शुक्रवार, 20 अगस्त 2021

यूके के अधिकांश जिलों में भारी बारिश की संभावना

पंकज कपूर      

देहरादून। उत्तराखंड में शुक्रवार को अधिकांश जिलों में भारी बारिश की संभावना है। जिसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके मद्देनजर कई जगह भूस्खलन और चट्टान गिरने से सड़क मार्ग बंद होने की आशंका भी जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को कुमाऊं क्षेत्र के तकरीबन सभी पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हुई। शुक्रवार को बारिश का दायरा बढ़कर पूरे राज्य में होने के आसार हैं। इसके चलते सभी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

21 को उत्तरकाशी, देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश की संभावना है। 22 को पौड़ी, नैनीताल, पिथौरागढ़ में तीव्र बौछार के साथ भारी बारिश हो सकती है। 23 को भी कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट रहेगा। 24 से बारिश में कमी आ सकती है। देहरादून में पिछले 24 घंटे में 57 एमएम बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 31.1 के साथ सामान्य से दो डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, दून में 25 अगस्त तक बारिश के आसार हैं। आसमान अधिकांश समय बादलों से भरा रहेगा। इससे बारिश न होने की दशा में लोगों को उमस का भी सामना करना पड़ सकता है।

सीएम ने विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों से आह्वान किया

राणा ओबरॉय           

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों से आह्वान किया है कि वे विश्वविद्यालय की प्रगति में योगदान करें और साथ ही वर्तमान विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर उनके कैरियर को आगे बढ़ाने में मदद करें। मुख्यमंत्री आज कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ‘प्रतिस्मृति: पूर्व छात्र पुनर्मिलन 2021’ कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर ऑनलाइन माध्यम से संबोधन कर रहे थे। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पूर्व छात्रों के लिए एल्यूमनी पंजीकरण पोर्टल बहु-उद्देशीय खेल हाल के साथ-साथ विभिन्न शैक्षिक कार्यक्रमों का लोकार्पण किया।

इस मौके पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा एल्यूमनी पंजीकरण पोर्टल पर सबसे पहला पंजीकरण मुख्यमंत्री का किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जापानी भाषा के कोर्स में प्रथम छात्र के रूप में पंजीकरण हेतु सहमति भी दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रतिस्मृति एल्यूमनी रि-कनेक्ट स्मारिका के साथ-साथ आजादी का अमृत महोत्सव से सम्बन्धित जिंगल का विमोचन भी किया।

उन्होंने कहा कि किसी भी शैक्षिक संस्थान के पूर्व विद्यार्थी अपनी उपलब्धियों से न केवल संस्थान का नाम रोशन करते हैं बल्कि उसकी प्रगति में भी योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि अपनी उपलब्धियों से न केवल आप सब ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशेष पहचान बनाई है बल्कि इस विश्वविद्यालय के साथ-साथ हरियाणा प्रदेश का नाम भी रोशन किया है।

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणा का पहला विश्वविद्यालय है। जो कि हरियाणा बनने से भी 10 साल पहले स्थापित हुआ था। आज के विकसित हरियाणा को बनाने में इस विश्वविद्यालय से निकली प्रतिभाओं का बहुत बड़ा योगदान है। उल्लेखनीय है कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की स्थापना महान स्वतंत्रता सेनानी, विधिवेता, विभिन्न भाषाओं के विद्वान, भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के कर कमलों से हुई थी। उन्होंने कहा कि डॉ राजेंद्र प्रसाद ने इसकी स्थापना के समय इस शिक्षण संस्थान से जो उम्मीद की थी अपने 65 साल के इतिहास में यह उन पर खरा उतरा है।

महिला ने 24 अंगुलियों वाले बच्चे को जन्म दिया

राणा ओबरॉय        

चंडीगढ़। हरियाणा के करनाल के कुंजपुरा स्वास्थ्य केंद्र में कुदरत का करिश्मा देखने को मिला है। दरअसल यहां एक महिला ने 24 अंगुलियों वाले बच्चे को जन्म दिया है। जो चर्चा का विषय बन गया है। बच्चे के हाथ-पांवों में ये अंगुलियां देख परिजन ही नहीं चिकित्सक भी हैरान रह गए।

जानकारी के अनुसार कुंजपुरा स्वास्थ्य केंद्र में रचना डिलीवरी के लिए भर्ती हुई थी। जिसने नार्मल रूप से बच्चे को जन्म दिया है। लेकिन यहां तैनात चिकित्सक उस समय चौंक गए जब उन्होंने बेबी केयर ले जाकर बच्चे की जांच की और दोनों हाथ व दोनों पांवों में छह-छह अंगुलियां मिली।

अनुराग को राजनेताओं के खेल संघों का अध्यक्ष चुना

अकांशु उपाध्याय         

नई दिल्ली। केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को राजनेताओं के खेल संघों का अध्यक्ष चुना गया है। इस पर उन्होंने कहा है कि कोच के लिये उसी खेल का खिलाड़ी होना आवश्यक नहीं है।

जब अनुराग ठाकुर से पूछा गया कि क्या आप राजनेताओं के खेल निकायों का निर्देशन करने के पक्ष मेें हैं? इसका उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि यह जरूरी नहीं है कि कोच को एक ही खेल खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे पास ऐसे कई एक्जामपल हैं। जिन्होंने खेल नहीं खेला है, पर वह कामयाब हुए हैं।

एमपी: अधिकारियों के तबादले 31 अगस्त तक होगें

मनोज सिंह ठाकुर       

भोपाल। मध्यप्रदेश में अब सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले 31 अगस्त तक किये जा सकेंगे।इस संबंध में आज सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए। 

तबादलों की अंतिम तिथि 7 अगस्त थी, लेकिन राज्य में बाढ़ और अतिवृष्टि के कारण यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी। इसलिए तबादलों की अंतिम तिथि बढ़ाई गयी है।

पश्चिम अफ्रीका: आतंकियों के हमले में 80 लोग मरें

औगाडौगु। पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के उत्तरी हिस्से में आतंकवादियों के हमले में 80 लोग मारे गए है। संचार मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। मंत्रालय ने गुरूवार देर रात कहा, " ताजा जानकारी के अनुसार आतंकवादियों ने 65 नागरिक की हत्या कर दी हैं।" इस हमले में कथित तौर पर 15 सुरक्षाकर्मी भी मारे गए है। एआईबी समाचार एजेंसी ने बुधवार रिपोर्ट दी थी कि उत्तरी प्रांत सौम में हमले में कम से कम 50 लोग मारे गए है। 

बुर्किना फासो का उत्तरी भाग 2016 से अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट आतंकवादी संगठनों से जुड़े इस्लामी समूहों की गतिविधियों से पीड़ित है।

लगातार तीसरे दिन 20 पैसे प्रति सस्ता हुआ डीजल

अकांशु उपाध्याय           

नई दिल्ली। अंर्तराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में जारी गिरावट के कारण शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन देश में डीज़ल 20 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया। जबकि पेट्रोल की कीमत 33 वें दिन स्थिर रही। बुधवार को चार महीने बाद डीजल के दाम में 20 पैसे प्रति लीटर की कमी हुई थी। दिल्ली में आज इंडियन ऑयल के पंप पर पेट्रोल जहां 101.84 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा, वहीं डीजल 20 पैसे सस्ता होकर 89.27 रुपये प्रति लीटर पर आ गया।

तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा जबकि डीजल 20पैसे सस्ता होकर 89.27 रुपये प्रति लीटर पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के सबसे बड़े ग्राहक, अमेरिका में कच्चे तेल की मांग उस तरह से नहीं बढ़ रही है, जैसी अपेक्षा थी। फेडरल रिजर्व ने कोविड-19 के दिए जा रहे प्रोत्साहन पैकेज को समाप्त करने के संकेत दिए हैं। इससे गुरुवार को भी कच्चा तेल काफी टूटा। कल कारोबार बंद होते समय ब्रेंट क्रूड 1.78 डॉलर प्रति बैरल घट कर 66.45 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड भी 1.67 डॉलर प्रति बैरल कम होकर 63.79 डॉलर पर बंद हुआ।

सैनिक संगठन ने परिवार की मदद की, सहयोग दिया

वीरेंद्र नेगी           

उत्तरकाशी। बड़कोट तहसील के नंदगांव में सोमवार शाम को तीन मंजिला लकड़ी के भवन में आग लग गई थी। इस हादसे में घर में मौजूद मां-बेटी बुरी तरह झुलस भी गए थे। विश्वनाथ पूर्व सैनिक संगठन ने इस परिवार कि मदद के लिए अपना सहयोग दिया। विश्वनाथ पूर्व सैनिक संगठन के द्वारा पीड़ित पूर्व सैनिक की मदद के लिए राहत सामग्री दी। विश्वनाथ पूर्व सैनिक संगठन के द्वारा ग्राम नंन्दगांव बड़कोट के निवासी हवलदार दलबीर सिंह(सेवानिवृत्त) के घर में रसोई गैस सिलेंडर फटने से मकान में लगी आग से अत्यंत भीषण तवाही से भारी मात्रा में  नुकसान हुआ।

जिसमे मेजर आर एस जमनाल(सेवानिवृत्त) संरक्षक विश्वनाथ पूर्व सैनिक संगठन के निर्देशानुसार पीड़ित पूर्व सैनिक दलबीर सिंह रावत को संगठन के समर्थानुसार कुछ राहत सामग्री दी गई। विश्वनाथ पूर्व सैनिक संगठन  ने ग्राम प्रधान नंन्दगांव एवं ग्राम सभा के क‌ई युवा लोगों से भी मुलाकात कि जिन्होंने हादसे के दौरान आग बुझाने में मदद की थी। संगठन के द्वारा उनका धन्यवाद किया गया। जिनके प्रयास से पड़ोस में और नुकसान होने से बचाया गया।

हलद्वानी: पुलिस ने 1 चरस तस्कर को अरेस्ट किया

पंकज कपूर           

हलद्वानी। पहाड़ों पर लगातार नशे का कारोबार फल-फूल रहा है। पुलिस के कार्रवाई के बाद भी नशे के कारोबार करने वाले देखो नशे के कारोबार को अंजाम दे रहे हैं। काठगोदाम पुलिस ने एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 3 किलो 600 ग्राम अवैध शराब बरामद किए गए हैं। पकड़े गए चरस की कीमत करीब 4 लाख आकि जा रही है।

काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्राने बताया कि मुखबिर की सूचना पर हैड़ाखान रोड पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहन से आ रहे एक युवक की जब तलाशी ली गई तो उसके थैले में 3 किलो 600 ग्राम चरस बरामद किया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम नारायण परगाई थाना मुक्तेश्वर का रहने वाला बताया आरोपी ने बताया कि चरस को पहाड़ से लाकर हल्द्वानी में सप्लाई की जानी थी।

अमेरिका के साथ मिलकर काम कर रहा है 'भारत'

नई दिल्ली/ वाशिंगटन डीसी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत, अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों को स्वदेश वापस लाने के लिए अंतरराष्ट्रीय साझेदारों खासकर अमेरिका के साथ मिलकर काम कर रहा है। आतंकवादी कृत्यों के कारण अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा को खतरे विषय पर बैठक के बाद जयशंकर ने यह बात संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही।

अफगानिस्तान की स्थिति और लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठनों द्वारा सीमा पार आतंकवाद को बढ़ाने के लिए स्थिति का लाभ उठाने को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में जयशंकर ने कहा कि दुर्भाग्य से भारत के पास सीमा पार आतंकवाद से जुड़ा लंबा अनुभव है।

यूपी: चुनौती मूल्यांकन को लेकर निर्देश जारी किएं

संदीप मिश्र         

बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में स्नातक व परास्नातक की मुख्य परीक्षाओं का मूल्यांकन शुरू हो चुका है। ऐसे में परीक्षकों के सामने उत्तर पुस्तिकाओं का सही से मूल्यांकन करने की चुनौती है। कारण मूल्यांकन में 20 फीसदी से अधिक अंक बदलाव होने पर परीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा नियंत्रक अशोक कुमार अरविंद ने गुरुवार को चुनौती मूल्यांकन को लेकर तीनों मूल्यांकन केंद्र के समन्वयकों को निर्देश जारी किए हैं। साथ ही परीक्षा भवन में मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं भी देखीं।

परीक्षा नियंत्रक ने मूल्यांकन समन्वयक प्रो. केके महेश्वरी, प्रो. संतोष अरोरा व डा. आलोक श्रीवास्तव को निर्देश दिए हैं कि 28 नवंबर को कुलाधिपति के अपर सचिव ने चुनौती मूल्यांकन की नई व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए थे। इसके तहत चुनौती मूल्यांकन में प्राप्त अंकों से 20 फीसदी से अधिक अंक बदलाव होने पर मूल परीक्षक को नोटिस दिया जाएगा। परीक्षक के तीन से अधिक प्रकरण एक ही प्रश्नपत्र में होने पर उनका पूरा मूल्यांकन पारिश्रमिक रोक दिया जाएगा।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-370 (साल-02)
2. शनिवार, अगस्त 21, 2021
3. शक-1984,सावन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-चतुर्दशी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:44, सूर्यास्त 07:10।
5. न्‍यूनतम तापमान -23 डी.सै., अधिकतम-35+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

गुरुवार, 19 अगस्त 2021

अफगान में पूरी तरह से तालिबान का कब्जा हुआ

काबुल। अफगानिस्तान में अब पूरी तरह से तालिबान का कब्जा हो गया है। अशरफ गनी देश छोड़कर संयुक्त राष्ट्र अमीरात भाग चुके हैं और 15 अगस्त से ही तालिबानियों ने काबुल पर कब्जा जमा रखा है। फिलहाल, अफगानिस्तान में अफरा-तफरी का माहौल है और उसका भविष्य अनिश्चतिताओं से भरा दिख रहा है। अफगानिस्तान में 20 साल बाद तालिबानी राज की वापसी से एक ओर जहां कई देश चिंता में डुबे हुए हैं, वहीं कुछ देसों की बाछें खिल गई हैं। पाकिस्तान जहां अफगानिस्तान में तालिबान राज को मौके के रूप में देख रहा है।

वहीं रूस और ईरान मन ही मन खुश हो रहे हैं। तालिबान के सहारे चीन तो वैतरणी ही पार करना चाहता है। यही वजह है कि शुरू से ही पाकिस्तान, चीन और रूस तालिबान के समर्थन में दिख रहे हैं। तो चलिए जानते हैं। आखिर ये देश अफगानिस्तान में तालिबानी राज की वापसी से इतने खुश क्यों है। अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी की खबर सुनकर जिस चीन की बांछें खिल गई थीं, अब अफगान में तालिबान राज से उसकी खुशी दोगुनी हो गई है। अफगानिस्तान में तालिबान का समर्थन कर रहे चीन को अपना बड़ा फायदा दिख रहा है।

क्योंकि अफगानिस्तान की सत्ता में तालिबान की वापसी से चीन की सबसे बड़ी टेंशन भी खत्म हो गई है। तालिबान ने भरोसा दिलाया है कि शिनजियांग प्रात में उइगर इस्लामिक आतंकवाद को बढ़ावा नहीं देगा। बीते दिनों तालिबानी प्रतिनिधिमंडल ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी इन से तियांजिन में मुलाकात की थी और यह भरोसा दिलाया था कि वह अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल उइगुर चरमपंथियों के अड्डे के तौर पर नहीं होने देगा। इसके अलावा चीन को मध्य एशिया तक पहुंचने का अफगानिस्तान सबसे बेहतर जरिया दिख रहा है। चीन की मंशा अफगानिस्‍तान को भी चाइना-पाकिस्‍तान आर्थिक कॉरिडोर का हिस्‍सा बनाने की है। चीन बेल्ट एंड रोड एनीशिएटिव के तहत अफगानिस्तान में निवेश करने की फिराक में है। चीन अफगानिस्तान को अपना बड़ा मार्केट के तौर पर भी देख रहा है। साथ ही अफगान के रास्ते मध्य एशिया तक पहुंच स्थापित करके अमेरिकी वर्चस्व को भी खुली चुनौती देना चाहता है। 

विधायक ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया

दुष्यंत टीकम          
रायपुर। रायपुर के खरोरा आशीर्वाद हॉस्पिटल एवं रिम्स मेडिकल ( रिम्स मेडिकल कॉलेज की शाखा ) द्वारा नि:शुल्क डॉक्टरों द्वारा जांच नि:शुल्क चिकित्सक परामर्श नि:शुल्क खून जांच नि:शुल्क दवा वितरण स्वैच्छिक रक्त दान शिविर सिकलिंग, थैलेसिमिया, गर्भवती माताओं के लिए यह रक्तदान शिविर का आयोजन आशीर्वाद हॉस्पिटल खरोरा में किया गया था।जिसमें धरसींवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने फीता काटकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक श्रीमती शर्मा ने स्वयं का चेकअप भी करवाया। साथ ही जिन लोगो ने रक्तदान किया उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। इससे पहले आशिर्वाद हास्पीटल की ओर से अनुराग दुबे एवं रिम्स हास्पिटल के डाक्टरों ने विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा का स्वागत किया। 
कार्यक्रम में रविंदर बबलू भाटिया -प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस छ.ग, पन्ना देवांगन उपाध्यक्ष न.पं.खरोरा,श्रीमति अबिका बंछोर -खरोरा एल्डर मैन,राजा भाटिया,सोनू साहू, ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस खरोरा, डागेश्वर जोशी, मीडिया प्रभारी धरसींवा विधानसभा व समस्त हॉस्पिटल स्टाफ उपस्थित रहे।

मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनानें का निर्देश

कौशाम्बी। मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए उप जिला अधिकारी सिराथू के नेतृत्व में सैनी कोतवाली और कड़ा कोतवाली में बैठक आयोजित की गई है। दोनों थाने की बैठक में उप जिला अधिकारी सिराथू ने कहा कि मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाने का निर्देश शासन ने दिया है। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देश के अनुसार मोहर्रम का पर्व मनाया जाए। 
प्रशासन और पुलिस त्यौहार मनाने वालों के सहयोग में हमेशा साथ में खड़ी हैं। उन्होंने कहा कि त्यौहार के दौरान किसी को दिक्कत ना हो इस बात को विशेष ध्यान दिया जाए और साथ में कोविड-19 गाइडलाइन का पालन किया जाए। इस दौरान कड़ा धाम कोतवाल उपनिरीक्षक के साथ-साथ सैनी कोतवाल तेजबहादुर सिंह, अतिरिक्त निरीक्षक रणंजय सिंह ,उपनिरीक्षक क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति नेता ग्राम प्रधान समाजसेवी धर्मगुरु ताजियेदार आदि लोग मौजूद रहे।
सन्तलाल मौर्य 

यूपी: मुख्तलिफ जाकिरों ने शहीदों का जिक्र किया

बृजेश केसरवानी         
प्रयागराज। माहे मोहर्रम की नवीं को बख्शी बाज़ार, अहमदगंज, रानीमण्डी,दरियाबाद,करैली,शाहगंज,घंटाघर सहित विभिन्न इमामबाड़ो मे दस रोज़ के अशरे की नवीं मजलिस मे मुख्तलिफ जाकिरों ने करबला के शहीदों का ज़िक्र किया। चक ज़ीरो रोड इमामबाड़ा डीप्यूटी ज़ाहिद हुसैन मे मौलाना रज़ी हैदर ने करबला के नन्हे मुजाहिद हज़रत अली असग़र की हुरमुला द्वारा तीन मुँह के तीर से गला छेद कर शहीद करने का मार्मिक अन्दाज़ मे वर्णन किया। मजलिस के बाद हज़रत अली असग़र का झूला व ताबूत हज़रत अली अकबर निकाला गया।अन्जुमन हुसैनिया कदीम के बुज़ुर्ग नौहाख्वान शाह बहादर ने ग़मगीन नौहा पढ़ा तो हर ओर से आहो बुका की सदा गूँजने लगी।
अक़ीदतमन्दों ने झूला अली असग़र व ताबूत अली अकबर पर फूल माला चढ़ाते हुए मन्नत व मुरादें मांगी।झूले व ताबूत को इमामबाड़े के अन्दूरीनी हिस्से मे गश्त कराकर महिलाओं के बीच भी ले जाया गया। जहा महिलाओं ने नौहा और मातम किया। अन्जुमन हैदरिया रानी मण्डी के हसन रिज़वी,सज्जाद अली सहित अन्य नौहाख्वानो ने शहर भर के इमामबाड़ो मे गश्ती करते हुए नौहे और मातम का नज़राना पेश किया।मजलिस व मातम मे गौहर काज़मी,मंज़र कर्रार,नजीब इलाहाबादी,अरशद नक़वी,ताशू अल्वी, सै.मो.अस्करी, ज़ामिन हसन,मुन्तज़िर रिज़वी,तय्याबैन आब्दी,अल्मास हसन,माहे आलम,शजीह अब्बा,रौनक़ सफीपुरी,हसन नक़वी आदि शामिल रहे।

चन्द्रशेखर पार्क में फोटोवॉक का आयोजन किया

बृजेश केसरवानी         
प्रयागराज। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर हॉकआइड फोटोग्राफर्स ने चन्द्रशेखर आजाद पार्क में फोटोवॉक का आयोजन किया। इस दौरान फोटोग्राफर्स के लिए एक प्रतियोगिता भी रखी गई। जिसमें कई सारे फोटोग्राफर ने हिस्सा लिया। 
प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद सभी प्रतियोगियों को प्रशस्ति पत्र वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में मोहम्मद शहबाज़, शिवांकी जायसवाल, मोहम्मद उमर शामिल रहे।

यूपी: 3 लोगों ने 1 बुजुर्ग महिला को नीचे गैरकर पीटा

अतुल त्यागी        
हापुड़। मामूली कहासुनी को लेकर तीन लोगों ने एक बुजुर्ग महिला को नीचे गैरकर पीटा। पीड़िता ने चौकी पुलिस से लगाई इंसाफ की गुहार। मामला हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के जसरूप नगर निकट बेतेसदा स्कूल के पास का है। 
पहले भी आरोपी लोगों ने एक दर्जन से भी अधिक एकत्रित होकर एक पड़ोस के युवक को मिलकर पीटा था। आरोपी पक्ष के प्रति उचित कार्यवाही न होने के कारण दोबारा बुजुर्ग महिला को पीटकर गलती को दोहराया है।

तालिबान ने अफगान का 'स्वतंत्रता दिवस' मनाया

काबुल। तालिबान ने ”दुनिया की अहंकारी ताकत” अमेरिका को हराने की घोषणा करके बृहस्पतिवार को अफगानिस्तान का स्वतंत्रता दिवस मनाया। लेकिन अब उसके सामने देश की सरकार को चलाने से लेकर सशस्त्र विरोध झेलने की संभावना जैसी कई चुनौतियां खड़ी हो रही हैं। अफगानिस्तान के एटीएम में नकदी समाप्त हो गई है और आयात पर निर्भर इस देश के तीन करोड़ 80 लाख लोगों के सामने खाद्य संकट पैदा हो गया है।

ऐसे में तालिबान के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग के बिना सरकार चलाना बड़ी चुनौती होगी। इस बीच, अफगानिस्तान के पंजशीर घाटी में पहुंचे विपक्षी नेता ‘नदर्न अलायंस’ के बैनर तले सशस्त्र विरोध करने को लेकर चर्चा कर रहे हैं। यह स्थान ‘नदर्न अलाइंस’ लड़ाकों का गढ़ है। जिन्होंने 2001 में तालिबान के खिलाफ अमेरिका का साथ दिया था। यह एकमात्र प्रांत है जो तालिबान के हाथ नहीं आया है। तालिबान ने अभी तक उस सरकार के लिए कोई योजना पेश नहीं की है, जिसे चलाने की वह इच्छा रखता है।

अलर्ट: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

पंकज कपूर           

देहरादून। उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज। राज्य में अगले तीन दिन यानी 21 अगस्त तक मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का यलो एवं ऑरेंज अलर्ट। मौसम विज्ञान के मुताबिक राज्य के अधिकांश पर्वतीय व मैदानी जनपदों में 19 अगस्त से 21 अगस्त तक झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा। कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ भारी बारिश व बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग में उत्तराखंड में अगले 3 दिनों तक भारी बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
19 अगस्त को उत्तराखंड राज्य के कुमाऊं मंडल के जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व तेज बौछार होने की संभावना जताई गई है।वहीं गढ़वाल मंडल के जनपदों में कहीं-कहीं तेज बौछार के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। साथ ही आकाशीय बिजली चमकने के साथ-साथ गर्जन होने की भी संभावना है।

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...