गुरुवार, 22 अप्रैल 2021

पंडित श्यामबिहारी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की

कौशाम्बी। भरवारी नगर में पूर्व सांसद व्यापारी नेता पंडित श्यामबिहारी मिश्रा के निधन पर आज शोक सभा कर व्यापारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष स्व पंडित श्यामबिहारी मिश्रा के असमय निधन पर व्यापारियों में शोक की लहर है। आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश के समस्त जनपदों में शोक सभा का आयोजन कर पंडित को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आहवान किया है। कोविड 19 का पालन करते हुए जनपद कौशाम्बी में उ प्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के वरिष्ठ महामंत्री रमेश अग्रहरि ने श्रंद्धाजलि अर्पित करते हुए कहा कि पंडित जी के संघर्षों के परिणाम रहा कि उत्तर प्रदेश में मंडी शुक्ल एक सूत्रीय हुआ और धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम का मुकदमा जिला अधिकारी के आदेश के बिना नही दर्ज होगा। उन्होंने हमेशा इंस्पेक्टर राज को समाप्त करने के लिए आंदोलन किया जिससे व्यपारियो के साथ साथ उनकी आम जनता में अत्यधिक लोकप्रियता बनी जिसके कारण वह बिल्लौर कानपुर देहात से चार बार लोकसभा सांसद निर्वाचित हुए और सदन के अंदर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिये उद्योग व्यापार के कानून को सरलीकरण करने के लिए हमेशा बात उठाते थे। इतना ही नही उन्होंने राष्ट्रीय व्यापार मण्डल का गठन किया और पूरे भारत वर्ष में दौरा कर व्यापारियों को उद्योग धन्धे में आगे बढ़ाने के लिए अच्छा योगदान दिया। जिसको आज व्यापारी उन्हें भूल नही पा रहे है। उनका जनपद कौशाम्बी में व्यापारी सम्मेलन में एक बार आगमन हुआ था। जिसमे कौशाम्बी के व्यपारियो ने जनपद की सीमा अझुवा से उनका स्वागत कर कडा धाम में माँ शीतला का दर्शन कराया और भरवारी में व्यपारियो की सभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए उन्हें कहा कि देश मे प्रदेश में कई जनपद में मेरा दौरा हुआ। लेकिन आज कौशाम्बी में जो मेरा स्वागत हुआ इसके पूर्व किसी भी जनपद में इतना अच्छा स्वागत कही नही हुआ। जिसको मैं कभी नही भूल पाऊंगा और समय समय पर तत्कालीन जिलाध्यक्ष रमेश अग्रहरि से दूरभाष पर वार्ता कर जनपद के व्यापारी का हाल चाल हमेशा पूछा करते थे। ऐसा सरल मृदुभाषी नेता के निधन पर क्षतिपूर्ति नही हो सकती।
कार्यक्रम में नगर महामंत्री राजेश अग्रहरि, कोषाध्यक्ष राजकुमार केसरवानी, युवा नगर अध्यक्ष शिवम केसरी, युवा उपाध्यक्ष हर्ष केसरवानी, अभिजीत केसरवानी , आनंद केसरवानी, अखिलेश कुमार केसरवानी ,अरविंद केसरवानी, सौरभ अग्रहरि, संजू केसरवानी आदि मौजूद रहे।
सुशील केसरवानी 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...