रविवार, 31 अक्तूबर 2021

दौर: सपा सरकार का काम अंजाम पर पहुंचा

दौर: सपा सरकार का काम अंजाम पर पहुंचा     

हरिओम उपाध्याय        लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा शिलान्यास करते हुए आरंभ की गई कानपूर मेट्रो परियोजना अब पूरी होते हुए वर्ष 2021 के अंत तक आखिर ट्रेक पर पहुंचती हुई दिखने लगी है। खुशी इस बात की हैं कि सपा सरकार का शुरू किया गया काम अब आखिरी दौर में पहुंचते हुए अंजाम पर पहुंच रहा है।

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि 2016 में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा शिलान्यास की गई कानपुर मेट्रो को भाजपा सरकार ने द्वेषगत राजनीति के चलते लटकाए रखा था। कानपूर मेट्रो का ट्रायल शनिवार को शाम पांच बजे से सात बजे तक किया गया हैं। रेलवे की हरी झंडी मिलने के बाद दिसंमबर के अंत तक मेट्रो ट्रेन जनता को समर्पित करने की तैयारी है।

राजनीति: बसपा प्रमुख मायावती पर तंज कसा
हरिओम उपाध्याय          
लखनऊ। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रदेश के जनपद व सीएम योगी आदित्यनाथ की कर्मभूमि पर सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित सपा मुखिया अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती पर तंज कसते हुए कहा है कि यह लोग वह जो घर में बैठकर चुनाव लड़ना चाहते है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी जनता को न्याय दिलाने का कार्य कर रही है।
अजय कुमार लल्लू ने अपने सम्बोधन में कहा है कि प्रियंका गांधी आप संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं। उन्होंने कहा कि मैं भावुक इसलिये हूं कि संगठन का एक-एक पदाधिकारी अपने ताकत का अहसास कराने के लिये यहां एकत्रित है। उन्होंने कहा है कि कुशीनगर और देवरिया चीनी का कटोरा कहा गया है लेकिन उस चीनी के कटोरे को भाजपा, सपा और बसपा ने बेच दिया। उन्होंने कहा कि जब माननीय प्रधानमंत्री जी आये थे और कहा था कि चीनी मिली चालू चलाने का काम करूंगा और वो आज तक नहीं चला है। उन्होंने योगी पर तंज कसते हुए कहा है कि वह शंत है वह मंहत है लेकिन वह केवल झूठ बोलते है। यह बुनकरों का क्षेत्र है और भाजपा के लोग बड़े-बड़े वादे करते हैं। लेकिन वह सब निराश है। मुख्यमंत्री जी विकास की बात करते हैं कि योगी आदित्यनाथ जी आपने कौन-सा विकास किया है।
अजय कुमार लल्लू ने कहा कि रेलवे का निर्माण, संतकबीर नगर में कम्बल का उद्योग लगाने का काम किया था लेकिन मुख्यमंत्री जी आप बता दीजिये आपने कौन-सा काम किया है। उन्होंने कहा कि नाली को ऊपर और सड़क का नीचा करने का काम इस सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि गरीबी के क्षेत्र में सरकार ने कुछ नहीं किया है। 
एक विपक्ष के नेता है वह कह रहे हैं कि हमारी सरकार आ रही है। मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि उन्नाव और हाथरस की बेटी के साथ अन्याय हुआ तो उन्हें न्याय दिलाने के लिये किसने लड़ाई लड़ी। लखीमपुर में किसानों की निर्मम हत्या हुई, उसकी लड़ाई किसने लड़ी। उन्होंने कहा कि लड़ने वाले का नाम प्रियंका गांंधी है और घर बैठकर चुनाव लड़ने वाले का नाम अखिलेश और मायावती है। उन्होंने कहा कि आप इस लंकारूपी रावण का जलाने के लिये आगे आईये, हम तुम्हारे साथ हैं।

वल्लभभाई पटेल की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित 

अकांशु उपाध्याय      नई दिल्ली। कांग्रेस ने रविवार को देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि ऐसे समय में, जब लोकतंत्र के सभी स्तंभ ”कमजोर” किए जा रहे हैं। पटेल के योगदान को याद रखना महत्वपूर्ण है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ”उनका संघर्ष हमें किसानों के दमन के खिलाफ एवं किसानों के हक के लिए न्याय की लड़ाई में चट्टान की तरह डटे रहने की प्रेरणा देता है।” राहुल ने ट्वीट किया, ”आज जब हमारे लोकतंत्र के सभी स्तंभ कमजोर किए जा रहे हैं, हमें सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद करना होगा। इन स्तंभों का निर्माण करने वाले कांग्रेस नेताओं में से एक महत्वपूर्ण आवाज उनकी भी थी। लोकतंत्र की रक्षा करना ही सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि है।”


दिवाली ही नहीं, होली भी सड़कों पर मनायेंगे 

हरिओम उपाध्याय       मेरठ। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने प्रस्तावित तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर चल रहे किसान अंदोलन को समाप्त करने की किसी भी प्रकार की संभावना को खारिज करते हुये रविवार को कहा कि अगर केन्द्र सरकार जिद पर अड़ी है तो किसान भी अपनी मांग से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा, ''कृषि कानूनों के विरोध में दिवाली ही नहीं, होली भी सड़कों पर मनायेंगे।''

टिकैत यहां स्थित पश्चिमी यूपी टोल प्लाजा के पास एक अस्पताल में भर्ती किसान यूनियन के एक पदाधिकारी की कुशलक्षेम लेने आये थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुये कहा कि यह सरकार पूंजीपतियों और उद्योगपतियों के लाभ के लिये काम कर रही है।

टिकैत ने कहा कि तीनों कृषि कानूनों पर अगर सरकार जिद्दी है तो किसान भी अपनी जिद से पीछे नहीं हट सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की अगर जरा भी चिंता होती तो अब तक यह कानून वापस ले लिये गये होते। उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों को अपना घर बार छोड़कर सड़कों पर 11 महीने से अधिक बीत चुके हैं। लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगी है। उन्होंने कहा कि अब तो किसानों ने दिवाली ही नहीं होली भी सड़कों पर ही मनाने की मन में ठान ली है।

गैस-सिलेंडर को बड़ा हथियार बनाते हुए वादा किया 

हरिओम उपाध्याय     गोरखपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिलाओं के लिए महंगाई की वजह से दुश्मन बने गैस-सिलेंडर को बड़ा हथियार बनाते हुए वादा किया है कि उत्तर प्रदेश में यदि कांग्रेस की सरकार आती है तो महिलाओं को 1 वर्ष में रसोई गैस के तीन सिलेंडर बिल्कुल मुफ्त दिए जाएंगे।

रविवार को गोरखपुर के चंपा देवी पार्क में आयोजित की गई कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश और देश भर में महिलाओं के मुद्दों को जोर-शोर से उठाते हुए कहा है कि कांग्रेस ने महिलाओं को विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट देने का निर्णय लिया है। महिलाएं संवेदनशील और करुणा से भरी हुई होती हैं, वह अगर राजनीति में आती हैं तो देश के भीतर एक बड़ा बदलाव नजर आएगा। प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रतिज्ञा रैली के दौरान चुनावी वादों की झड़ी लगाते हुए कहा है कि यदि कांग्रेस की सरकार उत्तर प्रदेश की सत्ता में आती है तो मछली पालन को कृषि का दर्जा दिया जाएगा और गुरु मत्स्येंद्रनाथ विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। किसानों का पूरा कर्जा माफ करते हुए उत्तर प्रदेश में पशुओं की समस्या का समाधान छत्तीसगढ़ की तर्ज पर निकाला जाएगा। 

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि यदि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आती है तो 20 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। संविदा कर्मियों को नियमित किया जाएगा। चुनाव में कांग्रेस महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने के अलावा छात्राओं को फ्री स्कूटी और स्मार्टफोन भी देगी। इसके अलावा महिलाओं को रसोई के खर्च में राहत देते हुए गैस के तीन सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे। सरकारी बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। आशा कार्यकत्रियों को 10000 रूपये का मानदेय सरकार की ओर से दिया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति बीमार पड़ता है तो सरकार 1000000 रुपए तक का उसका इलाज कराएगी।


भाजपा में शामिल होने के लिए ‘पश्चाताप’ हुआ

अगरतला। पश्चिम बंगाल के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता राजीव बनर्जी रविवार को त्रिपुरा के अगरतला में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की एक रैली में टीएमसी में लौट आए। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पिछली सरकार में मंत्री रहे राजीव बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री द्वारा तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नहीं छोड़ने के लिए कहने के बावजूद उन्हें विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल होने के लिए ‘पश्चाताप’ हुआ।
राजीव को कुछ हफ्ते पहले भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति का सदस्य बनाया गया था। वह हावड़ा जिले के डोमजुर से विधानसभा चुनाव में मुकाबले में उतरे थे, लेकिन सफलता नहीं मिली। राजीव ने कहा कि मुझे एहसास हुआ कि मैं भाजपा की घृणा और विभाजनकारी विचारधारा की राजनीति को स्वीकार नहीं कर सकता। मैं भाजपा की जनविरोधी नीतियों को स्वीकार नहीं कर सकता।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...