शनिवार, 21 अगस्त 2021

तालिबान-अफगान के मुद्दे पर मोदी को टारगेट किया

काबूल। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने तालिबान-अफगानिस्तान के मुद्दे पर मोदी सरकार को टारगेट किया है। ओवैसी ने कहा है कि भारत में करीब 10 फीसदी लड़कियों की मौत पांच साल से कम उम्र में हो जाती है, लेकिन, चिंता अफगानिस्तान की हो रही है। उन्होंने कहा, भारत में महिलाओं के खिलाफ बेहिसाब ज़ुल्म होते हैं, लेकिन केंद्र को चिंता अफगानिस्तान की महिलाओं की है।
बता दें कि अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद वहां की महिलाएं अपने अधिकारों और अपने ऊपर होने वाले जुल्मों को लेकर डरी हुई हैं। भारत समेत दुनिया के कई देशों ने अफगानिस्तान की बदतर होती स्थिति को लेकर अपनी चिंताए जाहिर की हैं। वहीं, सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है।
बता दें कि तालिबान द्वारा अफगानिस्तान पर कब्जा किए जाने के बाद महिलाओं पर जुल्म होना शुरु हो गए हैं। तालिबान महिला विरोधी गतिविधियां कर रहा हैं। वहीं, कुछ प्रांतों में महिलाओं द्वारा तालिबान के खिलाफ प्रदर्शन किए जा रहे हैं। तालिबान के कब्जे के बाद से सभी शैक्षणिक केंद्र, स्कूल, विश्वविद्यालय, सरकारी भवन और निजी कार्यालय भी बंद कर दिए गए हैं।

सुपरस्टार धनुष के साथ काम करेंगीं अभिनेत्री राशि

कविता गर्ग                       
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री राशि खन्ना दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार धनुष के साथ काम करती नजर आयेंगी।
राशि खन्ना इन दिनों राजेश मापुस्कर की फिल्म रुद्र में काम कर रही है। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन और अतुल कुलकर्णी नज़र आयेंगे। इसके बाद वह धनुष अभिनीत सन पिक्चर्स प्रोडक्शन फिल्म की शूटिंग के लिए चेन्नई जाएंगी। मिथरन जवाहर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में म्यूजिक मेस्ट्रो अनिरुद्ध का संगीत है, जिन्होंने धनुष के साथ मिलकर ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं है। 
राशी खन्ना ने कहा, "मैं अपने करियर में आज जहां हूं वहां पहुंचने के लिए मैंने बहुत मेहनत की है और इसके परिणामस्वरूप उत्तर और दक्षिण एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में दिलचस्प अवसर मिले हैं। हर तीन चार दिन में अलग अलग शहरों में यात्रा तय करना आसान नहीं है पर मुझे इस बात की बिलकुल भी शिकायत नहीं है क्योंकि मैं होनहार लोगों के साथ काम करना चाहती हूं और मेरी कला के प्रति मेरे इस जुनून को बरकरार रखता है।"

सीएम हरीश ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा

पंकज कपूर      
देहरादून। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 2017 में उत्तराखंड में एक फुशकीबाज और टर्की बाज आया। कुछ कुमाऊंनी और कुछ गढ़वाली बोलकर लोगों को बहका कर चला गया।
कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव श्री रावत देहरादून कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की झूठी घोषणाओं से राज्य की जनता परेशान है। अब वह परिवर्तन चाहती है। कांग्रेस तीन सितंबर को खटीमा है परिवर्तन यात्रा शुरू करेगी। यह यात्रा अलग अलग चरणों में होगी। यात्रा का मकसद जहां जन विरोधी सरकार को सत्ता से हटाना है, वहीं उत्तराखंड का गौरव और सम्मान वापस दिलाना है। हमारा विरोध इस झगरा पार्टी की दमनकारी नीतियों से है। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार साल मनः इस सरकार ने कोई काम नहीं किया। कांग्रेस सरकार के समय में हुए कामों कै बदौलत राजनीति करते रहे। राज्य में शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में कोई काम नहीं हुआ। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के नाम पर गुमराह किया गया।
श्री रावत ने कहा कि कांग्रेस की सरकार के आते ही प्रत्येक हर महिला को 200 रुपये की गैस सब्सिडी दी जाएगी। कहा कि हम जो कहते हैं वह करते हैं। मुख्यमंत्री रहते हुए 18 तरह की पेंशन लागू की। कहा कि कांग्रेस सरकार के समय में लागू हुए किए योजनाओं को भाजपा सरकार ने बंद कर दिया।
श्री रावत ने कहा कि भाजपा के लोग मुझे हरिद्वार लाल कहते हैं। अब मैं गन्ना और मङुवा लेकर हरिद्वार की परिक्रमा करूंगा। कहा कि यह डी परिवर्तन यात्रा कि हिस्सा होगा। यह यात्रा मुनस्यारी से मेरी और टनकपुर से खानपुर तक होगी। वाताॅ के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, वरिष्ठ प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी समेत तमाम कांग्रेसी मौजूद थे।

लोगों की आवाज, मंच का उपयोग करेंगी एंजेलिना

लॉस एंजिलिस। हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली अब इंस्टाग्राम पर आ गई हैं और उन्होंने कहा कि वह अपने मूलभूत मौलिक अधिकारों के लिए लड़ रहे लोगों की आवाज पहुंचाने के लिए इस मंच का उपयोग करेंगी। जोली ने सोशल मीडिया मंच पर अपने पहले पोस्ट में अफगानिस्तान में एक अज्ञात किशोरी का पत्र साझा किया जिसे तालिबान के शासन के बाद मौजूदा परिस्थितियों में देश में रहने को लेकर डर है। ऑस्कर पुरस्कार विजेता अभिनेत्री (46) ने कहा कि अभी अफगानिस्तान के लोग सोशल मीडिया पर संवाद करने और अपने विचारों को अभिव्यक्त करने की क्षमता खो रहे हैं।
इसलिए मैं उनकी कहानियां और दुनियाभर में उन लोगों की आवाज पहुंचाने के लिए इंस्टाग्राम पर आयी हूं जो अपने मूलभूत मानवाधिकारों के लिए लड़ रहे हैं। जोली ने याद किया कि वह न्यूयॉर्क में 11 सितंबर 2001 के आतंकी हमलों से दो हफ्ते पहले अफगानिस्तान सीमा पर थीं। जोली ने बताया कि उन्होंने अफगान शरणार्थियों से बात की थी जो 20 साल पहले तालिबान के डर से भाग गए थे। उन्होंने लिखा कि अफगान नागरिकों को डर के कारण फिर से विस्थापित होते और उनके देश में अनिश्चितता की स्थिति देखना दुखद है।
इस नतीजे तक पहुंचने के लिए इतना वक्त और पैसा खर्च किया गया, इतना खून-खराबा हुआ और इतने लोगों की जान गयी। इस नाकामी को समझना मुश्किल है। जोली ने प्रत्यक्ष तौर पर विश्व नेताओं की आलोचना करते हुए कहा कि यह देखना भी बहुत दुखद है कि अफगानिस्तान के शरणार्थियों को ‘बोझ समझा’ जा रहा है।
हॉलीवुड अभिनेत्री ने लड़की के पूरे पत्र के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें बुर्का पहने हुए सात अफगान महिलाएं खड़ी दिखायी दे रही हैं। पत्र में लड़की ने तालिबान के शासन के बाद स्कूल जाने में अपनी परेशानियों की विस्तार से जानकारी दी है। इंस्टाग्राम पर आने के बाद जोली के पहले पोस्ट पर 13 लाख से अधिक लाइक आए हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 42 लाख फॉलोअर भी हो गए हैं।

150 भारतीयों को अपने साथ लेकर गए तालिबानी

काबुल। काबुल एयरपोर्ट से कुछ तालीबानी 150 भारतीय नागरिकों को अपने साथ लेकर चले गए। यह जानकारी सूत्रों से मिली है। इसकी अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दूसरी ओर तालिबान की ओर से कहा गया है कि यह खबर पूरी तरह से बेबुनियाद और निराधार है।
तालिबान के प्रवक्ता अहमदुल्ला वासिक  ने बताया कि तालिबान ऐसी हरकतें नहीं करता है। उनके अनुसार सभी 150 भारतीयों को सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है। तालिबानियों ने बताया कि इन भारतीयों को अगवा नहीं किया गया है। सभी लोगों को एयरपोर्ट के अंदर ले जाया गया है। तालिबानियों ने कहा है कि सभी भारतीय को दूसरे गेट से एयरपोर्ट के अंदर ले जाया गया है। सभी सुरक्षित हैं।

फिल्म 'आला' के रीमेक में साथ नजर आयेंगी कृति

कविता गर्ग                     
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और कृति सैनन की जोड़ी सुपरहिट तेलुगु फिल्म ‘आला वैकुंठपुरमुलु’ के रीमेक में साथ नजर आयेगी। कार्तिक आर्यन बहुत जल्द अल्लू अर्जुन की सुपरहिट तेलुगु फिल्म ‘आला वैकुंठपुरमुलु’ के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे।
इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ कृति सेनन भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन वरुण धवन के भाई रोहित धवन करने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग जून में शुरू होनी थी। लेकिन कोरोना महामारी को लेकर लगातार चल रहे लॉकडाउन के कारण इस फिल्म की शूटिंग को आगे बढ़ा दिया गया।अब इस फिल्म की शूटिंग नवंबर में शुरू होनी है।
गौरतलब है कि तेलुगु फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में नजर आईं थीं। कार्तिक आर्यन इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के किरदार में नजर आएंगे। कार्तिक और कृति इसके पहले ‘लुका छुपी’ फिल्म में साथ नजर आए थे।

नेहा जोशी ने 12.5 लाख रुपये का जैकपोट जीता

कविता गर्ग                  
मुबंई। कौन बनेगा करोड़पति टीवी शो में रामनगर की बेटी नेहा जोशी ने 12. 5 लाख रुपये का जैकपोट जीता है। इसका प्रसारण 23 अगस्त को रात 9:00 बजे किया जाएगा। रामनगर के बेटी के उपलब्धि पर विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने उन्हें बधाई दी है
उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर के रामनगर के ग्राम धनखोला निवासी डा. नेहा बाठला जोशी वर्तमान में चम्पावत में पशु चिकित्सक तैनात हैं।
नेहा का चयन केबीसी के लिए हुआ। 11 व 12 अगस्त को वह अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठी। 11 सवालों का नेहा ने सही जवाब दिए गए जहां 12 सवाल पर जवाब नहीं देने के बाद उन्होंने गेम छोड़ दिया और 12.50 लाख रुपए का जैकपॉट जीत लिया।



इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...