शुक्रवार, 30 जुलाई 2021

बिगड़े बोलों को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं विधायक

हरिओम उपाध्याय                    
बलिया। अपने विवादित बयानों को लेकर आमतौर पर चर्चाओं में रहने वाले बैरिया विधानसभा सीट के भाजपा विधायक एक बार फिर अपने बिगड़े बोलो को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। विधायक सुरेंद्र सिंह ने इस बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सपा मुखिया अखिलेश यादव को अपने निशाने पर लेते हुए कांग्रेश अध्यक्ष को लेकर भी विवादित टिप्पणी कर दी है।
भाजपा विधायक ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लंकिनी कहने के साथ सपा मुखिया पर निशाना साधते हुए उन्हें औरंगजेब बताया है। बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने हाल ही में पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा है कि जिस महिला ने चुनाव के दौरान सैकड़ों लोगों की हत्या कराई है वह निश्चित ही राजनीतिक लंकिनी है। लेकिन उससे डरने की कोई जरूरत नहीं है। लंकिनी का वध करने के लिए भारत में राम के रूप में पीएम नरेंद्र मोदी और हनुमान के रूप में सीएम योगी आदित्यनाथ का जन्म हो चुका है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए भाजपा एमएलए सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि ममता बनर्जी ने जिस तरह से पश्चिम बंगाल में गुंडागर्दी के बलबूते चुनाव जीता है उसे देखकर लगता है कि अब प्रजातंत्र में दल नहीं राजनीतिक सेना बनानी पड़ेगी और जिसकी सेना कमजोर होगी वह प्रजातंत्र पर हावी नहीं हो पाएगा।अब कार्यकर्ताओं को राजनैतिक सेना के रूप में काम करना पड़ेगा। तभी रोहिंग्या आदि का जवाब भारत की धरती पर दिया जा सकता है। भाजपा विधायक ने कहा है कि लंका फतह जरूर होगी और लंकिनी मारी जाएगी। इसके साथ ही भाजपा विधायक ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर भी जमकर अपनी भड़ास निकाली है। 
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि सोनिया गांधी के अंदर भारतीय संस्कृति ही नहीं है। वह परोक्ष रूप से भारत की राजनीति की ऐसी निर्जीव पार्टी के अध्यक्ष हो गई है जिसका भारत दंश झेल रहा है। उनका उद्देश्य भारत को मजबूत बनाना नहीं बल्कि कमजोर करना है। सपा मुखिया अखिलेश यादव को औरंगजेब बताते हुए भाजपा विधायक ने कहा है कि वह विशुद्ध रूप से औरंगजेब की संस्कृति के हैं। जिस तरह से औरंगजेब अपने पिता को मारकर स्वयं गद्दी पर बैठ गया था। उसी तरह भारत की प्रजातांत्रिक व्यवस्था में कोई औरंगजेब है तो वह अखिलेश यादव हैं। गौरतलब है कि भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह पहले भी कई बार विवादित बयान दे चुके हैं और उनके विवादित बयानों के कारण भाजपा की कई बार किरकिरी हो चुकी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...