शनिवार, 7 अगस्त 2021

इंडियन महिला हॉकी टीम को पदक भी नहीं मिला

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि टोक्यो ओंलिपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम को भले ही कांस्य पदक भी नहीं मिल सक। लेकिन सभी बहनों ने कांस्य पदक के मैच में पिछले ओलम्पिक की स्वर्ण पदक विजेता ग्रेट ब्रिटेन की टीम को जिस प्रकार टक्कर दी, वह काबिले तारीफ है। सोरेन ने गुरुवार को कहा कि वह पूरी भारतीय महिला हॉकी टीम को सलाम करते हैं।
झारखंड की बेटियों और मेरी बहनों ने भारतीय महिला टीम के प्रदर्शन में अद्भुत योगदान दिया। झारखण्ड सरकार ने ओलिंपिक शुरू होने से पहले ही घोषणा कर दी थी कि राज्य के खिलाड़ियों के स्वर्ण जीतने पर दो करोड़, रजत जीतने पर एक करोड़ और कांस्य जीतने पर पचास लाख रुपये दिये जायेंगे। भारतीय महिला टीम कांस्य की जंग में जीत नहीं पाई।
झारखण्ड की बेटियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल सभी झारखण्ड की बेटी खिलाड़ियों को सरकार अपने पूर्व के फैसले को संशोधित कर 50-50 लाख रुपये देगी और सभी के पैतृक घर को पक्के मकान में तब्दील करायेगी । सोरेन ने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में पहुंच कर इतिहास रच दिया और अपने जज्बे से साबित कर दिया कि वह दुनिया की बेहतर से बेहतर टीम को टक्कर देने का माद्दा रखती है।
भारतीय महिला टीम को इस मुकाम तक पहुंचाने में हर एक खिलाड़ी, कोच और सभी सपोर्ट स्टाफ का अतुलनीय योगदान है सभी के प्रति मैं और पूरा झारखण्ड दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करता है तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई और भविष्य के लिये शुभकामनाएं देता है। झारखण्ड सरकार खेल के क्षेत्र में आगे आने वाले खिलाड़ियों को हर प्रकार की सुविधा देने के प्रति दृढसंकल्पित है।
अभी हाल में ही हमारी सरकार ने खेल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी प्रदान की है। यह क्रम जारी रहेगा। हमारे युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। हमारी सरकार उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए हर संभव सुविधा प्रदान करेगी ताकि दुनिया भर में भारत का डंका बजे और झारखंडी खिलाड़ियों का लोहा हर कोई माने।

आदेशों को चुनौती देने वाली याचिकाएं खारिज की

कविता गर्ग                              
मुंबई। बंबई उच्च न्यायालय ने कथित तौर पर अश्लील फिल्मों के निर्माण और ऐप्स पर उन्हें प्रसारित करने के मामले में कारोबारी राज कुंद्रा और उनके साथी रेयान थोर्प की गिरफ्तारी और हिरासत में भेजे जाने के आदेशों को चुनौती देने वाली उनकी याचिकाएं शनिवार को खारिज कर दी।
न्यायमूर्ति ए एस गडकरी की एकल पीठ ने उनकी याचिकाएं खारिज करते हुए कहा कि एक मजिस्ट्रेट द्वारा दोनों को पुलिस हिरासत में और उसके बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जाना कानून के अनुरूप है और इसमें हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है। याचिकाओं में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति कुंद्रा और थोर्प ने अपनी गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताया और कहा कि आपराधिक दंड संहिता (सीआरपीसी) की धारा 41ए के तहत नोटिस जारी करने के अनिवार्य प्रावधान का पालन नहीं किया गया।
दोनों ने याचिका में उच्च न्यायालय से उनकी तत्काल रिहाई का निर्देश देने और गिरफ्तारी के बाद एक मजिस्ट्रेट द्वारा उन्हें पुलिस हिरासत में भेजने के दो आदेशों को रद्द करने का अनुरोध किया है। कुंद्रा को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था जबकि कुंद्रा की कंपनी में आईटी प्रमुख के तौर पर काम करने वाले थोर्प को 20 जुलाई को गिरफ्तार किया गया। वे अभी न्यायिक हिरासत में हैं।

खाका तैयार करते हुए गोपनीय सर्वे को शुरू किया

पंकज कपूर                   
देहरादून। उत्तराखंड में चंद महीनों के बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। सत्ताधारी दल भाजपा किसी भी कीमत पर सत्ता को अपने हाथ से गंवाना नहीं चाहती है। ऐसे में भाजपा ने विधायकों के साड़े चार साल के प्रदर्शन का खाका तैयार करते हुए उनकी गोपनीय सर्वे को अभी से शुरू कर दिया है।
भाजपा पार्टी के आलाकमान ने इसके लिए एक निजी सर्वे एजेंसी को हायर किया है, इस एजेंसी के द्वारा एक महीने के अंदर तीन सर्वे किए जाएंगे, इसके आधार पर हर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के विधायक एवं चुनाव लड़ने वाले संभावित प्रत्याशियों की राजनीतिक दावेदारी को तय किया जाएगा। भाजपा लोकसभा और विधानसभा चुनाव में हमेशा से सर्वे कराती आई है। 2022 विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी का यह सर्वे 10 सितंबर तक चलेगा, राज्य में 70 विधानसभा सीटों को इसमें शामिल किया गया है।
 देहरादून भाजपा से सूत्र बताते हैं कि 15 सितंबर और 25 अक्टूबर से दूसरा सर्वे चलेगा, सूत्रों ने यह भी बताया कि इन तीन सर्वे के रिपोर्ट के आधार पर पार्टी अपनी वर्तमान परिस्थिति को आकलन करेगी। जनता के बीच किन मुद्दों पर चुनाव लड़ना चाहिए, ताकि चुनाव के समय भाजपा को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो।
उत्तराखंड में चंद महीनों के बाद विधानसभा चुनाव होने हैं, सत्ताधारी दल भाजपा किसी भी कीमत पर सत्ता को अपने हाथ से गंवाना नहीं चाहती है, ऐसे में भाजपा ने विधायकों के साड़े चार साल के प्रदर्शन का खाका तैयार करते हुए उनकी गोपनीय सर्वे को अभी से शुरू कर दिया है।
भाजपा पार्टी के आलाकमान ने इसके लिए एक निजी सर्वे एजेंसी को हायर किया है। इस एजेंसी के द्वारा एक महीने के अंदर तीन सर्वे किए जाएंगे। इसके आधार पर हर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के विधायक एवं चुनाव लड़ने वाले संभावित प्रत्याशियों की राजनीतिक दावेदारी को तय किया जाएगा। भाजपा लोकसभा और विधानसभा चुनाव में हमेशा से सर्वे कराती आई है। 2022 विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी का यह सर्वे 10 सितंबर तक चलेगा, राज्य में 70 विधानसभा सीटों को इसमें शामिल किया गया है।
देहरादून भाजपा से सूत्र बताते हैं कि 15 सितंबर और 25 अक्टूबर से दूसरा सर्वे चलेगा, सूत्रों ने यह भी बताया कि इन तीन सर्वे के रिपोर्ट के आधार पर पार्टी अपनी वर्तमान परिस्थिति को आकलन करेगी। जनता के बीच किन मुद्दों पर चुनाव लड़ना चाहिए, ताकि चुनाव के समय भाजपा को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो।
विधानसभा चुनाव में वर्तमान विधायक व संभावित प्रत्याशियों की टिकट बांटे जाने में सर्वे को मुख्य आधार बनाया जाएगा, इसके लिए हाईकमान ने प्रदेश नेतृत्व पर ज्यादा निर्भर नहीं रहेगी। सूत्र यह भी बताते हैं कि किसी अन्य खुफिया सर्वे एजेंसी से भी सर्वे कराया जाएगा। यह माना जा रहा है कि करीब 25 से 30 विधायकों के टिकट कटेंगे, इसमें से कुछ सरकार में कैबिनेट मंत्री भी हैं।
वही पार्टी कुछ बड़े मंत्रियों को इस चुनाव में आराम दे सकती है और कुछ युवा चेहरे पर पार्टी इस बार दांव खेलेगी, भाजपा चुनाव को लेकर बेहद ही संजीदा है, अब देखना होगा कि भाजपा द्वारा विधानसभा चुनाव में किन किन चेहरों को अपना लक आजमाने का मौका मिल पायेगा।

सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है गुड की रोटी

दुष्यंत टीकम     
रायपुर। गुड़ की मीठी रोटी न सिर्फ टेस्‍टी होती है। बल्कि सेहत के लिए भी यह काफी फायदेमंद होती है। ये है गुड़ की मीठी रोटी की रेसिपी।

सामग्री:
गेहूं का आटा- 500 ग्राम
गुड़- 500 ग्राम
पानी- 400 मि.ली.
खसखस – थोड़ी सी
घी – आवश्‍यकतानुसार
सूखे मेवे बारीक कटे हुए
सौंफ - 1 टीस्पून

विधि:
-सबसे पहले हल्‍के गुनगुने पानी में गुड़ को भिगोकर रख दें। लगभग आधे घंटे में यह गुड़ अच्‍छी तरह पानी में मिक्‍स हो जाएगा।
-अब बाऊल में गेहूं का आटा और थोड़ा सा घी डालें। इसे मिक्‍स किए हुए गुड़ के पानी से सख्‍त गूथ लें।
-गुथे हुए आटे की कुछ मोटी लोई बनाकर इसे हल्‍के हाथ से बेल लें।
-रोटी को पूरी तरह बेलने से पहले उस पर खसखस बुरक दें। और अपनी इच्‍छानुसार बारीक कटे मेवे भी।
-बेली हुई रोटी को तवे पर सेकें। एक तरफ से सिकने के बाद पलटें और घी लगाएं। इसी तरह रोटी की दूसरी साइड भी सेकें और घी लगाएं।

पीएम मोदी ने अन्न योजना कार्यक्रम में हिस्सा लिया

अकांशु उपाध्याय             
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पीएम मोदी ने अन्न योजना के लाभार्थियों के साथ बातचीत की। इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे। लाभार्थियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जब कोरोना शुरू हुआ तब से देश के 80 करोड़ से ज्यादा गरीबों के घरों में मुफ्त राशन पहुंचाया जा रहा है। करीब 5 करोड़ लाभार्थियों को आज मध्य प्रदेश में इस योजना को एक साथ पहुंचाने का बड़ा अभियान चल रहा है। एमपी में भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति पर दुख प्रकट करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ये दुखद है कि एमपी में अनेक जिलों में बारिश और बाढ़ की परिस्थितियां बनी हुई हैं। अनेक साथियों के जीवन और आजीविका दोनों प्रभावित हुई है। मुश्किल की इस घड़ी में भारत सरकार और पूरा देश, मध्य प्रदेश के साथ खड़ा है। पीएम ने कहा, आपदा कोई भी हो, उसका असर बहुत व्यापक होता है, दूरगामी होता है। कोरोना के कारण पूरी मानवता पर 100 साल में सबसे बड़ी आपदा आई है। पिछले 100 साल में दुनिया के किसी देश ने ऐसी आपदा नहीं देखी। कोरोना से उपजे संकट से निपटने के लिए भारत ने अपनी रणनीति में गरीब को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना हो या फिर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार योजना, पहले दिन से ही गरीबों और श्रमिकों के भोजन और रोजगार की चिंता की गई।

हजारों खिलाड़ियों ने पीएम मोदी का आभार माना

दुष्यंत टीकम              
जगदलपुर। भाजपा शहर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम परिवर्तित कर मेजर ध्यानचंद खेलरत्न पुरस्कार किए जाने पर देश के हजारों खिलाड़ियों सहित देशवासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार माना। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद ने अपने असाधारण खेल से विश्व पटल पर देश को एक नई पहचान दी व अनगिनत खिलाड़ियों के प्रेरणास्त्रोत बने। सुरेश गुप्ता ने कहा, जनभावना को देखते हुए खेल रत्न पुरस्कार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सही निर्णय है। वे तीन बार ओलम्पिक के स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे, जिनमें 1928 का एम्सटर्डम ओलम्पिक, 1932 का लॉस एंजेल्स ओलम्पिक एवं 1936 का बर्लिन ओलम्पिक सम्मिलित है। उनकी जन्मतिथि 29 अगस्त को भारत में "राष्ट्रीय खेल दिवस" के रूप में मनाया जाता है। हॉकी के खेल में उन्होंने भारत को वह कामयाबी दिलाई जो एक मिसाल बन गई। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह करता हूं की वो जल्द जेएनयू का भी नाम बदलकर एपीजे अब्दुल कलाम यूनिवर्सिटी करें। यह भावना सिंर्फ मेरी ही नहीं करोड़ों भारवासियों की है।

चुनाव की तैयारियों में सभी दलों ने पूरी ताकत झोंकी

हरिओम उपाध्याय                 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सभी सियासी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। शनिवार सुबह 11 बजे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय दौरे पर यूपी पहुंचेंगे। लखनऊ में जेपी नड्डा कई बैठकों में हिस्सा लेंगे। जेपी नड्डा आज प्रदेश के सभी मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। नड्डा विधानसभा के प्रभारियों के साथ भी बैठक करेंगे। ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्षों को भी नड्डा संबोधित करने वाले हैं। अमित शाह के दौरे के बाद जेपी नड्डा के दौरे से स्पष्ट हो गया है कि यूपी में भाजपा कोई भी मौका नहीं गवाना चाहती है।

मशहूर महिला लड़ाकों में से नैंसी वेक की पुण्यतिथि

दुष्यंत टीकम                   
रायपुर। दूसरे विश्व युद्ध की मशहूर महिला लड़ाकों में से एक नैंसी वेक की पुण्यतिथि शनिवार को है। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान नैंसी ने एक ऐसा गजब का काम किया, जिससे हर कोई हैरान रह गया। जंग में बेहद अहम सहयोगी देशों के रेडियो कोड्स खो जाने के बाद उन्होंने 500 किमी की दूरी साइकिल से तय करके दुश्मन के इलाके में घुसकर इसके रिप्लेसमेंट लाने का फैसला किया। केवल तीन दिनों में नैंसी ने ये काम कर दिया। नैंसी वेक की मृत्यु 7 अगस्त 2011 में हुआ।



ऊर्जा विभाग की 9 ऑनलाइन सेवाओं की शुरुआत

भुवनेश्वर। ओडिशा में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को ऊर्जा विभाग की नौ ऑनलाइन सेवाओं की शुरुआत की।। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सेवाएं राज्य की इलेक्ट्रीसिटी के अलावा इंडस्ट्रीयल, कॉमर्शियल प्रतिष्ठानों के लिए फायदेमंद होंगी।उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य डिजिटल परिवर्तन के माध्यम से लोगों को सशक्त बनाना है। लोगों को परेशानी मुक्त सेवाएं देना हमेशा मेरी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। नए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के साथ, बिजली कर्मचारी और ठेकेदार जैसे विद्युत कार्यबल अब अनुदान और अपने लाइसेंस की नई शुरूआत के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विद्युत लाइसेंसिंग, सुरक्षा निरीक्षण और परीक्षण जैसी ऑनलाइन सेवाओं को शामिल करने से उद्योगों को बहुत सुविधा होगी।पारदर्शिता और प्रामाणिकता सुनिश्चित करने के लिए आवेदकों द्वारा डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित ई-प्रमाण पत्र डाउनलोड किए जा सकते हैं।
 उंगलियों पर सेवाओं का समय पर वितरण इन ऑनलाइन सेवाओं का सार होगा, उन्होंने कहा, जो सेवाएं अब ऑनलाइन उपलब्ध हैं। उनमें विद्युत कार्यों की स्वीकृति, विद्युत कार्यों का सामान्य निरीक्षण, आपातकालीन निरीक्षण, और रिपोर्ट जारी करना, विद्युत उपकरणों का परीक्षण, वर्कमैन परमिट, पर्यवेक्षक लाइसेंस, विशिष्ट परियोजनाओं के लिए अस्थायी परियोजना लाइसेंस और चार्टर्ड शामिल हैं।
वहीं ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले के तलचुआ और भद्रक जिले में कनाली को जोड़ने वाली 110 करोड़ रुपये की पोतघाट परियोजना , धामरा नदी पर बनेगी। इसके बनने से सड़क मार्ग से जो दूरी तय करने में यात्रियों को अभी छह घंटे लगते हैं उस में जलमार्ग से महज एक घंटा लगेगा। बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी थी।
मंत्रालय ने कहा कि आरओपीएएक्स (रोल-ऑन / रोल-ऑफ पैसेंजर) जेटी परियोजना से धामरा नदी के आसपास स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे और तलचुआ से धामरा तक की सड़क मार्ग की 200 किमी की दूरी को कम कर देगा।
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
गोवा सरकार ने राज्य में आने वाले लोगों के लिए निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट या पूर्ण टीकाकरण सर्टिफिकेट (टीके की दोनों खुराक लेने का) अनिवार्य कर दिया।
पणजी: गोवा सरकार ने राज्य में आने वाले लोगों के लिए निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट या पूर्ण टीकाकरण सर्टिफिकेट (टीके की दोनों खुराक लेने का) अनिवार्य कर दिया। यह निर्णय आने वाले त्योहारों को देखते हुए लिया गया है। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि राज्य में कोविड-19 पॉजिटिविटी रेट 2 फीसदी से कम है। 
सीएम प्रमोद सावंत ने पणजी में कहा कि "राज्य में नए कोविड -19 मामलों की पॉजिटिविटी रेट 1.8 से 2% है। निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट या पूर्ण टीकाकरण सर्टिफिकेट गोवा विजिट के लिए अनिवार्य है। आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए हम नई एसओपी जारी करेंगे।
गोवा में कोरोना से हो चुकी हैं 3 हजार से ज्यादा मौतें
गोवा ने शुक्रवार को कोरोना के 97 नए मामले दर्ज किए, जिससे मामलों की संख्या बढ़कर 1 लाख 71 हजार 705 हो गई. कम से कम 133 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई, जिससे ठीक होने की संख्या 1 लाख 67 हजार 556 हो गई। राज्य में कोरोना से एक मौत भी हुई जिसके बाद मौतों की कुल संख्या 3157 हो गई। गोवा में अभी 992 एक्टिव केस हैं। कोविड मैनेजमेंट पर राज्य सरकार की एक्सपर्ट कमेटी के सदस्य डॉ शेखर साल्कर ने कहा है कि केवल टीकाकरण ही महामारी से होने वाली मौतों को रोक सकता है।
दूसरी लहर में राज्य में 2 हजार लोगों की गई जान
सीएम सावंत ने कहा कि राज्य में संक्रमण से मरने वाले 3 हजार लोगों में से 2 हजार की मौत दूसरी लहर में हुई। केवल 11 लोगों की मौत टीकाकरण के बाद हुई है, जिन्हें दूसरी गंभीर बीमारी भी थी। टीकाकरण से 95.5 फीसदी मौतों को रोका जा सकता है। सावंत ने कहा कि "आगे तीसरी लहर आती है तो हम उससे लड़ सकते हैं और मौतों को रोक सकते हैं। मौतें रोकना महत्वपूर्ण हैं। हमें इस बात पर ध्यान देना होगा कि हम लोगों को कैसे बचा सकते हैं, इसके लिए डॉक्टर से जल्दी परामर्श लेना और भर्ती होना होगा।

हाइड्रोजन ईंधन सेल के जरिए ट्रेन चलाने का फैसला

अकांशु उपाध्याय                     
नई दिल्ली। भारतीय रेल ने हरित ऊर्जा और शून्य कार्बन उत्सर्जन की दिशा में लंबी छलांग लगाते हुए हाइड्रोजन ईंधन सेल के जरिए ट्रेन चलाने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। जर्मनी और पोलैंड के बाद भारत विश्व का तीसरा देश होगा, जहां शुद्धतम हरित ऊर्जा का प्रयोग शुरू किया जा रहा है।
रेल मंत्रालय के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि आरंभ में डेमू गाड़ियों के दो रैक में बदलाव करके हाइड्रोजन ईंधन सेल लगाए जाएंगे। बाद में नैरो गेज के इंजन हाइड्रोजन ईंधन सेल सिस्टम में परिवर्तित किये जाएंगे। प्रवक्ता के अनुसार भारतीय रेलवे ने राष्ट्रीय हाइड्रोजन ऊर्जा मिशन के अंतर्गत हरियाणा में सोनीपत – जींद के 89 किलोमीटर मार्ग पर चलने वाली डीजल चालित डेमू गाड़ी में हाइड्रोजन ईंधन सेल आधारित प्रौद्योगिकी फिट करने के लिए निविदाएं आमंत्रित करने का निर्णय लिया है। निविदा 21 सितंबर से पांच अक्टूबर के बीच दाखिल की जा सकेंगी। निविदा पूर्व बैठक 17 अगस्त को होगी। हाइड्रोजन ऊर्जा चालित डेमू ट्रेन के परिचालन से सालाना करीब 2.3 करोड़ रुपये की बचत होगी और 11.12 किलो टन नाइट्रोजन डाई आक्साइड एवं 0.72 किलो टन कार्बन कणों का उत्सर्जन कम होगा।
इस प्रणाली में सौर ऊर्जा के प्रयोग से पानी को विघटित करके हाइड्रोजन प्राप्त की जाती है। यह अब तक का सर्वाधिक स्वच्छ ऊर्जा माॅडल माना गया है। इस प्रयोग की सफलता के बाद सभी डीजल चालित इंजनों को हाइड्रोजन चालित इंजन में परिवर्तित किया जाएगा।

दो दिनों के जम्मू-कश्मीर दौरे पर होंगे राहुल गांधी

अकांशु उपाध्याय                       
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार से दो दिनों के जम्मू-कश्मीर दौरे पर होंगे। जिस दौरान वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय का उद्घाटन करेंगे तथा पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
राहुल गांधी नौ अगस्त को श्रीनगर पहुंच सकते हैं और जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर के पुत्र की शादी में भी शामिल हो सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि वह इस केंद्र शासित प्रदेश में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय का उद्घाटन करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
बता दें कि राहुल का कश्मीर दौरा ऐसे समय पर हो रहा है जब इस पूर्ववर्ती राज्य का विशेष दर्जा खत्म किये जाने के दो साल पूरे हुए हैं। 5 अगस्त 2019 को कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म कर इसे केंद्र शासित प्रदेश में बदल दिया गया था। इसके बाद से ही कश्मीर घाटी में विपक्षी दलों ने पूर्ववर्ती राज्य के अगस्त 2019 का दर्जा बहाल कराने के लिए पूरी कोशिश करने का संकल्प लिया है।

राज्य के प्रभावित इलाकों से 8,832 लोगों को बचाया

मनोज सिंह ठाकुर                 
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 8,832 लोगों को बचाया गया है। वहीं 29,280 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। मुख्यमंत्री ने यह बात प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।
इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ऑनलाइन संबोधित किया। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्से के ग्वालियर और चंबल संभाग में पिछले दिनों हुई भारी बारिश व बाढ़ से अब तक कम से कम 12 लोगों की मौत हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने शनिवार सुबह ट्वीट कर कहा कि प्रदेश के बाढ़ प्रभावित तीन जिलों से लगभग 40 लोगों को बचाया गया।
उन्होंने कहा कि मैंने आज सुबह गुना, अशोक नगर और विदिशा जिलों में बाढ़ की स्थिति और वहां चल रहे बचाव कार्यों का जायजा लिया। चौहान ने ट्वीट किया भारतीय वायुसेना का बचाव अभियान आज सुबह फिर से शुरु हुआ। गांवों में फंसे लोगों को निकालने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के दल भी काम कर रहे हैं।
शनिवार सुबह बाढ़ प्रभावित अशोक नगर जिले के बरारी और सिरसोरा गांव से हेलीकॉप्टरों से 15-15 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। इसी जिले के वसुनिया घाट गांव से छह लोगों को बचाकर सुरक्षित स्थान पर लाया गया है। चौहान ने कहा कि गुना जिले के सोंधा गांव में फंसे लोग सुरक्षित हैं और वहां राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के जवान पहुंच गए हैं। सोंधा में बचाव कार्य के लिए ग्वालियर से हेलीकॉप्टर भी भेजा जा रहा है, वहीं विदिशा जिले के रीनिया गांव में पेड़ पर कल रात से बैठे छह लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-357 (साल-02)
2. रविवार, जुलाई 8, 2021
3. शक-1984,सावन, कृष्ण-पक्ष, तिथि-चतुदर्शी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:44, सूर्यास्त 07:10।
5. न्‍यूनतम तापमान -24 डी.सै., अधिकतम-36+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

शुक्रवार, 6 अगस्त 2021

उत्तर कोरिया से मेल-जोल बढ़ाने को लेकर चर्चा की

वाशिंगटन डीसी/ सियोल। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चुंग यूई-योंग ने मानवीय सहायता की संभावना के साथ उत्तर कोरिया से मेल-जोल बढ़ाने को लेकर चर्चा की है। दोनों सहयोगी देशों का ऐसा मानना है कि, उत्तर कोरिया अपने परमाणु हथियार छोड़ दें और अपने मिसाइल कार्यक्रम को भी समाप्त कर दे। वहीं, दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जे-इन, दोनों कोरियाई देशों के बीच आर्थिक संबंध बनाने की मंशा रखते हैं। लेकिन अमेरिका संबंधों में सुधार के लिए परमाणु निरस्त्रीकरण को पहले कदम के रूप में जोर दे रहा है।

दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय चुंग ने, ब्लिंकन के साथ चर्चा को लेकर अपने एक बयान में कहा कि, वे मानवीय सहयोग के साथ उत्तर कोरिया से मेलजोल बढ़ाने के तरीकों पर विस्तृत चर्चा करने के लिए सहमत हुए हैं और इसमें उत्तर कोरिया को जोड़ने के प्रयास भी जारी रखेंगे। वहीं, अमेरिकी विदेश विभाग ने एक बयान में कहा कि, ब्लिंकन ने उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच बातचीत और जुड़ाव के लिए अमेरिकी समर्थन की पुष्टि कि है। गौरतलब है कि, पिछले हफ्ते से उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया ने एक बार फिर से बातचीत शुरू की है। जिसे एक साल पहले उत्तर कोरिया के तरफ से बंद कर दिया गया था। दक्षिण कोरियाई अधिकारियों के मुताबिक, मून और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग तनावपूर्ण संबंधों को सुधारने और शिखर सम्मेलनों को फिर से बहाल करने पर विचार कर रहे थे।

केंद्र की सरकार के खिलाफ दिवसीय प्रदर्शन किया

दुष्यंत टीकम           
रायपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के निर्देशानुसार धरसींवा ब्लॉक में केंद्र के मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण देश भर में खरीफ फसल के किसानो को खाद और बीज नही मिलने को लेकर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर रासायनिक खाद और बीज की प्रयाप्त उपलब्धता हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम नायब तहसीलदार धरसींवा को ज्ञापन सौपा गया। जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं कोण्डागाँव विधायक मोहन मरकाम गृह निर्माण मंडल छत्तीसगढ़ सदस्य एवं विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा,प्रदेश महासचिव एवं रायपुर जिला प्रभारी राजेन्द्र साहू,प्रदेश महासचिव पीयूष कोषरे,प्रदेश कांग्रेस सचिव पप्पू बंजारे ,प्रदेश सचिव पंकज मिश्रा,रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष उधोराम वर्मा,महिला ब्लॉक अध्यक्ष मंजू वर्मा,जनपद पंचायत अध्यक्ष उतरा कमल भारती,रायपुर ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि जयंत साहू,मदन गोयल,रोशन पूरी गोस्वामी,ब्लॉक सचिव साहिल खान,मनोज सायतोड़े,नगर पंचायत कुरा अध्यक्ष डालेंद्र वर्मा,ब्लॉक कार्यकर्ता भगत बंजारे,लेखु वर्मा ,सी.एम.साहू रायपुर जिला संयोजक एनएसयुआई सुर्यप्रताप बंजारे, जिला अध्यक्ष रायपुर ग्रामीण सेवा दल मनहरण लाल वर्मा,पूर्व धरसींवा ब्लॉक अध्यक्ष एनएसयुआई, भेसेज वर्मा विधानसभा सचिव देवेंद्र खेलवार,रवि लहरी,जनपद सदस्य धरसींवा इंदर साहू,अजित मौर्य एनएसयुआई, अध्यक्ष पिन्टू कोषले,सोशल मीडिया प्रभारी धरसींवा ललित गेन्डरे,बूथ प्रभारी संत सोनवानी,बीरेंद्र वर्मा,पंकज बंजारे ,बडू भैया,रितिक बंजारे,सागर चेलक,पाका,काली, रोशन चंद्राकर इत्यादि प्रदेश एवं रायपुर ग्रामीण के पदाधिकारी गण ब्लॉक कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी गण,युवा कांग्रेस,महिला कांग्रेस,सेवादल,सेक्टर प्रभारी बूथ प्रभारी एवं धरसींवा ब्लॉक के समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहीं।

हरियाणा में 1 बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

राणा ओबराय           
चंडीगढ़। हरियाणा में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने आज और कल पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के मुताबिक दो दिनों तक पूरे प्रदेश में बारिश होगी। बंगाल की खाड़ी पर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन व मानसून टर्फ का पाश्चिमी छोर उत्तर की तरफ बढ़ने की संभावना से हरियाणा में मौसम आमतौर पर 7 अगस्त तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। वीरवार को राज्य के पाश्चिमी क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई व कुछ एक स्थानों पर हल्की बारिश मगर उत्तरी व दक्षिणी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश तथा हवा व गरजचमक के साथ 6 व 7 अगस्त को राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी पर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन, तथा मानसून टर्फ का पाश्चिमी छोर उत्तर की तरफ बढ़ने की संभावना से हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 7 अगस्त तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। परन्तु 4 व 5 अगस्त को राज्य के पाश्चिमी क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई व कुछ एक स्थानों पर हल्की बारिश परन्तु उत्तरी व दक्षिणी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश तथा हवायों व गरजचमक के साथ 6 व 7 अगस्त को राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है।
दक्षिण पाश्चिमी मॉनसून हरियाणा राज्य में 27 जुलाई से पूरी तरह से सक्रिय होने से भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकडो के अनुसार 1 जून से 3 अगस्त तक 321.4 मिलीमीटर बारीश दर्ज हुई है जो सामान्य बारिश (224.1मिलीमीटर) से 43 प्रतिशत अधिक हुई है।

पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत किया

कौशाम्बी। सिराथू विकास खण्ड के देवखरपुर ग्राम पंचायत में जिला पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कार्यक्रम में इस दौरान लोगों की समस्याओं को सुना।
बता दे कि शुक्रवार को नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर का देवखरपुर ग्राम सभा के लोगो ने एक कार्यक्रम के माध्यम से स्वागत किया। कार्यक्रम में सिराथू ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश मौर्य सहित भाजपा कार्यकर्ता व जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहें। स्वागत समारोह के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष ने गांव के लोगो की समस्याओं से रूबरू हुई कल्पना सोनकर ने गांव में 50 लाख की परियोजना से गौशाला का निर्माण व देवखरपुर गांव से लेकर शिव मंदिर को जोड़ने वाला मार्ग का निर्माण कार्य कराए जाने की सौगात दी है। 
गांव के लोगो को सरकार की योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया साथ ही उन्होने कहा कि आप लोगो ने जो स्नेह प्यार व भरोसा जताया है। उस पर मै पूरी लगन के साथ कार्य करूगी और सरकार की सभी योजनाओं का लाभ आप सभी को मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत सदस्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को हम तक पहुचने का कार्य करें। जिससे लोगो के समस्याओं का निस्तारण किया जा सके। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मौजूदा देश व प्रदेश की भाजपा सरकार की कथनी व करनी में कोई अंतर नहीं है। सरकार ने गरीबों के उत्थान के लिए एक नही लाखो योजनाए संचालित किया है।जिला पंचायत अध्यक्ष दिए गए 50 लाख की परियोजना की सौगात से गांव के लोगो मे खुशी की लहर दौड़ पड़ी, गांव के लोगो ने तालियां बजाकर कर खुशी का इज़हार किया है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने गांव के लोगो को धन्यवाद् ज्ञाापित किया है। कार्यक्रम में आये हुए अन्य अतिथियों ने अपनी-अपनी बातें रखी है। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेन्द्र कुमार सोनकर पूर्व प्रमुख  ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डा. लवकुश मौर्य, जिला उपाध्यक्ष अजय पांडेय, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दिनेश सिंह, राजू पांडेय, भाजपा नेता उमेश, क्षेत्र के तमाम क्षेत्र पंचायत सदस्य, बूथ अध्यक्ष एवं सेक्टर अध्यक्ष उपस्थित रहें है। इसी तरह आज शुक्रवार को टेवां में शिव लखन केशरवानी के यहॉ पहुॅचकर रूद्रभिषेक में शामिल हुई और वहॉ उन्होने रूद्राभिषेक हवन किया है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने जिले के लोगो को स्वास्थ्य व कुशलता के लिए भगवान् शिव से प्रार्थना किया है। उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया है। साथ ही क्षेत्र का भ्रमण किया है।
सुशील केसरवानी 

यूपी: हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका जताई

अतुल त्यागी             
हापुड़। मामला जनपद के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव नूरपुर गंग नहर के बम्बे का है। जहां एक अज्ञात व्यक्ति जिसकी उम्र लगभग 40 वर्ष के करीब बताई जा रही है। जिसके दाहिने हाथ पर सीकेटी गुदा हुआ है। शरीर पर कई जगह चोट के निशान तथा शरीर से खून निकला हुआ नजर आ रहा है। हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।
जैसे ही गंग नहरके बम्बे में अज्ञात व्यक्ति के शव की पता ग्रामीणों को चली तो काफी संख्या में एकत्रित होकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने बाबूगढ़ थाना पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी। वहीं युवक कि शिनाख्त का प्रयास किया गया। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

मामलों के लिए उच्चतम दैनिक गणना की सूचना दी

बीजिंग। चीन ने शुक्रवार को अपने मौजूदा प्रकोप में नए कोरोना वायरस मामलों के लिए अपनी उच्चतम दैनिक गणना की सूचना दी। जो स्थानीय रूप से प्रसारित संक्रमणों में वृद्धि के कारण हुई।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार, चीन ने अगस्त 5 के लिए मुख्य भूमि में 124 नए पुष्टिकृत कोरोना वायरस मामलों की सूचना दी। यह एक दिन पहले 85 से ऊपर है।
नए पुष्ट संक्रमणों में से 80 स्थानीय रूप से प्रसारित हुए, स्वास्थ्य प्राधिकरण ने कहा, एक दिन पहले 62 स्थानीय मामलों से।
स्थानीय मामलों को पूर्वी जिआंगसु प्रांत में संक्रमण में वृद्धि से प्रेरित किया गया था, जिसमें एक दिन पहले 40 से ऊपर, अगस्त 5 के लिए 61 नए मामले दर्ज किए गए थे।नए संक्रमण मुख्य रूप से यंग्ज़हौ शहर में थे।

कुल मिलाकर, चीन ने 58 नए स्पर्शोन्मुख कोरोना वायरस मामलों की सूचना दी, जिसे वह एक दिन पहले 54 की तुलना में पुष्ट संक्रमणों के रूप में वर्गीकृत नहीं करता है। कोई नई मौत की सूचना नहीं मिली। 5 अगस्त तक, मुख्य भूमि चीन ने 93,498 पुष्ट मामले दर्ज किए हैं। कुल मरने वालों की संख्‍या 4,636 है।

स्वास्थ्य मंत्री ने सीईओ पूनावाला से मुलाकात की

अकांशु उपाध्याय               
नई दिल्ली। दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच कोविशील्ड वैक्सीन की सप्लाई और उत्पादन बढ़ाने पर चर्चा हुई। स्वास्थ्य मंत्री ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। देश में अभी टीकाकरण ने गति नहीं पकड़ी है, और कई राज्यों ने वैक्सीन की कमी की वजह से इस अभियान को मजबूरन रोकने की बात कही है। इस मीटिंग में इसी समस्या के हल को लेकर चर्चा की गई। 
स्वास्थ्य मंत्री ने भी सप्लाई में तेजी लाने के लिए सरकार की ओर से सभी संभव मदद और समर्थन का भरोसा दिलाया।बैठक के बाद अदार पूनावाला ने भी बताया कि वैक्सीन के उत्पादन को बढ़ाने पर चर्चा हुई। साथ ही उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि यूरोप के 17 से अधिक देशों ने कोवीशील्ड के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है और बाकी कई देश मंजूरी देनेवाले हैं। आपको बता दें कि भारत के विदेश जानेवाले छात्रों को काफी परेशानी हो रही है। क्योंकि कुछ देशों ने अभी तक कोविशील्ड को एक स्वीकार्य वैक्सीन के रूप में मंजूरी नहीं दी है। अदार पूनावाला ने ऐसे छात्रों की मदद के लिए 10 लाख पाउंड का दान भी दिया है। 
यूके में अभी भी भारत के जानेवाले छात्रों को कोविशील्ड का वैक्सीन लेने के बावजूद अपनी पसंद के स्थान पर 10 दिन क्वारंटीन रहना होगा।कोविशील्ड के पास विश्व स्वास्थ्य संगठन से इमरजेंसी इस्तेमाल की इजाजत है। लेकिन इसे अभी तक यूरोपीय मेडिसिन एजेंसी से मंजूरी नहीं मिली है। वहीं भारत में लगाई जा रही एक अन्य वैक्सीन, भारत बायोटेक की कोवैक्सिन को अभी डबल्यूएचओ से इमरजेंसी इस्तेमाल का अप्रूवल भी नहीं मिला है।

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...