड़ा हथियार बनाते हुए वादा किया 

हरिओम उपाध्याय     गोरखपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिलाओं के लिए महंगाई की वजह से दुश्मन बने गैस-सिलेंडर को बड़ा हथियार बनाते हुए वादा किया है कि उत्तर प्रदेश में यदि कांग्रेस की सरकार आती है तो महिलाओं को 1 वर्ष में रसोई गैस के तीन सिलेंडर बिल्कुल मुफ्त दिए जाएंगे।

रविवार को गोरखपुर के चंपा देवी पार्क में आयोजित की गई कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश और देश भर में महिलाओं के मुद्दों को जोर-शोर से उठाते हुए कहा है कि कांग्रेस ने महिलाओं को विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट देने का निर्णय लिया है। महिलाएं संवेदनशील और करुणा से भरी हुई होती हैं, वह अगर राजनीति में आती हैं तो देश के भीतर एक बड़ा बदलाव नजर आएगा। प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रतिज्ञा रैली के दौरान चुनावी वादों की झड़ी लगाते हुए कहा है कि यदि कांग्रेस की सरकार उत्तर प्रदेश की सत्ता में आती है तो मछली पालन को कृषि का दर्जा दिया जाएगा और गुरु मत्स्येंद्रनाथ विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। किसानों का पूरा कर्जा माफ करते हुए उत्तर प्रदेश में पशुओं की समस्या का समाधान छत्तीसगढ़ की तर्ज पर निकाला जाएगा। 

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि यदि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आती है तो 20 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। संविदा कर्मियों को नियमित किया जाएगा। चुनाव में कांग्रेस महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने के अलावा छात्राओं को फ्री स्कूटी और स्मार्टफोन भी देगी। इसके अलावा महिलाओं को रसोई के खर्च में राहत देते हुए गैस के तीन सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे। सरकारी बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। आशा कार्यकत्रियों को 10000 रूपये का मानदेय सरकार की ओर से दिया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति बीमार पड़ता है तो सरकार 1000000 रुपए तक का उसका इलाज कराएगी।


भाजपा में शामिल होने के लिए ‘पश्चाताप’ हुआ

अगरतला। पश्चिम बंगाल के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता राजीव बनर्जी रविवार को त्रिपुरा के अगरतला में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की एक रैली में टीएमसी में लौट आए। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पिछली सरकार में मंत्री रहे राजीव बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री द्वारा तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नहीं छोड़ने के लिए कहने के बावजूद उन्हें विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल होने के लिए ‘पश्चाताप’ हुआ।
राजीव को कुछ हफ्ते पहले भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति का सदस्य बनाया गया था। वह हावड़ा जिले के डोमजुर से विधानसभा चुनाव में मुकाबले में उतरे थे, लेकिन सफलता नहीं मिली। राजीव ने कहा कि मुझे एहसास हुआ कि मैं भाजपा की घृणा और विभाजनकारी विचारधारा की राजनीति को स्वीकार नहीं कर सकता। मैं भाजपा की जनविरोधी नीतियों को स्वीकार नहीं कर सकता।

रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 16.37 लाख के पार हुआ

रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 16.37 लाख के पार हुआ  पंकज कपूर  देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2024 को लेकर यात्रियों में गजब का उत्साह देखा जा...