शनिवार, 31 जुलाई 2021

कृषि कानूनों की मांग से जुड़ा प्रस्ताव पारित किया

अकांशु उपाध्याय                 
नई दिल्ली। दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने संसद में पारित तीन कृषि कानूनों को वापस करने की मांग से जुड़ा प्रस्ताव संख्या बल के आधार पर दिल्ली विधानसभा में पारित किया है। तीनों कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमा पर डटे किसानों की मांगों के समर्थन में दिल्ली सरकार का यह एक और प्रयास है।
दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को सदन में आम आदमी पार्टी के सदस्य की ओर से चर्चा के लिए लगाए गए विषय पर पार्टी ने अपना रुख स्पष्ट किया है।  
आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह की ओर से विधानसभा में इस संबंध में लगाए गए प्रस्ताव पर चर्चा भी की गई। चर्चा में सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों की ओर से सदस्यों हिस्सा लिया।
चर्चा के दौरान दिल्ली के शहरी विकास मंत्री सत्येंद्र जैन दिल्ली सरकार का रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार इन तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ शुरुआत से ही विरोध कर रही है। वह किसानों की मांगों का पुरजोर तरीके से समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को किसानों के द्वारा करीब 1 साल से विरोध प्रदर्शन करने के बाद अब इन कानूनों को तुरंत वापस लेना चाहिए।



सीएम योगी ने 'मिशन शक्ति अभियान' में निर्देश दिए

हरिओम उपाध्याय                 
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए संचालित 'मिशन शक्ति अभियान' में विभागों की संख्या कम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अभियान का नोडल गृह विभाग को ही बनाने को कहा है। उन्होंने थानों में तैनात महिलाओं को बीट इंचार्ज बनाने और महिला सिपाहियों की संख्या भी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। वे शुक्रवार को अपने आवास पर मिशन शक्ति के तीसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
उन्होंने कहा है कि इस अभियान का समाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। 
इसलिए इसे और प्रभावशाली तरीके संचालित किया जाएगा। महिलाओं की सहायता के लिए थानों में स्थापित हेल्पडेस्क को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश देते हुए सीएम ने '1090 वीमेन पावर लाइन' पर दर्ज शिकायतों का निस्तारण पीड़ितों की संतुष्टि के मुताबिक करने और उनसे नियमित समय पर फीडबैक लेने को भी कहा। इस मौके पर प्रमुख सचिव महिला कल्याण वी हेकाली झिमोमी ने मिशन शक्ति के तीसरे चरण को लागू करने के संबंध में प्रजेंटेशन दिया। प्रजेंटेशन देखने के बाद सीएम ने अभियान से संबंधित विभागों की संख्या घटाकर अधिकतम 5 या 6 तक सीमित करने के निर्देश दिए हैं। इसमें मुख्य रूप से गृह, स्वास्थ्य, शिक्षा, नगर विकास, महिला कल्याण और बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग को ही जोड़ने को कहा है।
सड़कों पर समुचित प्रकाश की व्यवस्था हो
सीएम ने महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए लगाए गए सीसीटीवी को आपस में लिंक करने और निजी संस्थाओं, मॉल व कार्यालयों में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी इनसे जोड़ने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सड़कों पर समुचित मार्ग प्रकाश की व्यवस्था करने और गृह विभाग को अभियान की समीक्षा करने के भी निर्देश दिए हैं।
एडीजी नीरा रावत ने वीमेन पावर लाइन से संचालित कार्यक्रमों का प्रजेंटेशन दिया।
वहीं, आईजी लखनऊ रेंज लक्ष्मी सिंह ने मिशन शक्ति के तीसरे चरण के अभियान का प्रजेंटेशन देते हुए महिला अपराधियों के विरुद्ध की जाने वाली कार्रवाई का ब्योरा व महिला बीट पुलिस अधिकारियों की तैनाती समेत अन्य सुझाव दिए। अभियान से संबंधित एसीएस स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद, एसीएस ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज मनोज कुमार सिंह, एसीएस उच्च शिक्षा मोनिका गर्ग और एसीएस माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला ने भी अपने-अपने विभागों के क्रियाकलापों की जानकारी दी।

आशुतोष ने बच्चे के संक्रमित पाए जाने की पुष्टि की

पंकज कपूर               
देहरादून। कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए सरकार और स्वास्थ्य विभाग विभिन्न तरह से जागरूकता फैलाने के साथ ही हर संभव प्रयास कर रहा है। बावजूद इसके इन दिनों स्कूलों को खोलने की सरकार तैयारियां कर रही है। वहीं दून अस्पताल के पीआईसीयू में तीन दिन से भर्ती एक 12 साल का बच्चा कोरोना संक्रमित पाया गया है। जिससे विभाग के अफसर एवं अस्पताल के डाक्टर सकते में हैं। क्योंकि अस्पताल में एक माह बाद कोई बच्चा संक्रमित पाया गया है।
अस्पताल में रोजाना चार से पांच बच्चे विभिन्न बीमारियों को लेकर भर्ती हो रहे हैं। कोरोना जांच सभी की कराई जाती है। एक माह बाद कोई बच्चा संक्रमित मिला है। दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बच्चे के संक्रमित पाए जाने की पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि, विभाग के एचओडी डॉ. अशोक कुमार के अंडर में बच्चा भर्ती है। बच्चे को ऑक्सीजन की जरूरत नहीं है और अब हालत सामान्य है। शुक्रवार को सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। विशेष निगरानी में बच्चे को रखा गया है। बच्चे के माता-पिता यूपी के एक जिले से है। जो चार माह पूर्व बच्चे को यहां लाए थे। पहले बच्चा ओपीडी में भी अस्पताल आया था। बुधवार को इमरजेंसी में आया तो उसे भर्ती किया गया। उसे सात दिन से बुखार था। अब हालत सामान्य है, चिंता जैसी कोई बात नहीं है।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल कौशिक, डॉ. आयशा इमरान का कहना है कि, इस मौसम में बच्चों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। बरसात के मौसम में बच्चों को गंदे पानी से बचाना है। ताजा एवं तरल खाना बच्चों को दिया जाना है। उन्हें साफ, हो सके तो उबला पानी पिलाएं, गंदगी से बचाएं।
कुछ दिक्कत जैसे बुखार, नजला, खांसी एवं बच्चा गुमसुम नजर आएं तो तुरंत डाक्टर को दिखाएं। तीसरी लहर की आशंकाओं को लेकर पैनिक न फैलाएं। कोरोना से बचाव को एहतियात बरतें। घर से निकलने से पहले मास्क एवं सेनेटाइजर का प्रयोग करें। घर में वापस आने पर नहा धोकर ही बच्चों से मिलें।

100 से अधिक लोगों को स्वीकृति-पत्र वितरित किएं

पंकज कपूर              
देहरादून। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत चिन्हित लाभार्थियों को आवास स्वीकृति पत्र सौंपे। सीएम कैम्प कार्यालय परिसर स्थित जनता दर्शन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लाभार्थियों को प्रथम किश्त की राशि डीबीटी द्वारा ऑनलाईन जारी की। उन्होंने कार्यक्रम में 100 से अधिक लोगों को आवास स्वीकृति पत्र वितरित किए।
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में प्रदेश के लाभार्थियों को आवास बन जाने के बाद सामान आदि के लिए पांच-पांच हजार रूपए दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि, राज्य सरकार सबका साथ- सबका विकास- सबका विश्वास के ध्येय वाक्य के साथ सरकार नहीं बल्कि साझेदार के तौर पर काम कर रही सरकार है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाएं समाज में अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को सीधे लाभ पहुंचा रही है। पहले योजनाएं बनती थीं, पर उसका लाभ पात्र लोगों तक नहीं पहुंचता था। परंतु प्रधानमंत्री जी ने दूरदर्शिता के साथ पहले सभी के जनधन योजना में खाते खुलवाए और अब उन खातों में डीबीटी द्वारा योजना की राशि सीधे लाभार्थी को दी जा रही है। स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि आदि योजनाओं से करोड़ों भारतीयों को लाभ मिला है।

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने हाईअलर्ट जारी किया

दुष्यंत टीकम       

रायपुर। अगले 4 घंटे प्रदेश में मौसम विभाग ने हाई अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक प्रदेश के इन जिलों में बाढ़ जैसे हालात भी बन सकते है। मौसम विभाग ने कहा कि सरगुजा संभाग में पूर्व में ही अच्छी बारिश हो चुकी है। आज भारी बारिश की वजह से बलरामपुर, जशपुर, कोरिया में बाढ जैसे हालात बनने की सम्भावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक एक चिन्हित निम्न दाब का क्षेत्र झारखण्ड और उससे लगे गंगेटिक पश्चिम बंगाल के ऊपर स्थित है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रवात घेरा 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। इसके पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की प्रबल संभावना है। एक निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिणी मध्य उत्तर प्रदेश के ऊपर स्थित है। इसके साथ चक्रीय चक्रवाती घेरा 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। मानसून द्रोणिका गंगानगर, नरनौल, उत्तर प्रदेश में स्थित निम्न दाब के केंद्र, गया, चिन्हित निम्न दाब के केंद्र और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर बंगाल की खाड़ी तक स्थित हैं।

वाइस एडमिरल ने प्रमुख के तौर पर प्रभार संभाला

अकांशु उपाध्याय                
नई दिल्ली। नौवहन एवं दिशा विशेषज्ञ, वाइस एडमिरल एस एम घोरमडे ने भारतीय नौसेना के उपप्रमुख के तौर पर शनिवार को प्रभार संभाला। एडमिरल घोरमडे का भारतीय नौसेना के अग्रिम मोर्चे के युद्धपोतों पर व्यापक परिचालन अनुभव रहा है। जिसमें निर्देशित मिसाइल पोत आईएनएस ब्रह्मपुत्र, पनडुब्बी बचाव पोत आईएनएस निरीक्षक और सुरंग भेदी पोत आईएनएस एलेप्पी की कमान संभालना शामिल है।
उन्होंने वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार की जगह ली है जो 39 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं। नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी नौसेना के उपप्रमुख का पद संभालने से पहले एकीकृत रक्षा स्टाफ के मुख्यालयों में तीनों सेवा के उपप्रमुखों की नियुक्ति (अभियान एवं प्रशिक्षण) की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वाइस एडमिरल घोरमडे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़कवासला, रोड आइलैंड में अमेरिकी नेवल वॉर कॉलेज में नेवल स्टाफ कॉलेज और मुंबई के नेवल वॉर कॉलेज के विद्यार्थी रहे हैं।
उन्होंने एक जनवरी, 1984 में भारतीय नौसेना में कमिशन प्राप्त कियाथा और उन्हें नौवहन एवं दिशा विशेषज्ञ के तौर पर जाना जाता है। तट पर उनकी महत्वपूर्ण स्टाफ नियुक्तियों में सहायक प्रमुख (मानव संसाधन विकास), कर्मियों के प्रधान निदेशक और नौसेना मुख्यालय में नौसेना योजनाओं का निदेशक पद शामिल है।
वाइस एडमिरल के पद पर उन्होंने नौसैन्य अभियानों के महानिदेशक, पूर्वी नौसैन्य कमान के प्रमुख और कार्मिक सेवाओं के नियंत्रक जैसे चुनौतीपूर्ण और प्रतिष्ठित पदों को संभाला है। फ्लैग ऑफिसर (वरिष्ठ नौसैन्य अधिकारी) को भारत के राष्ट्रपति द्वारा 2017 में अतिविशिष्ट सेवा पदक और 2007 में नौसेना पदक से सम्मानित किया गया है।

'राष्ट्रीय पुरस्कार' से सम्मानित होगें डॉ. पूनावाला

कविता गर्ग                    
पुणे। पुणे के कोविड-19 रोधी टीका निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के अध्यक्ष डॉ. सायरस पूनावाला को 2021 के लिए प्रतिष्ठित लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। लोकमान्य तिलक ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक तिलक ने यह घोषणा की।
उन्होंने शुक्रवार को कहा, ”पूनावाला को कोविड-19 महामारी के दौरान उनके काम के लिए सम्मानित किया जाएगा, जिसमें उन्होंने कोविशील्ड टीका बनाकर कई लोगों की जिंदगियों को बचाने में मदद की। उनके नेतृत्व में दुनिया को रिकॉर्ड वक्त में कोविशील्ड टीके की करोड़ों खुराक मिल पायी। पूनावाला अलग-अलग टीकों को किफायती दामों पर बनाने में अग्रणी रहे हैं।”
उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार समारोह 13 अगस्त को होगा। पुरस्कार के तौर पर एक लाख रुपये का नकद इनाम और एक स्मृति चिह्न दिया जाएगा। तिलक ने कहा कि यह पुरस्कार हर साल एक अगस्त को लोकमान्य तिलक की पुण्यतिथि पर दिया जाता है लेकिन कोरोना वायरस स्थिति के कारण इस बार तारीख बदल दी गयी है। इस पुरस्कार की शुरुआत 1983 में हुई थी और अभी तक विभिन्न प्रतिष्ठित लोगों को इससे सम्मानित किया जा चुका है।

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...