सोमवार, 16 अगस्त 2021

पेट्रोल बम फेंके जाने की घटना में कोई हताहत नहीं

अकांशु उपाध्याय                          
नई दिल्ली। कार में सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने देर रात मेघालय के मुख्यमंत्री के आवास पर पेट्रोल बम फेंक दिये। पेट्रोल बम फेंके जाने की इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। उधर एक पूर्व उग्रवादी को पुलिस द्वारा गोली मारने के मामले में हुई हिंसा के बाद राज्य के गृहमंत्री ने इस्तीफा दे दिया है।
मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा के आवास पर देर रात अज्ञात बदमाशों ने पेट्रोल बम फेंक दिया। एक वाहन में सवार होकर आए उपद्रवियों ने ऊपरी सिलांग के थर्ड माइल स्थित मुख्यमंत्री के निजी आवास परिसर में पेट्रोल से भरी दो बोतल फेंक दी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया है कि पेट्रोल बम फेंके जाने की इस वारदात में कोई अधिकारी नहीं हुआ है। पहली बोतल परिसर के अगले हिस्से में जबकि दूसरी बोतल मुख्यमंत्री आवास के पिछले हिस्से में फेंकी गई है। पेट्रोल बम फेंके जाने के बाद लगी आग को चौकीदार ने तुरंत ही बुझा दिया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राज्य की राजधानी शिलांग और आसपास के इलाकों में हुई तोड़फोड़ और आगजनी के बाद राज्य सरकार की ओर से शिलांग में कर्फ्यू लगा दिया गया है। कम से कम 4 जनपदों में मोबाइल इंटरनेट सेवा पर सरकार की ओर से पाबंदी लगा दी गई है। मेघालय के गृह मंत्री लखमेन रिंबुई ने शिलांग में एक उग्रवादी को पुलिस द्वारा गोली मारने के मामले में हुई हिंसा के बीच इस्तीफा दे दिया है। गृहमंत्री ने मुख्यमंत्री से आत्मसमर्पण करने वाले प्रतिबंधित हायनिवट्रेप नेशनल काउंसिल के स्वयंभू महासचिव चेरिस्टरफील्ड थांगखियू को गोली मारने के मामले की न्यायिक जांच कराने का आग्रह किया है।

सुप्रीम कोर्ट के सामने महिला ने खुदको लगाई आग

अकांशु उपाध्याय                       
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के सामने एक महिला और पुरुष ने कथित तौर पर अपने ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेला और खुद को आग लगा ली। महिला और पुरुष को सुप्रीम कोर्ट के सामने जलता हुआ देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तुरंत ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कंबल आदि डालकर महिला और पुरुष के बदन में लगी आग को बुझाया और दोनों को गंभीर हालत में ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
राजधानी दिल्ली के सुप्रीम कोर्ट के गेट नंबर डी के सामने पहुंची एक महिला और पुरुष ने वहां पर लोगों की मौजूदगी के बीच खुद के ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेल लिया। जब तक आसपास के लोग इस संबंध में कुछ अनुमान लगा पाते उससे पहले ही महिला व पुरुष ने खुद को आग लगा ली। महिला व पुरुष को सुप्रीम कोर्ट के सामने जलता हुआ देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच मामले की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और कंबल आदि की सहायता से महिला व पुरुष के बदन में लगी आग को बुझाया। पुलिसकर्मी तुरंत ही एंबुलेंस की सहायता से महिला व पुरुष को जली हालत में नजदीक के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कर उनका उपचार शुरू कर दिया है। पुलिस द्वारा इस घटना के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। खुद को आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास करने वाले महिला और पुरुष की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

करोड़ों रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया

हरिओम उपाध्याय                 
मथुरा। बैंक में रुपए जमा कराने के लिए जा रहे सर्राफा कारोबारी के साथ बेखौफ हुए बदमाशों ने दिनदहाड़े करोड़ों रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। दिनदहाड़े और सरेआम हुई करोड़ों की इस लूट की वारदात पर आसपास के लोगों में दहशत पसर गई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसएसपी नगर की नाकेबंदी करते हुए बदमाशों को दबोचने के प्रयासों में जुटे हुए है।
सोमवार को सर्राफा कारोबारी अंकित अग्रवाल मंडी रामदास स्थित अपने बहनोई के घर से एक करोड़ 5 लाख रूपये की नगदी बैग में रखकर उसे बैंेक में जमा कराने के लिए जा रहे थे। स्कूटी पर सवार होकर जा रहे सर्राफा कारोबारी जैसे ही स्टेट बैंक के पास पहुंचे वैसे ही बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने सर्राफा कारोबारी अंकित अग्रवाल को तमंचे की नोक पर ले लिया। 
किसी तरह की देरी किये बगैर बदमाशों ने सर्राफा कारोबारी की स्कूटी को लात मारकर सड़क पर गिरा दिया। स्कूटी के गिरते ही हक्का-बक्का हुए सर्राफा कारोबारी के हाथ से बाइक सवार बदमाश करोड़ों की नगदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। शहर कोतवाली इलाके की बाग बहादुर पुलिस चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर हुई इस वारदात से शहर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। दिनदहाड़े करोड़ों रूपये की लूट की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और बदमाशों के संबंध में जानकारी जुटाई। इस दौरान एसएसपी के साथ आई एसओजी, सर्विलांस और पुलिस की कई टीमों ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। एसएसपी ने बताया है कि करोड़ों रूपये की लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हुए बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई है। इसके साथ ही आस-पास के सीसीटीवी कैमरों को भी पुलिस द्वारा खंगाला जा रहा है। उन्होंने कहा है कि बदमाशों को जल्द ही पकड़कर वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।

काबुल में अमेरिकी दूतावास से झंडा उतार दिया

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि अफगानिस्तान से अपने लोगों को निकालने के बीच काबुल में अमेरिकी दूतावास से अमेरिकी झंडा उतार लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि दूतावास के लगभग सभी अधिकारियों को शहर के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचा दिया गया है, जहां पर हजारों अमेरिकी तथा अन्य लोग विमानों का इंतजार कर रहे हैं।
अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी झंडा दूतावास के अधिकारियों में से एक के पास है। रविवार रात को विदेश मंत्रालय और पेंटागन ने संयुक्त बयान में कहा कि काबुल हवाईअड्डे से लोगों की सुरक्षित रवानगी के लिए वे कदम उठा रहे हैं। इसमें कहा गया कि अगले दो दिन में अमेरिका के 6,000 सुरक्षाकर्मी वहां मौजूद होंगे और वे हवाई यातायात नियंत्रण अपने कब्जे में ले लेंगे। बीते दो हफ्तों में विशेष वीजा धारक करीब 2,000 लोग काबुल से अमेरिका पहुंच चुके हैं।

किन्नौर: भूस्खलन में मारने वालों की संख्या-25 हुईं

श्रीराम मौर्या                    
शिमला। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भूस्खलन वाली जगह से दो और लोगों के शव बरामद किए गए। जिससे भूस्खलन में मारने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। बीते बुधवार भूस्खलन के बाद लापता हुए लोगों की तलाश एवं बचाव कार्य जारी हैं।
राज्य आपदा प्रबंधन निदेशक सुदेश कुमार मोखता ने बताया कि भावनगर थाना प्रभारी की तरफ से उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक सोमवार को निछार तहसील में राष्ट्रीय राजमार्ग पांच पर चौरा गांव से मलबे से दो और लोगों के शव बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि रविवार रात को रोका गया तलाश एवं बचाव अभियान सोमवार सुबह फिर से शुरू हुआ।
उन्होंने बताया कि एक एसयूवी और उसमें सवार यात्रियों जिनके मलबे के नीचे दबे होने की आशंका थी उनका अब तक नहीं पता चल सका है। साथ ही कहा कि यह संभव है कि वाहन मलबे के साथ नीचे गिर गया हो। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), स्थानीय पुलिस और होमगार्ड के सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
घटना के दिन, 10 शव बरामद किए गए थे और 13 लोगों को सुरक्षित निकाला गया था। इससे पहले बुधवार को, तलाश एवं बचाव अभियान के दौरान एक टैक्सी में आठ शव बरामद किए गए थे। बुधवार को दो कारें भी क्षतिग्रस्त स्थिति में मिलीं थी लेकिन उनके भीतर कोई नहीं था।
बृहस्पतिवार को भूस्खलन स्थल से चार शव मिले, जबकि शुक्रवार को तीन शव निकाले गए। इसके बाद शनिवार को मलबे से छह शव निकाले गए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बृहस्पतिवार को घटनास्थल का दौरा करने के बाद राज्य विधानसभा को बताया था कि 16 लोग अब भी लापता हैं। अधिकारियों ने बताया कि उसके बाद अब तक 11 शव बरामद कर लिए गए हैं। कम से कम पांच लोग अब भी लापता हैं।

प्रदोष व्रत: शिव को अधिक प्रिय है सावन का महीना

सावन का महीना भगवान शिव को बहुत प्रिय है। इस महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा होती है। इस महीने में पड़ने वाले प्रदोष व्रत का विशेष महत्व होता है। हर महीने में दो प्रदोष व्रत रखें जाते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रदोष व्रत शुक्ल और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर रखा जाता है। इस बार प्रदोष व्रत 05 अगस्त 2021 को पड़ा था। वहीं शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत 20 अगस्त, शुक्रवार को रखा जाएगा। इस व्रत को करने से कुंडली में चंद्र दोष दूर होता है।
पूजा करने का संकल्प लें
प्रदोष व्रत के दिन सुबह- सुबह उठकर स्नान करें और साफ कपड़ पहनें। इसके बाद भगवान शिव की पूजा करने का संकल्प लें। इसके बाद घर के पूजा स्थल को साफ कर गंगाल छिड़के। अब भगवान शिव की मूर्ति या फोटो स्थापित करें। फिर भगवान के सामने घी का दीपक का जलाएं। भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, भांग आदि का अभिषेक करें।अगर आप व्रत रखते हैं तो शाम के समय में प्रदोष काल में भोलानाथ और माता पार्वती की पूजा करने से आपके घर में सुख- समृद्धि बनी रहती है। इस दिन सात्विक भोजन करें। भोलेनाथ का अधिक से अधिक ध्यान करें। इस दिन शिवाष्टक और चालीस पढ़ना लाभदायक होता है। भोलनाथ की विधि- विधान से पूजा करने के बाद माता पार्वती और गणेश जी की पूजा अर्चना करें। इस दिन भगवान शिव को खीर का भोग चढ़ाएं।
शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत 20 अगस्त, शुक्रवार को रखा जाएगा। प्रदोष के दिन विधि विधान से भगवान शिव के साथ देवी पार्वती का पूजन किया जाता है। प्रदोष काल सूर्यास्त के 45 मिनट पहले से 45 मिनट बाद तक माना जाता है।प्रदोष व्रत के दिन व्रत रखने से घर में सुख- समृद्धि बनी रहती है। इस दिन भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। मान्यता है कि भोलनाथ अपने भक्तों से सबसे जल्दी प्रसन्न होते हैं। धार्मिक मान्यता है कि सावन में प्रदोष व्रत रखने और कामेश्वर शिव का पूजन करने से उत्तम रूप पारिवारिक संतोष रहता है और जीवनसाथी का भी सुख प्राप्त होता है।

कई नेताओं ने देश के पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी

अकांशु उपाध्याय                      
नई दिल्ली। पुण्यतिथि पर ‘सदैव अटल’ उनकी समाधि पहुंचकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू समेत केंद्रीय कैबिनेट के कई बड़े नेताओं ने सदैव अटल समाधि पहुंचकर देश के पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। अटल बिहारी वाजपेई तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे। उन्हें भारत रत्न पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। वह भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य भी रहे। 2018 में लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया। अपने शानदार भाषण व भाषा शैली के चलते आज भी वो लोगों के दिलों में जिंदा हैं।

पर्यटकों को जीप से जंगल में घुमाना शुरू किया

मनोज सिंह ठाकुर                   
इंदौर। मध्य प्रदेश सरकार ने इंदौर के रालामंडल अभयारण्य को वन्य पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना के तहत इस अभयारण्य में ‘नाइट सफारी’ (रात के समय पर्यटकों को जीप से जंगल में घुमाना) शुरू कर दी है।
वन विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने रालामंडल अभयारण्य में ‘नाइट सफारी’ की रविवार रात औपचारिक शुरुआत की। सिलावट ने इस अवसर पर कहा कि रालामंडल अभयारण्य को वन्य पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है और ‘नाइट सफारी’ इस दिशा में सैलानियों के लिए नया आकर्षण साबित होगी।
अधिकारियों ने बताया कि इंदौर के शहरी क्षेत्र से सटे रालामंडल अभयारण्य में तेंदुआ, लोमड़ी, लकड़बग्घा, नीलगाय, काला हिरण, चीतल आदि जानवर पाए जाते हैं।

मुनाफावसूली के बीच नुकसान के साथ खुलें सेंसेक्स

कविता गर्ग                   
मुंबई। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख तथा मौजूदा उच्चस्तर पर मुनाफावसूली के बीच सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी नुकसान के साथ खुले। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 100 से अधिक अंक टूटा। बाद में यह 20.92 अंक या 0.04 प्रतिशत के नुकसान से 55,416.37 अंक पर कारोबार कर रहा था।
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 11.50 अंक या 0.07 प्रतिशत के नुकसान से 16,517.60 अंक पर आ गया। सेंसेक्स की कंपनियों में पावरग्रिड का शेयर सबसे अधिक एक प्रतिशत से अधिक टूट गया। बजाज ऑटो, मारुति, डॉ. रेड्डीज, एशियन पेंट्स तथा टाइटन के शेयर भी नुकसान में थे।
वहीं दूसरी ओर महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, टीसीएस तथा टेक महिंद्रा के शेयर लाभ में थे। पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 593.31 अंक या 1.08 प्रतिशत के उछाल से अपने सर्वकालिक उच्च्स्तर 55,437.29 अंक पर पहुंचा था। वहीं निफ्टी 164.70 अंक या 1.01 प्रतिशत के लाभ से 16,529.10 अंक पर रहा था।

जिगावा: ट्रक के टूटे कल्वर्ट पर गिरने से 21 की मौंत

लागोस। नाइजीरिया के उत्तरी राज्य जिगावा में एक बस और ट्रक के टूटे कल्वर्ट पर गिरने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गयी।
पुलिस प्रवक्ता लवान शिसू ने कहा कि यह हादसा रविवार को राज्य के ग्वारम स्थानीय सरकार इलाके के रदाबी गांव के पास हुआ जब दोनों वाहन बाढ़ के पानी से ढके एक टूटे कल्वर्ट पर जा गिरा। उन्होंने कहा कि आज सुबह छह बजे हमे रदाबी गांव से एक फोन कॉल मिला कि ग्वारम-बसिरका मार्ग पर सड़क दुर्घटना हुई है।
उन्होंने कहा कि इस हादसे में 21 यात्रियों की मौत की पुष्टि वहां के एक स्थानीय चिकित्सक ने की है जो घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे थे। इस हादसे में एक यात्री बच गया है।

आपसी विवाद के बाद एक ने दूसरे पर फायर किया

पंकज कपूर                    
नैनीताल। घूमने आये पर्यटकों के बीच हुए आपसी विवाद के बाद एक ने दूसरे पर फायर कर दिया। गोली लगने से घायल पयर्टक को अस्पताल भर्ती किया गया है। जबकि गोली चलाने के आरोपी युवक की तलाश जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस स्वतंत्रता दिवस पर देर शाम यह वारदात हुई है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से घूमने आये फैजान का माल रोड में घूमते वक्त बाइक सवार दो युवकों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। उस दौरान आस—पास मौजूद लोगों ने विवाद सुलझा दिया और यह लोग अपनी—अपनी राह चलत दिये। देर शाम जब फैजान दोबारा सूखाताल बारापत्थर क्षेत्र में घूम रहे थे तो संयोग से वही दोनों युवक सामने आ गये। जिनसे उसका विवाद हुआ था। जहां फिर इन लोगों के बीच विवाद हो गया और मामला हाथापाई तक जा पहुंचा।
तभी बाइक सवार एक युवक ने पर्यटक फैजान पर फायर झोंक दिया। संयोग से कारतूस के छर्रे कमर और कोहनी पर ही लगे, जिससे उसे गम्भीर चोट नही आई। गोली चलाने के बाद दोनों युवक बाइक संख्या यूपी 21क्यू 2463 सीडी से मौके से फरार हो गये। वहीं गोली चलने के बाद काफी संख्या में लोग जमा हो गये और अफरा—तफररी का माहौल पैदा हो गया। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने कोतवाली में फोन किया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को बीडी पांडे अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। एसपी क्राइम देवेंद्र पिंचा ने बताया कि घायल के बयान लिये गये हैं। जिसके आधार पर गोली चलाने वालों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

तालिबान ने तेजी के साथ अफगान पर कब्जा किया

काबूल। तालिबान ने जिस तेजी के साथ अफगानिस्तान पर कब्जा किया है। उस पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और अन्य शीर्ष अमेरिकी अधिकारियों ने रविवार को अचंभा जताया। अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना की नियोजित वापसी तत्काल एक सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करने के मिशन में बदल गई है।
अफगान सरकार का तेजी से पतन और वहां फैली अराजकता कमांडर इन चीफ के रूप में बाइडन के लिए एक गंभीर परीक्षा की तरह है। रविवार तक प्रशासन की प्रमुख हस्तियों ने माना कि अफगान सुरक्षा बलों के तेजी से हारने से वे अचंभे में हैं क्योंकि उन्होंने ऐसा अनुमान नहीं लगाया था। काबुल हवाई अड्डे पर छिटपुट गोलीबारी की खबरों ने अमेरिकियों को शरण लेने पर मजबूर किया जो उड़ानों की प्रतीक्षा कर रहे थे। विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने अफगान सेना का जिक्र करते हुए बताया, “हमने देखा कि बल देश की रक्षा करने में असमर्थ है और यह हमारे पूर्वानुमान से बहुत ज्यादा जल्दी हुआ है।”
अफगानिस्तान में उथल-पुथल राष्ट्रपति बाइडन पर अवांछित तरीके से ध्यान ले जाता है जिन्होंने बड़े पैमाने पर घरेलू एजेंडों पर ध्यान केंद्रित किया है जिनमें महामारी से उबरना, बुनियादी ढांचे के खर्च में खरबों डॉलर के लिए कांग्रेस की मंजूरी जीतना और मतदान अधिकारों की रक्षा करना शामिल है।
व्हाइट हाउस के अधिकारियों के मुताबिक बाइडन रविवार को कैंप डेविड में रहे जहां उन्हें अफगानिस्तान पर लगातार जानकारी दी जाती रही और वह अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के सदस्यों के साथ कॉन्फ्रेंस कॉल करते रहे। अगले कई दिन यह निर्धारित करने में महत्वपूर्ण हो सकते हैं कि क्या अमेरिका स्थिति पर कुछ हद तक नियंत्रण हासिल करने में सक्षम है।

इसबीच, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि तालिबान का विरोध किए बिना काबुल का पतन होना अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी हार के रूप में दर्ज होगा। तालिबान के काबुल में राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लेने और इसके निर्वाचित नेता अशरफ गनी के अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ देश छोड़कर ताजिकिस्तान चले जाने के बाद ट्रंप ने एक बयान में कहा, “जो बाइडन ने अफगानिस्तान में जो किया वह अपूर्व है। इसे अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी हार के रूप में याद रखा जाएगा।” संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने इसे बाइडन प्रशासन की विफलता करार दिया है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-366 (साल-02)
2. मंगलवार, अगस्त 17, 2021
3. शक-1984,सावन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-नवमीं, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:44, सूर्यास्त 07:10।
5. न्‍यूनतम तापमान -21 डी.सै., अधिकतम-37+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

शनिवार, 14 अगस्त 2021

दिल्ली: धूमधाम से मनाया जाएंगा 'स्वतंत्रता' दिवस

अकांशु उपाध्याय       

नई दिल्ली। दिल्ली में रविवार को धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जाएगा। लाल किले की प्राचीर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तिरंगा फहराने के बाद देश को संबोधित करेंगे। ऐसे में दिल्लीवासियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवायजरी जारी की है। पुलिस ने लोगों को कुछ मार्गों से बचने का निर्देश दिया है। यहां जाने उन रूट्स के बारे में जो स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बंद रहेंगे, साथ ही कौन से प्रतिबंध लागू रहेंगे। आम जनता के लिए लाल किले के आसपास का यातायात सुबह 4 बजे से 10 बजे तक बंद रहेगा। क्षेत्र में केवल अधिकृत वाहनों को ही जाने की अनुमति होगी।

सुबह 4 बजे से 10 बजे तक आम जनता के लिए आठ सड़कें बंद रहेंगी। ये सड़के हैं- नेताजी सुभाष मार्ग, एसपी मुखर्जी मार्ग, लोथियन रोड, चांदनी चौक रोड, निषाद राज मार्ग, एस्प्लेनेड रोड के साथ-साथ लिंक रोड से नेताजी सुभाष मार्ग, राजघाट से आईएसबीटी तक, रिंग रोड और आईएसबीटी से इंद्रप्रस्थ फ्लाईओवर तक आउटर रिंग रोड। बिना पार्किंग लेबल वाले वाहनों को सी-हेक्सागन इंडिया गेट, कॉपरनिकस मार्ग, मंडी हाउस, सिकंदरा रोड, तिलक मार्ग, मथुरा रोड, बहादुर शाह जफर मार्ग, सुभाष मार्ग, जवाहरलाल नेहरू मार्ग, निजामुद्दीन ब्रिज से आईएसबीटी तक रिंग रोड और बाहरी रिंग रोड, आईपी फ्लाईओवर बाईपास से सलीमगढ़ होते हुए आईएसबीटी जैसे मार्गों से बचना चाहिए।

राजधानी के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों की ओर जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करना होगा। उन्हें अरबिंदो मार्ग-सफदरजंग रोड, कनॉट प्लेस-मिंटो रोड और निजामुद्दीन ब्रिज और यमुना-पुश्ता रोड-जीटी रोड को पार करने के लिए निजामुद्दीन ब्रिज का प्रयोग करना होगा।

पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर की ओर जाने वाले लोग डीएनडी-एनएच24-विकास मार्ग, विकास मार्ग-डीडीयू मार्ग और बुलेवार्ड रोड-बराफ खाना के वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर सकते हैं। शांतिवन की ओर जाने वाला गीता कॉलोनी पुल बंद रहेगा। लोअर रिंग रोड से आईएसबीटी कश्मीरी गेट से शांतिवन की ओर और आईपी फ्लाईओवर से राजघाट की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है। निजामुद्दीन पुल और वजीराबाद पुल पर मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। यह प्रतिबंध 14 अगस्त की आधी रात से लागू हो जाएगा और रविवार सुबह 11 बजे इसे हटा लिया जाएगा।14 अगस्त की आधी रात से 15 अगस्त की रात 11 बजे तक महाराणा प्रताप और सराय काले खां आईएसबीटी पर अंतरराज्यीय बसों को परिचालन की अनुमति नहीं होगी। इसी अवधि के दौरान रिंग रोड, आईएसबीटी और एनएच-24/एनएच टी-पॉइंट के बीच के हिस्से पर डीटीसी की बसें नहीं चलेंगी। लाल किला, जामा मस्जिद और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर खत्म होने वाली बसों को बंद या डायवर्ट किया जाएगा। सुबह 10 बजे के बाद सामान्य सेवाएं बहाल हो जाएंगी। हालांकि, स्वतंत्रता दिवस समारोह के स्थल के पास रेलवे स्टेशनों, बस टर्मिनलों और अस्पतालों के लिए वैकल्पिक मार्ग प्रयोग के लिए खुले रहेंगे। अतिरिक्त सुरक्षा उपायों के तहत, दिल्ली पुलिस ने 16 अगस्त तक पैरा-ग्लाइडर, हैंग ग्लाइडर, पैरा-मोटर, यूएवी, दूर से चलने वाले विमान, हॉट एयर बैलून, क्वाडकॉप्टर आदि के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा कैमरे, बायनोकुलर्स, हैंडबैग, ब्रीफकेस, ट्रांजिस्टर, सिगरेट लाइटर, टिफिन बॉक्स, पानी की बोतलें, लंच बॉक्स, छाते और रिमोट कंट्रोल कार की चाबियों का उपयोग भी प्रतिबंधित रहेगा।

देश को कंगाल बनाने पर तुली हुईं हैं भाजपा: यादव

हरिओम उपाध्याय            

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि भाजपा सरकारी संपत्तियों को बेचकर देश को कंगाल बनाने पर तुली हुई है। चंद पूंजीपतियों के लाभ के लिये भाजपा देशवासियों को धोखा दे रही है। अखिलेश यादव ने प्रदेश के प्रमुख व्यापारियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी ईमानदारी से व्यापारियों का साथ निभायेगी। व्यापारियों की सुरक्षा और मान-सम्मान सपा सरकार में ही सुरक्षित है।

उन्होने कहा कि सत्ता में आते ही बीजेपी ने अपना विकास किया है। 2014, 2017 और 2019 तीनों चुनावों में भाजपा ने जनता को धोखा दिया है। भाजपा सरकार ने देश को खोखला कर दिया है। भाजपा की अर्थनीति के कारण ही पूरी अर्थव्यवस्था ही रसातल में चली गयी है। सपा ही विकास के रास्ते पर चलती है। 2022 में समाजवादी सरकार बनने पर व्यापारियों की समस्याओं का अविलंब समाधान होगा। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के कारण विकास थम गया है। वह छद्म एजेंडे पर काम करती है। अयोध्या के किसानों के साथ भाजपा ने अन्याय किया है। समाजवादी सरकार में ही किसानों की पूरी सुरक्षा होगी। किसान और व्यापारी एक दूसरे के पूरक हैं। भाजपा ने दोनों को दुःख दिया है। भाजपा सरकार ने अयोध्या के व्यापारियों को उजाड़ दिया। उनकी पीड़ा को अनसुना किया जा रहा है।

उन्होने कहा कि देश की एकता सर्वोपरि है। जो संविधान के साथ नही है। उसके विरोध में रहना चाहिए। यही देशभक्ति है। देश के साथ छल किया है। भाजपा की नीतियां राष्ट्र विरोधी है। भाजपा चौतरफा जनता को लूटने में लगी है। खुदरा एवं छोटे व्यापारियों का जीवन भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। मंहगाई और भ्रष्टाचार से जनता बेहाल है।

सांसदों के साथ अभद्र व्यवहार कर मारपीट की गई

दुष्यंत टीकम         
रायपुर। लोकतंत्र की हत्यारी मोदी सरकार के द्वारा राज्यसभा में कांग्रेस पार्टी की महिला सांसदों के साथ अभद्र व्यवहार कर मारपीट की गई। हमारे प्रदेश के लोकप्रिय राज्यसभा महिला सांसदगण श्रीमती फूलों देवी नेताम एवं छाया वर्मा को इस वारदात मे चोटे आई। इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए जिला महिला कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष (रायपुर ग्रामीण) अनिता गुरुपंच ,प्रदेश महासचिव राधा राजपाल,ममता राय गंगा यादव, सुधा सरोज के नेतृत्व में राजीव गांधी चौक रायपुर में मोदी सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन व पुतला दहन किया गया। 
इस प्रदर्शन में महिला कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारी शामिल हुए। जिनमे पुष्पलता वैष्णव,तारिणी वर्मा, बबिता सेन गुप्ता,खुशबू केडिया, हजरून खान बानो,अन्नू टंडन, शकुंतला बांधे,धनमत घृतलहरे, सायरा खान, कल्पना सागर,  बप्पी ईरानी, निक्की खान, कु शशि शर्मा, शम्मी बेगम, निखत कुरेशी, हेमलता सेन , भुनेश्वरी डहरिया, बुधियारी मरकाम, सुषमा सामंत राय, विद्या सेन, सुषमा ध्रुव,संगीता तिवारी, मल्लिका प्रजापति,देविका लोहा, कु प्रमिला सोनवानी,प्रगति बाजपाई, कुसुम द्विवेदी,अनिता श्रीवास्तव,शकुन शुक्ला उपस्थित थे।

चंडीगढ़: अधिकारियों के नाम का पैनल तैयार किया

राणा ओबराय     
चंडीगढ़। हरियाणा के नये डीजीपी के लिए 3 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नाम का पैनल यूपीएससी ने तैयार कर लिया है। 
वरिष्ठता सूची के आधार पर टॉप-थ्री अधिकारियों को ही पैनल में रखा है। इस तरह महानिदेशक (जेल) शत्रुजीत कपूर दौड़ से बाहर हो गए हैं। दिल्ली से जुड़े सूत्रों का कहना है कि शत्रुजीत कपूर के लिए कई ‘स्तर’ पर लॉबिंग हो रही थी। कपूर परिवहन विभाग के प्रधान सचिव भी हैं। वह बिजली निगमों के सीएमडी भी रह चुके हैं। सूत्रों का कहना है कि यूपीएससी की ओर से 1988 बैच के पीके अग्रवाल, 1989 बैच के मोहम्मद अकील और आरसी मिश्रा का पैनल बनाया गया है। शुक्रवार तक आधिकारिक तौर पर यह पैनल राज्य सरकार के पास पहुंच जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार, अब पैनल में शामिल तीनों अधिकारियों में से राज्य सरकार किसी को भी प्रदेश का नया डीजीपी नियुक्त कर सकती है। यदि निजी सुत्रो की माने तो हरियाणा सरकार पद के लिए अग्रवाल के नाम पर मुहर लगा सकती है।

हापुड़: थाना दिवस अधिकारियों ने सुनी शिकायतें

अतुल त्यागी          
हापुड़। आज हापुड़ के सभी थानों में लगाया गया थाना दिवस अधिकारियों ने सुनी शिकायतें मामला जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ का है। जहां लगाए गए संपूर्ण समाधान दिवस समाधान दिवस में पहुंचे हापुड़ कप्तान। शिकायत लेकर पहुंचे शिकायत कर्ताओं की कप्तान ने सुनी शिकायतें।
सभी विभाग के अन्य अधिकारी भी रहे मौजूद कुछ शिकायतों का मौके पर ही किया निस्तारण, तो कुछ शिकायतें संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई ज्यादातर शिकायतें राजस्व विभाग की प्राप्त की गई। सभी शिकायतों का अधिकारियों को जल्दी निस्तारण करने का दिया निर्देश।

ब्लॉगिंग साइट पर राजनीति करने का आरोप लगाया

मनोज सिंह ठाकुर                
भोपाल। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के ट्विटर खाते को अस्थायी रूप से निलंबित करने को लेकर उठे विवाद के बीच मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शनिवार को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर राजनीति करने का आरोप लगाया है।
कांग्रेस नेताओं के ट्विटर खातों को निलंबित करने के बारे में पूछे जाने पर कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में पत्रकारों से कहा, ”ट्विटर राजनीति में आ गया है। ट्विटर खाते को इस तरह से बंद करना अवैध और अनुचित है।” उन्होंने कहा कि समय आएगा जब माइक्रो ब्लॉगिंग साइट को अपने कृत्य के लिए स्पष्टीकरण देना होगा।
इससे पहले दिन में, ट्विटर ने राहुल गांधी के खाते को अस्थायी रूप से निलंबित करने के एक सप्ताह बाद आज इसे बहाल कर दिया। गौरतलब है कि ट्विटर ने राहुल गांधी, कांग्रेस और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के ट्विटर खाते बंद कर दिए थे।
कुछ दिनों पहले ही दिल्ली में नौ वर्षीय बच्ची की कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में उसके माता-पिता से मुलाकात की तस्वीर साझा करने को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का ट्विटर खाता बंद किया गया था। ट्विटर ने कहा था कि उसने ये कदम नियमों के तहत उठाए हैं।
इस संबंध में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पत्रकारों से कहा, ”ट्विटर मामले में राहुल गांधी चोरी और सीनाजोरी जैसी बात कर रहे हैं। दुष्कर्म पीड़िता की पहचान उजागर करना गैर कानूनी है, उनको इतनी समझ होनी चाहिए। अपनी गलती स्वीकार कर माफी मांगनी चाहिए।
इसे राजनीतिक मुद्दा बनाना राहुल गांधी की बालहठ को दिखाता है।” कांग्रेस की प्रदेश इकाई ट्विटर के खिलाफ माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर ”ट्विटर के पाखंड के खिलाफ बोलो ” अभियान चला रही है। इसके तहत ट्विटर से मोदी सरकार के दबाव में भारतीयों की आवाज बंद न करने और न्याय की आवाज उठाने वाले खाते खोलने की मांग की गई है।

1380 पुलिसों को पदकों से सम्मानित किया जाएंगा

अकांशु उपाध्याय                    
नई दिल्ली। वीरता और शौर्य तथा उत्कृष्ट सेवा के लिए 1380 पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर पदकों से सम्मानित किया जाएगा। दो पुलिस कर्मियों को वीरता के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक तथा 628 को वीरता के लिए पुलिस पदक के लिए चुना गया है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार 88 पुलिसकर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पदक और 662 को उल्लेखनीय सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा। जम्मू कश्मीर पुलिस के उप निरीक्षक अमरदीप सिंह को राष्ट्रपति के वीरता के लिए पुलिस पदक के लिए चुना गया है।
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के हेड कॉन्स्टेबल सुनील दत्तात्रेय को भी मरणोपरांत राष्ट्रपति के वीरता के लिए पुलिस पदक से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। जम्मू कश्मीर में विभिन्न अभियानों में वीरता तथा शौर्य के लिए 398 पुलिसकर्मियों को पदक से सम्मानित किया जाएगा इसके अलावा 155 पुलिसकर्मियों को नक्सल क्षेत्रों में अभियानों तथा 27 को पूर्वोत्तर क्षेत्रों में वीरता के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।
सम्मानित किए जाने वाले पुलिसकर्मियों में 256 जम्मू कश्मीर पुलिस के , 151 सीआरपीएफ , 23 आइटीबीपी, 67 ओडिशा पुलिस, 25 महाराष्ट्र और 20 छत्तीसगढ़ पुलिस के तथा शेष पुलिसकर्मी अन्य राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों से हैं।

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...