शुक्रवार, 10 सितंबर 2021

पुलिस विभाग की बाबत फैसला लेते हुए निर्देश दिए

हरिओम उपाध्याय        
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस विभाग की बाबत एक बड़ा फैसला लेते हुए निर्देश दिए हैं कि सीएम और डीजी ऑफिस की सिफारिश पर जनपदों में थानेदार और सीओ को हटाया रखा ना जाए। इस बाबत जिले के कप्तान अपने विवेक से इंस्पेक्टर और सीओ की पोस्टिंग करें। मुख्यमंत्री के इन आदेशों से अब सीएम और डीजीपी मुख्यालय में तैनात अधिकारियों की कार्यशैली पर अंगुलियां उठाई जाने लगी है। पुलिस महकमे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री और डीजी ऑफिस के कुछ बड़े अधिकारियों के पर कतरने के लिए मुख्यमंत्री की ओर से यह निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने लखनऊ पुलिस पर नजर रखने के लिए दो समितियां भी गठित की है। इन समितियों में डीजी इंटेलीजेंस, एडीजी ला एंड ऑॅर्डर, एडीजी स्थापना और एक गृह सचिव शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी मुहिम चलाई जा रही है। जनपदों में तबादले और नियुक्ति में पारदर्शिता स्थापित करने, काबिल एवं योग्य अफसरों को मौका मिलने और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री की ओर से अब जनपदों में पुलिस अधीक्षक को थाना अध्यक्ष और क्षेत्राधिकारी की पोस्टिंग करने के अधिकार दे दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि कई पुलिस अधीक्षक ने मुख्यमंत्री से थाना अध्यक्ष और क्षेत्राधिकारी की पोस्टिंग में बड़े अधिकारियों के हस्तक्षेप करने की शिकायत की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उनकी शिकायतों का संज्ञान लेते हुए यह दो टूक निर्णय सुनाया है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद अपर प्रमुख सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने उत्तर प्रदेश के चार पुलिस कमिश्नरेट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों को पत्र भेजकर निर्देश दिए हैं कि जनपद का कप्तान अपने विवेक से थाना अध्यक्ष व क्षेत्राधिकारी की नियुक्ति और तबादला करें। यदि इनके तबादले और नियुक्ति में हाई लेवल पर कोई सिफारिश आती है तो उसे किसी भी हालत में ना माना जाए। दबाव कोई दबाव बनाए तो इस बाबत शिकायत करें।

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौंत

चेन्नई। तमिलनाडु के वीरुधुनगर जिला में शिवकाशी के नजदीक थायिलपट्टी गांव में शुक्रवार को एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतक की पहचान शंमुगराजा के तौर पर हुयी है। बताया जा रहा है कि शंमुगराजा ने घायल अवस्था में अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक छह लोग एक घर में अवैध रूप से पटाखा बनाने का काम कर रहे थे। इस दौरान घर्षण से विस्फोट हो गया। इस घटना में छह लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।
विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि घर पूरी तरह से जमींदोज हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तथा दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

देश में सीमेंट की कीमतों में उछाल की संभावना

अकांशु उपाध्याय               
नई दिल्ली। देश में रोजाना बढ़ रहे डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस के दामों के साथ-साथ आवश्यक खाद्य वस्तुओं के दामों ने लोगों के पसीने छुड़ा रखे हैं। राहत मिलने की उम्मीद में किसी तरह से जीवन की पटरी पर गाड़ी को दौड़ा रहे लोगों को अब किसी भी क्षेत्र में राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। क्योंकि अब देश में सीमेंट की कीमतों में उछाल आने की संभावना है। अनुमान के पीछे कारण है कि मॉनसून सीजन खत्म होने के बाद मांग में तेजी आएगी। बाजार के जानकारों का कहना है कि अभी से देश के कुछ हिस्सों में सीमेंट की मांग में तेजी आनी शुरू भी हो गई है।
दरअसल सीमेंट की कीमतों में आखिरी तेजी जून 2021 में आई थी। उसके बाद जुलाई और अगस्त माह में सीमेंट की मांग गिर गई। इसकी प्रमुख वजह, मॉनसून था। इसके अलावा बढ़ता कॉम्पिटीशन भी कीमतों में कमी की एक वजह है।अगस्त में सीमेंट प्राइस लगभग 3 फीसदी गिरकर 328 रुपये प्रति 50 किलो पर आ गया। ईस्टर्न रीजन में कीमत 6 फीसदी गिरी थी।लेकिन अब सीमेंट कंपनियों को उम्मीद है कि मॉनसून सीजन खत्म होने के बाद अक्टूबर से सीमेंट की डिमांड में वृद्धि होगी, इसका असर कीमतों में इजाफे के रूप में सामने आएगा। देश के दक्षिणी हिस्से में मांग में तेजी आनी शुरू भी हो चुकी है।सीमेंट की डिमांड बढ़ने की एक वजह यह भी है कि केन्द्र सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर प्रॉजेक्ट्स पर खर्च बढ़ा रही है। इसके अलावा राज्य सरकारें भी हाउसिंग, रोड आदि प्रॉजेक्ट्स पर खर्च कर रही हैं।

24 घंटों में कोरोना के 35 हजार नए मामलें दर्ज

अकांशु उपाध्याय         
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 35 हजार नए मामले दर्ज किये गए। जबकि 37.5 हजार से ज्यादा लोगों ने इस महामारी को मात दी।
देश में गुरुवार को 67 लाख 58 हजार 491 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये और अब तक 72 करोड़ 37 लाख 84 हजार 586 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के34,973 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 31 लाख 74 हजार 904 हो गया है। इस दौरान 37 हजार 681 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ 23 लाख 42 हजार 299 हो गयी है।
इसी अवधि में सक्रिय मामले 2968 घटकर तीन लाख 90 हजार 646 रह गये हैं। इस दौरान 260 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 4,42,009 पहुंच गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर घटकर 1.18 फीसदी पर आ गयी जबकि रिकवरी दर 97.49 फीसदी और मृत्यु दर 1.33 फीसदी पर बरकरार है।
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरा सक्रिय मामले 55 घटकर 51364 रह गये हैं। इसी दौरान राज्य में कोरोना मुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 6308491 हो गयी है, जबकि 55 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 138017 हो गया है।


वीडियो बनाने वाले दो युवकों के विरूद्ध मामला

मनोज सिंह ठाकुर            
दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह जिले के जबेरा थाना क्षेत्र के ग्राम बनिया में बारिश ना होने के कारण अंधविश्वास के चलते छह मासूम बच्चियों को नग्न कर मुसल पर मेढकी को बांधकर देवी देवताओं को प्रसन्न करने के लिए सार्वजनिक रुप से ग्राम में घुमाए जाने के मामले में 6 महिलाओं और वीडियो बनाने वाले दो युवकों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के जबेरा थाना अंतर्गत ग्राम बनिया में 4 से 6 वर्ष की मासूम बच्चियों को निर्वस्त्र कर अंधविश्वास के चलते घुमाए जाने के मामले में जबेरा पुलिस द्वारा राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग, कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य के निर्देश के उपरांत जांच किए जाने पर इन बच्चियों की माताओं सहित वीडियो बनाकर वायरल करने वाले दो युवकों को भी पास्को एक्ट और जेजे एक्ट के तहत कल मामला दर्ज किया गया है।


विकास के नाम पर देश को निर्भर बनाने का ढोंग

अकांशु उपाध्याय               
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बेरोजगारी को लेकर सरकार पर तंज करते हुए आज कहा कि देश को विकास के नाम पर आत्मनिर्भर बनाने का ढोंग किया जा रहा है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया , “देश का विकास कर के एक ‘आत्मनिर्भर’ ‘अंधेर’ नगरी बना दी।
उन्होंने बेरोजगारी को लेकर एक अखबार में छपी खबर पोस्ट की है जिसमें कहा गया है कि राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के आंकड़े के अनुसार बेरोज़गारी एक साल में 2.4 फीसदी बढ़कर 19.3 फीसदी हुई है। राहुल गांधी ने इससे पहले देशवासियों को गणेश चतुर्थी की बधाई देते हुए भी व्यंग्यात्मक लहजे में कहा , “ हमारे देश की उन्नति के रास्ते का हर विघ्न दूर हो गणेश चतुर्थी।

कांग्रेस मुख्यालय पर कमेटी के साथ बैठक: प्रियंका

हरिओम उपाध्याय           
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी कांग्रेस मुख्यालय पर एडवाइजरी कमेटी के साथ बैठक कर रही है। बैठक के दौरान एक बड़ा फैसला लेते हुए कहा गया है कि कांग्रेस की ओर से प्रदेश भर में हम वचन निभाएंगे प्रतिज्ञा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा हम वचन निभाएंगे नाम से प्रदेश भर में 12000 किलोमीटर का रास्ता तय करते हुए बड़ी ग्राम पंचायतों और कस्बों के भीतर से होकर गुजरेगी।
शुक्रवार की सवेरे कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा तकरीबन 10.30 बजे पार्टी के राजधानी स्थित मुख्यालय पर पहुंची। यहां पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले भारत रत्न स्वर्गीय गोविंद बल्लभ पंत जी के जन्म दिवस के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। पहले से निर्धारित किए गए प्रदेश के दो दिवसीय दौरे के स्थान पर अब उनका 12 सितंबर तक का कार्यक्रम तय किया गया है। इस दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में भी जाएगी। कांग्रेस मुख्यालय पहुंचते ही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस की सलाहकार और रणनीति कमेटी के साथ बैठक आरंभ कर दी। बैठक के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी अभियानों और कार्यक्रमों को लेकर जनता के साथ मंथन किया जा रहा है। इस दौरान तय किया गया है कि कांग्रेस अपना उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावी अभियान शुरू करते हुए कई कार्यक्रमों की शुरुआत करेगी।
कांग्रेस सलाहकार समिति और रणनीति कमेटी की बैठक में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा हम वचन निभाएंगे निकालने का निर्णय लिया गया। बड़े गांवों और कस्बों से होकर गुजरने वाली कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा तकरीबन 12000 किलोमीटर का सफर तय करेगी। यात्रा के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा को राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की ओर से अंतिम रुप दिया जा रहा है। सलाहकार और रणनीति कमेटी की बैठक के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा प्रदेश चुनाव कमेटी के साथ बैठक करेंगी।

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...