शुक्रवार, 30 जुलाई 2021

समुद्र तट पर झोपड़ियां बनाने को रोकने की मांग की

भुवनेश्वर। पुरी और कोणार्क के तटों पर छोटे-छोटे कमरे (कुटिया) बनाने की ओडिशा सरकार की योजना का विरोध कर रहे करीब 50 अलग-अलग संगठनों के साथ खड़े हो गए हैं। इन स्थानों पर पर्यटकों को शराब उपलब्ध कराए जाने की योजना है।
ओडिशा आबकारी नीति, 2021 के तहत प्रस्तावित समुद्र तट पर बनाई जानी वाली कुटियाओं में शराब परोसी जाएगी। पुरी के स्थानीय निवासियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने सरकार की योजना पर चिंता व्यक्त की है और समुद्र तट पर झोपड़ियां बनाने संबंधी निविदा को तत्काल रोकने की मांग की है।
शंकराचार्य ने राज्य सरकार के ऐसे कदम पर निराशा जाहिर करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि श्री जगन्नाथ धाम पुरी आध्यात्मिक एवं धार्मिक चिंतन-मनन की जगह है। किसी भी परिस्थिति में, शराब और अन्य किसी भी तरह के मादक पदार्थों को पुरी के तट पर अनुमति नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा मांग की है कि पुरी समुद्र तट पर तीन किलोमीटर तक की जगह भजन, कीर्तन और आरती की जगह होनी चाहिए। पुरी तट में सरकार का यह प्रस्ताव स्वीकार्य नहीं है। इस बीच, सामाजिक संगठनों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुरी के जिलाधिकारी समर्थ वर्मा के साथ मुलाकात की और पुरी जिले में पर्यटन विकास के नाम पर तटों पर ‘कुटिया’ योजना को वापस लेने की मांग की।
कई महिला कार्यकर्ताओं ने भी राज्य की योजना पर चिंता जताई है और दावा किया है कि इससे ओडिशा में महिलाओं के खिलाफ अपराध को बढ़ावा मिलेगा। वर्मा ने संवाददाताओं को कहा, “हम इस संबंध में कोई भी फैसला लेने से पहले विभिन्न पहलुओं पर विचार करेंगे। यह अभी प्रस्ताव के चरण में ही है। इससे पहले, समुद्र तट पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए, ओडिशा पर्यटन विकास निगम (ओटीडीसी) के माध्यम से राज्य सरकार ने शुरू में पुरी से कोणार्क तक समुद्र तट के किनारे कुटिया स्थापित करने के लिए बोलियां आमंत्रित की थी।

यूपी: फैमिली पार्क का ध्वनि के बीच उद्घाटन किया

हरिओम उपाध्याय                 
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा पुलिस परिवारों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के सिलसिले को जारी रखते हुए पुलिस लाईन में निर्मित कराए गए फैमिली पार्क का आज भारी करतल ध्वनि के बीच उद्घाटन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा जिला मुख्यालय पर स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस विभाग में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों के परिवारजनों के लिए फैमिली पार्क का नव निर्माण कराया गया है। शुक्रवार को एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय के पर्यवेक्षण में आयोजित किये कार्यक्रम में फैमिली पार्क का उद्घाटन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी चंद्रभान एवं प्रदीप कुमार के कर कमलों द्वारा कराया गया।स्वास्थय की दृष्टि से पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के परिवारजनों की सुविधाओं के लिए रिजर्व पुलिस लाइन में निर्मित कराए गए फैमिली पार्क में बच्चों एवं महिलाओं के घूमने के लिए ट्रैक का निर्माण कराया गया है। 
थकान होने या ताजी हवा के लिये पार्क में बैठने के लिए जगह-जगह पत्थर की बेंच भी स्थापित कराई गई है। पार्क के बीच में एक हट यानी झोपड़ी बनवाई गई है, जिसमें पत्थर की मेज एवं कुर्सियों का विधिवत निर्माण कराया गया है। पुलिस परिवारों के लिए निर्मित कराए गए फैमिली पर पार्क की विशेषता यह है कि इसके भीतर हर्बल नर्सरी भी स्थापित की गई है। जिसमें लेमन ग्रास, तेजपत्ता, कढी पत्ता, इलायची और एलोवेरा आदि औषधीय पौधे लगाए गए हैं। निश्चित ंही हर्बल नर्सरी का पुलिस परिवारों को अगले दिनों में भारी लाभ पहुंचेगा। इस मौके पर पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा उनके परिवारजन मुख्य रूप से मौजूद रहे।

बिगड़े बोलों को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं विधायक

हरिओम उपाध्याय                    
बलिया। अपने विवादित बयानों को लेकर आमतौर पर चर्चाओं में रहने वाले बैरिया विधानसभा सीट के भाजपा विधायक एक बार फिर अपने बिगड़े बोलो को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। विधायक सुरेंद्र सिंह ने इस बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सपा मुखिया अखिलेश यादव को अपने निशाने पर लेते हुए कांग्रेश अध्यक्ष को लेकर भी विवादित टिप्पणी कर दी है।
भाजपा विधायक ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लंकिनी कहने के साथ सपा मुखिया पर निशाना साधते हुए उन्हें औरंगजेब बताया है। बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने हाल ही में पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा है कि जिस महिला ने चुनाव के दौरान सैकड़ों लोगों की हत्या कराई है वह निश्चित ही राजनीतिक लंकिनी है। लेकिन उससे डरने की कोई जरूरत नहीं है। लंकिनी का वध करने के लिए भारत में राम के रूप में पीएम नरेंद्र मोदी और हनुमान के रूप में सीएम योगी आदित्यनाथ का जन्म हो चुका है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए भाजपा एमएलए सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि ममता बनर्जी ने जिस तरह से पश्चिम बंगाल में गुंडागर्दी के बलबूते चुनाव जीता है उसे देखकर लगता है कि अब प्रजातंत्र में दल नहीं राजनीतिक सेना बनानी पड़ेगी और जिसकी सेना कमजोर होगी वह प्रजातंत्र पर हावी नहीं हो पाएगा।अब कार्यकर्ताओं को राजनैतिक सेना के रूप में काम करना पड़ेगा। तभी रोहिंग्या आदि का जवाब भारत की धरती पर दिया जा सकता है। भाजपा विधायक ने कहा है कि लंका फतह जरूर होगी और लंकिनी मारी जाएगी। इसके साथ ही भाजपा विधायक ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर भी जमकर अपनी भड़ास निकाली है। 
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि सोनिया गांधी के अंदर भारतीय संस्कृति ही नहीं है। वह परोक्ष रूप से भारत की राजनीति की ऐसी निर्जीव पार्टी के अध्यक्ष हो गई है जिसका भारत दंश झेल रहा है। उनका उद्देश्य भारत को मजबूत बनाना नहीं बल्कि कमजोर करना है। सपा मुखिया अखिलेश यादव को औरंगजेब बताते हुए भाजपा विधायक ने कहा है कि वह विशुद्ध रूप से औरंगजेब की संस्कृति के हैं। जिस तरह से औरंगजेब अपने पिता को मारकर स्वयं गद्दी पर बैठ गया था। उसी तरह भारत की प्रजातांत्रिक व्यवस्था में कोई औरंगजेब है तो वह अखिलेश यादव हैं। गौरतलब है कि भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह पहले भी कई बार विवादित बयान दे चुके हैं और उनके विवादित बयानों के कारण भाजपा की कई बार किरकिरी हो चुकी है।

'यमुना' का जलस्तर 205.22 मीटर तक पहुंचा

अकांशु उपाध्याय            
नई दिल्ली। दिल्ली और एनसीआर समेत उत्तर पश्चिमी भारत के कई राज्यों में लगातार हो रही झमाझम बारिश के चलते राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर तेजी के साथ ऊपर की तरफ बढ़ रहा है। राजधानी में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच जाने पर प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी करते हुए लोगों की मदद के लिये 13 नावों को तैनात कर 21 अन्य को स्टैंडबाई के तौर पर रखा गया है। शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर 205.22 मीटर तक पहुंच जाने पर प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है। 
यमुना का जलस्तर निश्चित रूप से 205.35 मीटर के खतरे के निशान के करीब है। क्योंकि उत्तर पश्चिमी भारत में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है, इसलिए अलर्ट जारी करते हुए बाढ़ नियंत्रण विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों में लोगों की मदद के लिये 13 नावों की तैनाती की है और 21 अन्य को स्टैंडबाई के तौर पर रखा गया है। उधर हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से यमुना नदी में अधिक पानी छोड़े जाने की वजह से दिल्ली पुलिस और पूर्वी दिल्ली जिला प्रशासन ने राजधानी में यमुना के मैदानी इलाकों में रहने वाले लोगों को बाहर निकालना शुरू कर दिया है। एक अधिकारी ने कहा है कि इन लोगों को यमुना पुस्ता इलाके में दिल्ली सरकार के शेल्टर होम में शिफ्ट किया जा रहा है। उधर राजधानी के पुराने रेलवे ब्रिज पर शुक्रवार की सवेरे 8.30 बजे यमुना का जलस्तर 205.22 दर्ज किया गया है जो बृहस्पतिवार की रात 8.30 बजे 203.74 मीटर था। अधिकारी ने कहा है कि जलस्तर सुबह 6.00 बजे 205.10 मीटर और सुबह 7.00 बजे 205.17 मीटर पर पहुंच गया था। उन्होंने कहा कि इसके अभी और आगे बढ़ने की संभावना है।

अफगानिस्तान: आई बाढ़ में 40 लोगों की मौंत हुईं

काबुल। अफगानिस्तान के नूरिस्तान प्रांत के कामदेश जिले में आई बाढ़ में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई। अचानक आई बाढ़ में कई अन्य लापता भी हो गए। कामदेश जिले के मिर्देश गांव में गुरुवार को भारी बारिश के कारण आई बाढ़ ने कई ग्रामीणों को अपनी चपेट में ले लिया। प्रारंभिक जानकारी से पता चला है कि स्थानीय ग्रामीणों के 40 शव मिले है। जबकि कई अन्य अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।
अधिकारियों ने कहा कि गांव के लगभग सभी घर बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि गांव में पानी भर गया है। बाढ़ ने मवेशियों, कृषि भूमि को नष्ट कर दिया है। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की सीमा से लगे कामदेश जिले में एक सड़क के एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह से ध्वस्त हो गया, जिसके परिणामस्वरूप इसे बंद कर दिया गया।
आपदा प्रबंधन राज्य मंत्री के कार्यालय ने कहा कि क्षेत्र में खोज और बचाव अभियान नहीं चलाया जा सका क्योंकि यह जिला तालिबान के नियंत्रण में है।
इस बीच प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता मोहम्मद सैयद मोहम्मद ने कहा कि नूरिस्तान एक पहाड़ी क्षेत्र है और प्रांत के बड़े हिस्से पर तालिबान का कब्जा है। मोहम्मद ने कहा कि बाढ़ की वजह से हजारों परिवारों को पड़ोसी कुनार क्षेत्र में पनाह लेनी पड़ी है।
उन्होंने कहा कि नूरिस्तान सरकार ने तालिबान से अपील की है कि वे बचाव दलों को अपने क्षेत्र में जाने की इजाजत दे। तालिबान का करीब करीब आधे अफगानिस्तान पर कब्जा है। अमेरिका और नाटो सैनिकों की वापसी के ऐलान के बाद, तालिबान ने दर्जनों जिलों पर कब्जा कर लिया है।

1 से रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई बदलाव होगें

अकांशु उपाध्याय             
नई दिल्ली। एक अगस्त से हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई बदलाव देखने को मिलेंगे। बैंक खातों से लेकर एलपीजी तक में कई ऐसे बदलाव हो रहे हैं, जिनका असर हम पर पड़ना पूरी तरह से तय है।
हर माह की पहली तारीख को कुकिंग गैस यानी एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बदलाव होता है। मई व जून में घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया था। अप्रैल में एलपीजी सिलेंडर के दाम में 10 रुपये की कटौती की गई थी।
इसके बाद जुलाई में सिलेंडर के दाम 25 रुपये बढ़ा दिए गए। जनवरी से अब तक दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर 694 रुपये से 834 रुपये पर पहुंच गया है।
राष्ट्रीय स्वचालित निपटान व्यवस्था (एनएसीएच) सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध होगी। अभी यह सुविधा बैंकों के कामकाजी दिनों में ही उपलब्ध होती है। ऐसे में वेतन , ईएमआई, बिल भुगतान हर रोज होगा। यानी छु्ट्टी के दिन भी आपके खाते में वेतन आएगा।
एक लाख से अधिक सेल्फ असेस्मेंट बकाया होने पर उसको चुकाने में देरी पर जुर्माना देना होगा। यह प्रोफेशनल्स और कंपनियों पर लागू होता है।घर पर बैंकिंग के लिए शुल्क लेगा डाक विभाग
डाक विभाग का इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक घर पर बैंकिंग सुविधाओं के लिए शुल्क वसूलेगा। इसके तहत विभिन्न प्रकार की सेवाओं के लिए प्रति सेवा 20 रुपये और जीएसटी वसूलेगा।एटीएम से पैसा निकालने के लिए आपको ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। एटीएम इंटरचेंज फीस 15 रुपये की जगह 17 रुपये हो जाएगा जिसे ग्राहक चुकाएंगे।
निजी क्षेत्र का यह बैंक होम ब्रांच से महीने में एक लाख रुपये नकद निकासी के बाद प्रति लेनदेन न्यूनतम 150 रुपये का शुल्क लेगा। यह शुल्क प्रति एक हजार पांच रुपये होगी। लेकिन इसमें जो अधिकतम होगा बैंक वही वसूलेगा।
शेयर बाजार और उससे जुड़े निवेश के लिए डीमैट खाता आपने खुलवा रखा है तो आपको अब केवाईसी में आय की जानकारी भी देनी होगी। ऐसा नहीं करने पर आपका डीमैट खाता 31 जुलाई के बाद बंद हो सकता है। ब्रोकरेज कंपनियां अपने ग्राहकों को ईमले के जरिये आय सहित केवाईसी की अन्य जानकारी नहीं देने पर खाता बंद करने लिए ईमेल के जरिये सूचना भेज रही हैं।

कांग्रेस: राहुल गांधी ने वैक्सीन की पहली खुराक ली

अकांशु उपाध्याय           
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना रोधी टीके की पहली खुराक ले ली है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पार्टी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी ने बुधवार को टीके पहली खुराक ली।
सूत्रों का कहना है कि कोरोना से संक्रमित होने के तीन महीने बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने टीका लगवाया है। अभी यह जानकारी सामने नहीं आई है कि उन्होंने भारत में लगाए जा रहे किस टीके की खुराक ली है। उन्होंने गत 20 अप्रैल को ट्वीट कर खुद जानकारी दी थी कि वह कोरोना से संक्रमित हो गए हैं।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...