शनिवार, 4 सितंबर 2021

4 अक्‍टूबर से शुरू होगीं 'वेब सीरीज' की शूटिंग

कविता गर्ग                  
मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान वेबीरीज ’92 डेज’ बनाने जा रहे हैं। सलमान खान अपने बैनर ‘सलमान खान फिल्म्स’ तले वेब सीरिज ’92 डेज’ बनाने जा रहे हैं। इस वेब सीरीज की शूटिंग 04 अक्‍टूबर से शुरू होने वाली है। इस वेब शो की शूटिंग आगरा, धौलपुर, मुरैना, ग्‍वालियर, दतिया, झांसी, ओरछा और चंदेरी के लोकेशनों पर होगी। 
सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा इस सीरीज में लीड रोल में हैं जबकि अन्य कलाकार दक्षिण भारत से लिये गये है। बताया जा रहा है कि इस वेब सीरीज की कहानी थोड़ी बहुत फिल्म ‘बागबान’ की तरह है। इसे वेब सीरीज को सलमान के साथ-साथ दक्षिण भारत के दो और प्रोडक्शन हाऊस प्रोड्यूस कर रहें हैं।

संस्कृति बदलने की कोशिश नहीं करनी चाहिए

वाशिंगटन डीसी/काबूल। अफगानिस्तान पर कब्जा करने वाले आतंकवादी संगठन तालिबान ने कहा है कि देश में केवल हिजाब पहनने वाली महिलाओं को ही शिक्षा और काम (रोजगार) का अधिकार मिलेगा तथा अमेरिका को देश की संस्कृति बदलने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।
तालिबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने शुक्रवार देर रात ‘फॉक्स न्यूज’ से कहा, “महिलाओं के अधिकारों के बारे में कोई समस्या नहीं होगी, उनकी शिक्षा और काम के बारे में भी कोई समस्या नहीं होगी। हमारी संस्कृति है कि वे हिजाब के साथ शिक्षा प्राप्त कर सकती हैं। वे हिजाब के साथ काम कर सकती हैं।
उन्होंने कहा कि अमेरिका ने अफगानिस्तान से महिलाओं के बिना हिजाब के काम करने और शिक्षा प्राप्त करने के अधिकार को सुनिश्चित करने का आह्वान किया था, जो अफगानी संस्कृति को बदलने का एक प्रयास था। संगठन के दृष्टिकोण से यह अस्वीकार्य है।
गौरतलब है कि तालिबान ने एक सप्ताह तक अफगानिस्तान के विभिन्न प्रांतों पर हमलों और कब्जे के बाद 15 अगस्त को काबुल में प्रवेश किया जिसके कारण राष्ट्रपति अशरफ गनी को पद से इस्तीफा देकर देश छोड़ना पड़ा और अमेरिका समर्थित सरकार गिर गयी।

मनीष नरवाल और सिंहराज सिंह की तारीफ की

टोक्यो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो पैरालम्पिक में निशानेबाजी मिश्रित 50 मीटर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाले मनीष नरवाल और सिंहराज सिंह अडाना की तारीफ करते हुए कहा कि भारतीय खेलों के लिये यह खास पल है।
मोदी ने ट्वीट किया ,” टोक्यो पैरालम्पिक में जीत का सिलसिला जारी है। युवा और बेहद प्रतिभाशाली मनीष नरवाल की शानदार उपलब्धि। उनका स्वर्ण पदक भारतीय खेलों के लिये खास पल है। उन्हें बधाई और भविष्य के लिये शुभकामना।
वहीं उन्होंने आगे कहा ,” शानदार सिंहराज सिंह अडाना ने फिर यह कर दिखाया। उन्होंने एक और पदक जीता और इस बार मिश्रित 50 मीटर पिस्टल एसएच1 में पदक जीता। भारत को उनकी उपलब्धि पर गर्व है । उन्हें बधाई और भविष्य के लिये शुभकामना।”

विश्व रिकॉर्डधारी उन्नीस वर्ष के नरवाल ने पैरालम्पिक का रिकॉर्ड बनाते हुए 218 . 2 स्कोर करके स्वर्ण पदक जीता। वहीं पी1 पुरूषों की एस मीटर एयर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में मंगलवार को कांस्य जीतने वाले अडाना ने 216 . 7 अंक बनाकर रजत पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही अडाना एक ही खेलों में दो पदक जीतने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो गए।

5 सितंबर को उत्साह के साथ मनेगा 'टीचर्स डे'

अकांशु उपाध्याय            
नई दिल्ली। टीचर्स डे हर साल हम बड़े उत्साह के साथ 5 सितंबर को मनाते हैं और अपने शिक्षकों का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इस दिन देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधकृष्णन का जन्म हुआ था। डॉ. सर्वपल्ली राधकृष्णन एक बहुत बड़े विद्वान और शिक्षक थे। इन्होंने अपने जीवन के 40 साल शिक्षक के रूप में बीताए थे। डॉ. सर्वपल्ली राधकृष्णन की लगन और उनके योगदान को देखते हुए उनके जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसे हम टीचर्स डे भी कहते हैं।
शिक्षक हमारे जीवन में एक महत्तवपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक हमें जीवन में सही-गलत का फर्क बताते हैं। शिक्षक के भिना हम अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। जिस तरहं हमारे शरीर को स्वास्थ रहने के लिए भोजन की आवश्यकता पड़ती है उसी तरहं जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा की जरुरत होती है। शिक्षक हमारे अंदर की अच्छाईयों को पहचानकर हमें एक अच्छा इंसान बनने में मदद करते हैं। हम सभी को शिक्षकों के योगदान के लिए उनका सम्मान करना चाहिए। शिक्षक के बिना एक बच्चे का जीवन अंधेरे से भरा हुआ होता है। ऐसे में सभी बच्चों के पास अपने शिक्षकों को थैंक्यू कहने के लिए यह दिन बेहद खास होता है। आज हम इस टीचर्स डे को खास बनाने के लिए सभी बच्चों को बताने जा रहे हैं कि वो अपने शिक्षकों को क्या गिफ्ट दे सकते हैं।
एक टीचर के लिए पेन से बड़ा कोई गिफ्ट नहीं हो सकता। पेन हमेशा टीचर के साथ रहता है। पेन का इस्तेमाल टीचर हमेशा ज्ञान देने के लिए करते हैं। इसलिए आप अपने टीचर को पेन देकर काफी खुश कर सकते हैं।टीचर्स डे पर टीचर को डायरी गिफ्ट करना बेहद खास हो सकता है। टीचर्स डायरी में हमेशा जरुरी चीजें नोट करते हैं, इस कारण डायरी हमेशा टीचर्स के पास रहती है। आप डायरी गिफ्ट करके इस टीचर डे को खास बना सकते हैं।टीचर्स डे पर ग्रीटिंग कार्ड देना काफी अच्छा विकल्प है। ग्रीटिंग कार्ड पर आप टीचर के प्रति अपने भाव लिख कर उन्हें भेंट कर सकते हैं। इससे आपके टीचर्स काफी खुश हो सकते हैं।

15वें संस्करण 2022 की तैयारी में जुटा कंट्रोल बोर्ड

अकांशु उपाध्याय                 
नई दिल्ली। आईपीएल का 14वां संस्करण बीच में रोकना पड़ा था। अब 19 सितंबर से बचे हुए मैच दुबई में शुरू होंगे लेकिन बीसीसीआई यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड आईपीएल के 15वें संस्करण यानी -2022 की तैयारी में जुट गया है।
भारत-श्रीलंका दूसरा टी-20 आज के मैच पर भी लगा ग्रहण , क्या कैंसल हो जाएगी सीरीज।
इसमें दो नयी टीमें आईपीएल में शामिल होंगी। यानी अगले आईपीएल में दस टीमें होंगी। हर क्रिकेट प्रेमी यह जानने को उत्सुक है कि यह टीमें किन शहरों से होंगी तो आपको बता दें कि कई शहर इस में दौड़ में आगे माने जा रहे हैं। सूत्रों का दावा है कि शहरों की दौड़ में अहमदाबाद, लखनऊ के अलावा कटक गुवाहाटी की टीमों पर भी बोली लग सकती है। वहीं, कोच्ची शहर भी बड़े दावेदारों में है। वैसे सबसे ज्यादा संभावना अहमदाबाद लखनऊ की टीमें बनने की जताई जा रही है।
यहां बता दें कि हाल ही में हाल ही में बीसीसीआई ने दो नयी टीमों के लिए बोली आमंत्रित की है। इसमें एक टीम के लिेए बेस प्राइस 2000 करोड़ रुपये रखा गया है। हालांकि दोनों टीमों की कुल कीमत 5000 करोड़ रुपये से ऊपर जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। बीसीसीआई ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि 3000 करोड़ रुपये सालाना से कम वार्षिक आय वाली कंपनियां बोली नहीं लगा सकती हैं। वहीं, ये संभावना जताई जा रही है कि नयी टीमों के खरीदारों में अडानी ग्रुप आरपीएसजी ग्रुप के आने के कयास लगाए जा रहे हैं।  वहीं, प्रसिद्ध फार्मास्युटिकल कंपनी टोरेंट के भी इस रेस में होने की संभावना है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई से बातचीत में बताया था कि यदि कई कंपिनयां मिलकर भी बोली लगाती हैं तो उनका स्वागत है।  ऐसे में सूत्रों का दावा है कि तीन कंपनियों को मिलकर बोली लगाने की अधिकार भी मिल सकता है।
यहां बता दें कि दो नई टीमों के लिए बीसीसीआई ने जो टेंडर निकाले हैं, उन्हें भरने की आखिरी तारीख 5 अक्टूबर तय की गई है। बोली के दस्तावेज 75 करोड़ रुपये में खरीदे जा सकते हैं. इसे बाद में बीसीसीआई रद्द भी कर सकती है। इसमें टीम को खरीदने की पात्रता, बोली लगाने की प्रक्रिया, प्रस्तावित नई टीमों के अधिकारों से जुड़ी तमाम जानकारी रहेगी।
बीसीसीआई के मुताबिक, बोली जमा करने के इच्छुक किसी भी कंपनी को इंविटेशन टू टेंडर यानी आईटीटी खरीदना जरूरी होगा। हालांकि इससे पहले भी राइजिंग पुणे ज्वाइंट्स गुजरात लॉयंस नाम की टीम आईपीएल में शामिल की गई थीं लेकिन तब चेन्नई सुपर किंग्स राजस्थान रॉयल्स को स्पॉट फिक्सिंग के कारण दो साल के लिए निलंबित कर दिया गया था।

बीजेपी: आशीर्वाद रैली को जनता का समर्थन मिला

पंकज कपूर             
हल्द्वानी। कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा आपसी मनमुटाव को दूर करने की यात्रा है। क्योंकि कांग्रेस के अंदर जो गुटबाजी है। वह कई बार खुलकर जनता के सामने आ चुकी है। उसी गुटबाजी और मनमुटाव को दूर करने के लिए कॉंग्रेस की परिवर्तन यात्रा चल रही है। बीजेपी के पूर्व प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट ने यह बात कही है ,उन्होंने कहा कि 2017 में जनता कांग्रेस के भ्रष्टाचार से परेशान होकर परिवर्तन कर चुकी है अब कांग्रेस को किसी परिवर्तन की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट के नेतृत्व में बीजेपी की जन आशीर्वाद रैली को जिस तरह से जनता का समर्थन मिला है। उससे यह स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश की जनता फिर से भारतीय जनता पार्टी को सत्ता सौंपने जा रही है। कांग्रेस को इस परिवर्तन यात्रा से सिर्फ इतना फायदा होगा कि पिछले चुनाव में उनकी जो 11 सीटें आई थी वह घटकर 3 या 5 तक रह जाएंगी और भारतीय जनता पार्टी 60 प्लस के नारे के साथ 2022 में पुनः विजयी होकर सत्ता पर काबिज होगी।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-385 (साल-02)
2. रविवार, सितंबर 5, 2021
3. शक-1984,सावन, कृष्ण-पक्ष, तिथि-चतुर्दशी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:44, सूर्यास्त 07:10।
5. न्‍यूनतम तापमान -23 डी.सै., अधिकतम-35+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

शुक्रवार, 3 सितंबर 2021

तालिबान ने वाहनों को नष्‍ट करने का आरोप लगाया

वाशिंगटन डीसी/ काबुल। तालिबान ने अमेरिका पर जानबूझकर काबुल एयरपोर्ट पर मौजूद विमानों और अन्‍य वाहनों को नष्‍ट करने का आरोप लगाया है। तालिबान ने कहा है कि ये सब कुछ बदनीयती की वजह से किया गया है। आरियाना न्‍यूज के हवाले से एजेंसी ने बताया कि अमेरिकी वायु सेना के आखिरी विमान के काबुल से उड़ान भरने के बाद तालिबानी आतंकियों ने काबुल एयरपोर्ट पर अपना कब्‍जा कर लिया था।

इसके बाद वहां पर तालिबान का प्रवक्‍ता जबीहुल्‍ला मुजाहिद्दीन अपने साथियों के साथ वहां पर आया था। उसने तालिबान के आतंकियों को वहां पर संबोधित किया था। उसने कहा था कि आखिरकार आज देश अमेरिका से पूरी तरह से आजाद हो गया है। ये खुशी का दिन है। मुजाहिद्दीन समेत दूसरे तालिबानी नेताओं ने एयरपोर्ट का जायजा भी लिया था और वहां पर मौजूद विमानों और हेलिकॉप्‍टरों की भी जांच की थी।

आपको बता दें कि अमेरिका अपने पीछे हजारों की संख्‍या में वाहन, बख्‍तरबंद गाड़ियां, हथियार काबुल में ही छोड़ गया है। जाने से पहले उसने काबुल एयरपोर्ट पर मौजूद वाहनों को बर्बाद कर दिया था। यही हाल उसने विमानों का किया। जाने से पहले विमानों को उड़ान भरने के काबिल नहीं छोड़ा गया। हेलिकॉप्‍टर्स के न सिर्फ बाहरी शीशे को तोड़ दिया गया, बल्कि उन्‍हें तकनीकी रूप से भी निष्क्रिय कर दिया गया था। अमेरिका ने जाने से पहले अपने अत्‍याधुनिक रॉकेट डिफेंस सिस्‍टम को भी नष्ट कर दिया था।

5 सितंबर को आयोजित होगीं किसान महापंचायत

हरिओम उपाध्याय          

मुजफ्फरनगर। संयुक्त राष्ट्रीय किसान मोर्चा के तत्वाधान में आगामी 5 सितंबर को मुजफ्फरनगर जिला मुख्यालय पर आयोजित की जा रही किसान महापंचायत को लेकर पूरे देश की निगाहें मुजफ्फरनगर पर लगी हुई है। इस बीच भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान को लेकर बड़ा बयान दिया है।

राजधानी दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसी राजनीतिक दल के गठन के सवाल पर कहा कि वह ऐसी बीमारी नहीं पालते हैं। उन्होंने कहा कि आज पूरा मुजफ्फरनगर वहां पर पहुंचने वाले किसानों के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार है। केंद्रीय राज्य मंत्री और मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट के सांसद संजीव बालियान को लेकर जब भाकियू नेता राकेश टिकैत से पूछा गया कि वह भी तो मुजफ्फरनगर की ही है। जिन्होंने फुगाना थाने में कहा था कि कप्तान साहब आप बीच में से हट जाओ, तो तपाक से राकेश टिकैत ने कहा कि महापंचायत में जाने वाले लोग तो उनके घर पर भी जाएंगे। लोग उनके घर पर खाना भी खाएंगे और पंचायत में भी शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि जब लोग उनके घर पर जाएंगे तो केंद्रीय मंत्री की जिम्मेदारी है कि वह दरवाजे पर आने वाले लोगों का स्वागत करें। भाकियू नेता ने कहा है कि घर पर आए अपने मेहमान को कोई ऐसे ही थोड़े नाराज कर देगा। महापंचायत में आने वाले लोगों की व्यवस्था की सबकी जिम्मेदारी है। भाकियू नेता ने मीडियाकर्मियों से कहा कि आप केंद्रीय मंत्री के आवास पर जाकर देख लेना वहां पर किसानों के खाने पीने लिये भटटी चढी हुई मिलेगी।

बहराइच में बाढ़ प्रभावित जिलों का निरीक्षण किया

हरिओम उपाध्याय         

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को देवीपाटन मंडल के गोण्डा व बलरामपुर के अलावा बहराइच में बाढ़ प्रभावित जिलों का निरीक्षण किया और पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की। गोण्डा और बलरामपुर जिलों में घाघरा सरयू व राप्ती नदियों मे आयी बाढ़ से प्रभावित गांव का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों से कहा कि प्रदेश के 15 जिले बाढ़ से प्रभावित है। बाढ़ से बचाव के लिये नदियों पर बने सभी तटबंधों पर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य चल रहा है। सभी बंधों के सुरक्षित होने से बाढ़ की स्थिति फिलहाल सामान्य है।

उन्होनें कहा कि नेपाल के पानी से राप्ती, घाघरा व सरयू नदियां उफान पर है। बाढ़ से प्रभावित परिवारों को जिला प्रशासन द्वारा नावों द्वारा एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएसी, जल पुलिस की मोटरबोटों से राहत सामग्रियां पहुंचायी जा रही है। इसके अलावा निचले इलाकों मे बसी गांव की आबादी को सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नें कहा कि जलजनित रोगों की दवाइयों संग जहरीले जलचर जंतुओं के काटने पर किये जाने वाले उपचार की समुचित व्यवस्था स्वास्थ विभाग द्वारा की जा रही है। बाढ़ के कारण होने वाली मृत्यु पर मृतकों के परिजनों को चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। उन्होनें बताया कि नदियों की चैनलिंग से बाढ़ रोकने मे काफी मदद मिली है। उन्होनें गोण्डा जिले के तरबगंज तहसील क्षेत्र के बरौली व बलरामपुर जिले के उतरौला तहसील क्षेत्र के पालापुर गांवों मे बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की।

इससे पहले मुख्यमंत्री बहराइच के बाढ़ क्षेत्र का दौरा करने राजीचौराहा में बने हेलीपैड पर दोपहर दो बजे उतरे। उन्होने बाढ़ व कटान पीड़ितों को खाद्यान्न किट, गृह अनुदान राशि का चेक व आवास की चाबी सौंप कर उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने लोगों को भाजपा सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं से रूबरू कराया। 

उत्सवों के आयोजन में व्यस्त है भाजपा सरकार

हरिओम उपाध्याय          

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बाढ़ से हो रही तबाही से बेखबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार विज्ञापनी प्रचार उत्सवों के आयोजन में व्यस्त है। अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश के दर्जनों जिलों में नदियां उफान पर हैं। बाढ़ की विभीषिका में फंसे लोग जान-माल की गुहार लगा रहे हैं। तटबंध टूट रहे हैं, सड़क-सम्पर्क मार्ग तेज लहरों के बहाव में ध्वस्त हो रहे हैं, हर ओर तबाही है। बेबस पशु चारा-पानी को तरस रहे हें। बीमारियां फैल रही हैं। भाजपा सरकार को इधर देखने की फुर्सत नहीं है, वह आए दिन अपनी विज्ञापनी प्रचार उत्सवों के आयोजन में व्यस्त है।

उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले गोरखपुर के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। छह प्रमुख नदियां यहां उफान पर हैं। यहां भरवलिया-बसावनपुर रिंग बांध टूट गया है। गोरखपुर-वाराणसी, सोनौली, गोरखपुर-लखनऊ जोड़ने वाली सड़कों पर यातायात बाधित है। कई तटबंध टूट फूट गए हैं। आमी नदी का पानी इंडियन आयल कारपोरेशन के बाटलिंग प्लांट में पानी भर जाने से प्लांट बंद हो गया है।

उत्तर प्रदेश में बलरामपुर, महाराजगंसिद्धार्थनगर गोण्डा, गोरखपुर, अयोध्या, रायबरेली, फर्रूखाबाद, कुशीनगर आदि जनपदों में बाढ़ ने ऐसा कहर मचाया है कि लोग अपने घर-गांव छोड़कर भाग रहे हैं। उन्हें जान बचाना मुश्किल हो रहा है। सैकड़ों गांवों में लोगों के घरों में पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है। सैकड़ों हेक्टेयर फसल नदियों के जल प्रवाह में डूब बाढ़ग्रस्त इलाकों में लोग घर की छतों पर या किसी ऊंचे स्थान पर शरण लिए हुए हैं। लोग नावों से ही इधर-उधर जा पा रहे हैं। सबसे बुरी दशा मवेशियों की है। उनकी देखभाल कौन करे जब लोगों का ही कहीं ठिकाना नहीं है। औरतों-बच्चों तथा बूढ़ों को ज्यादा ही परेशानियां उठानी पड़ रही है।

उन्हाेने कहा कि प्रदेश की जनता बाढ़ के प्रकोप से त्राहि-त्राहि कर रही है। भाजपा सरकार ने बाढ़ के हालात पर कोई गम्भीरता नहीं दिखाई है। राहत कार्य अभी तक नहीं चल रहे हैं। बाढ़गस्त इलाकों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने की सुचारू व्यवस्था नहीं है। कई जनपदों मे ज्वर और दूसरी बीमारियां भी फैल रही है जिनके इलाज के लिए कोई चिकित्सीय मदद नहीं मिल रही है। सब कुछ भगवान भरोसे है। ठीक उसी तरह जैसे कोरोना पीड़ितों की भाजपा ने कोई सुध नहीं ली थी। भाजपा सरकार पूर्णतया संवेदनशून्य है। 

वस्तुओं के वृद्धि के खिलाफ लाइन पर धरना: यूपी

बृजेश केसरवानी
प्रयागराज। राज्यसभा सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह खाना पकाने की गैस, पेट्रोल-डीजल, खाने का सरसों के तेल सहित सभी जनउपयोगी आवश्यक वस्तुओं के मूल्य वृद्धि के खिलाफ 8 सितंबर 2021 दिन 12 बजे सुभाष चौराहे सिविल लाइन पर धरना देंगे।
सपा जिलाउपाध्यक्ष विनय कुशवाहा ने कहा कि " जबसे भाजपा की सरकार आयीं है, कमरतोड़ मंहगाई लायी हैं"।
आमलोगों का जीवनयापन मुश्किल होता जा रहा है।मोदी सरकार सिर्फ उधोगपतियों के हित में कार्य कर रहे हैं। इसलिए जनविरोधी भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ आठ सितंबर दिन बुधवार को सरकार के खिलाफ धरना देंगे। सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह सुभाष चौराहा सिविल लाइन प्रयागराज पर। 

न्यूज़ प्रकाशित किए जाने पर गंभीर चिंता व्यक्त की

अकांशु उपाध्याय        
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने नियामक तंत्र के अभाव में वेबसाइटों और यूट्यूब चैनल के माध्यम से फेक न्यूज़ प्रकाशित और प्रसारित किए जाने पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। अदालत ने कहा कि इससे देश की छवि को नुकसान पहुंच रहा है। गुरुवार को कोर्ट ने माना कि तबलीगी जमात मामले में मीडिया के 1 वर्ग की खबरों मैं संप्रदायिक रन जिससे देश की छवि खराब होती है। मुख्य न्यायाधीश एन वी रमन की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने कहा कि बिना किसी जवाबदेही के वेब पोर्टल पर सामग्री परोसी जा रही है। वे अनाप-शनाप प्रसारित कर रहे हैं। इस देश में सब कुछ एक संप्रदायिक कोण से दिखाया जाता है। खंडपीठ निजामुद्दीन मरकज की तबलीगी जमात वाली घटना के दौरान फर्जी और दुर्भावना से प्रेरित खबरों के खिलाफ जमीयत उलेमा-ए-हिंद और पीस पार्टी की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। 
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस तरह के डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सिर्फ रसूख दारो की सुनते हैं और उनका तो जुडिशल संस्थानों के प्रति कोई उत्तरदायित्व भी नहीं होता है। चीफ जस्टिस में टिप्पणी करते हुए कहा कि मैंने कभी पब्लिक चैनल टि्वटर फेसबुक और यूट्यूब को जवाब देते नहीं देखा और संस्थानों के प्रति इनकी कोई जिम्मेदारी नहीं दिखती है। अगर कुछ गलत दिखते हैं तो भी वह कोई जवाब नहीं देते। अगर आप यूट्यूब पर जाए तो आप देख सकते हैं कि वहां फेक न्यूज़ चल रहा होता है। वेब पोर्टल की निगरानी नहीं होती है । आम आदमी की तो छोड़िए न्यायाधीशों को भी नहीं बख्शते। खंडपीठ ने कहा कि यह वेब पोर्टल संस्थानों के खिलाफ बहुत बुरा लिखते हैं। आम आदमी की बात तो छोड़ दी जाए न्यायाधीशों को भी यह नहीं बख्शते। न्यायालय ने केंद्र सरकार से पूछा कि क्या इस सब से निपटने के लिए कोई तंत्र है। मुख्य न्यायाधीश का कहना था कि केंद्र सरकार के पास तो प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए तो नियामक हैं लेकिन वेब पोर्टल के लिए कुछ नहीं है और इसका उपाय सरकार को तलाशना होगा। सरकार की ओर से सालिसिटर जनरल तुषार मेहता पेश हुए जिन्होंने कहा कि सरकार के पास मीडिया के लगभग सभी अंगों पर अंकुश लगाने के लिए कानून मौजूद है। पिछली सुनवाई के दौरान न्यायालय ने भड़काऊ टीवी कार्यक्रमों पर रोक नहीं लगाने को लेकर केंद्र को कड़ी फटकार लगाई थी। एक ही अपराध के लिए पुलिस कई बार एफ आई आर दर्ज नहीं कर सकती दिल्ली हाई कोर्ट दिल्ली हाईकोर्ट ने पिछले साल उत्तर पूर्वी दंगों के दौरान एक परिसर को लूटने और आग लगाने के कथित अपराधों के लिए दर्ज चार प्राथमिकियों को खारिज कर दिया है। हाई कोर्ट का कहना है कि उसी संज्ञेय अपराध के लिए दूसरी प्राथमिकी दर्ज कर अलग से नई जाच नहीं हो सकती है। हाईकोर्ट ने कहा कि एक ही मामले के लिए पांच अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकती। ऐसा करना सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित कानूनों के विपरीत है। एक प्राथमिकी को बरकरार रखते हुए कोर्ट ने पिछले साल मार्च में जाफराबाद पुलिस स्टेशन में दर्ज चार अन्य प्राथमिकियों को रद्द कर दिया। न्यायमूर्ति सुब्रह्मणियम प्रसाद ने कहा यह नहीं कहा जा सकता कि घटनाएं अलग थी या अपराध अलग थे।

सड़कों के किनारे पर 5-5 फीट चौड़े फुटपाथ बनाएं

पंकज कपूर        

हल्द्वानी। नगर निगम ने शहर की सड़कों के किनारे पर 5-5 फीट चौड़े फुटपाथ बनाए। ताकि पैदल राहगीरों को बाजार आने-जाने में सहूलियत हो सके। लेकिन इन फुटपाथों पर दुकानदारों ने कब्जा कर लिया। दुकानदार अपनी दुकान का सामान फुटपाथ पर सजा रहे है।जबकि, पैदल राहगीरों को मजबूरन सड़क पर चलना पड़ रहा है। इसको लेकर न तो नगर निगम सजग है और न ही यातायात पुलिस कार्रवाई को तैयार है।

गौरतलब है कि, लगभग आठ वर्ष पूर्व हल्द्वानी को महानगर का दर्जा मिला था, इसके बाद हल्द्वानी- काठगोदाम नगर निगम आस्तित्व में आया। शहर के बीचो बीच से गुजरने वाले हाइवे के साथ ही अन्य सड़को के किनारे फुटपाथों का निर्माण दुर्घटनाओं के मद्देनजर किया गया। करोड़ो रुपए सड़कों के फुटपाथ के पास नाला निर्माण में खर्च किये गए। फुटपाथ बनाने को लेकर दो उद्देश्य मुख्य थे, जिसमें एक शहर का सौंदर्यीकरण और दूसरा लोगों को चलने के लिए जगह देना। लेकिन दोनों ही उद्देश्य करोड़ों रुपए खर्च होने के बाद भी किसी काम के साबित न हुए। 

सड़क किनारे बने फुटपाथों पर लोगों ने अतिक्रमण कर लिया। कुछ लोगों ने नाले व फुटपाथ पर अवैध तरीके से गुमठियां रख ली तो दुकानदारों ने अपनी दुकानों के सामने फुटपाथ पर सामान रख दिया। जिससे न तो विकास दिखाई दे रहा है और न ही पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ नजर आ रहा है। ऐसे में मजबूरन लोगों को सड़कों पर ही चलना पड़ रहा है। खास बात तो यह है कि फुटपाथ पर हो रहे इस अतिक्रमण की जानकारी निगम को भी है और यातायात पुलिस को भी। लेकिन न तो निगम अतिक्रमण हटाने आगे आ रहा है और नहीं यातायात पुलिस। जिससे यह अतिक्रमण अस्थाई से अब स्थाई होता जा रहा है।

घोटाले की जांच की प्रगति के संबंध में रिपोर्ट तलब

पंकज कपूर       
नैनीताल। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने श्रम विभाग के तहत आने वाले राज्य भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में 20 करोड़ों के घोटाले के मामले में सरकार से घोटाले की जांच की प्रगति के संबंध में 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट तलब की है। इस मामले में शुक्रवार 3 सितंबर को सुनवाई होगी। याचिकाकर्ता खुर्शीद अहमद की ओर से दायर जनहित याचिका पर सुनवाई वरिष्ठ न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी एवं न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की युगल पीठ में हुई। बोर्ड के निदेशक शमशेर सिंह सत्याल ने भी अदालत के समक्ष प्रार्थना पत्र देकर उन्हें पक्षकार बनाने की मांग की। अदालत के संज्ञान में लाया गया कि शासन की स्वीकृति के बिना पौड़ी जनपद के कोटद्वार में श्रम विभाग की ओर से कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत 50 करोड़ की लागत से एक अस्पताल के निर्माण का निर्णय लिया गया और इसका ठेका ब्रिज एंड रूफ इंडिया लिमिटेड को दिया गया।

भारत के खिलाफ गतिविधियों को अंजाम दिया

नई दिल्ली/ इस्लामाबाद। तालिबान के शासन तले अफगानिस्तान की भूमि का इस्तेमाल भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए किए जाने की आशंका के बीच समूह ने कहा है कि उसे कश्मीर समेत हर कहीं मुस्लिमों के पक्ष में बोलने का अधिकार है। हालांकि उसने कहा कि उसकी किसी भी देश के खिलाफ ‘सशस्त्र अभियानों’ को अंजाम देने की नीति नहीं है।

दोहा में तालिबान के राजनीतिक कार्यालय के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने बृहस्पतिवार को वीडियो लिंक के जरिए बीबीसी को दिए विशेष साक्षात्कार में कहा, ”हम आवाज उठाएंगे और कहेंगे कि मुस्लिम आपके अपने लोग हैं, आपके अपने नागरिक और उन्हें आपके कानून के तहत समान अधिकार मिलने चाहिए।” शाहीन ने कहा कि मुस्लिम होने के नाते यह समूह का अधिकार है कि वह कश्मीर तथा किसी भी अन्य देश में रह रहे मुस्लिमों के लिए आवाज उठाए।

भारत-रूस की दोस्ती समय की कसौटी पर उतरी

अकांशु उपाध्याय         

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारत-रूस की दोस्ती समय की कसौटी पर खरी उतरी है। साथ ही उन्होंने टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर किए गए सहयोग सहित कोविड-19 महामारी के दौरान दोनों देशों के बीच हुए ‘मजबूत’ सहयोग का उल्लेख किया। ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम (ईईएफ) के पूर्ण सत्र को संबोधित कर रहे प्रधानमंत्री ने कहा कि ऊर्जा दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी का एक अन्य प्रमुख स्तंभ है और भारत एवं रूस मिलकर वैश्विक ऊर्जा बाजार में स्थिरता लाने में मदद कर सकते हैं।

उन्होंने यह उल्लेख किया कि भारत में एक प्रतिभाशाली और समर्पित कार्यबल है। जबकि सुदूर पूर्व क्षेत्र संसाधनों से भरा हुआ है और रूसी सुदूर पूर्व के विकास में योगदान करने की खातिर भारतीय प्रतिभाओं के लिए जबरदस्त गुंजाइश है।

उन्होंने फोरम में हिस्सा लेने के लिए 2019 में रूसी शहर व्लादिवोस्तोक की अपनी यात्रा और उस दौरान “एक्ट फार ईस्ट पॉलिसी” के लिए भारत की प्रतिबद्धता की घोषणा का भी उल्लेख किया। मोदी ने कहा कि यह नीति रूस के साथ भारत की “विशेष और करीबी रणनीतिक साझेदारी” का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

महामारी के प्रसार को रोकने के लिए कदम उठाये

अकांशु उपाध्याय       

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले और कुछ अन्य जिलों में वायरल एवं डेंगू बुखार से कई लोगों की मौत होने पर चिंता व्यक्त करते हुए शुक्रवार को कहा कि लोगों को हरसंभव स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराई जाए और महामारी के प्रसार को रोकने के लिए उचित कदम उठाये जाएं। उन्होंने यह सवाल भी किया कि क्या उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान पैदा हुई स्थिति से कोई सबक नहीं लिया? कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका ने ट्वीट किया, ”उत्तर प्रदेश में वायरल बुखार से 100 से अधिक लोगों की मौत की खबर पर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है।

शराब के नशे में धुत्त होकर स्कूल पहुंचे थें शिक्षक

दुष्यंत टीकम            
रायपुर। गरियाबंद जिले में प्रधान पाठक और शिक्षक शराब के नशे में धुत्त होकर स्कूल पहुंचे थे। जिसे अब शिक्षा विभाग ने संज्ञान लिया है। संभागीय संयुक्त संचालक ने प्रधान पाठक शशि शेखर पांडे, शिक्षक खिरसिंह नेताम और शिक्षक प्रकाश कुमार भोई को निलंबित कर दिया है।
दरअसल 2 सितंबर को गरियाबंद जिले के आदिवासी बाहुल्य ब्लॉक मैनपुर के ढोर्रा मीडिल स्कूल में प्रधान पाठक शशि शेखर पांडे और शिक्षक खिरसिंह नेताम शराब के नशे में मिले थे। स्कूल में पढ़ाने की बजाय दोनों शिक्षक कुछ दिनों से रोजाना दारू-मुर्गा की पार्टी करने में मशगूल थे। नशे में धुत्त शिक्षक छोटी-छोटी बातों पर बच्चों की कान खिंचाई और पिटाई भी करते थे। इस कारतूत को छात्रों ने अपने परिजनों को बताई, तो ग्रामीणों ने शिक्षकों को रंगे हाथों पकड़ा था।


इंटरनेशनल में वार्ता को संम्बोधित करेंगे महासचिव

दुष्यंत टीकम                
रायपुर। एआईसीसी के महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन छत्तीसगढ़ पहुंचें हैं। शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे होटल बेबीलोन इंटरनेशनल में पत्रकार-वार्ता को संम्बोधित करेंगे। पत्रकार-वार्ता में अजय माकन के साथ छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी भी मौजूद रहेंगे। छत्तीसगढ़ पहुंचते ही महासचिव अजय माकन ने कांग्रेस में जो चल रहे सियासत को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है आप बताएं कौन सा ऐसा राज्य देश में है, कौन सी ऐसी पॉलिटिकल पार्टी है, जहां लोगों का किसी विषय पर मतभेद नहीं होता है।
अजय माकन ने कहा कि क्या बीजेपी उत्तर प्रदेश में ठीक चल रही है। क्या वेस्ट बंगाल, कर्नाटक में ठीक चल रहे हैं। राज्य और हर पार्टी में ऐसा रहता है। यह इन चीजों का हिस्सा होता है। इन चीजों के साथ भी जनता की सेवा में ताकत के साथ लगे हुए हैं। इसके पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने एक वीडियो संदेश जारी किया था, जिसमें 3 सितम्बर को राजधानी रायपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन क़ी महत्वपूर्ण पत्रकारवार्ता की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि जिस प्रकार देश में मोदी सरकार ने देश की मूल्यवान संपत्तियों को बेचने का जो अभियान चलाया हुआ है। इसके खिलाफ कांग्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी कहा था।
शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा था कि देश की संपदा बेच-बेचकर, पुर्खों के द्वारा बनाए संपदा को बेच-बेचकर मोदी सरकार अपने दो उद्योगपति मित्रों को मदद करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा था कि हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन, रेलवे लाइन,ट्रेन कुछ भी तो नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ कांग्रेस ने जन जाग्रति के लिए देशभर के सभी राज्यों की राजधानियों में कांग्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही है। इसी संदर्भ में आज अजय माकन एक प्रेसकांफ्रेन्स को संबोधित करेंगे।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के बयान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि डा. रमन यह न भूले कि उनके 15 साल के कार्यकाल में कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार इतने चरम पर पहुंच चुका था कि रायगढ़ के भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में स्वयं कहा था कि एक साल कमीशनखोरी बंद करने पर ही सरकार आएगी। रमन सरकार के 15 साल के काले कार्यकाल के कारण भाजपा 15 सीटें भी हासिल नहीं कर पायी थी। 15 साल तक रमन सिंह ने यह सूची बनाई होती तो शायद यह दिन देखने नहीं पड़ते।
त्रिवेदी ने कहा है कि रमन के 15 साल में हुए भ्रष्टाचार के नान घोटाला, नसबंदी कांड, गर्भाशय कांड, आंखफोडवा कांड, धान परिवहन घोटाला जैसे जीते जागते सबूत मौजूद है। उनके पुत्र अभिषेक सिंह के नाम पर खुले विदेशी खातों में ईमानदारी का कौन सा पैसा है, यह रमन को बताना चाहिए। जाने माने समाजसेवी और दानवीर दाउ कल्याण सिंह के दान से बने अस्पताल को रमन ने अपने दामाद पुनीत गुप्ता को ओएसडी नियुक्त कर दामाद का अस्पताल बनाकर गिरवी रख दिया था। यह इतने गोपनीय तरीके से किया गया था कि रमन सरकार जाने के बाद कांग्रेस सरकार बनी तब सार्वजनिक हुआ। ऐसे रमन सिंह आज प्रदेश और जनहित में अच्छा काम कर रही कांग्रेस की सरकार को सीख देने के अधिकारी नहीं है। रमन सिंह का बयान पर उपदेश कुशल बहुतेरे की कहावत को चरितार्थ कर दिया है।

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...