शनिवार, 25 सितंबर 2021

पीएम का फेस लगा सनातन धर्म का अपमान किया

बृजेश केसरवानी   
प्रयागराज। प्रयागराज में बिहार के भाजपा विधायक हरी भूषण ठाकुर के द्वारा 17 सितंबर विश्वकर्मा पूजा के दिन भगवान विश्वकर्मा के मुख पर देश के हिटलर और तानाशाह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का फेस लगाकर  विश्वकर्मा समाज का ही नहीं, बल्कि सनातन धर्म का भी अपमान किया। उसी के संबंध में जिलाधिकारी  प्रयागराज जी को ज्ञापन सौंपा और अगर इसकी कारयवाही नहीं होती है तो विश्वकर्मा समाज इससे भी उग्र आंदोलन करने को बाध्य रहेगा।
नेतृत्व समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव संदीप विश्वकर्मा नेतृत्व में महा वीर यादव, अखिलेश गुप्ता गुडडु, इंजीनिय संदीप विश्वकर्मा , सदाशिव विश्वकर्मा,सुमित विश्वकर्मा, शिव प्रसाद विश्वकर्मा कन्हैया लाल विश्वकर्मा अवनीश विश्वकर्मा, सुशील विश्वकर्मा , अर्जुन शर्मा, दिवाकांत विश्वकर्मा, कमलेश विश्वकर्मा, सहित एक बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।

15 वर्षीय नाबालिग बच्चे की संदिग्ध हालत में मौंत

अतुल त्यागी        
हापुड़। जनपद हापुड़ के देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मोहल्ला चेनापुरी निवासी 15 वर्षीय नाबालिग बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत। जो बच्चा अपने घर से 23 तारीख से ई-रिक्शा मयूरी लेकर 10:00 बजे से गायब था और उसकी ई रिक्शा गुली चौराहे पर खड़ी मिली थी लेकिन नाबालिग लड़का नहीं मिला था। जहां बच्चे की परिवार जनों ने बच्चे के गुमशुदा की रिपोर्ट देहात थाना क्षेत्र के अयोध्यापुरी चौकी में दर्ज कराई गई थी। जो घर पर रहकर भैंस कार्य के साथ ई-रिक्शा चलाता था और संदिग्ध परिस्थितियों में थाना हाफिजपुर क्षेत्र के ईख के खेत में नाबालिग बच्चे की लाश पड़ी हुई मिली।

हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल

हरिओम उपाध्याय       
मुरादाबाद। शनिवार सुबह तेज रफ्तार बाइक छोटा हाथी में घुस गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल पहुंचने पर एक युवक की मौत हो गई। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। सूचना पाकर मृतक के परिजन भी रोते बिलखते मोर्चरी पहुंच गए।
मझोला थाना क्षेत्र में हादसे का शिकार हुआ 24 वर्षीय अनिल संभल जनपद के बहजोई थाना क्षेत्र के गांव चिरौली भगवंतपुर का निवासी था। वह दिल्ली रोड स्थित डिजाइन को फॉर्म में नौकरी करता था। नाइट ड्यूटी करके अनिल अपने साथियों बिलारी के एक गांव जिगनिया निवासी मिंटू और चंद्रकेश के साथ बाइक से नया गांव स्थित किराए के कमरे पर जा रहा था।
सर्किट हाउस के सामने अचानक छोटा हाथी के चालक में गलत दिशा से ओवरटेक कर दिया। यह देख अनिल हड़बड़ा गया और बाइक बेकाबू होकर छोटे हाथी में घुस गई। टक्कर इतनी तेज थी कि अनिल का हेलमेट भी टूट गया। 108 एंबुलेंस में तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
जहां डॉक्टरों ने अनिल को देखते ही मृत घोषित कर दिया। मोर्चरी पर पहुंचे अनिल के बहनोई गंगा शरण ने बताया कि मृतक के परिवार में पत्नी किरण के अलावा दो बच्चे दिव्यांशी और वैभव हैं। कल के पिता रामकेश खेती करते हैं। मां संतोष देवी और छोटे भाई सुनील का भी रो-रो कर बुरा हाल हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

अरुणिता की आवाज़ ने लाखों लोगों का दिल जीता

कविता गर्ग     
मुबंई। टीवी दुनिया के मशहूर सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12  के विनर पवनदीप राजन 
और फर्स्ट रनर अप अरुणिता कांजीलाल को लेकर खबरें थीं कि दोनों जल्द ही दिशा परमार और नकुल मेहता के शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं। 
अब मेकर्स ने इस स्पेशल एपिसोड का प्रोमो जारी कर दिया है। जिसमें दोनों की जोड़ी शानदर गाने पर परफॉर्म कर रही है और सभी घरवाले डांस कर रहे हैं। ये प्रोमो खासा वायरल हो रहा है, आप भी देखिए।
यूँ तो पवनदीप और अरुणिता की मनमोहक आवाज़ ने लाखों लोगों का दिल जीता है। पर जब अरुढ़िता और पवनदीप साथ साथ हो तो शमाँ से बन्ध जाता है। युवा पीढ़ी सहित ये दोनों सभी के प्रिय बनते जा रहें हैं और आसमान की बुंलदियों को छू रहें हैं।

एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में चाय की लत के बारे में बताया

कविता गर्ग               
मुबंई। भारतीयों को चाय से कुछ खास मोहब्ब्त होती है।फेम टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी भी इन्हीं में से एक हैं। लेक‍िन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ने के बाद उन्हें अपने इस प्यार की कुर्बानी देनी पड़ गई। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में अपनी इस चाय की लत के बारे में बताया।
ई-टाइम्स से बातचीत में दिव्यांका ने कहा- 'मैं भोपाल की हूं और वहां बिताए मेरे दिनों में चाय एक अहम हिस्सा थी। इंडस्ट्री में आने के बाद जो सबसे बड़ी कुर्बानी मैंने दी वो चाय की है। उन्होंने आगे बताया कि घंटों-घंटों चलने वाली शूट‍िंग के समय चाय से ही उन्हें काम करने का सहारा मिला। वे कहती हैं- 'ये है मोहब्बतें की शूट‍िंग के समय मैंने काफी चाय पी थी। एक एक्टर डायट फॉलो करना चाहते थे पर वो चाय नहीं छोड़ सके। उस समय मैं हर रोज 8 से 10 कप चाय पी लेती थी, मुझे लगा ऐसा करने में कोई नुकसान नहीं है।
'जब पहले पहल मैंने चाय छोड़ने की आदत बनाना शुरू किया तब मुझे सिर में बहुत दर्द रहता था। पर आज मैं खुश हूं कि मैंने ये छोड़ दिया है। दिव्यांका ने चाय के नुकसान के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा- 'मुझे एस‍िडिटी जैसे कुछ हेल्थ इशूज थे जो कि अब नहीं हैंदूध और चीनी के साथ चाय पीना सेहत के लिए अच्छा नहीं है और मैं उस वक्त कुछ ज्यादा ही चाय पिया करती थी।
'चाय छोड़ने के एक महीने बाद मेरी स्क‍िन ग्लो करने लगी। ऐसे शहर जहां लोग कई दफा चाय पीते हैं, वहां की होने के कारण मेरे लिए ये मुश्क‍िल था पर सेहत से ज्यादा जरूरी कुछ भी नहीं है।

अधिकारियों को दीवाली का तोहफा देगी सरकार

दुष्यंत टीकम     
रायपुर। शिवराज सरकार अधिकारियों-कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा देगी। इसके लिए महंगाई भत्ते में वृद्धि की जाएगी। वित्त विभाग इसका प्रस्ताव मुख्यमंत्री सचिवालय को भेज चुका है। अब इस पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लेंगे। राज्य सरकार के प्रवक्ता गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को इसके संकेत देते हुए कहा कि कर्मचारी हितैषी सरकार है। कर्मचारी थोड़ी प्रतीक्षा करें। जल्द ही खुशखबरी मिलेगी। महंगाई भत्ते में वृद्धि का लाभ दस लाख से ज्यादा अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगा। प्रदेश में कर्मचारियों को अभी 12 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है। केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 28 प्रतिशत कर दिया है। कई राज्यों ने बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लागू कर दिया है। प्रदेश में भी इसकी तैयारी काफी समय से चल रही है पर कोरोना संकट की वजह से प्रभावित अर्थव्यवस्था को देखते हुए अब तक निर्णय नहीं लिया गया है। जबकि, कर्मचारी संगठन काफी समय से महंगाई भत्ते में वृद्धि करने की मांग को लेकर आंदोलन भी कर चुके हैं।
वित्त विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के बाद आर्थिक गतिविधियां बढ़ी हैं। इसके कारण सरकार के राजस्व में भी वृद्धि हो रही है। एक अप्रैल से लेकर 31 अगस्त 2021 तक वाणिज्यिक कर, पंजीयन और आबकारी से 24 हजार 971 करोड़ रुपये से अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है। पिछले साल इसी अवधि में यह राजस्व 17 हजार 139 करोड़ रुपये मिला था। राजस्व संग्रहण में और वृद्धि होने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ सरकार पिछले सप्ताह महंगाई भत्ते में वृद्धि कर चुकी है। सातवें वेतनमान प्राप्त अधिकारियों-कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में पांच फीसद की वृद्धि की गई है। जबकि, जिन कर्मचारियों को छठवां वेतनमान प्राप्त हो रहा है, उनका महंगाई भत्ता दस प्रतिशत बढ़ाया गया है। यह वृद्धि एक जुलाई 2021 से दी गई है। प्रदेश के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता मार्च 2020 में पांच फीसद बढ़ाए जाने के आदेश वित्त विभाग ने किए थे लेकिन इसे स्थगित कर दिया था। कोरोना संकट से प्रभावित अर्थव्यवस्था को देखते हुए यह निर्णय लिया गया था।

हवाओं को दूर करने वाले तांत्रिक की हवा खराब

हरिओम उपाध्याय     
लखनऊ। जिन्नातों और बुरी हवाओं का भय दिखाते हुए छात्रा से 8 लाख 80 हजार रूपए हड़पने वाले तांत्रिक बाबा के घर पर जैसे ही पुलिस ने दबिश दी तो उसकी हवा खराब हो गई। पुलिस की छापेमारी के दौरान तांत्रिक बाबा किसी तरह से गच्चा देकर वहां से भाग निकला। पुलिस ने उसकी शिक्षिका पत्नी को हिरासत में ले लिया। पुलिस का शिकंजा मजबूत होते देख दूसरों की बुरी हवाओं को दूर करने वाले तांत्रिक बाबा की खुद की हवा खराब हो गई। पुलिस की कार्यवाही से पीछा छुड़ाने के लिए तांत्रिक बाबा ने छात्रा की मां के बैंक खाते में ठगी के रुपए लौटा दिए।
महानगर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया है महानगर के लामार्ड की एक छात्रा को तंत्र-मंत्र और जिन्नातों का भय दिखाते हुए जालंधर निवासी तांत्रिक विजय कुमार भार्गव ने उससे 8 लाख 80 हजार रुपए ठग लिए थे। विजय ने छात्रा से ठगे गए रुपए अपने और अपने साथी मुकेश शर्मा के खाते में डिजिटल लेनदेन के जरिए ट्रांसफर कराए थे। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने जब उसका नंबर ट्रेस किया तो उसकी लोकेशन पुलिस के हाथ लग गई। इसके बाद पुलिस ने जिन खातों में रकम स्थानांतरित कराई गई थी, उसका लेखा-जोखा ढूंढ निकाला। इसके बाद महानगर पुलिस ने जालंधर पहुंचकर वहां की पुलिस का सहयोग लेते हुए तांत्रिक बाबा के घर पर दबिश दी। दबिश के दौरान तांत्रिक बाबा तो वहां से किसी तरह सिर पर पांव रखते हुए भाग निकला। लेकिन पुलिस ने उसकी पत्नी को पकड़ लिया और सारी बात बताई। पत्नी ने फोन पर रूपये लौटाने को लेकर विजय से बात की। खुद को पुलिस के चंगुल में फंसा हुआ देखकर तांत्रिक बाबा इतनी बुरी तरह से डर गया कि उसने छात्रा की मां के बैंक खाते में हड़पे गए सारे रुपए ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद पुलिस टीम विजय की पत्नी को नोटिस देकर लौट आई है। बताया जा रहा है कि विजय की पत्नी एक शिक्षिका है और विजय ज्योतिषी का काम करते हुए लोगों को फंसाकर उनके साथ ठगी करता है।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...