रविवार, 31 अक्तूबर 2021

पुलिस द्वारा कत्ल में लोहे की रॉड बरामद की

पुलिस द्वारा कत्ल में लोहे की रॉड बरामद की
बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। थाना क्षेत्र कच्ची सड़क निवासी रश्मि यादव  की हुई हत्या घटना मामले के आरोपी को दारागंज की पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर उसके निशानदेही पर पुलिस द्वारा कत्ल में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद कर ली। घटना से सम्बन्धित पूछताछ में आरोपी ने हत्या किनवजह बताई है। जिसके बाद उसके खिलाफ आगे की कार्यवाही की गई। 
डीआईजी एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा हत्या की घटना का त्वरित खुलासा करने तथा आरोपी की गिरफ्तारी किये जाने हेतु दिये गये आदेश व निर्देश को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक दारागंज धमेन्द्र कुमार दुबे ने थाना पर मृतका के पुत्री सताक्षी द्वारा स्वयं के पिता द्वारा पारिवारिक कलह में माँ की गयी हत्या के सम्बन्ध में शनिवार को मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले में गंभीरता से लगे प्रभारी निरीक्षक ने एसआई शैलेन्द्र पाण्डेय अन्य पुलिस की मदत से आरोपी बलश्याम यादव नि.439/10बी तिलोई कोठी कच्ची सड़क दारागंज को सात घण्टे के भीतर घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। आगे की विधिक कार्यवाही की गई।

किसान, नौजवान व पटेल यात्रा का समापन हुआ
बृजेश केसरवानी         
प्रयागराज। देश के पूर्व गृहमंत्री, लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर स्थानीय के. पी. कालेज मैदान में समाजवादी पार्टी की किसान, नौजवान, पटेल यात्रा का समापन हुआ। इस मौके पर जनपद के कोने-कोने से आये हजारों की संख्या में किसानों, नौजवानो, छोटे दुकानदारों, लघु उद्यमियों, महिलाओं सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं, समर्थकों को सम्बोधित करते हुए यात्रा के संयोजक एवं सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि भाजपा ने देश के किसानों, नौजवानों, लघु उद्यमियों को बर्बाद कर दिया। 2014 के चुनाव में किसानों की आय को दो गुना करने, प्रतिवर्ष दो करोड़ बेरोजगारों को नौकरी देने, महंगाई कम करने आदि वायदों के साथ सत्ता में आयी भाजपा ने देश को पूंजीपतियों के हाथ बेंचने का काम किया है। 
किसानों के खिलाफ काले क़ानून लाकर कृषि को बर्बाद करने पर आमादा है। इसके खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के रास्ते मे भाले बिछा रही है, गाड़ियां चढ़ा रही है। उन्हें आतंकवादी, ख़ालिस्तानी, गुंडे बताया जा रहा 
है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी पर तंज कसते हुए कहा कि सपा शासन में कराये गए विकास कार्यों का फीता काट रहे, फर्जी विकास के दावे कर रहे हैं। डीजल पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। क़ानून व्यवस्था ध्वस्त है। महिलाएं असुरक्षित हैं। आये दिन लूट, हत्या, बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित उनके मंत्री घमंड की भाषा बोल रहे हैं।
सपा प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि देश को अखंडता के सूत्र में पिरोने वाले सरदार पटेल जी,समाजवाद के प्रणेता डॉ लोहिया, किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह, संविधान निर्माता डॉ. अम्बेडकर से प्रेरणा, सपा के संरक्षक मा. मुलायम सिंह यादव से आशीर्वाद और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के निर्देश पर विगत 29 अगस्त को सीतापुर जिले से शुरू हुई यात्रा के 64 दिन पूरे होने पर आज यहाँ समापन किया गया। यह यात्रा प्रदेश के 270 विधानसभाओं में गई। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश की जनता भाजपा की गलत नीतियों से परेशान है। लोंगो को अखिलेश सरकार में कराये गये विकास कार्य याद आ रहे हैं।सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव मा. मुलायम सिंह, स्व. जनेश्वर मिश्रा, आजम खान, ब्रजभूषण तिवारी, मोहन सिंह जैसे समाजवादियों के रास्ते पर चल कर प्रदेश की जनता की खुशहाली देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा की अखिलेश यादव के हाथ में प्रदेश की आर्थिक आजादी, चौतरफ़ा खुशहाली का झंडा है। भीड़ से हाथ उठवाकर संकल्प दिलाया कि आगामी 2022के चुनाव में भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकने और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने में सहयोग करेंगे।
किसान, नौजवान, पटेल यात्रा वाराणसी से होकर प्रयागराज पहुंची। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष योगेश यादव एवं संचालन महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन तथा जिला महासचिव  संदीप पटेल ने किया।
इस मौके पर सर्व श्री श्यामलाल पाल, विनोद दुबे, कमल सिंह यादव, डॉ मान सिंह यादव, बासुदेव यादव, उज्जवल रमन सिंह, नागेंद्र प्रताप पटेल,धर्मराज पटेल , अंसार अहमद, सत्यवीर मुन्ना, सईद अहमद, विजमा यादव, प्रशांत सिंह, हाजी परवेज अहमद, जोखूलाल यादव, हीरामणि पटेल, राम कृपाल कोल, रामा नन्द भारती, पूजा पाल, राम सेवक पटेल, गुलाब सिंह, पंधारी यादव, कृष्ण मूर्ति सिंह, डॉ ऋचा सिंह, निधी यादव, पप्पू लाल निषाद,राम मिलन यादव,संदीप यादव, तारिक सईद अज्जू ,उदय प्रकाश ,बब्बन द्वबे ,मंजू पाठक ,अनिता श्रीवास्तव ,मंजू यादव आदि ने भी सम्बोधित किया।
  सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने वालों में नगर महासचिव रवींद्र  यादव रवि ,इसरार अन्जुम ,महेन्द्र निषाद ,मोईन हबीबी ,दिनेश यादव ,नाटे चौधरी ,रजनीश भारतीया ,वज़ीर खान ,रमाकान्त पटेल ,विक्रम पटेल ,रवीन्द्र यादव ,चाका ब्लाक प्रमुख अनिल पटेल ,सनील अहमद ,पूर्व प्रमुख सुरेश मौर्या, मो. इसराइल ,जॉन्टी यादव , रंग बहादुर यादव, दान बहादुर मधुर, सै०मो०अस्करी ,पूजा मिश्रा, आर. एन. यादव, अब्बास नकवी, डॉ एस पी सिंह पटेल,देवी सिंह पटेल , अभिमन्यु पटेल ,मो०गौस ,ओ पी यादव ,मो०तहज़ीब ,पार्षद फज़ल खान ,अनीस अहमद ,अनूप यादव , नवीन यादव, आदि रहे।

जागो देश प्रेमी, जागो अभियान शुरू किया
बृजेश केसरवानी       
प्रयागराज। जागो देश प्रेमी, जागो अभियान आज से शुरू। सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल संबंध अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने आज से जागो देश प्रेमी, जागो अभियान शुरू करते हुए सिविल लाइन क्षेत्र में बने अपार्टमेंट जैसे तुलसियानी स्क्वायर अंसल अपार्टमेंट लोटस अपार्टमेंट पुष्पेंद्र अपार्टमेन्ट , मुल्ला हाता कालोनी में रहने वाले महिलाओं, पुरुष , बच्चों, से अपील की, कि ऑनलाइन शॉपिंग ना करके अपने शहर के छोटे-छोटे व्यापारियों के यहां से दीपावली के शुभ अवसर पर इलेक्ट्रॉनिक सामान, मोबाइल, मिट्टी से बने दिवाली के अलावा अन समारोह खरीदारी ऑनलाइन आकर के छोटे-छोटे व्यापारियों के यहां से ले। 
ताकि उन व्यापारियों का व्यापार चल सके और उनके परिवार का पालन पोषण हो सके, सिविलयंस उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज जायसवाल ने बताया कि यह अभियान निरंतर चला जाएगा और व्यापार मंडल पदाधिकारी या अभियान महानगर के सारे अपार्टमेंट, और, डोर टू डोर जाकर, जन जागरण अभियान चला रहा है। ताकि हम व्यापारियों का व्यापार आगे बढ़ सके और ऑनलाइन शॉपिंग बंद हो। 
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष रमेश केसरवानी ने क्या कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार ऑनलाइन शॉपिंग को बढ़ावा दे रही है। जिसका खुलकर विरोध देश एवं प्रदेश का व्यापारी राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री माननीय संदीप बंसल के नेतृत्व में कर रहा है। आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज जायसवाल, महामंत्री अमित सिंह बबलू, उपाध्याय जे एस विर्दी , उपाध्यक्ष विशाल कनौजिया, उपाध्यक्ष नीलेश केशरवानी, उपाध्यक्ष उमंग ग्रोवर, कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता, मीडिया प्रभारी पंकज चौधरी सैफ अहमद रविन्द्र शुक्ला, आशुतोष अग्रवाल, आर के सिंह, सुलभ दरबारी, दीपक राठौर, आशीष जयसवाल, मनीष सिंह, दिवाकर शर्मा, शंभू चोपड़ा, राजीव खन्ना आदि लोग मौजूद रहे।

यूपी: रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम आयोजित किया
विजय कुमार   
कौशाम्बी। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता ने विधानसभा चायल के सरायअकिल कस्बे में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ विधायक ने चावल मंडी रामलीला मैदान से रन फॉर यूनिटी के कार्यक्रम की शुरुआत किया और सरदार पटेल इंटर कॉलेज परिसर में रन फॉर यूनिटी का समापन किया। इस दौरान चायल विधायक संजय गुप्ता ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए चायल विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश में जो योगदान दिया है। वह हमेशा याद किया जाएगा।उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का नाम अमर है। 
वह आज भी जन-जन के दिलों में जिंदा है। उन्होंने कहा कि उनका नाम जिंदा है। उनका काम जिंदा है।चायल विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर हम सब एक साथ दौड़ कर पदयात्रा कर इकट्ठा हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल अगर आज इस देश के प्रधानमंत्री बने होते तो, जो हमारे सामने जो बहुत सी चुनौतियां हैं। वह आज ना होती विधायक ने जिक्र करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले भारत और पाकिस्तान का मैच हुआ जिसमें भारत की हार पर भारतीय नागरिकों ने ही भारत के हार जाने पर और पाकिस्तान की जीत जाने पर भारत के विभिन्न शहरों व विभिन्न स्थानों पर पटाखे फोड़ कर जश्न मनाया विधायक ने कहा कि मुझे उस दिन सरदार वलभ भाई पटेल की याद आई कि अगर सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रधानमंत्री बने होते तो भारत में यह जो नासूर है। यह ना होते क्योंकि हमारे भारत शत्रु देश की जीत का जश्न मनाना शत्रु देश की जीत पर खुश होना यह हमारे भारत माता के लिए सही नहीं है हम सबको आस्तीन के सांपों से सावधान रहना होगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से चेयरमैन सराय अकिल शिव दानी, पूर्व विधायक जिला मंत्री उमेश केसरवानी, मंडल अध्यक्ष रामबहादुर जयसवाल, विवेक शुक्ला, अखिल रस्तोगी महामंत्री सूरज यादव सहित सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे।

कोरोना संक्रमण के 45 नए मामलें सामने आएं
अकांशु उपाध्याय       नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 45 नए मामले सामने आए और संक्रमण की दर 0.08 प्रतिशत दर्ज की गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई। पिछले एक दिन में दिल्ली में कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुई। अक्टूबर में दिल्ली में महामारी से केवल चार मरीजों की मौत हुई जबकि पिछले महीने पांच लोगों की मौत हुई थी।
बुलेटिन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में अब तक संक्रमण के 14,39,870 मामले सामने आ चुके हैं और अब तक 14.14 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। दिल्ली में कोविड से अब तक 25,091 मरीजों की मौत हो चुकी है और वर्तमान में 348 मरीज उपचाराधीन हैं।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 2.04 करोड़ से अधिक खुराक लग चुकी है। शहर में 74 लाख से ज्यादा लोग ऐसे हैं, जिन्हें टीके की दोनों खुराक लग चुकी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...