गुरुवार, 5 अगस्त 2021

206 पॉइंट रिकॉर्ड 54,576.64 पर खुला 'सेंसेक्स'

कविता गर्ग                 
मुबंई। शेयर बाजार गुरुवार को बढ़त के साथ खुला। निफ्टी 16,288.95 पर और सेंसेक्स 206 पॉइंट ऊपर रिकॉर्ड हाई 54,576.64 पर खुला। लेकिन बाजार की ये तेजी ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। फिलहाल सेंसेक्स 38 अंकों की गिरावट के साथ 54,331 और निफ्टी 14 पॉइंट गिरकर 16,244 पर ट्रेड कर रहा है।
सेंसेक्स के 30 शेयर्स में 10 में तेजी है और 20 लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। जिसमें सबसे ज्यादा भारती एयरटेल के शेयर में 2.59% की तेजी है। सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयर में इंडसइंड बैंक और एसबीआई शामिल हैं।
बाजार को आईटी शेयर का सहारा मिल रहा है। एनएसई पर निफ्टी आईटी में 1% से ज्यादा की तेजी है। वहीं निफ्टी मेटल, पीएसयू बैंक निफ्टी रियल्टी में सेक्टर में दबाव दिख रहा है। तीनों सेक्टर में 1-1% से ज्यादा की गिरावट है।
BSE पर 2,396 शेयरों में कारोबार हो रहा है। इसमें 1,028 शेयरों में बढ़त और 1,279 शेयरों में गिरावट है। लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप भी 239.37 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स 546.41 अंकों की तेजी के साथ 54,370 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 128 अंकों की तेजी के साथ 16,259 पर बंद हुआ था।

यूके: पुष्कर केे सीएम बनने के बाद लगातार तबादलेें

पंकज कपूर          
देहरादून। पुष्कर सिंह धामी केे सीएम बनने के बाद लगातार तबादलेें हो रहे है। सबसे पहले मुख्य सचिव बदले गये। इसके बाद कई पुराने विकेटों को उखाडक़र नये लोगों के हाथ मेंं कमान दी गई। फिर जिलाधिकारियों को तबादला हुआ। अब आईपीएस अधिकारियों की बारी हैै। माना जा रहा है कि कई जिलों के कप्तान बदले जायेंगे। ऐसे में कई अधिकारी मलाईदार पोस्टिंग के लिए संघ सेे जुड़े सदस्यों और पार्टी के बड़े नेताओं के चक्कर लगा रहे है।
हर अधिकारी को मनपसंद जिला चाहिए। पिछले एक महीने में 60 से अधिक प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले हो चुके हैं। सरकार ने शासन व जिलों में अपने हिसाब से प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती कर दी है तो अब नंबर आइपीएस अधिकारियों का है। सूत्रों की मानें तो इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय ने आइपीएस अधिकारियों की सूची तलब की है। ऐसे में जल्द ही इन तबादलों को अंतिम रूप देकर सूची जारी कर दिए जाने की संभावना है।

लेबनान की ओर से इजरायल पर रॉकेट हमले किए

लेबनान। लेबनान की ओर से बुधवार को इजरायल पर रॉकेट हमले किए गए। जिसके जवाब में सेना ने गोलीबारी की। हालांकि अभी तक किसी नुकसान की कोई खबर नहीं आई है। जानकारी के मुताबिक, देश के उत्तरी हिस्से में संभावित रॉकेट हमले की चेतावनी के साथ खतरे का सायरन बजाया गया। टेलीविजन पर आ रही खबरों में बताया जा रहा है कि एक रॉकेट खुले इलाके में आकर गिरा और एक अन्य को इजरायल की रक्षा प्रणाली यानी 'आयरन डोम' ने नष्ट कर दिया। चैनल 12 की रिपोर्ट के मुताबिक इजराइल के उत्तरी इलाके में बुधवार दोपहर तीन रॉकेट दागे गए। ये रॉकेट पड़ोसी लेबनान की सीमा से दागे गए थे।

प्रस्तावित सभी कार्यक्रम व मुलाकातें आदि रद्द किए

मनोज सिंह ठाकुर                        
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के ग्वालियर चंबल अंचल में बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर सरकार का पूरा ध्यान राहत एवं बचाव कार्य पर केंद्रित करने के उद्देश्य से गुरुवार को प्रस्तावित सभी कार्यक्रम, मुलाकातें आदि रद्द कर दिए हैं। श्री चौहान की अध्यक्षता में गुरुवार को कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई गई है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्री सिंह गुरुवार को दिन में शहरी ग्रामीण पथ विक्रेता योजना की बैठक में शामिल होने वाले थे। इसके अलावा उन्हें पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन द्वारा बनाए गए आवासों के लोकार्पण कार्यक्रम में भी शामिल होना था। उनकी वर्ष 2020 बैच के आईएएस अधिकारियों के साथ बैठक भी प्रस्तावित थी।

भारत के हर युवा के फोन में पेगासस का आइडिया

अकांशु उपाध्याय                    
नई दिल्ली। पेगासस मामले, बेरोजगारी और महंगाई को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा है कि नरेंद्र मोदी ने हिंदुस्तान के हर युवा के फोन के अंदर पेगासस का आइडिया डाला है। राहुल ने कहा कि पेगासस सत्य को दबाने और इस देश की आवाज को कुचलने का एक हथियार है।
बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर बरसते हुए राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने एक पार्टनरशिप बनाई है। ये पार्टनरशिप देश के गरीबों के साथ नहीं बल्कि सबसे बड़े उद्योगपतियों के साथ है। राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी की साझेदारी युवा, किसान, मजदूर, छोटे व्यापारियों के साथ नहीं है, उनकी पार्टनरशिप 2-3 बिजनेसमैन के साथ है।

लंबे रूटों पर चलती दिखाई देगी 'भारत एक्सप्रेस'

अकांशु उपाध्याय                
नई दिल्ली। नई दिल्ली से वाराणसी और कटरा तक चल रही देश की सबसे आधुनिक और सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस जल्द ही अन्य और लंबे रूटों पर चलती दिखाई देगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तर रेलवे के अधीन चलने वाली गाड़ी के लिए जोन को ही विकल्प तलाशने के लिए कहा गया है। खास बात है कि इस बार ट्रेन को डे-नाईट यात्रा के लिए चलाने की तैयारी हो रही है। 
दरअसल, वंदे भारत एक्सप्रेस एक स्वदेशी गाड़ी है जो 180 किमी स्पीड से चल सकती है। साल 2018 में बनी इस ट्रेन की पहली सर्विस को साल 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लिए रवाना किया था।

गिरावट के साथ 47,847 रुपये पर आया 'सोना'

अकांशु उपाध्याय                   
नई दिल्ली। कोरोना महामारी का असर सोने पर भी पड़ा है। जिसकी वजह से पिछले साल के मुकाबले सोना इस साल काफी सस्ता बिक रहा है। एक समय में लगभग 10हजार रुपए की गिरावट दर्ज की गई थी। जानकारों की माने तो इस वक्त सोना खरीदने या फिर इसमें निवेश करने का सबसे अच्छा मौका है। 
पिछले कुछ दिनों से सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी है। गुरुवार को भी सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर 5अगस्त को 10ग्राम के भाव 0.09फीसदी की गिरावट के साथ 47,847रुपये पर आ गया। वहीं चांदी में भी गिरावट दर्ज की गई है।
गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में गिरावट आई।

भारतीय मेंस हॉकी टीम ने पोडियम फिनिश किया

टोक्यो। 1980 के मास्को ओलिंपिक के बाद पहली बार भारतीय मेंस हॉकी टीम ने टोक्यो में पोडियम फिनिश किया है। मनप्रीत सिंह की अगुवाई में भारतीय टीम ने जर्मनी के खिलाफ अपना ब्रॉन्ज मेडल मैच जीत लिया है।
टोक्यो ओलिंपिक की टर्फ पर भारतीय मेंस हॉकी टीम ने मेडल जीतने के अपने 41 साल के इंतजार को खत्म कर दिया है। 1980 के मास्को ओलिंपिक के बाद पहली बार भारतीय मेंस हॉकी टीम ने टोक्यो में पोडियम फिनिश किया है। मनप्रीत सिंह की अगुवाई में भारतीय टीम ने जर्मनी के खिलाफ अपना ब्रॉन्ज मेडल मैच जीत लिया है। इस बड़े मुकाबले में भारत ने जर्मनी को 5-4 से हराया।

पुरुषों को सबक सिखाने के लिए कानून की जरूरत

बृजेश केसवानी                      
प्रयागराज। स्त्री को आनंद की वस्तु समझने वाले सामंती मानसिकता वाले पुरुषों को सबक सिखाने के लिए विशिष्ट कानून बनाने की जरूरत है। एक स्वस्थ समाज का निर्माण करने और महिलाओं के मन में सुरक्षा एवं संरक्षण की भावना को बढ़ाने के लिए सख्त कानून बनाना ही होगा। उक्त आदेश न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की एकलपीठ ने हर्षवर्धन यादव द्वारा दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया।
दरअसल पीड़िता अनुसूचित जाति की एक पुलिस कॉन्स्टेबल है। उसे अपीलकर्ता आरोपी ने होटल में शादी को अंतिम रूप देने और उससे संबंधित दस्तावेज तैयार करने के लिए बुलाया था। हालांकि होटल के कमरे में उसने कथित तौर पर पीड़िता के साथ बलात्कार किया। जिसके बाद महिला ने प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई और उसने धारा 161 के तहत जांच अधिकारी और धारा 164 सीआरपीसी के तहत मजिस्ट्रेट को दिए गए बयानों में उक्त प्राथमिकी का समर्थन किया।
आरोपी ने निचली अदालत में उसकी जमानत अर्जी खारिज होने के बाद आपराधिक अपील दायर की थी। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और एससी/एसटी एक्ट की धारा 325 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उक्त मामले में न्यायालय ने कहा कि झूठी शादी का वादा हमारे समाज के बड़े हिस्से में शारीरिक शोषण करने के लिए एक महिला पर भावनात्मक दबाव बनाने हेतु दुष्ट पुरुषों का एक प्रभावी उपकरण है।
याची की अपील को खारिज करते हुए न्यायालय ने कहा कि शादी का झूठा वादा कर यौन संबंध की सहमति प्राप्त करने को तथ्य की गलत धारणा के तहत दी गई सहमति के रूप में मानना चाहिए और इसे बलात्कार के समान अपराध ही मानना चाहिए। अदालत मूकदर्शक बनकर ऐसे लोगों को लाइसेंस नहीं दे सकती है। जो निर्दोष लड़कियों का शोषण करने और शादी का झूठा वादा कर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करते हैं।

कब्जा दखल करने पर लगीं रोक को और बढ़ाया

बृजेश केसवानी                    
प्रयागराज। कोरोना संक्रमण के फैलाव को देखते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सभी अदालतों, अधिकरणों, अर्धन्यायिक संस्थाओं के अंतरिम आदेश बढ़ा दिए थे। अब स्थितियों में बदलाव के साथ उक्त आदेश जारी रखने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन बार के अनुरोध पर अदालत ने अंतरिम आदेशों की तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है। उच्च न्यायालय ने सामान्य समादेश जारी कर ध्वस्तीकरण, बेदखली और कब्जा दखल करने पर लगी रोक 15 दिन के लिए और बढ़ा दी है। 
हालांकि न्यायालय ने कहा है कि राज्य सरकार या स्थानीय निकाय प्राधिकरण आदि ध्वस्तीकरण, बेदखली आदि की कार्यवाही धीमी रखने और बैंक व वित्तीय संस्थान लोन वसूली में सख्ती तथा उत्पीड़नात्मक कार्यवाही नहीं करने के संबंध में पूर्व में जारी आदेश को आगे बढ़ाने की आवश्यकता नहीं है। अतः इस संबंध में पूर्व में पारित किया गया आदेश आगे लागू नहीं रहेगा। न्यायालय ने इन 15 दिनों का समय लोगों को आदेश की अवधि बढ़ाने की अर्जी देने के लिए दी है। अदालत ने अपने आदेश में आगे कहा कि 31 मई को अंतरिम आदेश बढ़ाए गए थे। अब बार के कथनानुसार न्यायालय में अर्जी दाखिल करने का वक्त दिए बगैर सामान्य आदेश खत्म न किए जाए। इस पर अदालत ने कुछ निर्देशों को 15 दिन तक जारी रखने का आदेश दिया है। उक्त आदेश कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एमएन भंडारी तथा न्यायमूर्ति एससी शर्मा की खंडपीठ ने स्वत: कायम जनहित याचिका को संज्ञान लेते हुए दिया। याचिका पर अगली सुनवाई 17 अगस्त को होगी।

सेंध लगाने के लिए पार्टी ने व्यापक रणनीति बनाई

अकांशु उपाध्याय                      
नई दिल्ली। सत्तारूढ़ बीजेपी की नजर, इस समय देश के दलित वोट बैंक पर है। इसमें सेंध लगाने के लिए पार्टी ने व्यापक रणनीति बनाई है। जिसका प्रयोग गत वर्ष होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में किया जाएगा। जिसमें 12 दलित केंद्रीय मंत्री चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे और दलित राष्ट्रपति बनाने का श्रेय भी बीजेपी भूनाएगी।
आजादी के बाद देश का दलित वोट बैंक कांग्रेस के पक्ष में होता था। मगर धीरे-धीरे बहुजन समाज पार्टी ने इस पर कब्जा कर लिया। बसपा संस्थापक कांशी राम की मृत्यु के बाद यह वोट बैंक खिसकने लगा जिसके चलते 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में बीएसपी काफी पीछे चली गई थी।
2024 के लोकसभा चुनावों में दलित वोट बैंक को अपने पक्ष में करने के लिए बीजेपी हाईकमान काफी समय से चिंतन-मनन कर रही थी। जिसके तहत पार्टी ने न केवल डॉ रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति बनाया बल्कि देश में पहली बार विभिन्न राज्यों से 12 अनुसूचित जाति के केंद्रीय मंत्रियों को शपथ दिलाई गई।
बीजेपी हाईकमान ने इन सभी मंत्रियों से अपने समाज में बीजेपी के समर्थन में प्रचार-प्रसार करने के लिए निर्देश दिया है। दिल्ली के बाद जल्दी ही इन मंत्रियों का उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में बीजेपी के जनजाति मोर्चा द्वारा अभिनंदन किया जाएगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा।
पिछले दिनों मोदी सरकार में हुए मंत्रिमंडल विस्तार के बाद इस समय अनुसूचित जाति के मंत्रियों में अर्जुन राम मेघवाल, निशित प्रमाणिक, एसपी सिंह बघेल, रामदास अठावले, सोम प्रकाश, नारायण स्वामी, एल मुशंगन, शांतनु ठाकुर, वीरेंद्र कुमार, पशुपतिनाथ पारस, भानु प्रताप वर्मा व कौशल किशोर है। इन सभी मंत्रियों ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार प्रदर्शन का प्रस्ताव भी पारित किया है और आने वाले सभी चुनावों में देशभर के दलितों का वोट बीजेपी को दिलवाने का संकल्प लिया है।
2024 के लोकसभा चुनावों के लिए बनाई गई उक्त रणनीति का प्रयोग अगले वर्ष होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों पर किया जाएगा। पार्टी नेताओं का मानना है उत्तर प्रदेश में यह प्रयोग उनके लिए एक ब्रह्मास्त्र साबित होगा। क्योंकि यही एक राज्य है जहां पर बसपा की तीन बार सरकार बनी है और आगामी चुनावों में भी बसपा सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करने जा रही हैं।
अब यह भी आशंका जताई जा रही है कि बीजेपी द्वारा दलित वोट बैंक पर सेंध लगाने का जवाब देने के लिए बसपा अपने मजबूत तैयारी करेगी या फिर सपा नेता व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा प्रस्तावित महागठबंधन में भी प्रवेश कर सकती है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-355 (साल-02)
2. शुक्रवार, जुलाई 6, 2021
3. शक-1984,सावन, कृष्ण-पक्ष, तिथि-द्वादशी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:44, सूर्यास्त 07:10।
5. न्‍यूनतम तापमान -20 डी.सै., अधिकतम-37+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

बुधवार, 4 अगस्त 2021

साउथ में चीन के दबदबे को कम करने की शुरुआत

बीजिंग/ नई दिल्ली। भारत ने साउथ चाइना सी में चीन के दबदबे को कम करने की शुरुआत कर दी है। पूर्वी एशियाई देशों के साथ अपने सुरक्षा संबंधों के विस्तार करने की कड़ी में भारत दक्षिण चीन सागर में अगस्त में एक नौसैनिक टास्क फोर्स भेज रहा है। भारतीय सेना परंपरागत रूप से चीन का विरोध करने से बचती रही है। लेकिन लद्दाख में सैनिकों के बीच झड़पों के बाद चीन को लेकर भारतीय सेना बेहद सख्त दिखाई दे रही है। चीन के खिलाफ अमेरिका भी भारत का खुलकर साथ दे रहा है।

नौसेना ने एक बयान में बताया है कि एक गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर और एक फ्रिगेट मिसाइल सहित चार जहाजों को दो महीने के लिए दक्षिण पूर्व एशिया, दक्षिण चीन सागर और पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में तैनात किया जाएगा। इस तैनाती को लेकर नौसेना ने कहा है कि समुद्री क्षेत्र में बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में मित्र देशों के साथ परिचालन पहुंच, शांतिपूर्ण उपस्थिति और एकजुटता को रेखांकित करना चाहती है।

तैनाती को लेकर नौसेना ने आगे बताया है कि इस तरह के समुद्री पहल आम समुद्री हितों और समुद्र की स्वतंत्रता के प्रति प्रतिबद्धता के आधार पर भारतीय नौसेना और मित्र देशों के बीच तालमेल और समन्वय को बढ़ाती है। नौसेना ने बताया है कि भारतीय जहाज गुआम के तट पर अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ सालाना संयुक्त युद्ध अभ्यास में भाग लेंगे।

कृषि कानून: आंदोलन कर रहें वो किसान नकली हैं

दुष्यंत टीकम            
रायपुर। राज्यसभा सांसद सरोज पांडे कहती है कि पिछले कई महिनों से दिल्ली में किसान केन्द्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे वो किसान नकली है। इस बयान पर कटाक्ष करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि किसान यदि मोदी का गुणगान करते तो असली, तीन काले कानून का विरोध कर रहे है, तो नकली इनके सोच पर तरस आता है। भारतीय जनता पार्टी के विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेख किसानों को मवाली कहती है, कि इधर सरोज पांडे किसानों को नकली बोल कर देश के अन्नदाताओं का अपमान पे अपमान कर रहे है। किसान भाई बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने अधिकार के लिए तीन काले कृषि कानून का विरोध पिछले कई महीनों से कर रहे है। जिसमें लगभग 300 किसान भाईयों ने जान गंवाई है। जिसमें महिलाएं भी शामिल है। अपने पूरे परिवार के साथ आंदोलन कर रहे है। किसान परिवार जिसमें छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल है, इसे नकली बता रहे है। जमीर को जिंदा रखो कितना नीचे गिरोगे किसानों से सरोज पांडे को माफी मांगना चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि लगभग 70 प्रतिशत भारतीय लोग किसान है और अन्नदाताओं के आर्शीवाद से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद पर काबिज हुआ। पीएम मोदी ने वादा किया था देश का प्रधानमंत्री बनने के बाद वे अच्छे दिन आएंगे, किसानों की दुगुनी आय करेंगे और महंगाई कम करेंगे। बावजूद इसके आज 7 साल बाद साजिशन किसानों के खिलाफ तीन काले कानून बनाकर सरकार उन्हें बर्बादी की ओर धकेलने का काम कर रही है। 
सरकार 28 संशोधन की बात कर उन्हें बरगलाने में लगी है। कोरोना काल में जिस अन्नदाता की कृपा से देश जीवित रहा। आज सरकार ने उन्हें ही सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेता कोई किसानो को नकली बता रहे है तो कोई खालिस्तानी तो कोई मवाली इस प्रकार अन्नदाताओं का अपमान पे अपमान कर रहे है। अभी सत्ता के नशे में चूर हो और देखना इस घमंड को किसान भाई ही तोड़ेगें।

सहारनपुर में हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए

हरिओम उपाध्याय      

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के रामपुर मनिहारान और बड़गांव में बुधवार यानी आज शाम करीब 5:35 बजे हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे लोगों में दहशत फैल गई। वहीं कुछ लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। बता दें कि बुधवार को शाम के समय भूकंप के झटकों ने क्षेत्रीय लोगों को डरा दिया। लोग आनन-फानन दौड़कर घरों से बाहर निकले। भूकंप के झटकों के कारण मकान के दरवाजे और खिड़कियां हिलने से लोगों में दहशत हो गई। हालांकि किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना कहीं से नहीं मिली। 

बताया गया कि बुधवार शाम करीब पांच बजकर 10 मिनट पर क्षेत्र में हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। मकानों की खिड़कियां, दरवाजे और बंद पंखों को लोगों ने हिलते देखा तो उन्हें भूकंप का अहसास हुआ और वह शोर मचाते हुए वह अपने घरों और दुकानों से बाहर की ओर दौड़ पड़े। हालांकि भूकंप से कहीं कोई नुकसान नहीं हुआ। लेकिन इससे लोग सहमे हुए दिखाई दिए। काफी देर तक लोग भूकंप की ही चर्चा करते रहे।अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार मोहल्ला कायस्थवाड़ा निवासी अनीता गर्ग व उमा वर्मा ने बताया कि वह घर में बैठी हुई थीं। अचानक उन्हें पंखा हिलता हुआ दिखाई दिया। इसके चलते वह शोर मचाते हुए परिवार के सदस्यों के साथ घरों से बाहर निकल गईं। उन्होंने बताया कि भूकंप का एक ही झटका महसूस किया गया।

गाजियाबाद से 'एनडीआरएफ' की टीम रवाना की

अश्वनी उपाध्याय              

गाजियाबाद। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में बाढ़ के हालातों के मद्देनजर गाजियाबाद से एनडीआरएफ की टीम को रवाना किया गया है। एनडीआरएफ की दो टीमें हिंडन एयरपोर्ट से वायु सेना के दो हवाई जहाज द्वारा बुधवार सुबह पांच बजे रवाना हुई। आपको बता दें कि भारी बारिश के चलते मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में बाढ़ के हालात उत्पन्न हो गए हैं। 

जिसे देखते हुए गाजियाबाद स्थित एनडीआरएफ बटालियन से सीएसएसआर तथा बाढ़ में प्रयोग किए जाने वाले उपकरणों के साथ 50 सदस्यीय दो दलों को शिवपुरी जिले तथा आसपास के भागों में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए बुधवार सुबह सवा पांच बजे हिंडन एयरफोर्स स्टेशन के लिए रवाना किया गया है। दोनों टीमों को हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से स्पेशल फ्लाइट के जरिए वायु मार्ग से ग्वालियर के लिए रवाना किया गया। ग्वालियर से सड़क मार्ग द्वारा टीमों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा। वर्तमान में गाज़ियाबाद से पहले से ही पांच टीमें उत्तराखंड में राहत एंव बचाव कार्यों में तैनात हैं। दोनों टीमें साढ़े नौ बजे मध्य प्रदेश पहुंच कर बचाव कार्यों में जुट गई।

उच्च शिक्षा सुभाष ने अधिकारियों के साथ बैठक की

कौशाम्बी। जनपद के नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव, उच्च शिक्षा सुभाष चन्द्र शर्मा ने बुधवार को कलेक्टेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। 
बैठक में जिलापूर्ति अधिकारी ने दिनांक 05 अगस्त 2021 को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में नोडल अधिकारी को बताया कि कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं। जनपद के सभी 589 राशन की दुकानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिसमें 10 राशन की दुकानों पर वृहद स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा जनप्रतिनिधियों को आमन्त्रित किया जा चुका है। 
नोडल अधिकारी ने जिलापूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये कि सभी राशन की दुकानों पर साफ-सफाई एवं सेनेटाइजेशन के साथ ही कोविड-19 प्रोटोकाल का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाय तथा जिन भी अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्हें कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी अवश्य दे दिया जाय, जिससे वे अपने कार्य को सुगमता पूर्वक कर सकें। उन्होंने कहा कि वर्षा के दृष्टिगत छाया की भी व्यवस्था कर ली जाय तथा सभी लाभार्थियों को अवगत करा दिया जाय कि जिन लोगों को कार्यक्रम में आमन्त्रित नहीं किया गया है। उन्हें भी निःशुल्क राशन दिया जायेगा। प्रत्येक यूनिट पर 03 किग्रा0 गेहू एवं 02 किग्रा0 चावल निःशुल्क दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि गेहूॅ व चावल की गुणवत्ता को भी सुनिश्चित कर लिया जाय। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को कुशलता पूर्वक संपन्न कराने हेतु ऑगनबाड़ी व आशा कार्यकर्त्रियों का भी सहयोग लिया जायें। उन्होने पुलिस अधीक्षक श्री राधेश्याम विश्वकर्मा को निर्देशित किया है कि शान्ति व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत कार्यक्रम के संबंध में सभी थाना प्रभारियों को सूचित करें।
उन्होने सभी अधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न करायें, किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। 
नोडल अधिकारी ने रूपये 50 लाख की धनराशि की लागत से अधिक की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि जो भी परियोजना धनाभाव के कारण बंद है उनके लिए बजट की मांग कर ली जाए तथा तेजी के साथ गुणवत्तापूर्ण समयान्तर्गत कार्य पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित किया जायें। बैठक में संबंधित कार्यदायी संस्था द्वारा बताया गया कि थाना कड़ाधाम में आवासीय एवं अनावासीय भवन का निर्माण कार्य जनवरी 2022 में पूर्ण कर लिया जायेगा तथा थाना कोतवाली मंझनपुर में निर्माणाधीन प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्य दिसम्बर 2021 तक पूर्ण कर लिया जायेगा। 
नोडल अधिकारी पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिये कि हाइवे पर स्थित ढाबों पर अवैध गतिविधियां न होने पाए, इस पर विशेष निगरानी रखी जायें। उन्होंने अवैध शराब के विरूद्ध नियमित कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने गंगा एवं यमुना नदी में बाढ़ के दृष्टिगत अस्थायी घाटों की जांच कराने एवं बाढ़ चौकियों को क्रियाशील रखने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि बाढ़ की स्थिति से निपटने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित कर ली जायें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कोविड-19 का अनुपालन करें व लोगों से करायें एवं कोविड-टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक भी करें। नोडल अधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी से वैक्सीन की उपलब्धता, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, संचारी रोगों से बचाव हेतु की जा रही कार्यवाही एवं एम्बुलेंश के संचालन की स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिये कि जेल अस्पताल एवं मोर्चरी का निरीक्षण कर व्यवस्थायें सुनिश्चित करें। 
उन्होने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित सभी कार्यक्रमों यथा-रूटीन टीकाकरण आदि की नियमित समीक्षा की जाय। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में डिग्री कालेजों के खुल जाने के दृष्टिगत वहां पर कोविड-19 टीकाकरण कैम्प लगाने की भी कार्ययोजना बना ली जाय। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर ए0आर0बी0 इंजेक्शन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होने आयुष्मान भारत योनजा के तहत कैम्प लगाकर गोल्डेन कार्ड बनाने के साथ ही हेल्थ बेलनेस सेंटर एवं जनऔषधि केन्द्रों को क्रियाशील सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होने सभी अधिकारियों से कहा कि वे अपने विभाग से संबंधित योजनाओं के प्रगति की नियमित समीक्षा करते रहें। उन्होंने तहसील, ब्लॉक एवं थानों का नियमित निरीक्षण किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में प्रगति लाने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि आईजीआरएस, सीएम हेल्पलाइन, तहसील दिवस एवं थाना दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध किया एवं सीएमआईएस पोर्टल पर सूचनाओं को अपलोड किया जाय। उन्होने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिये है कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा अवंटित धनराशि से विकास कार्य कराते रहें, कोई भी कार्य रूकने न पाये। इसके साथ ही उन्होंने स्कूलों की साफ-सफाई एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिशासी अभियंता लो.नि.वि को निर्देश दिये कि प्रत्येक 15 दिन बाद निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा करें। उन्होंने बीएड प्रवेश परीक्षा को सफलता पूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिये। उन्होंने उपायुक्त उद्योग को निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिये।
तत्पश्चात नोडल अधिकारी द्वारा थाना कोतवाली मंझनपुर में निर्माणाधीन प्रशासनिक भवन एवं थाना का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था को कार्य का बोर्ड लगाने एवं गुणवत्तापूर्ण व समयान्तर्गत पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होने मुख्य विकास अधिकारी को टेक्निकल टीम द्वार जांच कराने के भी निर्देश दिये तथा थाना प्रभारी को निर्माण कार्य की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिये। उन्होंने थाना के निरीक्षण के दौरान आईजीआरएस एवं सीएम हेल्पलाइन व थाने में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि थाना दिवस, तहसील दिवस एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण अभियान चलाकर किया जायें। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता से फोन पर वार्ता कर शिकायत निस्तारण का फीडबैक अवश्य लिया जायें। 
नोडल अधिकारी द्वारा निर्माणाधीन उ0प्र0 परिवहन डिपो (बस डिपो) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रोजेक्ट की विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए टेक्निकल टीम द्वारा जांच कराने के निर्देश दिये। कार्यदायी संस्था द्वारा बताया गया कि धनराशि न मिलने के कारण कार्य में प्रगति नहीं हो पा रही है। जिस पर नोडल अधिकारी ने शासन में पत्र प्रेषित कर लगातार पैरवी करने के निर्देश दिये हैं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सुजीत कुमार, पुलिस अधीक्षक राधेश्याम विश्वकर्मा, मुख्य विकास अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
सुशील केसरवानी 

पुलिस अधीक्षक ने 19 पुलिसों के तबादले किएं

अतुल त्यागी              
हापुड़। जनपद के पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बुधवार की सुबह 19 पुलिसकर्मियों के तबादले किए। जबकि तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया है। उपनिरीक्षक राहुल चौधरी, हेड कांस्टेबल हरबीर सिंह, कांस्टेबल चांदवीर सिंह को लाइन हाजिर किया गया है। 19 पुलिसकर्मियों के तबादले में  सात उपनिरीक्षक, सात हेड कांस्टेबल, दो कांस्टेबल, 3 महिला कांस्टेबल शामिल है।

1000 की आबादी वाले क्षेत्र में लगेगा लॉकडाउन

तिरुवनंतपुरम। केरल की मुख्यमंत्री वीणा जॉर्ज ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि जिन क्षेत्रों में एक हजार लोगों में से 10 से अधिक लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जाएंगे। उन क्षेत्रों में लॉकडाउन लगाया जाएगा। जॉर्ज ने कोरोना वायरस के वर्तमान प्रोटोकॉल में बदलाव की घोषणा करते हुए कहा कि लॉकडॉउन 1000 की आबादी वाले क्षेत्र में संक्रमण के मामलों के आधार पर लगाया जाएगा।
लॉकडाउन की नयी रणनीति सकारात्मकता दर (टीपीआर) पद्धति को संशोधित कर जनसंख्या समूहों पर आधारित तैयार की गयी है। उन्होंने कहा कि तीसरे लॉकडाउन वाले क्षेत्रों को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में दुकानें सप्ताह में छह दिन सुबह सात बजे से 2100 बजे तक खुली रह सकती हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने ग्राहकों से खरीदारी करते समय निर्धारित दूरी सुनिश्चित करने की गुजारिश की। उन्होंने कहा कि दुकानों पर आने वाले लोगों को कोरोना वायरस का कम से कम एक टीका लगा होना चाहिए या 72 घंटे पहले जारी किये गये कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस तथा 22 अगस्त को ओणम का त्योहार होने की वजह से शनिवार तथा दो रविवार को बंदी नहीं होगी। पूजा स्थलों पर 40 लोगों से ज्यादा की इजाजत नहीं होगी। शादी समारोह तथा अंतिम संस्कार के मौके पर अधिकतम 20 लोग इकट्ठा हो सकते हैं।

मुंबई समेत 11 गन्ना उत्पादक राज्यों से जवाब मांगा

अकांशु उपाध्याय                
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने गन्ना उत्पादक किसानों के बकाये के भुगतान को लेकर एक पूर्व सांसद की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए बुधवार को केंद्र और उत्तर प्रदेश एवं महाराष्ट्र समेत 11 गन्ना उत्पादक राज्यों से जवाब मांगा। जनहित याचिका में चीनी मिलों को गन्ने की आपूर्ति के 14 दिन के भीतर किसानों को बकाये का भुगतान करने के लिए एक व्यवस्था बनाने का आग्रह किया गया है। मुख्य न्यायाधीश एन वी रमण और न्यानमूर्ति सूर्यकांत की पीठ ने महाराष्ट्र के पूर्व लोकसभा सांसद राजू अन्ना शेट्टी की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद ग्रोवर की दलीलों पर गौर किया। 
वकील ने कहा कि गन्ना आपूर्तिकर्ताओं को देश भर में आपूर्ति के 14 दिनों के भीतर उनके बकाया का भुगतान किया जाना चाहिए, जैसा कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के एक आदेश में भी यह बात कही गयी है। पीठ ने ग्रोवर की दलीलें सुनने के बाद कहा, “नोटिस जारी करें। इसे तीन सप्ताह के बाद सूचीबद्ध करें।” ग्रोवर ने उन राज्यों की ओर ध्यान दिलाया जो किसानों को भुगतान करने में बुरी तरह चूक करते रहे हैं।
वरिष्ठ वकील ने आरोप लगाया कि चीनी मिलें धन का दूसरे उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल कर रही हैं। वे किसानों को भुगतान नहीं कर रही हैं और इसलिए किसानों के बकाया की वसूली के लिए उनका चीनी का भंडार जब्त कर लेना चाहिए। उत्तर प्रदेश गन्ना आपूर्ति अधिनियम के अनुसार, गन्ना उत्पादकों को 14 दिनों के भीतर उनकी बकाया राशि और निर्धारित समय अवधि के भीतर बकाया राशि का भुगतान नहीं करने पर ब्याज का भुगतान करना अनिवार्य है।
उच्चतम न्यायलय ने केंद्र, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के अलावा पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा, गुजरात, बिहार, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु को भी नोटिस जारी किया। उसने चार गन्ना खरीद कंपनियों से भी जवाब मांगा जिनमें बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड, इंडियन शुगरमिल्स एसोसिएशन, केन एग्रो एनर्जी (इंडिया) लिमिटेड और इंडियन सुक्रोज लिमिटेड हैं।
शेट्टी ने अपनी जनहित याचिका में इस तरह की बकाया राशि को बढ़ते जाने से रोकने और किसानों को दुष्चक्र में फंसने से बचाने के लिए गन्ने की फसल की कीमत के भुगतान के लिए एक व्यवस्था स्थापित करने का निर्देश देने का आग्रह किया है।

दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ

दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। दबे पांव पहुंचे भूकंप ने धरती को हिलाते हुए पब्लिक को दहशत में ड...