शनिवार, 7 अगस्त 2021

इंडियन महिला हॉकी टीम को पदक भी नहीं मिला

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि टोक्यो ओंलिपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम को भले ही कांस्य पदक भी नहीं मिल सक। लेकिन सभी बहनों ने कांस्य पदक के मैच में पिछले ओलम्पिक की स्वर्ण पदक विजेता ग्रेट ब्रिटेन की टीम को जिस प्रकार टक्कर दी, वह काबिले तारीफ है। सोरेन ने गुरुवार को कहा कि वह पूरी भारतीय महिला हॉकी टीम को सलाम करते हैं।
झारखंड की बेटियों और मेरी बहनों ने भारतीय महिला टीम के प्रदर्शन में अद्भुत योगदान दिया। झारखण्ड सरकार ने ओलिंपिक शुरू होने से पहले ही घोषणा कर दी थी कि राज्य के खिलाड़ियों के स्वर्ण जीतने पर दो करोड़, रजत जीतने पर एक करोड़ और कांस्य जीतने पर पचास लाख रुपये दिये जायेंगे। भारतीय महिला टीम कांस्य की जंग में जीत नहीं पाई।
झारखण्ड की बेटियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल सभी झारखण्ड की बेटी खिलाड़ियों को सरकार अपने पूर्व के फैसले को संशोधित कर 50-50 लाख रुपये देगी और सभी के पैतृक घर को पक्के मकान में तब्दील करायेगी । सोरेन ने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में पहुंच कर इतिहास रच दिया और अपने जज्बे से साबित कर दिया कि वह दुनिया की बेहतर से बेहतर टीम को टक्कर देने का माद्दा रखती है।
भारतीय महिला टीम को इस मुकाम तक पहुंचाने में हर एक खिलाड़ी, कोच और सभी सपोर्ट स्टाफ का अतुलनीय योगदान है सभी के प्रति मैं और पूरा झारखण्ड दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करता है तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई और भविष्य के लिये शुभकामनाएं देता है। झारखण्ड सरकार खेल के क्षेत्र में आगे आने वाले खिलाड़ियों को हर प्रकार की सुविधा देने के प्रति दृढसंकल्पित है।
अभी हाल में ही हमारी सरकार ने खेल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी प्रदान की है। यह क्रम जारी रहेगा। हमारे युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। हमारी सरकार उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए हर संभव सुविधा प्रदान करेगी ताकि दुनिया भर में भारत का डंका बजे और झारखंडी खिलाड़ियों का लोहा हर कोई माने।

आदेशों को चुनौती देने वाली याचिकाएं खारिज की

कविता गर्ग                              
मुंबई। बंबई उच्च न्यायालय ने कथित तौर पर अश्लील फिल्मों के निर्माण और ऐप्स पर उन्हें प्रसारित करने के मामले में कारोबारी राज कुंद्रा और उनके साथी रेयान थोर्प की गिरफ्तारी और हिरासत में भेजे जाने के आदेशों को चुनौती देने वाली उनकी याचिकाएं शनिवार को खारिज कर दी।
न्यायमूर्ति ए एस गडकरी की एकल पीठ ने उनकी याचिकाएं खारिज करते हुए कहा कि एक मजिस्ट्रेट द्वारा दोनों को पुलिस हिरासत में और उसके बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जाना कानून के अनुरूप है और इसमें हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है। याचिकाओं में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति कुंद्रा और थोर्प ने अपनी गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताया और कहा कि आपराधिक दंड संहिता (सीआरपीसी) की धारा 41ए के तहत नोटिस जारी करने के अनिवार्य प्रावधान का पालन नहीं किया गया।
दोनों ने याचिका में उच्च न्यायालय से उनकी तत्काल रिहाई का निर्देश देने और गिरफ्तारी के बाद एक मजिस्ट्रेट द्वारा उन्हें पुलिस हिरासत में भेजने के दो आदेशों को रद्द करने का अनुरोध किया है। कुंद्रा को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था जबकि कुंद्रा की कंपनी में आईटी प्रमुख के तौर पर काम करने वाले थोर्प को 20 जुलाई को गिरफ्तार किया गया। वे अभी न्यायिक हिरासत में हैं।

खाका तैयार करते हुए गोपनीय सर्वे को शुरू किया

पंकज कपूर                   
देहरादून। उत्तराखंड में चंद महीनों के बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। सत्ताधारी दल भाजपा किसी भी कीमत पर सत्ता को अपने हाथ से गंवाना नहीं चाहती है। ऐसे में भाजपा ने विधायकों के साड़े चार साल के प्रदर्शन का खाका तैयार करते हुए उनकी गोपनीय सर्वे को अभी से शुरू कर दिया है।
भाजपा पार्टी के आलाकमान ने इसके लिए एक निजी सर्वे एजेंसी को हायर किया है, इस एजेंसी के द्वारा एक महीने के अंदर तीन सर्वे किए जाएंगे, इसके आधार पर हर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के विधायक एवं चुनाव लड़ने वाले संभावित प्रत्याशियों की राजनीतिक दावेदारी को तय किया जाएगा। भाजपा लोकसभा और विधानसभा चुनाव में हमेशा से सर्वे कराती आई है। 2022 विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी का यह सर्वे 10 सितंबर तक चलेगा, राज्य में 70 विधानसभा सीटों को इसमें शामिल किया गया है।
 देहरादून भाजपा से सूत्र बताते हैं कि 15 सितंबर और 25 अक्टूबर से दूसरा सर्वे चलेगा, सूत्रों ने यह भी बताया कि इन तीन सर्वे के रिपोर्ट के आधार पर पार्टी अपनी वर्तमान परिस्थिति को आकलन करेगी। जनता के बीच किन मुद्दों पर चुनाव लड़ना चाहिए, ताकि चुनाव के समय भाजपा को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो।
उत्तराखंड में चंद महीनों के बाद विधानसभा चुनाव होने हैं, सत्ताधारी दल भाजपा किसी भी कीमत पर सत्ता को अपने हाथ से गंवाना नहीं चाहती है, ऐसे में भाजपा ने विधायकों के साड़े चार साल के प्रदर्शन का खाका तैयार करते हुए उनकी गोपनीय सर्वे को अभी से शुरू कर दिया है।
भाजपा पार्टी के आलाकमान ने इसके लिए एक निजी सर्वे एजेंसी को हायर किया है। इस एजेंसी के द्वारा एक महीने के अंदर तीन सर्वे किए जाएंगे। इसके आधार पर हर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के विधायक एवं चुनाव लड़ने वाले संभावित प्रत्याशियों की राजनीतिक दावेदारी को तय किया जाएगा। भाजपा लोकसभा और विधानसभा चुनाव में हमेशा से सर्वे कराती आई है। 2022 विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी का यह सर्वे 10 सितंबर तक चलेगा, राज्य में 70 विधानसभा सीटों को इसमें शामिल किया गया है।
देहरादून भाजपा से सूत्र बताते हैं कि 15 सितंबर और 25 अक्टूबर से दूसरा सर्वे चलेगा, सूत्रों ने यह भी बताया कि इन तीन सर्वे के रिपोर्ट के आधार पर पार्टी अपनी वर्तमान परिस्थिति को आकलन करेगी। जनता के बीच किन मुद्दों पर चुनाव लड़ना चाहिए, ताकि चुनाव के समय भाजपा को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो।
विधानसभा चुनाव में वर्तमान विधायक व संभावित प्रत्याशियों की टिकट बांटे जाने में सर्वे को मुख्य आधार बनाया जाएगा, इसके लिए हाईकमान ने प्रदेश नेतृत्व पर ज्यादा निर्भर नहीं रहेगी। सूत्र यह भी बताते हैं कि किसी अन्य खुफिया सर्वे एजेंसी से भी सर्वे कराया जाएगा। यह माना जा रहा है कि करीब 25 से 30 विधायकों के टिकट कटेंगे, इसमें से कुछ सरकार में कैबिनेट मंत्री भी हैं।
वही पार्टी कुछ बड़े मंत्रियों को इस चुनाव में आराम दे सकती है और कुछ युवा चेहरे पर पार्टी इस बार दांव खेलेगी, भाजपा चुनाव को लेकर बेहद ही संजीदा है, अब देखना होगा कि भाजपा द्वारा विधानसभा चुनाव में किन किन चेहरों को अपना लक आजमाने का मौका मिल पायेगा।

सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है गुड की रोटी

दुष्यंत टीकम     
रायपुर। गुड़ की मीठी रोटी न सिर्फ टेस्‍टी होती है। बल्कि सेहत के लिए भी यह काफी फायदेमंद होती है। ये है गुड़ की मीठी रोटी की रेसिपी।

सामग्री:
गेहूं का आटा- 500 ग्राम
गुड़- 500 ग्राम
पानी- 400 मि.ली.
खसखस – थोड़ी सी
घी – आवश्‍यकतानुसार
सूखे मेवे बारीक कटे हुए
सौंफ - 1 टीस्पून

विधि:
-सबसे पहले हल्‍के गुनगुने पानी में गुड़ को भिगोकर रख दें। लगभग आधे घंटे में यह गुड़ अच्‍छी तरह पानी में मिक्‍स हो जाएगा।
-अब बाऊल में गेहूं का आटा और थोड़ा सा घी डालें। इसे मिक्‍स किए हुए गुड़ के पानी से सख्‍त गूथ लें।
-गुथे हुए आटे की कुछ मोटी लोई बनाकर इसे हल्‍के हाथ से बेल लें।
-रोटी को पूरी तरह बेलने से पहले उस पर खसखस बुरक दें। और अपनी इच्‍छानुसार बारीक कटे मेवे भी।
-बेली हुई रोटी को तवे पर सेकें। एक तरफ से सिकने के बाद पलटें और घी लगाएं। इसी तरह रोटी की दूसरी साइड भी सेकें और घी लगाएं।

पीएम मोदी ने अन्न योजना कार्यक्रम में हिस्सा लिया

अकांशु उपाध्याय             
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पीएम मोदी ने अन्न योजना के लाभार्थियों के साथ बातचीत की। इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे। लाभार्थियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जब कोरोना शुरू हुआ तब से देश के 80 करोड़ से ज्यादा गरीबों के घरों में मुफ्त राशन पहुंचाया जा रहा है। करीब 5 करोड़ लाभार्थियों को आज मध्य प्रदेश में इस योजना को एक साथ पहुंचाने का बड़ा अभियान चल रहा है। एमपी में भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति पर दुख प्रकट करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ये दुखद है कि एमपी में अनेक जिलों में बारिश और बाढ़ की परिस्थितियां बनी हुई हैं। अनेक साथियों के जीवन और आजीविका दोनों प्रभावित हुई है। मुश्किल की इस घड़ी में भारत सरकार और पूरा देश, मध्य प्रदेश के साथ खड़ा है। पीएम ने कहा, आपदा कोई भी हो, उसका असर बहुत व्यापक होता है, दूरगामी होता है। कोरोना के कारण पूरी मानवता पर 100 साल में सबसे बड़ी आपदा आई है। पिछले 100 साल में दुनिया के किसी देश ने ऐसी आपदा नहीं देखी। कोरोना से उपजे संकट से निपटने के लिए भारत ने अपनी रणनीति में गरीब को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना हो या फिर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार योजना, पहले दिन से ही गरीबों और श्रमिकों के भोजन और रोजगार की चिंता की गई।

हजारों खिलाड़ियों ने पीएम मोदी का आभार माना

दुष्यंत टीकम              
जगदलपुर। भाजपा शहर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम परिवर्तित कर मेजर ध्यानचंद खेलरत्न पुरस्कार किए जाने पर देश के हजारों खिलाड़ियों सहित देशवासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार माना। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद ने अपने असाधारण खेल से विश्व पटल पर देश को एक नई पहचान दी व अनगिनत खिलाड़ियों के प्रेरणास्त्रोत बने। सुरेश गुप्ता ने कहा, जनभावना को देखते हुए खेल रत्न पुरस्कार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सही निर्णय है। वे तीन बार ओलम्पिक के स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे, जिनमें 1928 का एम्सटर्डम ओलम्पिक, 1932 का लॉस एंजेल्स ओलम्पिक एवं 1936 का बर्लिन ओलम्पिक सम्मिलित है। उनकी जन्मतिथि 29 अगस्त को भारत में "राष्ट्रीय खेल दिवस" के रूप में मनाया जाता है। हॉकी के खेल में उन्होंने भारत को वह कामयाबी दिलाई जो एक मिसाल बन गई। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह करता हूं की वो जल्द जेएनयू का भी नाम बदलकर एपीजे अब्दुल कलाम यूनिवर्सिटी करें। यह भावना सिंर्फ मेरी ही नहीं करोड़ों भारवासियों की है।

चुनाव की तैयारियों में सभी दलों ने पूरी ताकत झोंकी

हरिओम उपाध्याय                 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सभी सियासी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। शनिवार सुबह 11 बजे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय दौरे पर यूपी पहुंचेंगे। लखनऊ में जेपी नड्डा कई बैठकों में हिस्सा लेंगे। जेपी नड्डा आज प्रदेश के सभी मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। नड्डा विधानसभा के प्रभारियों के साथ भी बैठक करेंगे। ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्षों को भी नड्डा संबोधित करने वाले हैं। अमित शाह के दौरे के बाद जेपी नड्डा के दौरे से स्पष्ट हो गया है कि यूपी में भाजपा कोई भी मौका नहीं गवाना चाहती है।

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...