शुक्रवार, 25 जून 2021

देश में डेल्टा प्लस वेरिएंट को लेकर 3 सवाल किएं

अकांशु उपाध्याय                    
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने मोदी सरकार से देश में मौजूद डेल्टा प्लस वेरिएंट को लेकर तीन सवाल किए हैं। ट्विटर पर उन्होंने सवाल साझा किया है। राहुल गांधी ने देश में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस स्वरूप पर केंद्र सरकार से सवाल किया कि इसकी रोकथाम के लिए बड़े स्तर पर जांच क्यों नहीं हो रही है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि ‘‘ डेल्टा प्लस वेरिएंट पर मोदी सरकार से प्रश्न- इसकी जांच व रोकथाम के लिए बड़े स्तर पर टेस्टिंग क्यों नहीं हो रही है। टीके इस पर कितने प्रभावशाली हैं और पूरी बता दें कि कई विशेषज्ञों ने कोरोना वायरस के इस स्वरूप पर चिंता प्रकट की है। 
विशेषज्ञों ने कहा है कि यह तीसरी लहर का कारण बन सकता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी पिछले दिनों वायरस के डेल्टा प्लस स्वरूप को चिंताजनक करार दिया था। वहीं देश के कई राज्यों में अब कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वेरिएंट की पुष्टि की जा चुकी है। इतना ही नहीं, कुछ राज्यों में इस वेरिएंट की वजह से मरीजों को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ा है।
डेल्टा प्लस वेरिएंट, डेल्टा वेरिएंट से ज्यादा खतरनाक माना जा रहा है, क्योंकि डेल्टा प्लस वेरिएंट के जरिए वायरस को गले से फेफड़ों तक पहुंचने में बहुत कम समय लगता है। कब मिलेगी। कांग्रेस नेता ने यह भी पूछा, ‘‘तीसरी लहर में इसे नियंत्रित करने की क्या योजना है।

राज्य सरकार की अपील पर हस्तक्षेप से इनकार किया

बृजेश केसरवानी            
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सिंचाई विभाग झांसी से सेवानिवृत्त हेल्पर की अस्थायी सेवा अवधि शामिल कर पेन्शन निर्धारण के एकलपीठ के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार की विशेष अपील पर हस्तक्षेप से इनकार कर दिया है।
खंडपीठ ने कहा है कि राज्य सरकार ने जवाबी हलफनामा में स्वयं स्वीकार किया है कि याची भानु प्रताप शर्मा हेल्पर के पद पर वर्कचार्ज के रूप में 1979 को नियुक्त हुए और 2006 में उनकी सेवा नियमित की गयी तथा 31 जनवरी 17 को सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्ति परिलाभ नियमावली 1961 व सिविल सर्विस रेग्युलेशन के प्रावधानों 361 व 370 में क्वालीफाइंग सर्विस की परिभाषा देते हुए कहा गया है कि स्थायी या अस्थायी नियुक्ति तिथि से क्वालीफाइंग सर्विस मानी जायेगी। 
विभाग ने भी उसकी वर्कचार्ज सेवा को आधार मानकर सेवा नियमित किया है। ऐसे में सरकार उसे लाभ से वंचित नहीं कर सकती। कोर्ट ने एकलपीठ के फैसले को सही करार देते हुए राज्य सरकार की विशेष अपील खारिज कर दी है।
यह आदेश मुख्य न्यायाधीश संजय यादव तथा न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया की खंडपीठ ने दिया है। अपील पर अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता सुभाष राठी  ने बहस की।
राज्य सरकार का कहना था कि 21 अक्टूबर 20 को अध्यादेश आया जो अब कानून बन गया है। इसके तहत याची कर्मी का नियमित होने से कंटीजेन्सी फंड बना। इसलिए इसी समय से वह पेन्शन पाने का हकदार है। वर्कचार्ज सेवा को क्वालीफाइंग सर्विस नहीं माना जायेगा। कोर्ट ने इस तर्क को अस्वीकार कर दिया।

छग: अधिकांश स्थानों पर बरसात की संभावना जताईं

दुष्यंत टीकम                  
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले तीन दिनों से हो रही बरसात रुक-रुक कर जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर बरसात की संभावना जताई है। हालांकि रायपुर सहित 7 जिलों में मध्यम से भारी बरसात की संभावना जताई गई है। वहीं दो जिलों बीजापुर और नारायणपुर में भारी से अति भारी बरसात का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक जशपुर, रायगढ़, कोरबा, रायपुर, बालोद, दंतेवाड़ा और कांकेर के अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी बरसात की अति संभावना बनी हुई है। वहीं बीजापुर और नारायणपुर जिलों में अधिकांश स्थानों पर भारी से अति भारी बरसात की संभावना जताई जा रही है।
प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा की अति संभावना जताई जा रही है। रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया, एक द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम बिहार से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक की स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण-पश्चिम बिहार और उससे लगे पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर उत्तर पंजाब से हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड गंगेटिक पश्चिम बंगाल होते हुए उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। इसकी वजह से प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। 
प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा होने तथा आकाशीय बिजली गिरने की सम्भावना है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: सरगुजा संभाग और उससे लगे बिलासपुर संभाग के जिले रहने की सम्भावना है।मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे तक रायपुर के आकाश में घने बादल छाए रहेंगे। एक से दो बार बरसात होने की अति संभावना बनी हुई है। वहीं दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास हो सकता है। उसके बाद सामान्य बादल होंगे। शाम को अथवा रात को बरसात हो सकती है। दिन का तापमान 30 डिग्री हो सकता है। 72 घंटे में आसमान पर सामान्य बादल होंगे। एक-दो बार बरसात हो सकती है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

मुंबई: जन्मदिन पर 47 साल की हुईं अभिनेत्री करिश्मा

कविता गर्ग           
मुंबई। मशहूर फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर आज 47 साल की हो गई है। इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए करिश्मा ने अपने जन्मदिन से पहले एक इवनिंग पार्टी रखी थी। जिसे उन्होंने अपनी गर्ल गैंग के साथ सेलिब्रेट किया। इस बर्थडे पार्टी में कपूर सिस्टर्स की बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा भी मौजूद थी। अमृता अरोड़ा ने इस बर्थडे सेलिब्रेशन की एक तस्वीर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा की है।
सोशल मीडिया पर करिश्मा कपूर को जन्मदिन की ढेरों बधाइयां मिल रही हैं। 25 जून, 1974 को जन्मी करिश्मा कपूर दिग्गज फिल्म अभिनेता रणधीर कपूर और बबीता की बेटी और करीना कपूर खान की बड़ी बहन हैं।करिश्मा कपूर और करीना कपूर बॉलीवुड की सबसे फेमस सिस्टर्स में से एक हैं। फ़िल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाली  करिश्मा कपूर ने साल 1991 में आई फिल्म 'प्रेम कैदी' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया। 
इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आई और अपने शानदार अभिनय की बदौलत बॉलीवुड में सफलता की उचाइयों को छुआ।उनकी प्रमुख फिल्मों में जिगर, अनाड़ी, राजा बाबू, खुद्दार, अंदाज, अंदाज अपना अपना, कुली नंबर वन, हीरो नंबर वन, साजन चले ससुराल, जीत, राजा हिंदुस्तानी, जुड़वा, दुल्हन हम ले जाएंगे, दिल तो पागल है, बीवी नंबर वन, हसीना मान जाएगी, हम साथ-साथ हैं, फिजा, जुबैदा, डेंजरस इश्क आदि शामिल हैं। इसके अलावा वह छोटे पर्दे के कई रियलिटी शो में जज की भूमिका में नजर आई हैं, जिसमें नच बलिये, आजा माही वे, हंस बलिये आदि शामिल हैं। इसके अलावा करिश्मा कपूर ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज 'मेंटलहुड' में भी नजर आई है।
करिश्मा कपूर की निजी जिंदगी की बात करे तो करिश्मा ने साल 2003 में उद्योगपति संजय कपूर से शादी की थी, लेकिन यह शादी लम्बे समय तक नहीं चल सकी। आपसी विवाद के कारण करिश्मा और संजय ने तलाक ले लिया। करिश्मा कपूर और संजय कपूर के दो बच्चे बेटी समायरा और बेटा कियान हैं। करिश्मा कपूर का निजी जीवन बहुत उतार चढ़ाव भरा रहा, लेकिन बॉलीवुड में उन्होंने अपनी शानदार अभिनय की बदौलत सफलता की बुलंदियों को छुआ और दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई। 

बस और ट्रक की टक्कर लगने से 4 लोगों की मौंत

अविनाश श्रीवास्तव           
मुजफ्फरपुर। मीनापुर थाना के पानापुर ओपी क्षेत्र के नरियार में शुक्रवार को अल सुबह एक बस और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। घटना में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, करीब 15 लोग घायल हैं। जिसमें से कई लोगों की हालत गंभीर है। मोतिहारी के ढाका से बारात से लौटन के दौरान हादसा हुआ है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह एक बस में कुछ लोग मोतिहारी के ढाका से लौट रहे थे। वहां वे शादी में बाराती बनकर शामिल होने के लिए गए थे।वहां से लौटने के क्रम में शुक्रवार की अल सुबह मीनापुर थाना के पानापुर ओपी के नरियार में बस पंचर हो गई।

आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में 1 आतंकी मारा गया

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने पर सुरक्षा बल ने शोपियां जिले के हंजीपोरा इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। इलाके में अभी दो और आतंकियों के छिपे होने की खबर है। दोनों तरफ से फायरिंग जारी है। 

सुरक्षाबलों को हंजीपोरा इलाके में कुछ आतंकियों के होने की खुफिया जानकारी मिली थी। अभियान के तहत यहां घर-घर तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान सेब के बगीचे से सटे एक मकान में तलाशी के लिए जब सुरक्षाबल पहुंचे तो अंदर छिपे हुए आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। आतंकवादियों के सुरक्षा बल पर गोलियां चलाने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। जिसके बाद बल ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। उसकी और उसके संगठन की पहचान अभी नहीं हुई है।

जारी गतिरोध के लिए 'चीन' को ही जिम्मेदार ठहराया

बीजिंग। कोरोना के बीच लंबे समय से जारी गतिरोध के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि पूर्वी लद्दाख के सीमावर्ती इलाकों में चीन द्वारा बड़ी संख्या में सैनिकों को इकट्ठा करने और एलएसी पर यथास्थिति को बदलने की एकतरफा कोशिश के कारण इलाके में अशांति फैली है। विदेश मंत्रालय ने बीजिंग के उस तर्क को भी खारिज कर दिया जिसमें उसने कहा था कि सीमा पर तनाव पैदा करने के लिए नई दिल्ली की नीतियां जिम्मेदार थीं।

भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि यह सर्वविदित है कि पिछले साल पश्चिमी सेक्टर में चीन की कार्रवाई ने सीमावर्ती इलाकों में शांति को बुरी तरह प्रभाविक किया। सीमावर्ती क्षेत्रों में बड़ी संख्या में सैनिकों को एकत्र करने, एलएसी पर यथास्थिति को बदलने की एकतरफा कोशिश से शांति भंग हुई। उन्होंने आगे कहा कि पिछले साल की चीनी कार्रवाई 1993 और 1996 के समझौते सहित उन द्विपक्षीय समझौतों का उल्लंघन थी जिनमें कहा गया है कि दोनों पक्ष एलएसी का सम्मान करेंगे और दोनों पक्ष एलएसी से लगे क्षेत्रों में अपने सैन्य बलों को न्यूनतम स्तर पर रखेंगे।

दुनिया में सुपरमून स्ट्रॉबेरीमून का अद्भुत नजारा दिखा

वाशिंगटन डीसी। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में गुरुवार को सुपरमून स्ट्रॉबेरीमून का अद्भुत नजारा देखने को मिला। इसम मौके पर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने तस्वीर जारी की। नासा ने यह भी बताया कि इस सुपरमून को स्ट्रॉबेरीमून क्यों कहते हैं।नासा की तरफ से कहा गया कि कई सभ्यताओं में इसे फुलमून कहते हैं, हालांकि नाम अलग-अलग हैं, हम सब इस बात से सहमत हैं कि जून का फुलमून बेहद प्यारा नजारा होता है। स्प्रिंग का अंतिम फुलमून या फिर समर का पहला फुलमून स्ट्रॉबेरीमून कहा जाता है। इसका नाम इसलिए यह पड़ा क्योंकि इस समय स्ट्रॉबेरी फल की फसल कटने लगती है। बता दें कि उत्तरी अमेरिका के एल्गोनक्विन आदिवासियों ने इसका नाम स्ट्रॉबेरी मून रखा था। 
क्योंकि इसी समय उत्तरी अमेरिका में स्ट्रॉबेरी फल को काटने का समय होता है। स्ट्रॉबेरी मून को हॉट मून, हनी मून और रोज मून भी कहा जाता है। हालांकि, नासा की तरफ से कहा गया कि नाम का यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि चांद का रंग लाल होता है। हालांकि, उगने और डूबने के समय यह लाल रंग का जरूर दिखाई देता है। नासा की तरफ से बताया गया कि चंद्रमा बुधवार की सुबह से लेकर शनिवार की सुबह तक लगभग तीन दिनों तक पूर्ण दिखाई देगा। इस साल स्ट्रॉबेरीमून औसतन फुलमून से ज्यादा नजदीक और बड़ा है। जब भी बड़ा चमकीला चांद नजर आता तो कई बार इसे सुपर मून कहा जाता है।

पहलवान सुशील की हिरासत 9 जुलाई तक बढ़ाईं

अकांशु उपाध्याय               
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने यहां छत्रसाल स्टेडियम में एक युवा पहलवान की कथित हत्या के संबंध में ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार की न्यायिक हिरासत नौ जुलाई तक बढ़ा दी है। सुशील कुमार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर शुक्रवार को मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट मयंक अग्रवाल के समक्ष पेश किया गया। वह हत्या, गैर-इरादतन हत्या और अपहरण के आरोपों का सामना कर रहे हैं। आरोपी के वकील के अनुसार उन्हें मंडोली जेल से तिहाड़ की जेल संख्या दो में भेजा गया है। 
सुशील कुमार ने कथित संपत्ति विवाद को लेकर अपने साथियों के साथ मिलकर चार मई और पांच मई की मध्यरात्रि को स्टेडियम में सागर धनखड़ और उसके दो दोस्तों की पिटायी की थी। बाद में धनखड़ (23) की चोटों के कारण मौत हो गयी थी। पुलिस ने दावा किया कि सुशील कुमार हत्या का ”मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड” है और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी उपलब्ध हैं जिसमें कुमार और उसके साथियों को धनखड़ की पिटायी करते हुए देखा जा सकता है।
सुशील कुमार को 23 मई को उनके साथी अजय कुमार सहरावत के साथ पकड़ा गया। अभी तक वह 10 और 23 दिनों की क्रमश: पुलिस और न्यायिक हिरासत में रह चुके हैं। घटना के संबंध में सुशील कुमार समेत कुल 10 लोगों को अभी तक गिरफ्तार किया गया है।

यूके शासन ने 7 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किएं

पंकज कपूर                                    
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने आज फिर 7 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए है। शासन ने पीसीएस अधिकारी रामदत्त पालीवाल से परीक्षा नियंत्रण, उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार का वापस लिया और अपर निदेशक प्रशिक्षण निदेशालय हल्द्वानी सौंपा गया है। देखिए शासन की ओर से जारी की गई पूरी लिस्ट। पीसीएस अधिकारी रामदत्त पालीवाल से परीक्षा नियंत्रण, उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार का वापस लिया और अपर निदेशक प्रशिक्षण निदेशालय हल्द्वानी सौंपा गया है।
पीसीएस अधिकारी मो. नासिर से अपर निदेशक प्रशिक्षण निदेशालय हल्द्वानी वापस लिया और सयुंक्त सचिव, कौशल विकास विभाग, उत्तराखंड शासन, देहरादून सौंपा गया है।
पीसीएस अधिकारी जगदीश लाल से सिटी मजिस्ट्रेट, हरिद्वार वापस लिया और परीक्षा नियंत्रण, उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार दिया गया।
पीसीएस प्रकाश चंद्र दुमका से महाप्रबंधक, उत्तराखंड राज्य औद्योगिक विकास निगम (सिडकुल), देहरादून वापस लिया।
पीसीएस अरविंद कुमार पांडे से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में सम्बद्ध वापस लिया और महाप्रबंधक, उत्तराखंड राज्य औद्योगिक विकास निगम (सिडकुल), देहरादून सौंपा गया है।
पीसीएस विवेक राय से डिप्टी कलेक्टर, नैनीताल वापस लिया गया और उपायुक्त गन्ना काशीपुर सौंपा गया।
पीसीएस परितोष वर्मा से उपायुक्त गन्ना काशीपुर का अतिरिक्त प्रभार वापस लिया।

पीएम इंदिरा ने देश में आपातकाल का ऐलान किया

हरिओम उपाध्याय           
लखनऊ। स्वतंत्र भारत में 25 जून को आधी रात तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल का ऐलान कर दिया। पूर्व प्रधानमंत्री के फैसले को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर हमला बोला है। वहीं, लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष को याद करते हुए नमन किया है। 
शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट करके कहा कि वर्ष 1975 में आज ही के दिन कांग्रेस पार्टी ने भारत के महान लोकतंत्र पर कुठाराघात कर देश पर आपातकाल थोपा था। उन्होंने कहा कि उन सभी पुण्यात्मा सत्याग्रहियों को नमन करता हूं, जिन्होंने आपातकाल की अमानवीय यातनाओं को सहकर भी देश में लोकतंत्र की पुनर्स्थापना में सहयोग दिया था। वहीं, परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन मनोज कुमार पाण्डेय की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।  उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 1975 में इमरजेंसी लगाकर तत्कालीन सरकार ने सबसे बड़ा पाप किया। आपातकाल देश और संविधान को रौंद कर सत्ता हथियाने की खौफनाक दास्तान थी।
उप्र विधानसभा अध्यक्ष हृदयनाराण दीक्षित ने कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में तत्कालीन सरकार द्वारा लगाया गया आपातकाल सबसे अलोकतांत्रिक काल था। आपातकाल के वीभत्स कालखण्ड में लोकतांत्रिक व्यवस्था को पुन: स्थापित करने में अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले समस्त सत्याग्रहियों को कोटि कोटि नमन।

बैठक: विचारों का आदान-प्रदान कर सकते हैं पीएम

अकांशु उपाध्याय              
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के नेताओं के साथ बैठक के बाद कहा कि भारत के लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है कि हम एक मेज पर बैठकर विचारों का आदान-प्रदान कर सकते हैं। बैठक के संबंध में प्रधानमंत्री मोदी ने कई ट्वीट के जरिए कहा कि उन्होंने राज्य के नेताओं से चर्चा में कहा कि सूबे के लोगों, खासकर युवावर्ग को राजनीतिक नेतृत्व देना है, जो उनकी आशा-अपेक्षाओं को पूरा कर सके। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत बनाना हमारी प्राथमिकता है। 
हम चाहते हैं कि निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन का काम जल्द हो, ताकि वहां एक निर्वाचित सरकार की स्थापना हो सके। ऐसी सरकार जो विकास की गतिविधियों को तेजी से आगे ले जा सके। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज की बैठक जम्मू-कश्मीर को विकसित और प्रगतिशील बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह राज्य के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने की ओर एक कदम है।
वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभी नेताओं ने लोकतंत्र और संविधान के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास पर जम्मू-कश्मीर के नेताओं के साथ सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में बैठक हुई तथा नेताओं ने राज्य में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि बैठक में जम्मू-कश्मीर के आगामी रोड-मैप पर चर्चा हुई। विधानसभा के निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन की प्रक्रिया और शांतिपूर्ण चुनावों से होते हुए पूर्ण राज्य के दर्जे की बहाली के लक्ष्य तक पहुंचने पर चर्चा हुई।
शाह ने कहा कि संसद में जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का आश्वासन दिया गया है।
प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डॉ जितेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी की बात पूरी गंभीरता से सुनी। उन्होंने जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को सक्रिय करने तथा विकास की गतिविधियों को तेज करने के लिए सभी का सहयोग मांगा।

टिकट से यात्रा, अपने आप को अकेला देखा: एसपी

अकांशु उपाध्याय            
नई दिल्ली। संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले भारतीय कारोबारी एसपी सिंह ओबरॉय उस समय हैरान रह गए, जब अमृतसर से दुबई जाने वाले एयर इंडिया के विमान में इकोनोमी क्लास के टिकट से यात्रा करने के दौरान उन्होंने अपने आप को अकेला देखा। एक अधिकारी ने बताया कि ओबरॉय बुधवार तड़के तीन बजकर 45 मिनट पर अमृतसर से उड़ान भरने वाली एयर इंडिया के विमान में इकलौते यात्री थे। 
दुबई जाने वाले इस विमान में उन्होंने तीन घंटे का सफर तय किया। ओबरॉय के पास गोल्डन वीजा है जिससे उन्हें संयुक्त अरब अमीरात में 10 साल तक रहने की मंजूरी मिल गयी।
उड़ान के दौरान उन्होंने चालक दल के सदस्यों के साथ तस्वीरें खिंचवाई। पिछले पांच हफ्तों में यह तीसरी बार है जब दुबई जाने वाले विमान में केवल एक ही यात्री मौजूद था। मुंबई से दुबई जाने वाले एक विमान में 19 मई को 40 वर्षीय भावेश जावेरी नाम का ही इकलौता यात्री सवार था। तीन दिन बाद ओस्वाल्ड रोड्रिगेज नाम के एक अन्य शख्स ने एयर इंडिया के विमान में मुंबई से दुबई की यात्रा अकेले की थी। महामारी से पहले अधिक मांग के कारण भारत से दुबई जाने वाले विमान में बहुत लोग उड़ान भरते थे। महामारी के बाद से इस मार्ग पर यात्रियों की संख्या बेहद कम हुई है।

विश्व की तीसरी सबसे बड़ी शक्ति बनेगा 'भारत'

विश्व की तीसरी सबसे बड़ी शक्ति बनेगा 'भारत'  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। हाल ही में प्रकाशित एक रिपोर्ट में भारत को लेकर बड़ा दावा क...