गुरुवार, 22 अप्रैल 2021

गुमराह करने वाले अपनी कौम के ही लोग: बीएमपी

सत्येंद्र पंवार    
मेरठ। मुस्लिम समुदाय के लोग अपने पैर पर खुद कुल्हाड़ी मारते हैं। हिंदुस्तान भारत का नाम लेकर वह आरएसएस का काम आसान करते हैं।
बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं मेरठ मंडल अध्यक्ष आर डी गादरे ने जन जागरण अभियान नुक्कड़ सभाओं में लोगों को जानकारी दी, कि मुस्लिम समाज को गुमराह करने वाले खुद अपनी कौम के लोग ही है, जोकि आरएसएस का मंसूबा है उसको पूरा करने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोग खुद आसान कर रहे हैं। कुछ लोग अपना मौकापरस्त या अपना मतलब निकालने के लिए यह समझते हैं, कि हम सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के कोई पदाधिकारी बन कर अपना भला कर लेंगे। लेकिन वह उनकी और मजबूती पकड़ बनाते हैं।जबकि बीजेपी आरएसएस और उसके समस्त आप सूट संगठन मुस्लिम को अपना दुश्मन खुलेआम बोलते हैं। मुस्लिमों के खिलाफ नए नए एजेंडे लाते हैं तो उनकी संख्या बढ़ाकर उनके संगठन में जाकर उनकी पार्टी में जाकर उनको ही अपनी कमजोरी देकर अपने कौन से गद्दारी करने का कार्य करते हैं। इस्लाम मजा में ईमान के ऊपर  मरना मिटना और शहीद होना बताया जाता है।  लेकिन कुछ अपने ही मुनाफिक भाइयों से यह समझाना होगा। ऐसा करने से अपनी कौम को कमजोर करना होता है। आज समाज में अपना वर्चस्व बचाने के लिए  हमें अपना दुश्मन सोचना होगा समझना होगा। जोकि 3 पर्सेंट ब्राह्मण पूरे देश पर कब्जा किए हुए हैं। जो यह खुद ही विदेशी हैं और डीएनए से साबित हो चुका है और इनके यदि आप बंद पड़े तो हमें साबित नजर हो जाएगा? कान्ग्रेस सपा बसपा आप मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी कम्युनिस्ट पार्टी कॉन्ग्रेस आदि सब एक ही थैली के चट्टे बट्टे हैं। जिनमें कान बाएं हाथ से पकड़े या दाहिने हाथ से पकड़ा कान जाता है। ऐसे ही कोई कोई भी आज राजनीतिक पार्टी हो कोई देश हित में कार्य नहीं कर रही है ना देश हित में उनका कोई मंसूबा दिखाई देता है। केवल दिखावा ढकोसला ढोंग ही नजर आता है। आज कोरोनावायरस पर देश को हिटलर शाही में धकेला जा रहा है। जैसे कि हिटलर के वक्त में गैस छोड़ी गई थी। आज ऑक्सीजन की कमी बतला कर वैक्सीन आज आने पर भी लोगों की मृत्यु दर बढ़ती जा रही है तो यह संकट छोटा-मोटा संकट नहीं लोगों को गुलाम बनाने की एक साजिश है। उस साजिश का षड्यंत्र एससी एसटी ओबीसी अल्पसंख्यक मुस्लिम सिख ईसाई लिंगायत बौद्ध समस्त समाज को गुलाम बनाने का एक षड्यंत्र है। जिसको प्रत्येक भारतीय मूल निवासियों को समझना होगा की मनुस्मृति मनुवाद पूंजीवाद हिटलर शाही आज पनप रही है और हम लोग उसका भरपूर सहयोग कर रहे हैं। इसीलिए हम अपने कौम के हम अपने देश के साथ वफादारी से कार्य नहीं कर रहे हैं कहीं ना कहीं हम लोगों की बहुत बड़ी गलती और कुरूतियां पनप रही हैं। जिनको हमें सुधारना होगा अन्यथा कोई भी इंसान सुखी नहीं रह पाएगा। आज बेरोजगारी नशाखोरी लूटखोरी चोर बाजारी अय्याशी आदि कौन सी ऐसी घटना है। जो आज घटित नहीं हो रही है। आज देश व्यापारी समाज सेवा नहीं व्यापार किया जा रहा है और गरीब किसान मजदूर मजलूम पिछड़े अति पिछड़े वर्गों को जमीन में धासने का काम किया जा रहा है। आज चारों ओर फिजाएं खराब है मुफ्ती मोहम्मद जावेद ने कहा कि हमें समझना होगा हमारे भारतीय संविधान में हमारे देश का नाम इंडिया और भारत है तो हमें भारतीय और इंडियन ही  कहलाना चाहिए। हिंदुस्तान कहने से एक जाति विशेष ब्राह्मणों का देश कहलाया जाता है जबकि हमारा देश अनेक धर्मों का लोकतंत्र देश है। राम सिंगार राष्ट्रीय किसान मोर्चा पश्चिमांचल प्रभारी ने कहा कि हमें भारतीय बनना है। हिंदू कोई जाति धर्म नहीं है। हिंदू के मायने चोर उचक्का काला काफिर बदमाश होता है। हम भारत के मूल निवासी हैं तो हम लोगों को मूलनिवासी बन के रहना होगा इस्लाम मजहब में कोई जातियां नहीं होती। लेकिन यहां ब्राह्मणवाद ने अपनी नीव जमा रखी है। उसके अनुसार वर्ण व्यवस्था में जो जिस काम को करता है। उसी की जाति में बांट कर रख दिया गया है। वरना डीएनए के हम सब भाई है। किसी में कोई भेदभाव नहीं है। ब्राह्मण बनिया ठाकुर यह विदेशी हैं? हमें ध्यान रखना होगा अपने देश को बचाने के लिए अपने भारतीय संविधान को समानता का माहौल बनाने के लिए एकजुट होकर काम करना होगा जण जागरण अभियान में हाफिज, मोहम्मद शफीक फारूक, मलिक मोबीन, ओमवीर सिंह, प्रकाश, दिनेश कुमार, राहुल कुमार, सत्येंद्र कुमार, मनोज कुमार, सत्येंद्र गौतम, विजेंद्र गुर्जर, एडवोकेट रहमान इलाही, एडवोकेट रियासत अली, लुकमान सैफी, मौलाना शाहनवाज, डॉ. हितेश, संजय कुमार, कारी इरफान, मोहम्मद शहजाद, कुरेशी चौधरी, इस्तियाक, संजीव वर्मा, कुलवंत सिंह, एहसान अंसारी, मोहम्मद शोएब अदनान, शैक्ख, मोहम्मद आसिफ, अरमान अजहरुद्दीन, अनुमलिक अज्जु, महबूब मोहसिन, फैसल फरमान, सुहैल वाहिद, सिकन्दर खान आदि मौजूद रहे।

पंडित श्यामबिहारी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की

कौशाम्बी। भरवारी नगर में पूर्व सांसद व्यापारी नेता पंडित श्यामबिहारी मिश्रा के निधन पर आज शोक सभा कर व्यापारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष स्व पंडित श्यामबिहारी मिश्रा के असमय निधन पर व्यापारियों में शोक की लहर है। आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश के समस्त जनपदों में शोक सभा का आयोजन कर पंडित को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आहवान किया है। कोविड 19 का पालन करते हुए जनपद कौशाम्बी में उ प्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के वरिष्ठ महामंत्री रमेश अग्रहरि ने श्रंद्धाजलि अर्पित करते हुए कहा कि पंडित जी के संघर्षों के परिणाम रहा कि उत्तर प्रदेश में मंडी शुक्ल एक सूत्रीय हुआ और धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम का मुकदमा जिला अधिकारी के आदेश के बिना नही दर्ज होगा। उन्होंने हमेशा इंस्पेक्टर राज को समाप्त करने के लिए आंदोलन किया जिससे व्यपारियो के साथ साथ उनकी आम जनता में अत्यधिक लोकप्रियता बनी जिसके कारण वह बिल्लौर कानपुर देहात से चार बार लोकसभा सांसद निर्वाचित हुए और सदन के अंदर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिये उद्योग व्यापार के कानून को सरलीकरण करने के लिए हमेशा बात उठाते थे। इतना ही नही उन्होंने राष्ट्रीय व्यापार मण्डल का गठन किया और पूरे भारत वर्ष में दौरा कर व्यापारियों को उद्योग धन्धे में आगे बढ़ाने के लिए अच्छा योगदान दिया। जिसको आज व्यापारी उन्हें भूल नही पा रहे है। उनका जनपद कौशाम्बी में व्यापारी सम्मेलन में एक बार आगमन हुआ था। जिसमे कौशाम्बी के व्यपारियो ने जनपद की सीमा अझुवा से उनका स्वागत कर कडा धाम में माँ शीतला का दर्शन कराया और भरवारी में व्यपारियो की सभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए उन्हें कहा कि देश मे प्रदेश में कई जनपद में मेरा दौरा हुआ। लेकिन आज कौशाम्बी में जो मेरा स्वागत हुआ इसके पूर्व किसी भी जनपद में इतना अच्छा स्वागत कही नही हुआ। जिसको मैं कभी नही भूल पाऊंगा और समय समय पर तत्कालीन जिलाध्यक्ष रमेश अग्रहरि से दूरभाष पर वार्ता कर जनपद के व्यापारी का हाल चाल हमेशा पूछा करते थे। ऐसा सरल मृदुभाषी नेता के निधन पर क्षतिपूर्ति नही हो सकती।
कार्यक्रम में नगर महामंत्री राजेश अग्रहरि, कोषाध्यक्ष राजकुमार केसरवानी, युवा नगर अध्यक्ष शिवम केसरी, युवा उपाध्यक्ष हर्ष केसरवानी, अभिजीत केसरवानी , आनंद केसरवानी, अखिलेश कुमार केसरवानी ,अरविंद केसरवानी, सौरभ अग्रहरि, संजू केसरवानी आदि मौजूद रहे।
सुशील केसरवानी 

हिमाचल में कोरोना के 422 मामलें सामने आएं

श्रीराम मौर्य 
शिमला। हिमाचल प्रदेश में अब तक कोरोना के 422 मामलें आए हैं। वहीं, 562 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। आज अब तक सात लोगों ने दम तोड़ा है। कांगड़ा और मंडी में तीन व सोलन में एक की जान गई है। हिमाचल में कुल आकड़ा 81,524 पहुंच गया है। अभी 10,645 एक्टिव केस हैं। अब तक 69,620 ठीक हुए हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 1,230 है। हिमाचल में कोरोना रिकवरी रेट 85.39 फीसदी और डेथ रेट 1.50 फीसदी है।

देश के सबसे ऊंचे क्रिकेट स्टेडियम का होगा निर्माण

श्रीराम मौर्य             

शिमला। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के सिस्सू में देश के सबसे ऊंचे क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। इसके लिये पहली बाधा पार कर ली गई है। स्टेडियम के लिए स्थानीय पंचायत और राजस्व विभाग ने 38 बीघा जमीन की निशानदेही के बाद फाइल वन विभाग को भेज दी है। वन विभाग अब प्रदेश सरकार से आशयपत्र मिलने के इंतजार में है। स्टेडियम के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है। लाहौल-स्पीति जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुरेद्र ठाकुर ने बताया कि सात वर्ष पूर्व सिस्सू में स्टेडियम निर्माण की कवायद शुरू हुई थी। कुल्लू जिले में रोहतांग स्थित अटल सुरंग के उत्तरी छोर से महज आठ किमी दूर 11000 हजार फीट की ऊंचाई पर प्रस्तावित यह क्रिकेट स्टेडियम देश में सबसे ऊंचा होगा। इसकी क्षमता 10 हजार दर्शकों की होगी। अभी सोलन के चायल में देश का सबसे ऊंचा क्रिकेट स्टेडियम है। जो 7500 फुट की ऊंचाई पर स्थित है। इसका निर्माण वर्ष 1891 में पटियाला के महाराजा भूपेंद्र सिंह ने कराया था।

ऑक्सीजन की आपूर्ति, आपदा प्रबंधन कानून लागू

अकांशु उपाध्याय         

नई दिल्ली। केन्द्र ने बृहस्पतिवार को राज्यों को निर्देश दिया कि वे चिकित्सकीय ऑक्सीजन का निर्बाध उत्पादन-आपूर्ति और उसका अंतरराज्यीय परिवहन सुनिश्चित करें। मंत्रालय ने यह भी कहा कि इस आदेश की अवहेलना होने पर संबंधित जिले के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक जवाबदेह होंगे। कोविड-19 मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण ऑक्सीजन की मांग में वृद्धि के बाद कुछ राज्यों द्वारा अन्य राज्यों को चिकित्सकीय ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित किए जाने की खबरों की पृष्ठभूमि में केन्द्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने कठोर आपदा प्रबंधन कानून, 2005 के तहत यह आदेश जारी किया। ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए आपदा प्रबंधन कानून लागू किया। भल्ला ने कहा कि कोविड-19 के मध्य और गंभीर लक्षण वाले मरीजों के इलाज के लिए चिकित्सकीय ऑक्सीजन की पर्याप्त और निर्बाध उपलब्धता महत्वपूर्ण है और संक्रमण के मामले बढ़ने के साथ राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में आवश्यकता के अनुसार ऑक्सीजन की आपूर्ति बनाए रखना आवश्यक है। गृह सचिव ने कहा, ”इसलिए, कोविड-19 मरीजों के प्रबंधन हेतु देश भर में चिकित्सकीय ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए, आपदा प्रबंधन कानून के तहत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए, राष्ट्रीय कार्यकारी समिति के अध्यक्ष की हैसियत से अधोहस्ताक्षरी, राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की सरकारों, राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के प्रशासन को अपने अधिकार क्षेत्र में निम्न निर्देशों का पालन सुनिश्चत करने का निर्देश देता है।

कोरोना से संबंधित स्थिति को आपातकाल करार दिया

अकांशु उपाध्याय               
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने देश में कोविड-19 से संबंधित स्थिति को बृहस्पतिवार को ”राष्ट्रीय आपातकाल” करार दिया और हजारों टन ऑक्सीजन के उत्पादन तथा रोगियों के लिए इसकी नि:शुल्क आपूर्ति जैसे आधार पर तमिलनाडु के तूतीकोरिन स्थित स्टरलाइट कॉपर इकाई को खोलने के वेदांता समूह के आग्रह पर सुनवाई को सहमत हो गया। न्यायालय ने कहा कि वह याचिका पर कल सुनवाई करेगा। प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव और न्यायमूर्ति एस रवींद्र भट की पीठ ने तमिलनाडु सरकार की आपत्ति को नहीं माना जिसने शुरू में वेदांता की याचिका पर सोमवार को सुनवाई करने और इसे खोले जाने का विभिन्न आधारों पर विरोध किया तथा यह भी कहा कि शीर्ष अदालत इस तरह के अनुरोध को पूर्व में खारिज कर चुकी है। पीठ ने कहा कि हम यह सब समझते हैं। हम सुनिश्चित करेंगे कि संयंत्र सभी पर्यावरण नियमों का पालन करे और इसकी ऑक्सीजन उत्पादन इकाई को काम करने की अनुमति दी जाएगी। हम ऑक्सीजन संयंत्र के मुद्दे पर हैं। न्यायालय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई सुनवाई में कहा कि देश में लगभग राष्ट्रीय आपातकाल है और आप (तमिलनाडु सरकार) समाधान की बात नहीं करते। हम इस पर (वेदांता की याचिका) कल सुनवाई करेंगे।
सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि देश को ऑक्सीजन की अत्यंत आवश्यकता है और केंद्र प्रत्येक स्रोत से ऑक्सीजन प्राप्त कर रहा है। वेदांता अपने संयंत्र को शुरू करना चाहता है। लेकिन वेदांता को केवल स्वास्थ्य उद्देश्यों के लिए ऑक्सीजन उत्पाद करने के वास्ते इसे (संयंत्र) शुरू करने की अनुमति दीजिए। मेहता ने कहा कि पर्यावरण रक्षा और जीवन रक्षा चुनने के मुद्दे पर हमें अवश्य ही जीवन रक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए।

ऑक्सीजन की आपूर्ति, उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की

अकांशु उपाध्याय                    
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में ऑक्सीजन की उपलब्धता और इसकी आपूर्ति को लेकर बृहस्पतिवार को एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की और इस दौरान ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाए जाने के रास्तों और विकल्पों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से जारी एक बयान के मुताबिक इस बैठक में प्रधानमंत्री ने ऑक्सीजन का उत्पादन बढ़ाने, उसके वितरण की गति तेज करने और स्वास्थ्य सुविधाओं तक उसकी पहुंच सुनिश्चित करने के लिए तेज गति से काम करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस दौरान अधिकारियों ने पिछले कुछ सप्ताहों में ऑक्सीन की आपूर्ति बेहतर करने की दिशा में उठाए गए कदमों से प्रधानमंत्री को अवगत कराया। बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री को बताया गया कि राज्यों की ऑक्सीजन की मांग और उसके अनुसार उसकी पर्याप्त आपूर्ति के लिए सभी राज्य सरकारों के साथ सहयोग किया जा रहा है। प्रधानमंत्री को यह भी बताया गया कि कैसे राज्यों की ऑक्सीजन की मांग तेजी से बढ़ रही है। बयान के मुताबिक 20 राज्यों की ओर से प्रतिदिन 6785 मीट्रिक टन तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन की वर्तमान मांग के मुकाबले 21 अप्रैल से उन्हें 6822 मीट्रिक टन प्रतिदिन आवंटित की जा रही है।
बैठक के दौरान बताया गया कि पिछले कुछ दिनों में तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन की उपलब्धता 3300 मीट्रिक टन प्रतिदिन बढ़ी है। इसमें निजी और सरकारी इस्पात संयंत्रों, उद्योगों, ऑक्सीजन उत्पादकर्ताओं का योगदान शामिल है। गैर-आवश्यक उद्योगों की ऑक्सीजन आपूर्ति पर रोक लगाकर भी ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाई गई है।

दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ

दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। दबे पांव पहुंचे भूकंप ने धरती को हिलाते हुए पब्लिक को दहशत में ड...