शुक्रवार, 30 जुलाई 2021

'यमुना' का जलस्तर 205.22 मीटर तक पहुंचा

अकांशु उपाध्याय            
नई दिल्ली। दिल्ली और एनसीआर समेत उत्तर पश्चिमी भारत के कई राज्यों में लगातार हो रही झमाझम बारिश के चलते राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर तेजी के साथ ऊपर की तरफ बढ़ रहा है। राजधानी में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच जाने पर प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी करते हुए लोगों की मदद के लिये 13 नावों को तैनात कर 21 अन्य को स्टैंडबाई के तौर पर रखा गया है। शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर 205.22 मीटर तक पहुंच जाने पर प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है। 
यमुना का जलस्तर निश्चित रूप से 205.35 मीटर के खतरे के निशान के करीब है। क्योंकि उत्तर पश्चिमी भारत में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है, इसलिए अलर्ट जारी करते हुए बाढ़ नियंत्रण विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों में लोगों की मदद के लिये 13 नावों की तैनाती की है और 21 अन्य को स्टैंडबाई के तौर पर रखा गया है। उधर हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से यमुना नदी में अधिक पानी छोड़े जाने की वजह से दिल्ली पुलिस और पूर्वी दिल्ली जिला प्रशासन ने राजधानी में यमुना के मैदानी इलाकों में रहने वाले लोगों को बाहर निकालना शुरू कर दिया है। एक अधिकारी ने कहा है कि इन लोगों को यमुना पुस्ता इलाके में दिल्ली सरकार के शेल्टर होम में शिफ्ट किया जा रहा है। उधर राजधानी के पुराने रेलवे ब्रिज पर शुक्रवार की सवेरे 8.30 बजे यमुना का जलस्तर 205.22 दर्ज किया गया है जो बृहस्पतिवार की रात 8.30 बजे 203.74 मीटर था। अधिकारी ने कहा है कि जलस्तर सुबह 6.00 बजे 205.10 मीटर और सुबह 7.00 बजे 205.17 मीटर पर पहुंच गया था। उन्होंने कहा कि इसके अभी और आगे बढ़ने की संभावना है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...