गुरुवार, 17 जून 2021

छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना

दुष्यंत टीकम     
रायपुर। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार छत्तीसगढ़ के ज्यादातर इलाकों में गुरुवार को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। प्रदेश के सभी हिस्सों में सक्रिय मानसून के प्रभाव से राज्यभर में बारिश के हालात बने हुए हैं। प्रदेश में 16 जून तक 126 मिमी बारिश हो चुकी है। लालपुर मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार बंगाल और बांग्लादेश के ऊपर 3.1 से 5.8 किमी ऊंचाई तक एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा है। निम्न दाब का क्षेत्र पूर्वी उत्तरप्रदेश और उससे लगे हुए बिहार के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रवात है।
मध्य समुद्र तल पर दक्षिण पंजाब से उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक हरियाणा, उत्तरप्रदेश, मध्यबिहार, दक्षिण असम, उत्तर गंगेटिक पश्चिम बंगाल तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक एक द्रोणिका है। 17 जून को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो जगह भारी बारिश होने अंधड़ चलने की भी संभावना है।

नोएडा: 8 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण हुआ

विजय भाटी             

गौतमबुद्ध नगर। कोरोना के टीकाकरण में गौतमबुद्ध नगर का प्रदेश में पहला नंबर पर है और यहां पर आठ लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण हो चुका है। इन्हें कोरोना की प्रथम डोज दी जा चुकी है। यह जिले की कुल आबादी का 50 प्रतिशत है। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर जिले के लोगों की जागरूकता के चलते यहां पर टीकाकरण तेजी से चल रहा है। टीकाकरण में पूरे प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर पहले नंबर पर है। यहां पर 71 सरकारी केन्द्रों और करीब दस निजी अस्पतालों में वैक्सीनेशन की सुविधा है। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर कैम्प लगाकर भी लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने माना कि पिछले एक सप्ताह से वैक्सीन मिलने में कुछ दिक्कत आ रही थी, जिस कारण टीकाकरण की गति कुछ धीमी रही, लेकिन अब वैक्सीन पर्याप्त संख्या में मिलनी प्रारम्भ हो गई है और 21 जून से स्थिति में और सुधार हो जाएगा।

टीकाकरण के प्रभारी डॉ. नीरज त्यागी ने कहा कि अभी तक जिले में 18 से 45 साल वाली उम्र के लिए अलग और उससे अधिक उम्र वालों के लिए अलग केन्द्र बनाए जा रहे थे। इसमें दोनों की वैक्सीन भी अलग जाती है।लेकिन अब यह व्यवस्था नहीं होगी और 21 जून से एक ही केन्द्र में दोनों का टीकाकरण हो सकेगा और उनके लिए अलग-अलग वैक्सीन भी नहीं भेजनी होगी। इससे राहत रहेगी। मेट्रो अस्पताल में भी बुधवार से टीकाकरण प्रारम्भ कर दिया गया है। अब मेट्रो अस्पताल में भी लोगों के द्वारा कोरोना की वैक्सीन लगवाई जा सकेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि निजी अस्पतालों के द्वारा अपने यहां पर तो वैक्सीन लगाई जा ही रही है। इसके अलावा वह सोसाइटियों में जाकर कैम्प में भी टीकाकरण कर रहे हैं। इससे अभियान में तेजी आई है। विभिन्न सोसाइटियों और इंडस्ट्रियों में यह टीकाकरण अभियान जारी है।

चुनौती, याचिका पर सरकार से जवाब मांगा: हाईकोर्ट

अकांशु उपाध्याय            
नई दिल्ली। गैर पीडीएस श्रेणी यानी राशन कार्ड के बगैर अनाज मुहैया कराने के लिए लाभार्थियों की सीमा 20 लाख सीमित किए जाने संबंधी दिशा-निर्देशों को चुनौती देने वाली याचिका पर उच्च न्यायालय ने केंद्र और दिल्ली सरकार से जवाब मांगा है। याचिका में योजना के तहत लाभार्थियों की सीमा तय करने के बजाए सभी जरूरतमंदों को अनाज मुहैया कराने का आदेश देने की मांग की गई है। जस्टिस नवीन चावला और आशा मेनन की अवकाशकालीन पीठ ने गैर सरकारी संगठन दिल्ली रोजी रोटी अधिकार अभियान की अर्जी पर यह आदेश दिया है। 
संगठन ने अर्जी में दिल्ली सरकार को 27 मई को जारी दिशा-निर्देश में संशोधन करने की मांग की है। याचिका में कहा गया है कि लोगों को सिर्फ एक बार अनाज नहीं मिलनी चहिए बल्कि लाभार्थियों को अगले आदेश तक हर महीने अनाज देने का आदेश देने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार ने कई केंद्रों पर गैर पीडीएस लाभार्थियों को अनाज देने बंद कर दिए हैं। याचिका में योजना के तहत लाभार्थियों की 20 लाख सीमा तय किए जाने को मनमाना बताया गया है। याचिका में कहा गया है कि लभार्थियों की सीमा का कोई तर्कसंगत आधार नहीं है। याचिका में कहा गया कि कोरोना की पहली लहर में उच्च न्यायालय के आदेश पर 69.6 लाख ऐसे लोगों को अनाज मुहैया कराया गया था जिनके पास राशन कार्ड नहीं थे। इन लोगों ने ई-कूपन के तहत पंजीकरण कराया था।

मिलावटी आइसक्रीम और नकली सिरप का कारोबार

मनोज सिंह ठाकुर          

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा में मिलावटी आइसक्रीम और नकली सिरप का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है।कलेक्टर न्यायालय ने ऐसे बिजनेस करने वाले कारोबारियों पर कठोर कार्रवाई करते हुए कारोबारी, निर्माता, संचालक और रिटेलर पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इस आदेश के बाद फैक्ट्री और डेयरी संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। रीवा में उपभोक्ताओं की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था। नकली सिरप और अमानक आइसक्रीम धड़ल्ले से बेची जा रही थी।

इसकी शिकायतें मिलने पर खाद्य एवं औषधि सुरक्षा विभाग ने इस मामले की जांच की। गुणवत्ता की शंका पर सैंपल भोपाल स्थित प्रयोगशाला में भेजा गया था। मामले पर अपर कलेक्टर ने आदेश देते हुये ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली सिरप बेचने वाले हनुमना के दवा कारोबारी पर 1 लाख 75 हजार का जुर्माना लगाया है।

यूपी: 24 घंटे में कोरोना के 336 नए मामलें मिलें

देश में कोरोना संक्रमित संख्या-2,97,00,313 हुईं

अकांशु उपाध्याय                

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस के 67,208 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2,97,00,313 पर पहुंच गई। जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 8,26,740 रह गई है। जो महामारी का इलाज करा रहे मरीजों की 71 दिनों बाद सबसे कम संख्या है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, 2,330 और लोगों के कोविड-19 से जान गंवाने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 3,81,903 पर पहुंच गई।

उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 8,26,740 रह गई है। जो संक्रमण के कुल मामलों का 2.78 प्रतिशत है। जबकि कोविड-19 से उबरने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 95.93 फीसदी है। पिछले 24 घंटों में संक्रमण के मामलों में 38,692 की कमी आई है। बुधवार को कोविड-19 के लिए 19,31,249 नमूनों की जांच की गई। जिसके साथ देश में अब तक कुल 38,52,38,220 नमूनों की जांच हो चुकी है। देशभर में टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 की कुल 26,55,19,251 खुराक लोगों को लगाई जा चुकी हैं।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-306 (साल-02)
2. शुक्रवार, जून 18, 2021
3. शक-1984, ज्येठ, शुक्ल-पक्ष, तिथि-नवमी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:42, सूर्यास्त 07:16।
5. न्‍यूनतम तापमान -20 डी.सै., अधिकतम-36+ डी.सै.।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू

दुष्यंत टीकम              
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर कंग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। राज्य में चुनाव साल 2023 के नंवबर में होने हैं। लेकिन पार्टी ने अभी से वहां कमर कसना शुरू कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, ओवरऑल ऑर्गेनाइजेशन रिव्यू करने के बाद कांग्रेस फिर से संगठन का ब्लॉक से लेकर राज्य इकाई तक पुनर्गठन कर रही है। काग्रेस के हर विधायक की परफॉर्मेंस का रिव्यू किया जा रहा है और संभावित उम्मीदवार का फीडबैक भी लिया जा रहा है और हर स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की ट्रेनिंग करवाई जा रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के मुताबिक, पार्टी ने प्रत्येक क्षेत्र में लोगों को किस तरह की समस्याएं है और उनकी क्या जरूरते हैं। 
इसको जाने के लिए डोर-टू-डोर अभियान शुरू किया है। इस अभियान के अंतर्गत पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से उनकी समस्याओं की जानकारी लेंगे और छतीसगढ़ सरकार की नीतियों और निर्णय के बारे में उन्हें को बताएंगे। छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया ने खास बातचीत में बताया, 'मुख्यमंत्री पद को लेकर को ढाई-ढाई साल का फॉर्मूला तय नहीं किया गया था। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में मनमुटाव की बातें बेबुनियाद हैं। मेरी जानकारी में कोई ढाई साल- ढाई साल का फॉर्मूला नहीं है। ये सिर्फ भ्रम फैलाया जा रहा है। कोई छतीसगढ़ का नेता नाराज नहीं है। मुख्यमंत्री को बदलने के संदर्भ में कोई विधायकों की बैठक नहीं हुई है।

3 तस्करों को 2 कारतूस व 2 बम के साथ अरेस्ट किया

बृजेश केसरवानी           
प्रयागराज। खीरी थाने की पुलिस ने अन्तर्राज्जीय पशु चोर तीन तस्करो को तमंचा, दो कारतूस, दो बम तथा 8280 रु. साथ गिरफ्तार कर आज विधीक कार्यवाही की। डीआईजी, एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा सभी थाना प्रभारी एवं थानाध्यक्षो लूट चोरी की घटना का जल्द खुलासा करने हेतु जारी आदेश व निर्देश को गम्भीरता से लेते हुए प्रभारी थाना खीरी मसीद खान ने उ.नि. विनोद कुमार अन्य फोर्स की मदत से ग्राम डिहार में 4 अप्रैल को पू.प्र. के घर से चारभैंस की हुई चोरी की घटना के सम्बन्ध में खीरी पुलिस ने मामले में 11 मई को छ लोगो की गिरफ्तारी तर्ज पर की थी। जिसमे ये तीन फरार थे। वाँछित सभीअभियुक्तों को कल अवैध सामानों के साथ डफलियान मोहल्ला से दबोचा। पकड़े गये अभियुक्त मो.कासिम पुत्र बेचन नि.कटरा घुरपुर,अजमल पुत्र अनवर मंसूरी कटरा उभारी घुरपुर,अलताफ पुत्र अबरार अहमद नि. डफलियान क़स्बा खीरी प्रयागराज के है।

कब्जाधारकों को मालिकाना हक, नीति तैयार की

राणा ओबराय            
चंडीगढ। हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज ने बताया, कि राज्य सरकार ने नगर निकायों की संपति पर कब्जाधारकों को मालिकाना हक देने के लिए एक नीति तैयार की है। इस नीति के अंतर्गत उन्हें कब्जा की हुई संपति का मालिकाना हक देने के लिए संबंधित संपति के कलैक्टर रेट में अधिकतम 50 प्रतिशत तक की छूट भी दी जाएगी। यह नीति 1 जुलाई, 2021 से लागू हो जाएगी। ब्यौरा देते हुए उन्होंने बताया, कि इस नीति का लाभ लेने के इच्छुक पात्र कब्जाधारी को वेबपोर्टल पर निगम के संबंधित आयुक्त/कार्यकारी अधिकारी/संबंधित नगर निकाय के सचिव को एक महीने के भीतर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। विज ने बताया कि इस नीति के तहत आने वाले कब्जाधारियों की सुविधा के लिए एक वेबपोर्टल का डिजाइन किया जा रहा है। 
जोकि आगामी 20 जून, 2021 तक तैयार हो जाएगा। क्योंकि इस नीति के तहत बड़े पैमाने पर कब्जाधारियों के शामिल होने की संभावना है। शहरी स्थानीय मंत्री विज ने बताया, कि इस नीति के तहत शहरी स्थानीय निकाय विभाग के कब्जाधारियों, जो 20 साल से अधिक समय से किराया, लीज अथवा लाइसेंस फीस पर संपत्ति पर काबिज है। उनके लिए हरियाणा सरकार मालिकाना देने का काम कर रही है। इन कब्जाधारियों को संपति की डीड हेतू वर्तमान कलेक्टर रेट पर अधिकतम 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। विज ने बताया कि जिन कब्जाधारियों के पास ऐसी संपति को 20 वर्ष से अधिक परंतु 25 वर्ष से कम की अवधि हो गई है। उन्हें संबंधित श्रेणी की संपति के कलैक्टर रेट का 80 प्रतिशत का भुगतान करना होगा। 
इसी प्रकार, जिन कब्जाधारियों के पास ऐसी संपति को 25 वर्ष से अधिक परंतु 30 वर्ष से कम की अवधि हो गई है। उन्हें संबंधित श्रेणी की संपति के कलैक्टर रेट का 75 प्रतिशत का भुगतान करना होगा। ऐसे ही, जिन कब्जाधारियों के पास ऐसी संपति को 30 वर्ष से अधिक परंतु 35 वर्ष से कम की अवधि हो गई है, उन्हें संबंधित श्रेणी की संपति के कलैक्टर रेट का 70 प्रतिशत का भुगतान करना होगा। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री ने बताया कि जिन कब्जाधारियों के पास ऐसी संपति को 35 वर्ष से अधिक परंतु 40 वर्ष से कम की अवधि हो गई है। 
उन्हें संबंधित श्रेणी की संपति के कलैक्टर रेट का 65 प्रतिशत का भुगतान करना होगा। इसी तरह, जिन कब्जाधारियों के पास ऐसी संपति को 40 वर्ष से अधिक परंतु 45 वर्ष से अधिक की अवधि हो गई है। उन्हें संबंधित श्रेणी की संपति के कलैक्टर रेट का 60 प्रतिशत का भुगतान करना होगा। उन्होंने बताया कि जिन कब्जाधारियों के पास ऐसी संपति को 45 वर्ष से अधिक परन्तु 50 वर्ष से अधिक की अवधि हो गई है। उन्हें संबंधित श्रेणी की संपति के कलैक्टर रेट का 55 प्रतिशत का भुगतान करना होगा। विज ने बताया कि जिन कब्जाधारियों के पास ऐसी संपति को 50 वर्ष से अधिक की अवधि हो गई है। उन्हें संबंधित श्रेणी की संपति के कलैक्टर रेट का 50 प्रतिशत का भुगतान करना होगा।

कार्यकर्ताओं को अगुवाई में 'जिल्लत' उठानी पड़ीं

राणा ओबराय              
चंडीगढ। 2014 विधानसभा चुनावों में हरियाणा में भाजपा पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था। मुख्यमंत्री मनोहरलाल व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला की जुगलबंदी से सरकार का ग्राफ दिन प्रतिदिन नीचे आता चला गया। उसका कारण था, प्रदेश में अफसरशाही का सरकार पर भारी पड़ना। जिसके कारण कार्यकर्ता उदास होते चले गए। हरियाणा में 4 विधायकों वाली भाजपा को प्रदेश में पूर्ण बहुमत वाली सरकार जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं के कारण ही मिली थी। फिर, उसी कार्यकर्ताओं को पहली बार बनी खट्टर सरकार व प्रदेशाध्यक्ष बराला की अगुवाई में जिल्लत उठानी पडी। उसका परिणाम यह निकला कि 2019 विधानसभा चुनावों में भाजपा की खट्टर सरकार 40 सीटों पर आकर अटक गयी। 
नतीजा यह निकला आज हरियाणा प्रदेश में मनोहरलाल खट्टर सरकार जेजेपी पार्टी की बैसाखी के सहारे चल रही है। धनखड़ ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का पद संभालने के बाद शायद पहला बढ़िया कार्य यह किया है, कि संगठन में हर वर्ग के लोगो और ज़मीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को स्थान दिया है। धनखड़ ने प्रदेश में कमजोर होते संगठन के कारण को ढूंढ निकाला। यदि इसी तरह प्रदेशाध्यक्ष कार्यकर्ताओं को मान सम्मान देने व दिलाने के लिए कार्य करेंगे, तो हो सकता है। 2019 चुनाव में हुई खुद उनकी हार का दाग भी धूल जाएगा और 2024 में होने वाले विधानसभा चुनावों में हरियाणा में उनके नेतृत्व में भाजपा पार्ट की पूर्ण बहुमत से सरकार भी बन जाये।

बुधवार, 16 जून 2021

गांजा बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

कौशाम्बी। कोखराज थाना पुलिस और एसटीएफ के संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने दो करोड़ रुपए कीमत का गांंजा बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो लोगो को वाहन सहित हिरासत में लेकर पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, तो उसमें 10 कुंतल गांजा बाजरा के बोरो के बीच ट्रक में छुपा कर ले जा रहा बरामद हुआ। मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ ने कोखराज टोल प्लाजा के पास चेकिंग के दौरान वाहन को कब्जे में लिया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गांजा की कीमत दो करोड़ से अधिक बताई गई।

अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया, कि एसटीएफ को मुखबिर द्वारा सूचना दी गई थी कि एक ट्रक में छिपाकर कुछ तस्कर गांजा लेकर जा रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर कोखराज टोल प्लाजा पर एक वाहन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वाहन की तलाशी की गई। जिसके अंदर बाजरे के बोरों के बीच में 10 कुंटल गांजा बरामद हुआ। जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग दो करोड़ बताई गई है। वाहन चालक और क्लीनर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विजय कुमार

बिना 'परीक्षा' लिए 12वीं का परिणाम जारी, चुनौती

अकांशु उपाध्याय            

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के लिए बिना परीक्षा लिए 12वीं का परिणाम जारी करना बड़ी चुनौती है। बोर्ड ने इसके लिए एक कमेटी भी बनाई है, जो 17 जून को मूल्यांकन के लिए अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी। कमेटी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, 12वीं का परिणाम जारी करने से पहले 15 फीसद अंकों के लिए एक और आंतरिक मूल्यांकन हो सकता है। ताकि, जो छात्र किसी कारणवश 12वीं की प्री-बोर्ड या मध्यावधि परीक्षाओं में बेहतर नहीं कर पाए हैं, पर बोर्ड परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कर रहे थे। उनको इसका लाभ मिल सके। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस मूल्यांकन का आधार क्या होगा ?

12वीं के परिणाम जारी करने के लिए सीबीएसई 30-20-50 के फार्मूले के आधार पर मूल्यांकन कर सकता है। इसमें 10वीं के 30 फीसद अंक, 11वीं के 20 फीसद अंक और 12वीं के 50 फीसद अंकों को शामिल किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक कमेटी 11वीं के 20 फीसद अंक को ही जोड़ने के पक्ष में है। क्योंकि 11वीं में छात्रों के सामने कई समस्याएं होती हैं। संकाय अलग-अलग होने के कारण काफी समय विषय को समझने में ही निकल जाता है। यह भी देखने में आया है कि 12वीं पर फोकस होने के कारण कई छात्र 11वीं में ज्यादा गंभीरता से परीक्षा नहीं देते।

धोखाधड़ी: 22 साल की उम्र में रचाई 5 शादियां, फरार

पंकज कपूर              

देहरादून। रुद्रपुर निवासी एक युवती द्वारा शादी करने के बाद जेवर व नकदी लेकर फरार होने का चौकाने वाला मामला सामने आया है। 22 वर्ष की छोटी-सी उम्र में यह लड़की अभी तक 5 शादियां कर चुकी है। ताजा मामला बरेली रोड के गोरापड़ाव क्षेत्र का है। दुल्हन से लूट चुके युवक द्वारा कोतवाली में तहरीर देकर मामले की जांच करने की मांग की है।

समाचार के अनुसार गोरापड़ाव के निवासी युवक वेद प्रकाश पुत्र उग्रसेन ट्रक चला कर व मजदूरी कर जीवन यापन करता है। उसके मामा मूलचंद द्वारा उसका विवाह रुद्रपुर के भदई पूरा निवासी 22 वर्षीय युवती से तय किया। जिसके बाद गत सात मार्च को उसका विवाह क्षेत्र के ही एक मंदिर में सादगी के साथ संपन्न हो गया। मुस्कान का कन्यादान उसकी मुंहबोली मां शीला ने किया। शादी के बाद वेद प्रकाश काफी खुश था। लेकिन उसको यह खुशियां ज्यादा दिन तक रास नहीं आई।

'वैक्सीनेशन' की सुविधा दिए जाने के निर्देश दिएं: यूपी

हरिओम उपाध्याय                  
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्राम पंचायत भवन अथवा निकटतम सीएचसी पर ही वैक्सीनेशन की सुविधा दिए जाने के निर्देश दिएंं हैं। उन्होंने कहा है कि ब्लॉक स्तर पर गांवों के अलग-अलग क्लस्टर बनाकर सघन टीकाकरण अभियान चलाया जाए। यह निर्देश उन्होंने बुधवार को टीम-9 के साथ कोविड प्रबधंन को लेकर समीक्षा बैठक में दिएंं।
 उन्होंने कहा कि पढ़ाई, नौकरी अथवा खेल प्रतिस्पर्धाओं के कारण विदेश यात्रा पर जाने वाले ऐसे लोग, जिन्होंने कोविशील्ड वैक्सीन की पहली डोज प्राप्त कर ली है और 28 दिन का समय पूर्ण हो चुका है। वह दूसरी डोज लगवा सकते हैं। 
ऐसे लोगों के लिए जिला अस्पतालों में विशेष टीकाकरण बूथ बनाए जाएं। इनके प्रपत्रों की पड़ताल कर सुगमतापूर्वक टीकाकरण कराया जाए। योगी ने कहा कि भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) के प्रमाणपत्र को आजीवन वैधता प्रदान की जाए। एक बार परीक्षा उत्तीर्ण होने के बाद दोबारा देने की आवश्यकता नहीं होगी। इस सम्बंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाए। डीएलएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पूर्व प्रचलित व्यवस्था ही लागू रखी जाए। 
वहीं, उन्होंने सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार करने वालों के खिलाफ कठोरता से कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कहा है कि फेक वीडियो, फेक न्यूज का प्रसार करने वालों से सख्ती से निपटें। साम्प्रदायिक उन्माद बढ़ाने की एक भी कोशिश स्वीकार नहीं की जाएगी। अपर मुख्य सचिव, सूचना नवनीत सहगल ने मुख्यमंत्री योगी को अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश में बीते 24​ घंटे में 310 नए कोरोना केस मिले हैं। वहीं, 927 मरीज ठीक होकर घर जा चके हैं। यहां 98.3 प्रतिशत रिकवरी रेट दर्ज की गई है। वहीं, प्रदेश में अभी कुल 06 हजार 496 सक्रिय केस हैं। यह जानकारी बुधवार को अपर मुख्य सचिव, सूचना नवनीत सहगल ने दी। 
उन्होंने बताया कि अब ज्यादातर जिलों में संक्रमण के नए मामले नहीं मिल रहे। कई जिलों में नए केस इकाई में आ रहे हैं। लखनऊ छोड़ शेष 74 जिलों में 300 से कम एक्टिव केस शेष हैं। उन्होंने बताया कि 24 घंटों में 02 लाख 86 हजार 396 सैम्पल जांचे गए। कुल पॉजिटिविटी दर मात्र 0.1 प्रतिशत रही, जबकि रिकवरी दर 98.3 प्रतिशत हो गई है। प्रदेश में अब तक 05 करोड़ 41 लाख 45 हजार 947 सैम्पल टेस्ट हो चुके हैं। कोरोना महामारी के बीच अब तक 16 लाख 74 हजार 999 प्रदेशवासी कोविड संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। 

जयपुर में वायरल वीडियो से 'भ्रष्टाचार' की पोल खुलीं

अकांशु उपाध्याय              

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हैं और राजस्थान में वायरल वीडियो से इस भ्रष्टाचार की पोल खुली है। जिसे स्वतः संज्ञान लेते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने प्राथमिकी दर्ज की है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने बुधवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 10 जून को सामने आये इस वीडियो में आरएसएस के नेता एक कंपनी के कर्मचारी के साथ दस प्रतिशत रिश्वत लेने के लिए मोलभाव कर रहे हैं। 

वीडियो में रिकॉर्ड हुई बातचीत से साफ पता चलता है कि प्रकरण में कमीशन मांगा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के इस प्रकरण में भाजपा के जयपुर के निलंबित मेयर सौम्या गुर्जर के पति एवं भाजपा नेता राजाराम भी शामिल है। मेयर सौम्या गुर्जर को भ्रष्टाचार में शामिल होने के आरोप में ही पद से निलंबित किया गया था। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि भ्रष्टाचार के इस तंत्र में आरएसएस के राजस्थान के प्रमुख निंबाराम भी शामिल है। 

वह पांच करोड़ रुपये के कमीशन में हुई डील की रकम का टुकड़ों में भुगतान करने के लिए राजाराम को समझाने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सूचना मिली है कि वीडियो वायरल होने के बाद राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने इस पूरे प्रकरण का स्वतः संज्ञान लेकर प्राथमिकी दर्ज कर दी है। उनका कहना था कि भाजपा आरएसएस के भ्रष्टाचार की यह स्थिति उस राजस्थान की है, जहां भाजपा सत्ता में नहीं है। जहां भाजपा सत्ता में होगी, वहां भ्रष्टाचार किस कदर है। यह अनुमान इस कहानी से लगाया जा सकता है।

उप सीएम ने 308 परियोजनाओं का लोकार्पण किया

संदीप मिश्र             

बरेली। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को सर्किट हाउस में मंडल की लोक निर्माण विभाग, राज्य सेतु निगम की 308 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। ये परियोजनाएं 80038.52 करोड़ रुपए की लागत से संपन्न करायी जाएंगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जितनी सड़कें, पुल 15 साल में नहीं बने, उतनी सड़कें और पुल भाजपा सरकार के साढ़े चार साल के कार्यक्रम में बने हैं। सड़कों की स्थिति में पहले से गुणात्मक सुधार आया है। पहले लोग यह कहते थे कि जहां से टूटी सड़क शुरू हो जाए। समझ जाएं कि यूपी की सीमा आ गयी। पहले रामपुर में आने के दौरान सड़कें खराब मिलती थीं। अब ऐसा नहीं है, कि लोक निर्माण विभाग, उससे जुड़ी संस्थाओं के कार्यों में भी काफी सुधार आया है।

ट्रैक्टर के खाईं में पलटने से पिता-पुत्र की मौंत, हादसा

हरिओम उपाध्याय             

हरदोई। थाना अतरौली के ग्राम वभनौआ के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। पंपसेट ले जा रहे पिता-पुत्र ट्रैक्टर के नीचे दब गए और दोनों की मौके पर मौत हो गई। अन्य दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अतरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनउआ पेग के पास एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। ट्रैक्टर पर सवार राजाराम व उनके पुत्र योगेंद्र निवासी मछरेटा बरगदिया जनपद सीतापुर की मृत्यु हो गई। जबकि राजाराम का दामाद व दूसरा पुत्र घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बताते हैं कि ट्रेक्टर में पंपसेट बांधकर यह लोग जा रहे थे। तभी ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और पंप सेट सहित खाई में पलट गया।

यूके: कोरोना से मरने वालों की संख्या में भारी गिरावट

पंकज कपूर               

देहरादून। प्रदेश में आज कोरोना से मरने वालों की संख्या में भारी गिरावट आई है। आज राज्य में कोरोना से 6 मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ ही नए मामलों की संख्या 353 दर्ज की गयी है। आज 398 मरीजों की ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश में अभी भी 3572 एक्टिव केस है जिनका इलाज चल रहा है।राज्य में अबतक कोरोना का कुल आंकड़ा 337802 पहुंच गया है। जिसमें से 321462 मरीज ठीक हुए है और 6997 मरीजों की अबतक मौत हो चुकी है। 5771 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके हैं। आज हरिद्वार में 94, देहरादून में 75, नैनीताल में 30, पौड़ी गढ़वाल में 27, पिथौरागढ़ में 24, टिहरी में 20, उत्तरकाशी में 20, रुद्रप्रयाग में 15, यूएस नगर में 10 , चमोली में 9, चंपावत में 7, बागेश्वर में 2 नए केस मिले है।

तमिलनाडु: 1 और शेर की सार्स-कोव-2 से मौंत हुईं

चेन्नई। तमिलनाडु में चेन्नई के पास वंदालुर में स्थित अरिगनार अन्ना प्राणी उद्यान (एएजेडपी) में एक और शेर की सार्स-कोव-2 से बुधवार सुबह मौत हो गई। 12 वर्षीय एशियाई नर शेर की मौत की पुष्टि करते हुए एएजेडपी के उप निदेशक ने कहा कि पथबनाथन नाम के शेर को उद्यान के सफारी क्षेत्र में रखा गया था। उन्होंने एक बयान में बताया कि राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (एनआईएचएसएडी), भोपाल की रिपोर्ट के मुताबिक, इस शेर के नमूनों में सार्स-कोव-2 का संक्रमण मिला था। तीन जून से ही शेर का गहन इलाज किया जा रहा था।

इससे पहले तीन जून को ही चिड़ियाघर में नीला नाम की शेरनी की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई थी। बयान में कहा गया है कि पशुओं में इस संक्रमण का पता चलने के बाद से चिड़िया घर प्रबंधन इसका हर संभव प्रयास कर रहा है कि अन्य जानवरों तक इस वायरस का प्रसार नहीं हो। जानवरों के बाड़े संक्रमण मुक्त किए जा रहे हैं और कर्मचारियों के लिए पीपीई किट पहनना अनिवार्य किया गया है।


'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...