बुधवार, 14 अप्रैल 2021

परीक्षा को लेकर उच्च स्तरीय बैठक करेंगे पीएम

अकांशु उपाध्याय      
नई दिल्ली। देश भर में कोविड-19 महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित करने और ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा समेत अन्य विकल्पों पर विचार करने की उठ रही मांगों को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को एक उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, यह बैठक बुधवार की दोपहर को होगी। इस बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय शिक्षा सचिव और अन्य शीर्ष पदाधिकारी शामिल होंगे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित कई नेताओं ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते खतरों के मद्देनजर सीबीएसई परीक्षाओं को रद्द करने की मांग की है।

चिकित्सा शिक्षा म‍ंत्री आशुतोष कोरोना पॉजिटिव

हरिओम उपाध्याय     
लखनऊ। यूपी में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को मुख्यमंत्री कार्यालय के कई अफसरों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब यूपी के प्राविधिक शिक्षा एवं चिकित्सा शिक्षा म‍ंत्री आशुतोष टंडन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कोरोना के प्रारम्भिक लक्षण दिखने पर मैंने जांच कराई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टरों की सलाह पर मैंने स्वंय को घर पर ही आइसोलेट कर लिया है। विगत दिनों मेरे संपर्क में आए हुए लोगों से अनुरोध है कि अपनी जांच करवा लें।

सपा के मुखिया अखिलेश पाएं गए कोरोना संक्रमित

हरिओम उपाध्याय       
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अखिलेश ने बुधवार सुबह ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अखिलेश यादव ने खुद को आइसोलेट कर लिया है।
अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि अभी-अभी मेरी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। मैंने अपने आपको सबसे अलग कर लिया है व घर पर ही उपचार शुरू हो गया है। पिछले कुछ दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आये हैं। उन सबसे विनम्र आग्रह है कि वो भी जांच करा लें। उन सभी से कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहने की विनती भी है।

छात्रों को परीक्षा के फॉर्म भरने का मौका दिया

हरिओम उपाध्याय     
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने स्नातक और परास्नातक के संस्थागत व व्यक्तिगत छात्रों को मुख्य परीक्षा 2021 के फॉर्म भरने का एक और मौका दिया है। छात्र 14 अप्रैल से 16 अप्रैल तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। छात्रों को 17 अप्रैल तक महाविद्यालय में भरे फॉर्म जमा करने होंगे।
इस बार छात्र फॉर्म भरने से चूके तो उन्हें विलंब शुल्क के साथ ही फॉर्म भरना होगा। 31 मार्च तक 4,40,317 फॉर्म भरे जा चुके थे। महाविद्यालयों को भी ऑनलाइन फॉर्म स्वीकृत करने और विश्वविद्यालय में जमा करने के लिए तीन दिन का मौका दिया गया है।विश्वविद्यालय ने मुख्य परीक्षाओं के संस्थागत फॉर्म 20 फरवरी से ऑनलाइन भरने की शुरुआत की थी। व्यक्तिगत फॉर्म 1 मार्च से भरने शुरू हुए थे। संस्थागत छात्रों को 10 दिन का अतिरिक्त मौका दिया गया था। 31 मार्च तक सभी छात्रों को ऑनलाइन फॉर्म भरने थे और 1 अप्रैल तक महाविद्यालयों में फॉर्म जमा करने थे।
होली की छुट्टी और कोरोना की वजह से बरेली कॉलेज समेत कई महाविद्यालयों में छात्र फॉर्म भरने से रह गए थे। बरेली कॉलेज में 5 अप्रैल तक फॉर्म जमा भी किए गए। बावजूद छात्र फॉर्म भरने से ही रह गए थे। इसकी वजह से छात्र लगातार विश्वविद्यालय व महाविद्यालयों के चक्कर लगा रहे थे। कई महाविद्यालयों ने भी विश्वविद्यालय से फॉर्म की तारीख बढ़ाने की मांग की थी। इसके अलावा कई छात्र संगठन भी परीक्षा नियंत्रक से इस संबंध में मिले थे लेकिन तारीख नहीं बढ़ायी गई थीं।

मुंबई इंडियन्स ने सत्र की पहली जीत दर्ज की

चेन्नई। मुंबई इंडियन्स ने इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में मंगलवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 10 रन से हराकर सत्र की पहली जीत दर्ज की। मुंबई ने इस मैच में पहले खेलते हुए 20 ओवर में 152 रन बनाए थे। इसके जवाब में उसने एक समय 13 ओवर में 104 रन बनाने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स को 20 ओवर में 147 रनों पर रोक मुंबई की इस जीत में लेग स्पिनर राहुल चहर का अहम रोल रहा। मुंबई इंडियन्स के लिए राहुल चाहर ने चार ओवर में 27 रन देकर चार विकेट लिये। केकेआर के लिए नीतिश राणा ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाये।।चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई से मिले 153 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की शुरुआत धमाकेदार रही थी। शुभमन गिल और नितीश राणा ने पहले विकेट के लिए 9 ओवर में 72 रनों की साझेदारी की। गिल 24 गेंदो में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 33 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें राहुल चहर ने आउट किया।

इसके बाद पिछले मैच में अर्धशतक लगाने वाले राहुल त्रिपाठी सिर्फ पांच रन बनाकर आउट हो गए। 104 रनों पर कप्तान इयोन मोर्गन भी सात रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें भी राहुल चहर ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर राणा भी पवेलियन लौट गए। उन्होंने 47 गेंदो में 57 रन बनाए। अपनी इस पारी में राणा ने छह चौके और दो छक्के जड़े।

अपराधियों को सजा, जांच शुरू करेगी सरकार

माथाभांगा। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के दौरान सीआईएसएफ की गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिवारों से बुधवार को मुलाकात की और कहा, कि उनकी सरकार अपराधियों को सजा दिलाने के लिए जांच शुरू करेगी। ममता बनर्जी ने इस बात पर खेद जताया कि कूच बिहार में नेताओं के प्रवेश पर लगाए गए 72 घंटे के प्रतिबंध के चलते वह मृतकों के परिवार वालों से नहीं मिल पाईं। कूच बिहार में सीआईएसएफ कर्मियों की तरफ से कथित तौर पर आत्मरक्षा के लिए चलाई गई गोली में चार लोगों की मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी जांच में इस निर्मम हत्या के लिए जिम्मेदार हर व्यक्ति का पता लगाया जाएगा और सुनिश्चित किया जाएगा कि उन्हें कानून के मुताबिक सजा मिले। ममता बनर्जी ने कहा कि वह पहली बार वोट देने जा रहे 18 साल के आनंद बर्मन के परिवार को न्याय दिलाना सुनिश्चित करेंगी। जिसकी इसी जिले में मतदान केंद्र के बाहर गोली मार देने से मौत हो गई थी।

यूपी में लॉकडाउन लगाने से सीएम ने किया मना

हरिओम उपाध्याय     
लखनऊ। देश के साथ उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रसार के बाद भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में लॉकडाउन से साफ मना कर दीं। योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा, कि उत्तर प्रदेश में फिलहाल, अभी लॉकडाउन नहीं होगा। सरकार का प्रयास लोगों के जीवन के साथ उनकी आजीविका का भी है। योगी अभी खुद आइसोलेटेड हैं क्योंकि उनके कार्यालय के कई अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। उन्होंनें इस बारे में कल ट्वीट कर जानकारी दी थी। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर पहले की अपेक्षा भले ही थोड़ी तेज है, लेकिन अभी हम उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन की ओर नहीं जा रहे हैं। अभी प्रदेश में उन सभी शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाया है जहां पर 500 या अधिक एक्टिव केस हैं। ऐसे में लॉकडाउन की तरफ जाने की आवश्यकता भी नहीं होनी चाहिए।

12वीं की परीक्षा स्थगित करने का फैसला किया

अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश भर में कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के मद्देनजर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी है।जबकि, 12वीं की परीक्षा स्थगित करने का फैसला किया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में और केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय शिक्षा सचिव तथा अन्य शीर्ष अधिकारियों की मौजूदगी में बुधवार को हुई एक बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक के बाद एक बयान जारी कर परीक्षाओं के संबंध में लिए गए निर्णयों की जानकारी साझा की गई।

हत्या केस में 3 लोगों को कारावास की सजा सुनाईं

पंकज कपूर       
हल्द्वानी। बलभूलपुरा में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में तीन लोगों को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। प्रथम अपर जिला सत्र न्यायाधीश हल्द्वानी अरविंद कुमार की अदालत उन्हें दोषी मानते हुए यह सजा सुनाई।
शासकीय अधिवक्ता नवीन जोशी के अनुसार 24 सितंबर 2011 को बनभूलपुरा रेलवे पटरी के पास लाइन नंबर 18 आजाद नगर निवासी इमरान का शव पड़ा मिला था। इमरान के शरीर में गोली के निशान थे। उसके चाचा मोहम्मद हनीफ खान ने पुलिस थाने में तहरीर दी थी। उसने पुलिस को बताया था कि 23 सितंबर2011 की रात इमरान लाइन नंबर 17 में शब्बू की चाय की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान किसी ने गोली मार कर हत्या कर दी।
पुलिस ने जांच में मिली जानकारी के मुताबिक 23 नवंबर 2011 की रात बनभूलपुरा मस्जिद में जलसा चल रहा था। इमरान को 14 वनभूलपुरा निवासी अफजाल, इंदिरा नगर निवासी सलाउद्दीन उर्फ गुड्डू और नई बस्ती निवासी नईम वारसी के साथ देखा गया था। जांच के बाद पुलिस ने अफजाल के पास हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया। इस मामले में 10 गवाह पेश किए गए।

बिहार में 2 आईएएस अधिकारी पाएं गए पॉजिटिव

अविनाश श्रीवास्तव      
पटना। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर लगातार लोगों की जान ले रही है। धीरे-धीरे मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। बिहार के दो आईएएस अधिकारियों को भी कोरोना वायरस ने अपना शिकार बना लिया। आईएएस विजय रंजन (59) का मंगलवार को देहांत हो गया। वह चार दिनों पूर्व पटना एम्स में भर्ती हुए थे। वह पंचायती राज विभाग में निदेशक के पद पर कार्यरत थे। साथ ही वैशाली के जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. ललन कुमार राय (62) ने भी कोरोना के कारण दम तोड़ दिया।

या देवी सर्वभूतेषु चंद्रघंटा रूपेण संस्थिता: नवरात्रि

माँ दुर्गाजी की तीसरी शक्ति का नाम चंद्रघंटा है। नवरात्रि उपासना में तीसरे दिन की पूजा का अत्यधिक महत्व है और इस दिन इन्हीं के विग्रह का पूजन-आराधन किया जाता है। इस दिन साधक का मन 'मणिपूर' चक्र में प्रविष्ट होता है। माँ चंद्रघंटा की कृपा से अलौकिक वस्तुओं के दर्शन होते हैं, दिव्य सुगंधियों का अनुभव होता है तथा विविध प्रकार की दिव्य ध्वनियाँ सुनाई देती हैं। ये क्षण साधक के लिए अत्यंत सावधान रहने के होते हैं।

श्लोक:- पिण्डजप्रवरारुढा चण्डकोपास्त्रकैर्युता | प्रसादं तनुते मह्यं चन्द्रघण्टेति विश्रुता ||

स्वरूप

माँ का यह स्वरूप परम शांतिदायक और कल्याणकारी है। इनके मस्तक में घंटे का आकार का अर्धचंद्र है, इसी कारण से इन्हें चंद्रघंटा देवी कहा जाता है। इनके शरीर का रंग स्वर्ण के समान चमकीला है। इनके दस हाथ हैं। इनके दसों हाथों में खड्ग आदि शस्त्र तथा बाण आदि अस्त्र विभूषित हैं। इनका वाहन सिंह है। इनकी मुद्रा युद्ध के लिए उद्यत रहने की होती है।

कृपा

मां चंद्रघंटा की कृपा से साधक के समस्त पाप और बाधाएँ विनष्ट हो जाती हैं। इनकी आराधना सद्यः फलदायी है। माँ भक्तों के कष्ट का निवारण शीघ्र ही कर देती हैं। इनका उपासक सिंह की तरह पराक्रमी और निर्भय हो जाता है। इनके घंटे की ध्वनि सदा अपने भक्तों को प्रेतबाधा से रक्षा करती है। इनका ध्यान करते ही शरणागत की रक्षा के लिए इस घंटे की ध्वनि निनादित हो उठती है।

माँ का स्वरूप अत्यंत सौम्यता एवं शांति से परिपूर्ण रहता है। इनकी आराधना से वीरता-निर्भयता के साथ ही सौम्यता एवं विनम्रता का विकास होकर मुख, नेत्र तथा संपूर्ण काया में कांति-गुण की वृद्धि होती है। स्वर में दिव्य, अलौकिक माधुर्य का समावेश हो जाता है। माँ चंद्रघंटा के भक्त और उपासक जहाँ भी जाते हैं लोग उन्हें देखकर शांति और सुख का अनुभव करते हैं।

माँ के आराधक के शरीर से दिव्य प्रकाशयुक्त परमाणुओं का अदृश्य विकिरण होता रहता है। यह दिव्य क्रिया साधारण चक्षुओं से दिखाई नहीं देती, किन्तु साधक और उसके संपर्क में आने वाले लोग इस बात का अनुभव भली-भाँति करते रहते हैं।

विद्यार्थियों के लिए मां साक्षात विद्या प्रदान करती है। वहीं, देवी साधक की सभी प्रकार से रक्षा करती है।

साधना

हमें चाहिए कि अपने मन, वचन, कर्म एवं काया को विहित विधि-विधान के अनुसार पूर्णतः परिशुद्ध एवं पवित्र करके माँ चंद्रघंटा के शरणागत होकर उनकी उपासना-आराधना में तत्पर हों। उनकी उपासना से हम समस्त सांसारिक कष्टों से विमुक्त होकर सहज ही परमपद के अधिकारी बन सकते हैं।

हमें निरंतर उनके पवित्र विग्रह को ध्यान में रखते हुए साधना की ओर अग्रसर होने का प्रयत्न करना चाहिए। उनका ध्यान हमारे इहलोक और परलोक दोनों के लिए परम कल्याणकारी और सद्गति देने वाला है। प्रत्येक सर्वसाधारण के लिए आराधना योग्य यह श्लोक सरल और स्पष्ट है। माँ जगदम्बे की भक्ति पाने के लिए इसे कंठस्थ कर नवरात्रि में तृतीय दिन इसका जाप करना चाहिए।

मां चन्द्रघंटा को नारंगी रंग प्रिय है। भक्त को जहां तक संभव हो, पुजन के समय सूर्य के आभा के समान रंग के वस्त्र धारण करना चाहिए।

उपासना

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ चंद्रघंटा रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

अर्थ : हे माँ! सर्वत्र विराजमान और चंद्रघंटा के रूप में प्रसिद्ध अम्बे, आपको मेरा बार-बार प्रणाम है। या मैं आपको बारंबार प्रणाम करता हूँ। हे माँ, मुझे सब पापों से मुक्ति प्रदान करें।

इस दिन सांवली रंग की ऐसी विवाहित महिला जिसके चेहरे पर तेज हो, को बुलाकर उनका पूजन करना चाहिए। भोजन में दही और हलवा खिलाएँ। भेंट में कलश और मंदिर की घंटी भेंट करना चाहिए।


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण   
1. अंक-241 (साल-02)
2. ब्रहस्पतिवार, अप्रैल 15, 2021
3. शक-1984,चैत्र, कृष्ण-पक्ष, तिथि- तीज, विक्रमी सवंत-2078। दूसरा रोजा, सहरी 04:31, इफ्तार 06:49। 02 रमजान, हिजरी 1442।
4. सूर्योदय प्रातः 06:22, सूर्यास्त 06:48।
5. न्‍यूनतम तापमान -16 डी.सै., अधिकतम-40+ डी.सै.।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

मंगलवार, 13 अप्रैल 2021

भारत पर प्रतिबंध लगा तो भरोसेमंद साथी गंवा देंगे

अकांशु उपाध्याय              

वाशिंगटन डीसी/ नई दिल्ली। चीन का मुकाबला करने के लिए अमेरिका के लिए भारत से ज्यादा महत्वपूर्ण कोई भी देश नहीं है। अमेरिका के लिए भारत का बहुत बड़ा योगदान है। इसके बेहतरीन पेशेवर लोग और मजबूत राजनीतिक और सांस्कृतिक स्थितियां सदैव फायदेमंद रही हैं। अमेरिका के सांसद और थिक टैंक भारत के रुस से एस-400 मिसाइल प्रणाली खरीद के मामले में किसी भी तरह का प्रतिबंध लगाने के पक्ष में नहीं हैं। सासंदों ने राष्ट्रपति बाइडन से कहा है कि भारत को काट्सा जैसे दंडात्मक अधिनियम से भी मुक्त कर देना चाहिए। ज्ञात हो कि भारत रूस से एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली का सौदा कर चुका है। इसको लेकर अमेरिका समय- समय पर विरोध जताता रहा है। अब शीर्ष रिपब्लिकन सीनेटरों ने मांग की है कि भारत को काटसा जैसे अधिनियम से मुक्त कर दिया जाना चाहिए।काउंटरिंग अमेरिकाज एडवर्सरीज थ्रू सेंक्शंस एक्ट (काटसा) के तहत अमेरिका रूस से हथियारों की खरीद पर दूसरे देशों पर प्रतिबंध लगाता है। सीनेट की विदेशी संबंधों की समिति के ताकतवर सदस्य और रिपब्लिकन सीनेट टोड यंग सहित कई सांसदों ने कहा है कि ऐसे संकटकालीन समय रूस से मिसाइल प्रणाली खरीद के मामले में भारत पर कोई प्रतिबंध लगाया तो हम भरोसेमंद साथी को गंवा देंगे। इससे क्वाड पर भी असर पड़ेगा। जो चीन से लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही हैं: मोदी

अकांशु उपाध्याय                                

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ जंग में संयुक्त वैश्विक प्रयासों पर बल देते हुए मंगलवार को कहा, कि जब तक सभी इसके खिलाफ एकजुट नहीं होंगे। तब तक मानवजाति इसे पराजित करने में समर्थ नहीं होगी। वार्षिक रायसीना डायलॉग को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कोविड-19 जैसी महामारी आखिरी बार लगभग एक शताब्दी पहले आई थी। लेकिन, इसके बावजूद आज पूरी दुनिया इस महामारी से जूझ रही है। उन्होंने कहा, ”हम अच्छी तरह समझते हैं कि मानव जाति इस महामारी को तब तक नहीं हरा पाएगी जब तक हम सभी इसके खिलाफ एकजुट नहीं हो जाते। इसलिए कई बाधाओं के बावजूद हमने 80 से अधिक देशों को कोविड-19 रोधी टीके उपलब्ध कराए।” उन्होंने कहा कि इस महामारी के खिलाफ जंग से मिले अनुभवों, विशेषज्ञता और संसाधनों को भारत दुनिया भर से साझा करता रहेगा।

गाजियाबाद में संक्रमितों की संख्या-1053 हुई

अश्वनी उपाध्याय                 

गाज़ियाबाद। जिलें में एक बार फिर भारी तादाद में नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों की अवधि में यहाँ 199 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। जबकि, 52 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जिलें में सक्रिय संक्रमितों की संख्या अब 1053 हो गई है। गौतम बुद्ध नगर में 229 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। जबकि, 55 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। यहाँ अब 1602 सक्रिय संक्रमित हैं। नोएडा में 4 संक्रमितों की मौत भी दर्ज की गई है। मेरठ में 321 नए मरीज मिले है और 75 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। यहाँ 1 मरीज की मृत्यु की भी खबर है। मेरठ में अब 1904 सक्रिय मरीज हो गए हैं।आगरा में 234 नए मरीजों की पहचान हुई है। जबकि, 33 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। आगरा में 2 मरीजों की मृत्यु भी रिपोर्ट की गई है। जबकि, सक्रिय संक्रमितों की संख्या 951 हो गई है।

गाजियाबाद में स्विमिंग पुल बंद कराने के निर्देश दिएं

अश्वनी उपाध्याय                           

गाजियाबाद। जिला मजिस्ट्रेट अजय शंकर पांडे ने बढ़ते कोरोना संक्रमण को मद्देनजर रखते हुए एवं जिले के सभी स्विमिंग पुल बंद कराने के निर्देश सभी इंसीडेंट कमांडर को दिए हैं। जिला मजिस्ट्रेट अजय शंकर पांडे ने निर्देश दिए हैं कि सभी इंसीडेंट कमांडर अपने-अपने क्षेत्र में स्विमिंग पूल के संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। ताकि, जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। जिला मजिस्ट्रेट ने स्विमिंग पूल संचालकों को निर्देश देते हुए कहा है कि स्विमिंग पूल तत्काल प्रभाव से बंद कर दिए जाएं। यदि कोई भी संचालक स्विमिंग पूल का संचालन करता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यूपी के 18 जिलों में बंद रहेंगी शराब की दुकानें

बृजेश केसरवानी         
प्रयागराज। पहले चरण के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पहले चरण के मतदान के लिए 18 जिलों में चुनाव प्रचार का दौर मंगलवार शाम पांच बजे थम जाएगा। 15 अप्रैल को सुबह से इन जिलों में मतदान शुरू होगा। बुधवार शाम छह बजे से मतदान वाले स्थलों से आठ किमी. के दायरे में शराब की दुकानें भी बंद कर दी जाएंगी। दुकानें गुरुवार शाम छह बजे खुलेंगी। सहारनपुर, गाजियाबाद, रामपुर, बरेली, हाथरस, आगरा, कानपुर नगर, झांसी, महोबा, प्रयागराज, रायबरेली, हरदोई, अयोध्या, श्रावस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर, जौनपुर, भदोही।
मतदान के लिए सोमवार को व्यापक तैयारियां की गईं। प्रयागराज में परेड मैदान में 433 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को वाहन दिए गए। वाहन के लिए पेट्रोल की पर्ची लेने को काउंटरों पर जबर्दस्त भीड़ रही। पहले चरण का पंचायत चुनाव गुरुवार को होना है। जिले में नामांकन के बाद से प्रत्याशी अपने क्षेत्रों में प्रचार में जुटे हुए हैं। चुनाव प्रचार मंगलवार शाम बंद हो जाएगा। बुधवार को पोलिंग पार्टियां ब्लॉक मुख्यालयों से रवाना होंगी। इसे लेकर तैयारियों को सोमवार को अंतिम रूप दिया गया। एडीएम एफआर एमपी सिंह ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सोमवार को सभी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों को वाहन उपलब्ध करा दिए गए हैं। चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा रहीं हैं।

डीएम ने आइसोलेशन वार्ड का किया निरीक्षण

कौशाम्बी। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने मंगलवार को जिला अस्पताल में एल-2 के रूप में बनाये गये आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने एल-2 आइसोलेशन वार्ड में कोरोना वायरस से संक्रमित भर्ती मरीजों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कोरोना संक्रमित भर्ती मरीजों की समय-समय पर देखभाल करने, दवायें, गरम पानी एवं भोजन उचित समय पर दिये जाने का निर्देश दिया है। उन्होने अस्पताल में साफ-सफाई एवं सेनेटाइजेशन का कार्य नियमित रूप से कराते रहने के साथ-साथ बेडशीट को भी निरन्तर बदलते रहने के निर्देश दिये है। जिलाधिकारी ने अस्पताल के चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टॉफ को भी अपनी सुरक्षा के लिए सुरक्षात्मक ड्रेस जिसमें पीपीई किट, दस्ताने, मास्क सहित अन्य आवश्यक संसाधनों का प्रयोग करने के लिए कहा है। उन्होने चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टॉफ को पूर्ण सावधानी बरतते हुए अपने को भी सुरक्षित रखने को कहा है। इसके बाद जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मंझनपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीएन चतुर्वेदी, डॉ. हिन्द प्रकाश मणि, अतिरिक्त उपजिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता, डॉ. अरूण पटेल के साथ बैठक करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मंझनपुर को 24 से 48 घण्टे के अन्दर पुनः एल-1 के रूप में क्रियाशील करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने 50 बेड से तैयार एल-1 में बिजली, पानी, आरओ, कूलर, पंखा एवं शौचालय सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की मरम्मत अबिलंब कराये जाने का भी निर्देश दिया है। उन्होंने कोविड-19 महामारी से बचाव हेतु की जाने वाली व्यवस्थाओं को तत्काल क्रियाशील बनाये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में कोरोना से बचाव हेतु हो रहे टीकाकरण के कार्य को सामुदायिक भवन में शिफ्ट कराये जाने का निर्देश दिया है। 
सुशील केशरवानी 

3 पुलिस कर्मचारी किए सस्पेंड व लाइन हाजिर

राणा ओबराय                          
जींद। हरियाणा पुलिस जींद में तीन कर्मचारियों को सस्पेंड कर लाइन हाजिर किया गया है। तीनों पर ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप हैं। डीआईजी कम एसपी जींद ओमप्रकाश नरवाल ने यह आदेश जारी किये हैं। डीआइजी कम एसपी ओमप्रकाश नरवाल ने बताया कि बीती रात औचक निरीक्षण पर निकले थे। रात्रि जिला निरीक्षक हरिओम चैकिंग अधिकारी थे। जबकि, एएसआई रामअवतार तथा राजपाल की डयूटी सदर थाना सफीदों की पीसीआर पर थी। जोकि, तीनों कर्मचारी डयूटी से नदारद पाए गए।

पिकअप ने कार में मारीं जोरदार टक्कर, घायल

अतुल त्यागी                     
हापुड़। जनपद में रॉन्ग साइड आ रही पिकअप गाड़ी ने हौंडा सिटी कार में जोरदार टक्कर मारीं।
पिकअप वाहन की टक्कर से दो महिला सहित चार पत्रकार घायल हुए। एशियन न्यूज़ की टीम और गाड़ी में आगे बैठे इंडिया वॉइस के पत्रकार नदीम शाहीन गंभीर रूप से घायल। घायलों को पिलखुआ के रामा अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस मौके पर घटना की जांच पड़ताल में जुटी।
कोतवाली पिलखुवा के छिजारसी चौकी के पास की घटना।

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...