गुरुवार, 1 जुलाई 2021

चिट्ठी में बीमारियों से बचाव सहित कई सुझाव दिएं

हरिओम उपाध्याय                       
बांदा। जिले के सभी प्रधानों को डीएम ने चिट्ठी लिखी है। कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर के पूर्व शंकाओं का समाधान कर अनिवार्य रूप से टीकाकरण कराना है। ग्राम पंचायतों में जमीन की उपलब्धता के आधार पर खेल मैदान विकसित कराएं। साथ ही पर्यावरण की शुद्धता के लिए पीपल, बरगद व नीम के पौधों का रोपण हो। जिलाधिकारी ने आठ बिदुओं पर आधारित चिट्ठी में बीमारियों से बचाव सहित कई सुझाव दिए हैं। लिखा है कि ग्रामीणों को प्रेरित कर उनकी शंकाओं को दूर करते हुए अनिवार्य रूप से टीकाकरण कराएं। 
निगरानी समितियों के माध्यम से कोरोना महामारी के लक्षण बुखार, जुकाम, खांसी व सांस फूलना आदि से ग्रसित लक्षणों की पहचान कराकर कोरोना मेडिसिन किट का वितरण कराएं।ग्राम पंचायत की सभी गलियों, नालियों, मोहल्लों की साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन, फागिग कराकर ग्रामीणों को मास्क लगाकर सैनिटाइज को प्रेरित करें। खुले में शौचमुक्त बनाए रखने के लिए शौचालय विहीन परिवारों को गांव के सामुदायिक शौचालय का प्रयोग करें। जन्म, मृत्यु प्रमाणपत्र सहित अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए ग्राम पंचायत सचिवालय विकसित कर अपने जनसेवा केंद्र विकसित करें। गांव में दिशा सूचक बोर्ड लगाए जाएं। ग्राम पंचायतों में भूमि उपलब्धता के आधार पर खेल मैदान बनाए। नीम, बरगद, पीपल आदि के पौध रोपित करें।

पूर्व सांसद शरद का गुरुग्राम के हॉस्पिटल में निधन हुआ

अकांशु उपाध्याय              
नई दिल्ली। संतकबीरनगर के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी का बुधवार की रात गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में निधन हो गया। वह करीब 50 वर्ष के थे। बताया जा रहा है कि लम्‍बे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की सूचना से राजनीतिक गलियारों और उनके समर्थकों में शोक की लहर है। कई भाजपा नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया है।
उनके निधन की सूचना मिलते ही गोरखपुर से भाजपा के कई नेता और पूर्व सांसद के रिश्तेदार गुरुग्राम के लिए रवाना हो गए हैं। देवरिया के सांसद और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी के पुत्र शरद त्रिपाठी वर्ष 2014 में भाजपा के टिकट पर संतकबीरनगर से सांसद बने थे। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हरिकेश राम त्रिपाठी के मुताबिक, शरद त्रिपाठी को लि‍वर सिरोसिस बीमारी के कारण कुछ दिन पहले मेदांता में भर्ती कराया गया था।

गुरुवार को आषाढ़ के 'कृष्ण-पक्ष' की सप्तमी तिथि

दुष्यंत टीकम            
रायपुर। गुरुवार को आषाढ़ मास के कृष्ण-पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस दिन उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र दिन भर रहेगा। गुरुवार को उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से छत्र नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। बुधवार की रात से चंद्रमा राशि बदलकर कुंभ से मीन में आ चुका है। गुरुवार को सभी राशियों पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन मेष राशिफल-कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं। इससे व्यथित होकर साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। 
क्योंकि आपको दूसरों की मदद करने से सुकून मिलता है। इसलिए आज का दिन परोपकार में व्यतीत होगा। किंतु आप अपने अच्छे व्यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। रात्रि में पत्नी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वृष राशिफल- आज का दिन परिजनों के साथ सुखद बीतेगा। भाग्यवश दोपहर तक हर्षवर्धक शुभ समाचार भी मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। 
सांयकाल के समय चिर प्रतीक्षित अतिथि के आगमन का हर्ष होगा। रात्रि में किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने से आपका सम्मान बढ़ेगा।
मिथुन राशिफल-पिता के आशीर्वाद तथा उच्चाधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें। सांयकाल से लेकर रात्रिपर्यन्त शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें। प्रिय एवं महान पुरुषों के दर्शन से मनोबल बढ़ेगा। पत्नी पक्ष से भी वांछित सिद्धि हो सकती है।

वाल्मीकि समाज उखाड़ फेंकेगा टिकैत का मंच: रार

अश्वनी उपाध्याय
गाजियाबाद। प्रशासन द्वारा नजरबंदी और आश्वासन पर प्रदीप गहलोत ने गाजीपुर कूच किया स्थगित, कहा प्रदेश मंत्री के काफिले पर हमला करने वालों को चिन्हित कर 1 सफ्ताह में भेजें डासना, कार्यवाही नहीं होने पर दिल्ली एनसीआर का वाल्मीकि समाज उखाड़ फेकेगा टिकैत का मंच।
गुरुवार को वाल्मीकि समाज द्वारा भाजपा प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि के काफिले पर गाजीपुर में हुए हमले के बाद गाजीपुर जाने के आह्वान के बाद प्रशासन एहतियातन तौर पर दिनभर चौकन्ना रहा। लोनी के पंचलोक निवासी एवं वाल्मीकि समाज से आने वाले प्रदीप गहलोत द्वारा 500 से अधिक समाज के लोगों द्वारा गाजीपुर पहुंचकर मंच उखाड़ने के आह्वान पर ट्रोनिका सिटी एसएचओ, पुश्ता चौकी आदि से पुलिस बल ने प्रदीप गहलोत को सुबह ही नजरबंद कर दिया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग प्रदीप गहलोत के घर पर उपस्थित रहें। एडीएम सिटी, एसपी सिटी, एसपी देहात और भाजपा संगठन के पदाधिकारियों द्वारा फ़ोन पर वार्ता कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाहीं का आश्वासन दिया गया। प्रशासन के आश्वासन के बाद प्रदीप गहलोत ने समाज के लोगों से चर्चा के बाद एक सफ्ताह का समय देकर कहा इसके बाद दिल्ली-एनसीआर का वाल्मीकि समाज ऐसे गुंडों की असली में बक्कल उतारना जानता है। गाजीपुर से काफी लोगों का काफिला निकला है लेकिन जानबूझकर फ़र्ज़ी किसान नेता राकेश टिकैत के गुंडों द्वारा वाल्मीकि समाज के नेता पर हमला करके समाज का मनोबल गिराने का दुस्साहस किया है जिसे वाल्मीकि समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। इस दौरान प्रशासन को प्रदीप गहलोत ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा है।
प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि ने भी प्रदीप गहलोत से फ़ोन पर वार्ता कर शांति बनाए रखने को कहा। साथ ही प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि ने कहा कि प्रशासन मामलें में कार्यवाही करेगा।

4 जुलाई को पहला पौधा रोपेंगे सीएम योगी: यूपी

हरिओम उपाध्याय           
चित्रकूट। कलयुग में त्रेता युग की अनुभूति” होना आश्चर्य में डालेगी। चित्रकूटधाम मंडल बांदा  के चित्रकूट जिले में यही नजारा होगा। यहां देवांगना हवाई पट्टी के पास रामायण काल के पौधों से ‘राम वन’ योगी सरकार तैयार करने जा रही है। इसमें पहला पौधा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार जुलाई को रोपेंगे। हालांकि, अभी उनका प्रोटोकाल नहीं आया है, लेकिन संभावित कार्यक्रम की तैयारी वन विभाग ने शुरू कर दी है। मुख्य वन संरक्षक बुंदेलखंड जोन झांसी पीपी सिंह ने बुधवार को तैयारियां देखीं।
चित्रकूट में भगवान राम ने साढ़े 11 वर्ष बिताए थे। यहां के पेड़-पौधों से उन्हें बेहद लगाव था। माता सीता के लिए वह फूलों से आभूषण तैयार करते थे। उनसे जुड़े स्थलों को देखने के लिए देश-दुनिया से लाखों सैलानी प्रतिवर्ष यहां आते हैं। अब उनको त्रेतायुग की अनुभूति कराने के लिए प्रदेश की योगी सरकार रामायण काल का “राम वन” तैयार करा रही है। यह देवांगना हवाई पट्टी के नजदीक 35 एकड़ भूमि में बनेगा। इसके अलावा कामदगिरि, लक्ष्मण पहाड़ी और रामशैया के पास भी पौधे रोपे जाएंगा।                                           देवांगना हवाई पट्टी के पास तैयार होने वाले राम वन में चंदन, अशोक, बरगद, आम, पलाश, चमेली, धामन, कुंद, रीठा समेत 88 प्रजाति के पौधे लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी के संभावित कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को मुख्य वन संरक्षक बुंदेलखंड जोन झांसी पीपी सिंह ने देवांगना घाटी में राम वन के लिए चिह्नित भूमि का जायजा लिया। कहा कि चार जुलाई को प्रदेश में पौधारोपण का महा अभियान चलाने की तैयारी है। इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री चित्रकूट के रामवन से करेंगे।

फ़िल्म इंड्रस्टीज पर बने कानून, पीएम के नाम ज्ञापन


ट्विटर की तर्ज पर फ़िल्म इंड्रस्टीज पर भी बने कठोर कानून 
सत्यनारायण कथा फ़िल्म का  विरोध - हिन्दू शक्ति सेवा संगठन
दुर्ग। हिन्दू शक्ति सेवा संगठन के द्वरा फ़िल्म इंड्रस्टीस पर नकेल कसने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें अश्लीलता, फूहड़ता, इतिहास से छेड़छाड़ कर हिन्दू संस्कृति को बदनाम करने वाले प्रत्येक फ़िल्म निर्माताओं पर कड़ी कार्यवाही व फिल्मों पर प्रतिबंध लगाने के साथ-साथ साजिद नाडियाडवाला की आने वाली फिल्म सत्यनारायण कथा जो एक संगीतमय रोमांस पर बनने वाली फिल्म है। उसके ऊपर कड़ा विरोध करते हुवे ठोस कार्यवाही की मांग की गई है।
संगठन के संस्थापक तामेश तिवारी ने मीडिया से बात करते हुवे बताया कि अभी हाल ही में मुंबई के फ़िल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला के द्वरा संगीतमय रोमांटिक फिल्म बनाने जा रही है। जिसका नाम हिन्दू सभ्यता व संस्कृति का खुले आम मजाक उड़ाते हुवे उस फिल्म का नाम सत्यनारायण कथा रखा गया है।
जो शब्द हम हिन्दुओ के लिये पवित्र व मोक्षदायिनी है उन शब्दों का इस्तेमाल इनके जैसे अनेको फ़िल्म निर्माता साजिस के तहत हिन्दुओ को टारगेट कर हम हिन्दुओ के धर्म का मजाक उड़ाया जाता है।
यह सब साजिस के तहत ही किया जाता है अनेको फ़िल्म निर्माताओं के द्वरा देश विरोधी , इतिहास को तोड़मरोड़ कर देश के गद्दार को भी एक हीरो की तरह दिखाते है। आज फिल्मों के नाम पर नगण्यता परोसी जा रही है जिससे युवा ही नही देश के बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है ।
आज वर्तमान परिस्थितियों में देश को माहौल खराब करने में फ़िल्म इंड्रस्टीस का बहुत बड़ा हाथ है।
फ़िल्म इंड्रस्टीस की ज्यादातर फिल्में से अपराध व देश की संप्रभुता व अखंडता को तार तार करने वाली फिल्में बनती है। फ़िल्म जगत में दाऊद जैसे अंडरवर्ल्ड के लोगों के साथ साथ दूसरे देशों के लोग भी भारतीय सिनेमा में ब्लैक मनी को व्हाइट करते है। तिवारी ने कहा कि अश्लीलता के नाम पर जब ट्विटर पर कार्यवाही हो सकती है तो फ़िल्म जगत में अश्लीलता परोसने पर क्यों नही। कला का जन्म ही भारतीय संस्कृति की देन है और कला के नाम पर फुहड़ता करने वाले कभी कलाकार नही हो सकता ।
सरकार को चाहिए कि वो साजिद नाडियाडवाला जैसे फ़िल्म निर्माताओ को चिन्हित कर उन पर कड़ी कार्यवाही करे और भारतीय फ़िल्म जगत के लिए कड़ा से कड़ा कानून लाये। जिससे हिन्दू विरोधी फ़िल्म , फुहड़ता व नगण्यता परोसने वाली फिल्मों पर बैन लगे व साथ ही यूटुब व अश्लील इंटरनेट पर तुरन्त रोक लगे।

सीएम को ज्ञापन भेजने के साथ पुतला दहन किया

गदरपुर। कश्मीर में धर्मांतरण के खिलाफ सख्त से सख्त कानून बनाए जाने को लेकर माननीय मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजने के साथ कश्मीर सरकार का पुतला दहन किया। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुभाष गुंबर के आह्वान पर भाजपा मंडल अध्यक्ष चंकित हुड़िया के निर्देशन में कश्मीर सरकार का पुतला दहन किया।गूलरभोज रोड पर पुतला दहन किए जाने के दौरान चंकित हुड़िया ने कहा कि लव जिहाद के नाम पर युवतियों का धर्मांतरण करके अराजक तत्वों द्वारा देश के माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजते हुए लव जिहाद के विरुद्ध सख्त से सख्त कानून बनाकर कड़ी कार्रवाई किए जाने के लिए मांग की। 
इस मौके परअशोक छाबड़ा,सुरजीत सिंह घुम्मन,सुरजीत सिंह, गुरनवीत हैप्पी विर्क,गुरजीत संधू ग्राम प्रधान रविंद्र सिंह,डॉ इंद्रजीत सैनी,प्रवीण पाल,सोनू प्रधान,गुरमेल सिंह,जसवीर सिंह , मोहनखेड़ा,रोहित अरोरा,भाई लक्खाभाई,गुरतेज सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हरियाणा: तिहाड़ जेल से रिहा हो जाएंगे प्रमुख चौटाला

राणा ओबराय                      
चंडीगढ़। जेबीटी भर्ती घोटाले में दस साल की सजा काट रहे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला कल (शुक्रवार) तिहाड़ जेल से रिहा हो जाएंगे। चौटाला इस समय पैरोल पर बाहर हैं। रिहाई के लिए तिहाड़ जेल जाएंगे और औपचारिकताएं पूरी कर जेल से रिहा होंगे।इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने यहां जारी एक बयान के दौरान कहा कि इनेलो सुप्रीमो जेल में पहुंच कागजी कार्रवाई पूरी कर रिहाई के फार्म पर हस्ताक्षर करने के बाद सुबह करीब दस बजे बजे तिहाड़ जेल से रिहा हो जाएंगे। राठी के अनुसार इस दौरान पौत्र करण चौटाला उनके साथ रहेंगे।
तिहाड़ जेल से रिहाई के बाद इनेलो सुप्रीमो गुरुग्राम स्थित अपने आवास के लिए रवाना होंगे। राठी के अनुसार पार्टी कार्यकर्ता दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर उनका स्वागत करेंगे। इनेलो के प्रदेश महासचिव अभय सिंह चौटाला पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि ऐलनाबाद उपचुनाव (सीट कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन के समर्थन में उनके इस्तीफे से रिक्त है) में पूर्व मुख्यमंत्री लड़ सकते हैं।

यूपी बोर्ड, आइसीएसई व सीबीएसई से जवाब मांगा

बृजेश केशवानी  
प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कोविड 19 की वजह से स्कूलों के बंद होने और केवल ऑनलाइन शिक्षण होने के बावजूद तमाम स्कूलों द्वारा बढ़ी हुई फीस वसूले जाने के विरूद्ध दायर जनहित याचिका पर माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड), आइसीएसई और सीबीएसई बोर्ड से जवाब मांगा है। साथ ही इसी मामले में पहले से दाखिल कई याचिकाओं के साथ इस याचिका को भी संबद्ध करने का निर्देश दिया है।
यह आदेश कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मुनीश्वर नाथ भंडारी और न्यायमूत राजेंद्र कुमार की खंडपीठ ने बुधवार को मुरादाबाद पैरेंट्स ऑफ ऑल स्कूल एसोसिएशन (अनुज गुप्ता व नौ) अन्य की जनहित याचिका पर दिया है। 

मां ने 2 साल की बच्ची को जमीन में जिंदा दफनाया

हरिओम उपाध्याय          
हरदोई। जिले में एक दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां अपनी दो बच्चियों के साथ कई दिनों से भोजन न मिलने के कारण इधर-उधर भटकती रही तथा भूख के कारण कुपोषण का शिकार हुई। अपनी 2 साल की बच्ची को जमीन में जिंदा दफना दिया। इसी बीच गांव वालों ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को बचा लिया व चाइल्डलाइन को सूचना दी, मौके पर पहुंची चाइल्डलाइन की टीम में मां व उसकी दो छोटी बच्चियों को अपने साथ ले गई तथा उचित देखभाल का आश्वासन दिया है। एक तरफ जहां सरकार गरीबों के लिए मुफ्त राशन व अन्य तमाम योजनाएं चला रही है, परंतु आज भी कुछ ऐसे गरीब परिवार हैं, जिनको दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं हो रही है। ऐसा ही एक मामला हरदोई के लोनार थाना क्षेत्र के सकरौली गांव का आया है। 
यहां के भगवान दीन की विगत 2 वर्ष पहले मौत के बाद उसकी पत्नी अपने तीन छोटे छोटे बच्चों के साथ दर-दर भटकने को मजबूर हो गई।बताया गया कि घर में रोटी की किल्लत देख बड़े पुत्र को उसकी बुआ अपने साथ लेकर चली गई, जबकि बेबस मां अपनी दो छोटी बच्चियों के साथ इधर उधर भीख मांगकर पेट पालने लगी। इधर काफी दिनों से उसे व बच्चियों को दोनों वक्त का खाना नहीं मिल रहा था, जिससे उसकी 2 वर्ष की पुत्री कुपोषित हो गई।गरीबी से हारकर बेबस मां ने आज मजबूर होकर गांव के नजदीक ही एक तालाब के पास गड्ढा खोदकर अपनी कुपोषित बच्ची को जिंदा दफना दिया। 
इसी बीच किसी तरह गांव वाले मौके पर पहुंच गये व उन्होंने बच्ची को जिंदा बाहर निकाल लिया, व चाइल्डलाइन को सूचना दी। सूचना पर चाइल्ड लाइन की टीम मौके पर पहुंचकर मां व उसकी दोनों बच्चियों को अपने संरक्षण में लिया और संबंधित लोनार थाने पर आवश्यक कार्यवाही कर अपने साथ ले गई। चाइल्डलाइन हरदोई के केंद्र समन्वयक अनूप तिवारी ने बताया की मां व बच्चियों को बाल संरक्षण समिति के समक्ष पेश किया जाएगा व उनकी देखभाल के लिए पूरी व्यवस्था की जाएगी।

आजीवन कारावास की सजा देने के फैसले की पुष्टि

कविता गर्ग                
मुंबई। उच्च न्यायानय ने बृहस्पतिवार को 1997 में संगीतकार गुलशन कुमार हत्याकांड में फिल्म निर्माता एवं ‘टिप्स इंडस्ट्रीज’ के सह-संस्थापक रमेश तौरानी को बरी करने का निचली अदालत का फैसला बरकरार रखा। साथ ही न्यायालय ने इस हत्याकांड में अब्दुल रऊफ मर्चेंट को दोषी ठहराने और उसे आजीवन कारावास की सजा देने के अदालत के फैसले की भी पुष्टि की। 
न्यायमूर्ति एसएस जाधव और न्यायमूर्ति एनआर बोरकर की एक खंडपीठ ने मामले में अन्य आरोपी रऊफ के भाई अब्दुल रशीद मर्चेंट को बरी किए जाने का निचली अदालत का फैसला निरस्त कर दिया। पीठ ने इस मामले में अब्दुल रशीद मर्चेंट को भी दोषी ठहराते हुए उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई। ‘कैसेट किंग’ के नाम से मशहूर गुलशान कुमार की अगस्त 1997 में उपनगर अंधेरी में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।अभियोजन पक्ष के अनुसार, उसके प्रतिद्वंद्वियों ने उन्हें रास्ते से हटाने के लिए बदमाश अबू सलेम को पैसे दिए थे। सत्र अदालत ने 29 अप्रैल 2022 को 19 में से 18 आरोपियों को बरी कर दिया था। निचली अदातल ने अब्दुल रऊफ मर्चेंट को भादंस की धारा 302, 307, 120(बी), 392 तथा 397 और भारतीय शस्त्र अधिनियम की धारा 27 के तहत के दोषी ठहराया था। रऊफ ने दोषी ठहराए जाने के फैसले के खिलाफ याचिका दायर की थी।
जबकि राज्य सरकार ने तौरानी को बरी किए जाने के खिलाफ अपील दायर की थी। उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को राज्य सरकार की याचिका खारिज कर दी और तौरानी को बरी करने का फैसला बरकरार रखा। पीठ ने, हालांकि, रऊफ की दोषसिद्धि और उस पर लगाई गई आजीवन कारावास की सजा को बरकरार रखा, लेकिन धारा 392 और 397 के तहत उसकी सजा को रद्द कर दिया। पीठ ने आदेश में कहा, ” अब्दुल राशीद मर्चेंट को बरी किए जाने के फैसले को रद किया जाता है।
राशीद को भादंस की धारा 302 और भारतीय शस्त्र अधिनियम की धारा 27 के तहत दोषी ठहराया जाता है और उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई जाती है। उसे डीएन नगर थाने में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया है।” पीठ ने यह भी कहा कि अब्दुल रऊफ मर्चेंट मुकदमे के दौरान अपने आचरण को देखते हुए किसी छूट के हकदार नहीं हैं। उसने कहा, ” अपीलकर्ता रऊफ उसके आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए छूट का हकदार नहीं होगा और बड़े पैमाने पर न्याय तथा जनता के हित में, वह किसी भी उदारता का हकदार नहीं है।” 
अदालत ने कहा कि हत्या के बाद रऊफ फरार हो गया था और उसे 2001 में गिरफ्तार किया गया था। पीठ ने कहा, ” 2009 में रऊफ को ‘फर्लो’ दिया गया, लेकिन उसके बाद उसने आत्मसमर्पण नहीं किया और 2016 में उसे फिर गिरफ्तार किया गया।” अदालत ने कहा कि रशीद ने अगर आत्मसमर्पण नहीं किया, तो सत्र अदालत उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करेगा।

स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर्स को युवाओं ने सम्मानित किया

अकांशु उपाध्याय            
नई दिल्ली। नेशनल डॉक्टर्स डे पर युवाओं ने किया डॉक्टर्स को सम्मानित नेशनल डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटाबाग के डॉक्टर्स को क्षेत्रीय युवाओं ने सम्मानित किया। विकासखंड कोटाबाग के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेश चौहान ने कोरोना महामारी की दूसरी लहर में, बेहद योजनाबद्ध तरीके से प्रबंधन कर, कोटाबाग विकासखंड के सुदूरवर्ती गांवों में संक्रमण को बढ़ने से रोका। डॉक्टर देवेश चौहान के बेहतरीन प्रबंधन के चलते कोटाबाग विकासखंड कोरोना महामारी के संक्रमण को बढ़ने से रोकने के मामले में पूरे नैनीताल जिले में अव्वल रहा। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच डॉ देवेश चौहान दो बार कोरोना पॉजिटिव भी हो गए परंतु हर बार आइसोलेशन पीरियड पूरा करने के बाद वे तुरंत अपने सेवा कार्य में लग गए। 
इस पूरे संकट काल के दौरान, डॉ देवेश चौहान ने कई गरीब मरीजों की आर्थिक मदद भी की। डॉ देवेश चौहान हमेशा सोशल मीडिया एवं कैमरे से दूर रहकर जमीनी स्तर पर कार्य करने की सोच रखते हैं। नेशनल डॉक्टर्स डे पर जब उन्हें युवाओं द्वारा सम्मानित किया गया तो उन्होंने कहा कि यह केवल उनका सम्मान नहीं अपितु विकासखंड में कार्यरत प्रत्येक डॉक्टर नर्स एवं स्वास्थ विभाग के प्रत्येक कर्मचारी का सम्मान है। साथ ही उन्होंने कोरोना संक्रमण के दौरान प्रत्येक कार्य में हर पल सहयोग करने के लिए युवाओं एवं क्षेत्रीय जनता का भी आभार व्यक्त किया। इस दौरान डॉ. गौरव अरोरा, डॉ. ऐश्वर्या कांडपाल, डॉ. सलीम अंसारी, डॉ. रिचा जोशी, भूपेंद्र बिष्ट, शुभम बधानी, चंद्रप्रकाश सनवाल, शिवम पांडे, हेमंत सिंह, भास्कर भट्ट समेत दर्जनों युवा भी मौजूद रहे।

बेरोजगारों का जीवनयापन करना अत्यन्त चिंताजनक

हरिओम उपाध्याय                       
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने गुरूवार को कहा कि उत्तर प्रदेश समेत देश में दिनों दिन विकराल हो रही बेरोजगारी की समस्या का समाधान यदि जल्द नहीं किया गया तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दुर्दशा भी कांग्रेस की तरह होगी।  मायावती ने ट्वीट कर कहा कि शिक्षित बेरोजगारों का सड़क किनारे पकौड़े तल कर अथवा मजदूरी कर जीवनयापन करना अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है।
इसके लिए कांग्रेस के अलावा मौजूदा भाजपा सरकार भी बराबर की जिम्मेदार है। यदि इस समस्या का त्वरित समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस की तरह भाजपा की भी दुर्दशा होगी। उन्होने कहा “ यूपी व पूरे देश भर में करोड़ों युवा व शिक्षित बेरोजगार लोग सड़क किनारे पकौड़े बेचने व अपने जीवनयापन के लिए मजदूरी आदि करने को भी मजबूर हैं तथा उनके मां-बाप व परिवार जो यह सब देख रहे हैं उनकी व्यथा को समझा जा सकता है, जो यह दुःखद, दुर्भाग्यपूर्ण व अति-चिन्ताजनक।

”बसपा प्रमुख ने कहा “ बीएसपी देश में नौजवानों के लिए ऐसी भयावह स्थिति पैदा करने के लिए केन्द्र में बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस को भी बराबर की जिम्मेदार मानती है जिसने लम्बे अरसे तक यहां एकछत्र राज किया व अपने कार्यकलापों की भुक्तभोगी बनकर कांग्रेस केन्द यूपी व काफी राज्यों की भी सत्ता से बाहर हो गई।
उन्होने कहा “ यदि बीजेपी भी, कांग्रेस पार्टी के नक्शेकदम पर ही चलती रही तो फिर इस पार्टी की भी वही दुर्दशा होगी जो कांग्रेस की हो चुकी है, जिसपर बीजेपी को गम्भीरता से जरूर सोचना चाहिये क्योंकि इनकी ऐसी नीति व कार्यकलापों से न तो जनकल्याण और न ही देश की आत्मनिर्भरता संभव हो पा रही है। 

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...