रविवार, 8 अगस्त 2021

22वें दिन पेट्रोल-डीजल से आम जनता को राहत दी

अकांशु उपाध्याय               
नई दिल्ली। बढ़ती महंगाई के बीच राहत भरी खबर है।सरकारी तेल कंपनियों ने लगातार 22वें दिन महंगे पेट्रोल-डीजल से आम जनता को राहत दी है। रविवार को भी देशभर में पेट्रोल-डीजल के भाव में फेरबदल नहीं हुआ है। एलओसीई की वेबसाइट के अनुसार, राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपये और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर है। साथ ही, इंटरनेशनल बाजार में भी इस हफ्ते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट हुआ है।
देश में पेट्रोल- डीजल की कीमत लगातार आसमान छू रही थी। 
पिछले 42 दिनों में कीमतों में तेजी की बात करें पेट्रोल लगभग 11.52 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो चुका है। डीजल 9.08 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हुआ है। लेकिन मई के बाद से लगातार बढ़ रहीं पेट्रोल की कीमतों में 22 दिनों से कोई बदलाव नहीं हुआ है।
गौरतलब है कि 18 जुलाई के बाद से ईंधन के दाम स्थिर हैं। पेट्रोल डीजल की कीमत में 17 जुलाई को आखिरी बार बदालव देखने को मिला था। 17 जुलाई को पेट्रोल 30 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था लेकिन डीजल के रेट्स स्थिर थे। आइए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के आज के भाव।

अफगान: जंग को लेकर दुनियाभर के देशों में डर बना

काबूल। अफगानिस्‍तान और तालिबान के बीच चल रही जंग को लेकर दुनियाभर के देशों में डर बना हुआ है।तालिबान की ओर से लगातार जारी हमलों के बाद अब अफगानिस्‍तान में नागरिक संकट खड़ा हो गया है। अफगानिस्‍तान में बिगड़े हालात के बीच भारत में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।  दरअसल भारत तिब्‍बत सीमा पुलिस  के 30 जवानों ने अपनी तैनाती दोबारा अफगानिस्‍तान में कराए जाने के लिए दिल्‍ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। हालांकि दिल्ली हाई कोर्ट ने आईटीबीपी के इन जवानों को याचिका खारिज कर दी है। हाईकोर्ट ने जवानों की इस याचिका पर आश्‍चर्य जाहिर करते हुए कहा कि अफगानिस्‍तान में जिस तरह के हालात हैं, उसे देखने के बाद कोई वहां कैसे जाने की इजाजत मांग सकता है।
न्यायमूर्ति राजीव सहाय एंडलॉ और न्यायमूर्ति अमित बंसल की पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि याचिकाकर्ता आईटीबीपी जैसे सशस्‍त्र बल के रूप में भारत में कहीं भी तैनात किए जा सकते हैं। उनके पास अफगानिस्तान में तैनात होने का कोई निहित अधिकार नहीं है। बता दें कि आईटीबीपी के जिन जवानों ने याचिका दायर की है उन सभी को अफगानिस्‍तान में भारतीय दूतावास में सुरक्षा सहायक के रूप में तैनात किया गया था।
अफगानिस्‍तान में तालिबान के लड़ाकों की ओर से हमले तेज होने के बाद उन्‍हें वापस भारत भेज दिया गया था।  याचिकाकर्ताओं ने कहा है कि वे अफगानिस्तान में दो साल के प्रवास के हकदार थे, लेकिन दस महीने के बाद ही उन्हें वापस भारत बुला लिया गया है।
अपनी याचिका में, उन्होंने कहा है कि काबुल में भारतीय दूतावास में आने वाले बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त जवानों की जरूरत है। इसलिए उन्हें वहां जाने दिया जाए। बता दें कि आईटीबीपी की एक यूनिट अभी भी अफगानिस्‍तान में भारत के दूतावास और कंधार में वाणिज्‍य दूतावास की सूरक्षा में तैनात है।

ओलंपिक में नीरज ने मेडल जीतकर रचा इतिहास

टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा है। एथलेटिक्स में भारत के लिए पहला ओलंपिक मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा सोमवार शाम पांच बजे इंडिया वापस लौटेंगे। ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम भी सोमवार शाम पांच बजे ही इंडिया वापस लौटेगी। एयरपोर्ट पर नीरज चोपड़ा और भारतीय हॉकी टीम का भव्य स्वागत देखने को मिल सकता है। 
कोविड-19 मानकों का ध्यान रखते हुए फैंस ने स्वागत की तैयारी कर रखी हैं।नीरज चोपड़ा ने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर दूर भाला फेंककर पहला स्थान हासिल कर देश को दूसरा ओलंपिक व्यक्तिगत स्वर्ण पदक दिलाया। भारत को इससे पहले निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने 2008 बीजिंग ओलंपिक में 10 मीटर एयर राइफल में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक दिलाया था।

यूके: आईपीएस अधिकारियों के तबादलों की चर्चाएं

पंकज कपूर                           
देहरादून। एक बार फिर प्रदेश में आईपीएस अधिकारियों के तबादलों की चर्चाएं जोरों पर है। इससे पहले कई जिलों के जिलाधिकारी बदल चुके है। अब पुलिस कप्तानों को लेकर धामी सरकार ने तैयारी कर ली है। अब कई जिलों के कप्तान बदले जायेंगे। 15 अगस्त तक इन जिलों के कप्तान बदले जायेंगे।
सूत्रों के हवाले से खबर है कि कम से कम छह कप्तान बदले जा सकते हैं। इसकी कसरत शुरू होते देख आईपीएस भी लाबिंग में जुट गए हैं। सूत्रों ने बताया कि हरिद्वार, चमोली, पिथौरागढ़, ऊधसिंह नगर, नैनीताल व अल्मोड़ा जिले के कप्तान बदले जाने तय हैं।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 15 अगस्त से पहले यह फेरबदल हो सकता है। हालांकि, ऐसे बहुत कम आईपीएस हैं। जिन्हें एक ही जिले में दो साल से अधिक हुए है। लेकिन विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सरकार कुछ अफसरों को महत्वपूर्ण जिलों की कमान सौंप सकती है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 15 अगस्त से पहले यह फेरबदल हो सकता है। हालांकिएऐसे बहुत कम आईपीएस हैं। जिन्हें एक ही जिले में दो साल से अधिक हुए है। लेकिन विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सरकार कुछ अफसरों को महत्वपूर्ण जिलों की कमान सौंप सकती है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-358 (साल-02)
2. सोमवार, जुलाई 9, 2021
3. शक-1984,सावन, कृष्ण-पक्ष, तिथि-पूर्णिमा, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:44, सूर्यास्त 07:10।
5. न्‍यूनतम तापमान -25 डी.सै., अधिकतम-35+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

शनिवार, 7 अगस्त 2021

चीन के बढ़ते परमाणु शस्त्रागार पर चिंता व्यक्त की

वाशिंगटन डीसी/ बीजिंग। चीन अपने परमाणु शस्त्रागार का दिन प्रतिदिन विस्तार करता जा रहा हैं। चीन के बढ़ते परमाणु शस्त्रागार पर अमेरिका ने शनिवार को अपनी चिंता व्यक्त की है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी जे ब्लिंकन ने चीन के परमाणु शस्त्रागार के तेजी से विकास पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि चीन अपनी दशकों पुरानी परमाणु न्यूनतम प्रतिरोध रणनीति से भटक गया है।

26 आसियान क्षेत्रीय मंच (एआरएफ) के भाग लेने वाले देशों के विदेश मंत्रियों के साथ बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी जे ब्लिंकन ने कहा कि चीन को अंतरराष्ट्रीय समुद्र कानून के तहत अपने दायित्वों का पालन करना चाहिए और दक्षिण चीन सागर में अपने उसकानेवाला काम को बंद करना चाहिए। अमेरिकी विदेश मंत्री ने तिब्बत, हांगकांग और शिनजियांग में चल रहे मानवाधिकारों के हनन पर भी अपनी चिंता व्यक्त की। ​विदेश मंत्री ने सभी आसियान सदस्यों को बर्मा में सैन्य हिंसा को समाप्त करने और बर्मा के लोगों का समर्थन करने का भी आग्रह किया।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...