शुक्रवार, 25 जून 2021

हत्या के प्रयास के मुकदमे के आरोपी को अरेस्ट किया

बृजेश केसरवानी         
प्रयागराज। थाना कौंधियारा पर पंजीकृत हत्या के प्रयास के मुकदमे के वाँछित आरोपी को आज कौंधियारा जारी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दर्ज मामला के बाद पुलिस द्वारा हर संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी, आज पकड़ने में कामयाबी मिली। पुलिस उप महानिरिक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देशन में जनपद प्रयागराज में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित व सीओ बारा अवधेश कुमार शुक्ला के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष प्रिंन्स दीक्षित के नेतृत्व में चौकी प्रभारी मनीष कुमार सिंह द्वारा हत्या के प्रयास के मुकदमे के वाँछित आरोपी राजेन्द्र मौर्या पुत्र पारस नाथ निवासी जारी थाना कौंधियारा प्रयागराज उम्र 30 वर्ष को आज करीब साढ़े इग्यारह बजे पुलिस हिरासत में लिया। पुलिस के अनुशार पुलिस हिरासत में आये हुए अपराधी को थाने पर ले गए। जहाँ आगे की कार्यवाही पूरा करते हुए न्यायालय भेजा गया।

किसी भी अधिकारी को अतिरिक्त कार्यभार नहीं दिया

राणा ओबरॉय          
पानीपत। मिली जानकारी के अनुसार, लगभग तीन सप्ताह से पानीपत में एसडीएम का पद रिक्त पड़ा हुआ है और जिले के किसी भी अधिकारी को अतिरिक्त कार्यभार नही दिया गया है। इसलिए स्थानीय लोगो में सरकार के प्रति घोर निराशा देखने को मिल रही है। क्योंकि, जो लोग अपना कामकाज छोड़कर अपना ड्राइविंग लाइसेंस व विहकल का रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए एसडीएम आफिस आते हैं। 
उन्हें कनिष्ठ अधिकारी एक ही जवाब देते हैं कि साहिब का तबादला हो गया है। इसलिए जब कोई नया एसडीएम आएगा। तब आपका काम होगा। तीन सप्ताह से यह जवाब सुनकर स्थानीय निवासियों में घोर निराशा देखने को मिल रही है। इसलिए खट्टर सरकार को चाहिए कि वह तुरन्त प्रभाव से पानीपत में एसडीएम की नियुक्ति करें। ताकि, पानीपत के लोगो की परेशानी दूर हो सके।

एसपी को शिकायती-पत्र, आरोपियों ने मारपीट की

अतुल त्यागी           
हापुड़। सुबह सवेरे दो पक्षो में जमकर लाठी डंडे चलें। घटना सुबह करीब 7:30 बजे की बताई गई है। 23 जून को एसपी को शिकायती-पत्र देने से नाराज आरोपियों ने मारपीट की। चार दिन बीत जाने पर भी पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं दर्ज की थीं। पीड़ित व्यक्ति ने चौकी इंचार्ज पर लगाया था, फैसला करने का दवाब बनाने का आरोप। पुलिस की लापरवाही सामने आईं। झगड़े में बड़ा हादसा हो सकता था। सिटी कोतवाली क्षेत्र की टीपी नगर चौकी अंतर्गत ग्राम अच्छेजा का मामला।

देश में डेल्टा प्लस वेरिएंट को लेकर 3 सवाल किएं

अकांशु उपाध्याय                    
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने मोदी सरकार से देश में मौजूद डेल्टा प्लस वेरिएंट को लेकर तीन सवाल किए हैं। ट्विटर पर उन्होंने सवाल साझा किया है। राहुल गांधी ने देश में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस स्वरूप पर केंद्र सरकार से सवाल किया कि इसकी रोकथाम के लिए बड़े स्तर पर जांच क्यों नहीं हो रही है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि ‘‘ डेल्टा प्लस वेरिएंट पर मोदी सरकार से प्रश्न- इसकी जांच व रोकथाम के लिए बड़े स्तर पर टेस्टिंग क्यों नहीं हो रही है। टीके इस पर कितने प्रभावशाली हैं और पूरी बता दें कि कई विशेषज्ञों ने कोरोना वायरस के इस स्वरूप पर चिंता प्रकट की है। 
विशेषज्ञों ने कहा है कि यह तीसरी लहर का कारण बन सकता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी पिछले दिनों वायरस के डेल्टा प्लस स्वरूप को चिंताजनक करार दिया था। वहीं देश के कई राज्यों में अब कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वेरिएंट की पुष्टि की जा चुकी है। इतना ही नहीं, कुछ राज्यों में इस वेरिएंट की वजह से मरीजों को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ा है।
डेल्टा प्लस वेरिएंट, डेल्टा वेरिएंट से ज्यादा खतरनाक माना जा रहा है, क्योंकि डेल्टा प्लस वेरिएंट के जरिए वायरस को गले से फेफड़ों तक पहुंचने में बहुत कम समय लगता है। कब मिलेगी। कांग्रेस नेता ने यह भी पूछा, ‘‘तीसरी लहर में इसे नियंत्रित करने की क्या योजना है।

राज्य सरकार की अपील पर हस्तक्षेप से इनकार किया

बृजेश केसरवानी            
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सिंचाई विभाग झांसी से सेवानिवृत्त हेल्पर की अस्थायी सेवा अवधि शामिल कर पेन्शन निर्धारण के एकलपीठ के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार की विशेष अपील पर हस्तक्षेप से इनकार कर दिया है।
खंडपीठ ने कहा है कि राज्य सरकार ने जवाबी हलफनामा में स्वयं स्वीकार किया है कि याची भानु प्रताप शर्मा हेल्पर के पद पर वर्कचार्ज के रूप में 1979 को नियुक्त हुए और 2006 में उनकी सेवा नियमित की गयी तथा 31 जनवरी 17 को सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्ति परिलाभ नियमावली 1961 व सिविल सर्विस रेग्युलेशन के प्रावधानों 361 व 370 में क्वालीफाइंग सर्विस की परिभाषा देते हुए कहा गया है कि स्थायी या अस्थायी नियुक्ति तिथि से क्वालीफाइंग सर्विस मानी जायेगी। 
विभाग ने भी उसकी वर्कचार्ज सेवा को आधार मानकर सेवा नियमित किया है। ऐसे में सरकार उसे लाभ से वंचित नहीं कर सकती। कोर्ट ने एकलपीठ के फैसले को सही करार देते हुए राज्य सरकार की विशेष अपील खारिज कर दी है।
यह आदेश मुख्य न्यायाधीश संजय यादव तथा न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया की खंडपीठ ने दिया है। अपील पर अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता सुभाष राठी  ने बहस की।
राज्य सरकार का कहना था कि 21 अक्टूबर 20 को अध्यादेश आया जो अब कानून बन गया है। इसके तहत याची कर्मी का नियमित होने से कंटीजेन्सी फंड बना। इसलिए इसी समय से वह पेन्शन पाने का हकदार है। वर्कचार्ज सेवा को क्वालीफाइंग सर्विस नहीं माना जायेगा। कोर्ट ने इस तर्क को अस्वीकार कर दिया।

छग: अधिकांश स्थानों पर बरसात की संभावना जताईं

दुष्यंत टीकम                  
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले तीन दिनों से हो रही बरसात रुक-रुक कर जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर बरसात की संभावना जताई है। हालांकि रायपुर सहित 7 जिलों में मध्यम से भारी बरसात की संभावना जताई गई है। वहीं दो जिलों बीजापुर और नारायणपुर में भारी से अति भारी बरसात का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक जशपुर, रायगढ़, कोरबा, रायपुर, बालोद, दंतेवाड़ा और कांकेर के अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी बरसात की अति संभावना बनी हुई है। वहीं बीजापुर और नारायणपुर जिलों में अधिकांश स्थानों पर भारी से अति भारी बरसात की संभावना जताई जा रही है।
प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा की अति संभावना जताई जा रही है। रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया, एक द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम बिहार से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक की स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण-पश्चिम बिहार और उससे लगे पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर उत्तर पंजाब से हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड गंगेटिक पश्चिम बंगाल होते हुए उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। इसकी वजह से प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। 
प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा होने तथा आकाशीय बिजली गिरने की सम्भावना है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: सरगुजा संभाग और उससे लगे बिलासपुर संभाग के जिले रहने की सम्भावना है।मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे तक रायपुर के आकाश में घने बादल छाए रहेंगे। एक से दो बार बरसात होने की अति संभावना बनी हुई है। वहीं दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास हो सकता है। उसके बाद सामान्य बादल होंगे। शाम को अथवा रात को बरसात हो सकती है। दिन का तापमान 30 डिग्री हो सकता है। 72 घंटे में आसमान पर सामान्य बादल होंगे। एक-दो बार बरसात हो सकती है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

मुंबई: जन्मदिन पर 47 साल की हुईं अभिनेत्री करिश्मा

कविता गर्ग           
मुंबई। मशहूर फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर आज 47 साल की हो गई है। इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए करिश्मा ने अपने जन्मदिन से पहले एक इवनिंग पार्टी रखी थी। जिसे उन्होंने अपनी गर्ल गैंग के साथ सेलिब्रेट किया। इस बर्थडे पार्टी में कपूर सिस्टर्स की बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा भी मौजूद थी। अमृता अरोड़ा ने इस बर्थडे सेलिब्रेशन की एक तस्वीर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा की है।
सोशल मीडिया पर करिश्मा कपूर को जन्मदिन की ढेरों बधाइयां मिल रही हैं। 25 जून, 1974 को जन्मी करिश्मा कपूर दिग्गज फिल्म अभिनेता रणधीर कपूर और बबीता की बेटी और करीना कपूर खान की बड़ी बहन हैं।करिश्मा कपूर और करीना कपूर बॉलीवुड की सबसे फेमस सिस्टर्स में से एक हैं। फ़िल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाली  करिश्मा कपूर ने साल 1991 में आई फिल्म 'प्रेम कैदी' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया। 
इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आई और अपने शानदार अभिनय की बदौलत बॉलीवुड में सफलता की उचाइयों को छुआ।उनकी प्रमुख फिल्मों में जिगर, अनाड़ी, राजा बाबू, खुद्दार, अंदाज, अंदाज अपना अपना, कुली नंबर वन, हीरो नंबर वन, साजन चले ससुराल, जीत, राजा हिंदुस्तानी, जुड़वा, दुल्हन हम ले जाएंगे, दिल तो पागल है, बीवी नंबर वन, हसीना मान जाएगी, हम साथ-साथ हैं, फिजा, जुबैदा, डेंजरस इश्क आदि शामिल हैं। इसके अलावा वह छोटे पर्दे के कई रियलिटी शो में जज की भूमिका में नजर आई हैं, जिसमें नच बलिये, आजा माही वे, हंस बलिये आदि शामिल हैं। इसके अलावा करिश्मा कपूर ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज 'मेंटलहुड' में भी नजर आई है।
करिश्मा कपूर की निजी जिंदगी की बात करे तो करिश्मा ने साल 2003 में उद्योगपति संजय कपूर से शादी की थी, लेकिन यह शादी लम्बे समय तक नहीं चल सकी। आपसी विवाद के कारण करिश्मा और संजय ने तलाक ले लिया। करिश्मा कपूर और संजय कपूर के दो बच्चे बेटी समायरा और बेटा कियान हैं। करिश्मा कपूर का निजी जीवन बहुत उतार चढ़ाव भरा रहा, लेकिन बॉलीवुड में उन्होंने अपनी शानदार अभिनय की बदौलत सफलता की बुलंदियों को छुआ और दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई। 

बस और ट्रक की टक्कर लगने से 4 लोगों की मौंत

अविनाश श्रीवास्तव           
मुजफ्फरपुर। मीनापुर थाना के पानापुर ओपी क्षेत्र के नरियार में शुक्रवार को अल सुबह एक बस और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। घटना में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, करीब 15 लोग घायल हैं। जिसमें से कई लोगों की हालत गंभीर है। मोतिहारी के ढाका से बारात से लौटन के दौरान हादसा हुआ है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह एक बस में कुछ लोग मोतिहारी के ढाका से लौट रहे थे। वहां वे शादी में बाराती बनकर शामिल होने के लिए गए थे।वहां से लौटने के क्रम में शुक्रवार की अल सुबह मीनापुर थाना के पानापुर ओपी के नरियार में बस पंचर हो गई।

आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में 1 आतंकी मारा गया

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने पर सुरक्षा बल ने शोपियां जिले के हंजीपोरा इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। इलाके में अभी दो और आतंकियों के छिपे होने की खबर है। दोनों तरफ से फायरिंग जारी है। 

सुरक्षाबलों को हंजीपोरा इलाके में कुछ आतंकियों के होने की खुफिया जानकारी मिली थी। अभियान के तहत यहां घर-घर तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान सेब के बगीचे से सटे एक मकान में तलाशी के लिए जब सुरक्षाबल पहुंचे तो अंदर छिपे हुए आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। आतंकवादियों के सुरक्षा बल पर गोलियां चलाने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। जिसके बाद बल ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। उसकी और उसके संगठन की पहचान अभी नहीं हुई है।

जारी गतिरोध के लिए 'चीन' को ही जिम्मेदार ठहराया

बीजिंग। कोरोना के बीच लंबे समय से जारी गतिरोध के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि पूर्वी लद्दाख के सीमावर्ती इलाकों में चीन द्वारा बड़ी संख्या में सैनिकों को इकट्ठा करने और एलएसी पर यथास्थिति को बदलने की एकतरफा कोशिश के कारण इलाके में अशांति फैली है। विदेश मंत्रालय ने बीजिंग के उस तर्क को भी खारिज कर दिया जिसमें उसने कहा था कि सीमा पर तनाव पैदा करने के लिए नई दिल्ली की नीतियां जिम्मेदार थीं।

भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि यह सर्वविदित है कि पिछले साल पश्चिमी सेक्टर में चीन की कार्रवाई ने सीमावर्ती इलाकों में शांति को बुरी तरह प्रभाविक किया। सीमावर्ती क्षेत्रों में बड़ी संख्या में सैनिकों को एकत्र करने, एलएसी पर यथास्थिति को बदलने की एकतरफा कोशिश से शांति भंग हुई। उन्होंने आगे कहा कि पिछले साल की चीनी कार्रवाई 1993 और 1996 के समझौते सहित उन द्विपक्षीय समझौतों का उल्लंघन थी जिनमें कहा गया है कि दोनों पक्ष एलएसी का सम्मान करेंगे और दोनों पक्ष एलएसी से लगे क्षेत्रों में अपने सैन्य बलों को न्यूनतम स्तर पर रखेंगे।

दुनिया में सुपरमून स्ट्रॉबेरीमून का अद्भुत नजारा दिखा

वाशिंगटन डीसी। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में गुरुवार को सुपरमून स्ट्रॉबेरीमून का अद्भुत नजारा देखने को मिला। इसम मौके पर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने तस्वीर जारी की। नासा ने यह भी बताया कि इस सुपरमून को स्ट्रॉबेरीमून क्यों कहते हैं।नासा की तरफ से कहा गया कि कई सभ्यताओं में इसे फुलमून कहते हैं, हालांकि नाम अलग-अलग हैं, हम सब इस बात से सहमत हैं कि जून का फुलमून बेहद प्यारा नजारा होता है। स्प्रिंग का अंतिम फुलमून या फिर समर का पहला फुलमून स्ट्रॉबेरीमून कहा जाता है। इसका नाम इसलिए यह पड़ा क्योंकि इस समय स्ट्रॉबेरी फल की फसल कटने लगती है। बता दें कि उत्तरी अमेरिका के एल्गोनक्विन आदिवासियों ने इसका नाम स्ट्रॉबेरी मून रखा था। 
क्योंकि इसी समय उत्तरी अमेरिका में स्ट्रॉबेरी फल को काटने का समय होता है। स्ट्रॉबेरी मून को हॉट मून, हनी मून और रोज मून भी कहा जाता है। हालांकि, नासा की तरफ से कहा गया कि नाम का यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि चांद का रंग लाल होता है। हालांकि, उगने और डूबने के समय यह लाल रंग का जरूर दिखाई देता है। नासा की तरफ से बताया गया कि चंद्रमा बुधवार की सुबह से लेकर शनिवार की सुबह तक लगभग तीन दिनों तक पूर्ण दिखाई देगा। इस साल स्ट्रॉबेरीमून औसतन फुलमून से ज्यादा नजदीक और बड़ा है। जब भी बड़ा चमकीला चांद नजर आता तो कई बार इसे सुपर मून कहा जाता है।

पहलवान सुशील की हिरासत 9 जुलाई तक बढ़ाईं

अकांशु उपाध्याय               
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने यहां छत्रसाल स्टेडियम में एक युवा पहलवान की कथित हत्या के संबंध में ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार की न्यायिक हिरासत नौ जुलाई तक बढ़ा दी है। सुशील कुमार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर शुक्रवार को मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट मयंक अग्रवाल के समक्ष पेश किया गया। वह हत्या, गैर-इरादतन हत्या और अपहरण के आरोपों का सामना कर रहे हैं। आरोपी के वकील के अनुसार उन्हें मंडोली जेल से तिहाड़ की जेल संख्या दो में भेजा गया है। 
सुशील कुमार ने कथित संपत्ति विवाद को लेकर अपने साथियों के साथ मिलकर चार मई और पांच मई की मध्यरात्रि को स्टेडियम में सागर धनखड़ और उसके दो दोस्तों की पिटायी की थी। बाद में धनखड़ (23) की चोटों के कारण मौत हो गयी थी। पुलिस ने दावा किया कि सुशील कुमार हत्या का ”मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड” है और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी उपलब्ध हैं जिसमें कुमार और उसके साथियों को धनखड़ की पिटायी करते हुए देखा जा सकता है।
सुशील कुमार को 23 मई को उनके साथी अजय कुमार सहरावत के साथ पकड़ा गया। अभी तक वह 10 और 23 दिनों की क्रमश: पुलिस और न्यायिक हिरासत में रह चुके हैं। घटना के संबंध में सुशील कुमार समेत कुल 10 लोगों को अभी तक गिरफ्तार किया गया है।

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...