शुक्रवार, 3 सितंबर 2021

घोटाले की जांच की प्रगति के संबंध में रिपोर्ट तलब

पंकज कपूर       
नैनीताल। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने श्रम विभाग के तहत आने वाले राज्य भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में 20 करोड़ों के घोटाले के मामले में सरकार से घोटाले की जांच की प्रगति के संबंध में 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट तलब की है। इस मामले में शुक्रवार 3 सितंबर को सुनवाई होगी। याचिकाकर्ता खुर्शीद अहमद की ओर से दायर जनहित याचिका पर सुनवाई वरिष्ठ न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी एवं न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की युगल पीठ में हुई। बोर्ड के निदेशक शमशेर सिंह सत्याल ने भी अदालत के समक्ष प्रार्थना पत्र देकर उन्हें पक्षकार बनाने की मांग की। अदालत के संज्ञान में लाया गया कि शासन की स्वीकृति के बिना पौड़ी जनपद के कोटद्वार में श्रम विभाग की ओर से कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत 50 करोड़ की लागत से एक अस्पताल के निर्माण का निर्णय लिया गया और इसका ठेका ब्रिज एंड रूफ इंडिया लिमिटेड को दिया गया।

भारत के खिलाफ गतिविधियों को अंजाम दिया

नई दिल्ली/ इस्लामाबाद। तालिबान के शासन तले अफगानिस्तान की भूमि का इस्तेमाल भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए किए जाने की आशंका के बीच समूह ने कहा है कि उसे कश्मीर समेत हर कहीं मुस्लिमों के पक्ष में बोलने का अधिकार है। हालांकि उसने कहा कि उसकी किसी भी देश के खिलाफ ‘सशस्त्र अभियानों’ को अंजाम देने की नीति नहीं है।

दोहा में तालिबान के राजनीतिक कार्यालय के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने बृहस्पतिवार को वीडियो लिंक के जरिए बीबीसी को दिए विशेष साक्षात्कार में कहा, ”हम आवाज उठाएंगे और कहेंगे कि मुस्लिम आपके अपने लोग हैं, आपके अपने नागरिक और उन्हें आपके कानून के तहत समान अधिकार मिलने चाहिए।” शाहीन ने कहा कि मुस्लिम होने के नाते यह समूह का अधिकार है कि वह कश्मीर तथा किसी भी अन्य देश में रह रहे मुस्लिमों के लिए आवाज उठाए।

भारत-रूस की दोस्ती समय की कसौटी पर उतरी

अकांशु उपाध्याय         

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारत-रूस की दोस्ती समय की कसौटी पर खरी उतरी है। साथ ही उन्होंने टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर किए गए सहयोग सहित कोविड-19 महामारी के दौरान दोनों देशों के बीच हुए ‘मजबूत’ सहयोग का उल्लेख किया। ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम (ईईएफ) के पूर्ण सत्र को संबोधित कर रहे प्रधानमंत्री ने कहा कि ऊर्जा दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी का एक अन्य प्रमुख स्तंभ है और भारत एवं रूस मिलकर वैश्विक ऊर्जा बाजार में स्थिरता लाने में मदद कर सकते हैं।

उन्होंने यह उल्लेख किया कि भारत में एक प्रतिभाशाली और समर्पित कार्यबल है। जबकि सुदूर पूर्व क्षेत्र संसाधनों से भरा हुआ है और रूसी सुदूर पूर्व के विकास में योगदान करने की खातिर भारतीय प्रतिभाओं के लिए जबरदस्त गुंजाइश है।

उन्होंने फोरम में हिस्सा लेने के लिए 2019 में रूसी शहर व्लादिवोस्तोक की अपनी यात्रा और उस दौरान “एक्ट फार ईस्ट पॉलिसी” के लिए भारत की प्रतिबद्धता की घोषणा का भी उल्लेख किया। मोदी ने कहा कि यह नीति रूस के साथ भारत की “विशेष और करीबी रणनीतिक साझेदारी” का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

महामारी के प्रसार को रोकने के लिए कदम उठाये

अकांशु उपाध्याय       

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले और कुछ अन्य जिलों में वायरल एवं डेंगू बुखार से कई लोगों की मौत होने पर चिंता व्यक्त करते हुए शुक्रवार को कहा कि लोगों को हरसंभव स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराई जाए और महामारी के प्रसार को रोकने के लिए उचित कदम उठाये जाएं। उन्होंने यह सवाल भी किया कि क्या उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान पैदा हुई स्थिति से कोई सबक नहीं लिया? कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका ने ट्वीट किया, ”उत्तर प्रदेश में वायरल बुखार से 100 से अधिक लोगों की मौत की खबर पर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है।

शराब के नशे में धुत्त होकर स्कूल पहुंचे थें शिक्षक

दुष्यंत टीकम            
रायपुर। गरियाबंद जिले में प्रधान पाठक और शिक्षक शराब के नशे में धुत्त होकर स्कूल पहुंचे थे। जिसे अब शिक्षा विभाग ने संज्ञान लिया है। संभागीय संयुक्त संचालक ने प्रधान पाठक शशि शेखर पांडे, शिक्षक खिरसिंह नेताम और शिक्षक प्रकाश कुमार भोई को निलंबित कर दिया है।
दरअसल 2 सितंबर को गरियाबंद जिले के आदिवासी बाहुल्य ब्लॉक मैनपुर के ढोर्रा मीडिल स्कूल में प्रधान पाठक शशि शेखर पांडे और शिक्षक खिरसिंह नेताम शराब के नशे में मिले थे। स्कूल में पढ़ाने की बजाय दोनों शिक्षक कुछ दिनों से रोजाना दारू-मुर्गा की पार्टी करने में मशगूल थे। नशे में धुत्त शिक्षक छोटी-छोटी बातों पर बच्चों की कान खिंचाई और पिटाई भी करते थे। इस कारतूत को छात्रों ने अपने परिजनों को बताई, तो ग्रामीणों ने शिक्षकों को रंगे हाथों पकड़ा था।


इंटरनेशनल में वार्ता को संम्बोधित करेंगे महासचिव

दुष्यंत टीकम                
रायपुर। एआईसीसी के महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन छत्तीसगढ़ पहुंचें हैं। शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे होटल बेबीलोन इंटरनेशनल में पत्रकार-वार्ता को संम्बोधित करेंगे। पत्रकार-वार्ता में अजय माकन के साथ छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी भी मौजूद रहेंगे। छत्तीसगढ़ पहुंचते ही महासचिव अजय माकन ने कांग्रेस में जो चल रहे सियासत को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है आप बताएं कौन सा ऐसा राज्य देश में है, कौन सी ऐसी पॉलिटिकल पार्टी है, जहां लोगों का किसी विषय पर मतभेद नहीं होता है।
अजय माकन ने कहा कि क्या बीजेपी उत्तर प्रदेश में ठीक चल रही है। क्या वेस्ट बंगाल, कर्नाटक में ठीक चल रहे हैं। राज्य और हर पार्टी में ऐसा रहता है। यह इन चीजों का हिस्सा होता है। इन चीजों के साथ भी जनता की सेवा में ताकत के साथ लगे हुए हैं। इसके पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने एक वीडियो संदेश जारी किया था, जिसमें 3 सितम्बर को राजधानी रायपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन क़ी महत्वपूर्ण पत्रकारवार्ता की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि जिस प्रकार देश में मोदी सरकार ने देश की मूल्यवान संपत्तियों को बेचने का जो अभियान चलाया हुआ है। इसके खिलाफ कांग्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी कहा था।
शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा था कि देश की संपदा बेच-बेचकर, पुर्खों के द्वारा बनाए संपदा को बेच-बेचकर मोदी सरकार अपने दो उद्योगपति मित्रों को मदद करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा था कि हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन, रेलवे लाइन,ट्रेन कुछ भी तो नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ कांग्रेस ने जन जाग्रति के लिए देशभर के सभी राज्यों की राजधानियों में कांग्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही है। इसी संदर्भ में आज अजय माकन एक प्रेसकांफ्रेन्स को संबोधित करेंगे।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के बयान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि डा. रमन यह न भूले कि उनके 15 साल के कार्यकाल में कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार इतने चरम पर पहुंच चुका था कि रायगढ़ के भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में स्वयं कहा था कि एक साल कमीशनखोरी बंद करने पर ही सरकार आएगी। रमन सरकार के 15 साल के काले कार्यकाल के कारण भाजपा 15 सीटें भी हासिल नहीं कर पायी थी। 15 साल तक रमन सिंह ने यह सूची बनाई होती तो शायद यह दिन देखने नहीं पड़ते।
त्रिवेदी ने कहा है कि रमन के 15 साल में हुए भ्रष्टाचार के नान घोटाला, नसबंदी कांड, गर्भाशय कांड, आंखफोडवा कांड, धान परिवहन घोटाला जैसे जीते जागते सबूत मौजूद है। उनके पुत्र अभिषेक सिंह के नाम पर खुले विदेशी खातों में ईमानदारी का कौन सा पैसा है, यह रमन को बताना चाहिए। जाने माने समाजसेवी और दानवीर दाउ कल्याण सिंह के दान से बने अस्पताल को रमन ने अपने दामाद पुनीत गुप्ता को ओएसडी नियुक्त कर दामाद का अस्पताल बनाकर गिरवी रख दिया था। यह इतने गोपनीय तरीके से किया गया था कि रमन सरकार जाने के बाद कांग्रेस सरकार बनी तब सार्वजनिक हुआ। ऐसे रमन सिंह आज प्रदेश और जनहित में अच्छा काम कर रही कांग्रेस की सरकार को सीख देने के अधिकारी नहीं है। रमन सिंह का बयान पर उपदेश कुशल बहुतेरे की कहावत को चरितार्थ कर दिया है।

मुनव्वर की गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार

हरिओम उपाध्याय    
लखनऊ। अपने बयानों की वजह से अब अक्सर चर्चा में रहने वाले देश के मशहूर शायर मुनव्वर राना की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने मुनव्वर राना की गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। हाईकोर्ट की 2 सदस्यीय खंडपीठ ने एफआईआर रद्द करने की याचिका भी खारिज कर दी है।
शायर मुनव्वर राना ने महर्षि वाल्मीकि की तुलना तालिबान से कर दी थी, जिसके बाद लोगों का गुस्सा उनपर फूटा था।  उनके खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत हजरतगंज थाने में केस दर्ज कराया गया था। आंबेडकर महासभा ने भी मांग की थी कि मुनव्वर राना के खिलाफ केस दर्ज हो।
लखनऊ में अखिल भारतीय हिंदू महासभा और सामाजिक सरोकार फाउंडेशन ने हजरतगंज थाने में तहरीर दी थी कि मुनव्वर राना के खिलाफ केस दर्ज हो. एससी/एसटी एक्ट के अलावा 153-ए, 501 (1)-बी और 295-ए के तहत उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
मुनव्वर राना ने अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे पर कहा था, 'तालिबानी उतने ही आतंकी हैं, जितने रामायण लिखने वाले वाल्मीकि हैं। अगर वाल्मीकि रामायण लिखते हैं तो वे देवता हो जाते हैं, उससे पहले वह डाकू थे। आदमी का किरदार बदलता रहता है।
विवादित बयानों से चर्चा में रहते हैं विवादित बयान देकर घिरे हैं मुनव्वर रानामुनव्वर राना अक्सर अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहते हैं। उन्होंने हाल ही में कहा था कि यूपी में भी तालिबान जैसा काम हो रहा है। उन्होंने दावा किया था कि यूपी में भी थोड़े-बहुत तालिबानी हैं। यहां सिर्फ मुसलमान ही नहीं बल्कि हिंदू तालिबानी भी होते हैं। आतंकवादी क्या मुसलमान ही होते हैं, हिंदू भी होते हैं। जैसे महात्मा गांधी सीधे थे और नाथूराम गोडसे तालिबानी. यूपी में तालिबान जैसा काम हो रहा है।

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...