शनिवार, 27 मार्च 2021

रंगों का और हंसी-खुशी का त्योहार है 'होली'

होली रंगों का और हँसी-खुशी का त्योहार है। यह भारत का एक प्रमुख और प्रसिद्ध त्योहार है। जो आज विश्वभर में मनाया जाने लगा है। रंगों का त्यौहार कहा जाने वाला यह पर्व पारंपरिक रूप से दो दिन मनाया जाता है। यह प्रमुखता से भारत तथा नेपाल में मनाया जाता है। यह त्यौहार कई अन्य देशों जिनमें अल्पसंख्यक हिन्दू लोग रहते हैं। वहाँ भी धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। पहले दिन को होलिका जलायी जाती है। जिसे होलिका दहन भी कहते हैं। दूसरे दिन, जिसे प्रमुखतः धुलेंडी व धुरड्डी, धुरखेल या धूलिवंदन इसके अन्य नाम हैं। लोग एक दूसरे पर रंग, अबीर-गुलाल इत्यादि फेंकते हैं। ढोल बजा कर होली के गीत गाये जाते हैं और घर-घर जा कर लोगों को रंग लगाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि होली के दिन लोग पुरानी कटुता को भूल कर गले मिलते हैं और फिर से दोस्त बन जाते हैं। एक दूसरे को रंगने और गाने-बजाने का दौर दोपहर तक चलता है। इसके बाद स्नान कर के विश्राम करने के बाद नए कपड़े पहन कर शाम को लोग एक दूसरे के घर मिलने जाते हैं। गले मिलते हैं और मिठाइयाँ खिलाते हैं।
राग-रंग का यह लोकप्रिय पर्व वसंत का संदेशवाहक भी है। राग अर्थात संगीत और रंग तो इसके प्रमुख अंग हैं ही पर इनको उत्कर्ष तक पहुँचाने वाली प्रकृति भी इस समय रंग-बिरंगे यौवन के साथ अपनी चरम अवस्था पर होती है। फाल्गुन माह में मनाए जाने के कारण इसे फाल्गुनी भी कहते हैं। होली का त्यौहार वसंत पंचमी से ही आरंभ हो जाता है। उसी दिन पहली बार गुलाल उड़ाया जाता है। इस दिन से फाग और धमार का गाना प्रारंभ हो जाता है। खेतों में सरसों खिल उठती है। बाग-बगीचों में फूलों की आकर्षक छटा छा जाती है। पेड़-पौधे, पशु-पक्षी और मनुष्य सब उल्लास से परिपूर्ण हो जाते हैं। खेतों में गेहूँ की बालियाँ इठलाने लगती हैं। बच्चे-बूढ़े सभी व्यक्ति सब कुछ संकोच और रूढ़ियाँ भूलकर ढोलक-झाँझ-मंजीरों की धुन के साथ नृत्य-संगीत व रंगों में डूब जाते हैं। चारों तरफ़ रंगों की फुहार फूट पड़ती है। जहाँ उनका स्वागत गुझिया,नमकीन व ठंडाई से किया जाता है। होली के दिन आम्र मंजरी तथा चंदन को मिलाकर खाने का बड़ा माहात्म्य है।



1 मई से दिल्ली की नई उड़ान, जारी किया शेड्यूल

अकांशु उपाध्याय   
नई दिल्ली। राजधानी रायपुर सहित प्रदेशवासियों को दिल्ली की नई फ्लाइट की सौगात मिलने वाली है। विमानन कंपनी गो-एयर ने एक मई से नई उड़ान शुरू करने की घोषणा की है और इसका शेड्यूल भी जारी कर दिया है। इस नई फ्लाइट के शुरू होने के बाद रायपुर से दिल्ली के लिए ही सात उड़ानें हो जाएंगी। काफी समय से गो-एयर द्वारा रायपुर से हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी थी।
विमानन अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, गो-एयर की फ्लाइट जी8 एक मई से उड़ान भरेगी और 30 अक्टूबर तक इसका शेड्यूल तय किया गया है। रात्रि 20.45 बजे यह फ्लाइट रायपुर पहुंचेगी और इसके बाद 21.15 बजे रायपुर से दिल्ली रवाना होगी। इसके साथ ही लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए रायपुर विमानतल अथॉरिटी ने सभी फ्लाइटों के लिए नया समय-सारिणी तय किया है।
हर साल गर्मियों में विमानों के लिए नई समय सारिणी बनाई जाती है। बताया जा रहा है कि विमानों के समय गर्मी को देखते हुए 15 से 20 मिनट का बदलाव किया गया है। ट्रैवल्स संचालक कीर्ति व्यास ने बताया कि एक ओर जहां इंडिगो एयरलाइंस द्वारा 28 मार्च से रायपुर से मुंबई के लिए नई फ्लाइट शुरू करने की तैयारी है। विस्तार एयरलाइंस द्वारा अपनी मुंबई फ्लाइट को बंद किया जा रहा है।
वहीं, 28 मार्च से विस्तारा एयरलाइंस की रायपुर-मुंबई फ्लाइट का शेड्यूल दिखना भी बंद हो गया है। उन्होंने कहा कि अचानक इस फ्लाइट को बंद करने का कारण भी समझ से परे है। उन्होंने बताया कि 28 मार्च से इंडिगो एयरलाइंस द्वारा रायपुर से मुंबई और रायपुर से हैदराबाद फ्लाइट शुरू की जा रही है। इसके साथ ही पुणे के लिए भी फ्लाइट शुरू हो रही है। जो कनेक्टिंग रहेगी।

बुनियाद पर सरकारें बनाने का खेल कर रही भाजपा

रायपुर। असम के विधानसभा चुनाव में छत्तीगसढ़ के नेताओं के बयानों के तीर लगातार चल रहे हैं। असम चुनाव में सीनियर आब्जर्वर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इशारों-इशारों में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। बघेल के निशाने का जवाब छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने दिया। सीएम बघेल ने कहा, सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की बुनियाद पर सरकारें बनाने का खेल खेलने वाले घिनौने खिलाड़ी और स्वघोषित चाणक्य सुन लें।
असम में कांग्रेस गठबंधन सरकार में कांग्रेस पार्टी का ही मुख्यमंत्री बनेगा और वह धरती पुत्र ही होगा। इसके जवाब में डा. रमन ने कहा, सत्ता के लिए सांप्रदायिकता का घिनौना खेल कांग्रेस खेल रही है। बंगाल में अब्बास सिद्दीकी के साथ गठबंधन, असम में बदरुद्दीन अजमल के साथ गठबंधन, केरल में मुस्लिम लीग के साथ गठबंधन कांग्रेस ने किया। सेक्युलर होने का दावा करने वाली कांग्रेस सबसे बड़ी कम्युनल पार्टी हो गई है।
इससे पहले, एक निजी चैनल के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि देश में सिर्फ भाजपा के पक्ष में वोट नहीं पड़ रहा है। कई राज्यों में क्षेत्रीय दलों की सरकार है। बघेल से जब यह सवाल किया गया कि पांच राज्यों के चुनाव में कांग्रेस कहीं भी पहले नंबर की पार्टी नजर नहीं आ रही है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की बात को जनता स्वीकार क्यों नहीं कर रही है।
इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कहीं भी विकास के मुद्दे पर चुनाव नहीं लड़ती है। भाजपा हर चुनाव में भावनात्मक मुद्दे उठाती है। लोकसभा चुनाव में सर्जिकल स्ट्राइक को मुद्दा बनाया, लेकिन भाजपा के किसी भी नेता ने नोटबंदी और जीएसटी की चुनाव में चर्चा तक नहीं की। बिहार विधानसभा चुनाव में कोरोना पर कोई चर्चा नहीं की गई। हमेशा भावनात्मक मुद्दे उठाकर वोटर को बहलाने का काम भाजपा करती है।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को छत्तीगसढ़ माडल का आइना दिखाया है। प्रियंका ने ट्वीट किया-यूपी की गोशालाओं में ऐसे वीभत्स दृश्य अब आम हैं। जो हमें झकझोरते हैं। अब इसकी तुलना कांग्रेस की छत्तीसगढ़ सरकार की गोधन न्याय योजना से करिए। पंचायत में गोठान की स्थापना, गोठान में दो स्र्पये में गोबर खरीद, इससे जैविक खाद, दियों का निर्माण, खाद की 10 स्र्पये किलो में सरकारी खरीद हो रही है।

वित्तमंत्री निर्मला ने भाजपा का घोषणा पत्र किया जारी

पुडुचेरी। पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भाजपा का घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि भाजपा का घोषणा पत्र जनता के सुझावों के बाद तैयार किया गया है। भाजपा नेता ने कहा कि हमने अपना घोषणा पत्र एसी कमरे में बैठकर तैयार नहीं किया बल्कि जनता के सुझावों के आधार पर तैयार किया है और प्रधानमंत्री मोदी वादों को पूरा करते हैं। बता दें कि पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में 6 अप्रैल को मतदान होगा और 2 मई को परिणाम घोषित होंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने इसी धरती पर झूठ बोला था।कि मैं सरकार में आया तो मत्‍स्‍यपालन मंत्रालय बनाऊंगा। मैं बताने आया हूं कि मैं मत्स्यपालन मंत्री हूं और नरेंद्र मोदी मत्स्यपालन के लिए जो काम कर रहे हैं। उससे पुडुचेरी देश में मत्स्यपालन का हब बनेगा।

राम मंदिर के लिए बलिदान देने वालों को याद किया

कोलकाता/ अयोध्या। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव है और राजनेताओें की चुनावी रैली भी लगातार जारी है। इस दौरान बंगाल की धरती से योगी आदित्यनाथ ने कोठारी बंधुओं को याद किया। नंदीग्राम की रैली में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोठारी बंधुओं ने अयोध्या में राम मंदिर अभियान के लिए बलिदान दिया। उनके बलिदान का स्मारक आज भी अयोध्या में है। इसके साथ ही सीएम योगी के निशाने पर ममता बनर्जी भी रही। उन्होंने ममता दीदी को लेकर कहा कि दीदी को आईआईटी और आईआईएम की इमारतें बनवाने में कोई दिलचस्पी नहीं है। उनकी बस चिंता है। कि कैसे जय श्री राम बैन किया जाए। सीएम योगी ने नंदीग्राम में कोठारी बंधुओं का जिक्र किया जिन्होंने बाबरी पर फहराया था भगवा।
अरसे से चले आ रहे राम जन्मभूमि विवाद में बड़ा आंदोलन 1990 में हुआ था। अन्य कारसेवकों की तरह ही कोलकाता के रहने वाले कोठारी बंधुओं ने भी विश्व हिन्दु परिषद की कार सेवा में शामिल होने का निर्णय लिया। 20 अक्टूबर 1990 को दोनों भाईयों ने अपने पिता को अयोध्या जाने के इरादे के बारे में अवगत कराया। 22 अक्टूबर को कोलकाता से ट्रेन के जरिये रवानगी भड़ी। 25 अक्टूबर से कोई 200 किलोमीटर पैदल चल वे 30 अक्टूबर की सुबह अयोध्या पहुंचे। ये तारीख अयोध्या राम मंदिर आंदोलन के संघर्ष का महत्वपूर्ण दिन है। तीस अक्टूबर 1990 का वो दिन जब कोठारी बंधुओं ने विवादित परिसर में बने बाबरी मस्जिद पर भगवा ध्वज लहराया था। इसके बाद पुलिस फायरिंग में दोनों की मौत हो गई थी। अयोध्या के राम मंदिर आंदोलन में कोलकाता के कोठारी बंधुओं के योगदान की अक्सर चर्चा की जाती है। इन दोनों भाइयों ने पहली बार विवादित ढाचें पर भगवा झंडा फहराकर कारसेवकों के बीच सनसनी फैला दी थी। पुलिस प्रशासन को चुनौती देते हुए दोनों भाई बाबरी मस्जिद की गुबंद पर चढ़ गए थे। और भगवा ध्वज लहराकर आराम से नीचे उतर गए थे। कोलकाता के कोठारी बंधुओं के बाबरी पर भगवा लहराने की घटना बेहद ही चर्चित है। भगवा पताका लहराकर नीचे उतरने के बाद दोनों भाइयों शरद और राजकुमार को सीआरपीएफ के जवानों ने लाठियों से पीटकर खदेड़ दिया।
किताब अयोध्या के चश्मदीद के अनुसार 30 अक्टूबर को गुंबद पर पताका लहराने के बाद शरद और रामकुमार 2 नवंबर को विनय कटियार के के नेतृत्व में दिगंबर अखाड़े की तरफ से हनुमानगढ़ी की तरफ जा रहे थे। जब पुलिस ने फायरिंग शुरू की तो दोनों भाई एक घर में जा छिपे। लेकिन थोड़ी देर बाद दोनों बाहर निकले तो पुलिस की फायरिंग का शिकार हो गए। दोनों ने ही मौके पर दम तोड़ दिया। उनकी अंत्योष्टि में सरयू किनारे लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। दोनों भाइयों के लिए अमर रहे के नारे गूंज रहे थे।

हादसा: गाड़ी पलटने से 4 भाजपा नेताओं की मौत

 अगरतला। दक्षिणी त्रिपुरा के गोमती जिले में एक वाहन के पलटने से तीन महिलाओं सहित चार बीजेपी नेताओं की मौत हो गई है और आठ अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं संग तीन महिला व एक पुरूष ट्रक में सवार होकर अपने घरों को लौट रहे थे। तभी अचानक नियंत्रण खो देने से गाड़ी पलट गई। 8 की हालत गंभीर दक्षिणी त्रिपुरा के चेलागंग में हुए सड़क हादसे में चार स्थानीय बीजेपी नेताओं की मौत हो गई वहीं 8 बीजेपी नेता गंभीर रूप से घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल हुए बीजेपी नेताओं को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएम ने जताया दुख मृतक उर्वशी कन्या जमातिया (45), ममता रानी जमातिया (26), रचना देवी जमातिया (30) और गहिन कुमार जमातिया (65) अन्य बीजेपी कार्यकर्ताओं संग त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद के चुनाव के संबंध में आयोजित एक सार्वजनिक रैली में भाग लेने के बाद नतून बाजार स्थित अपने घर लौट रहे थे। मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष माणिक साहा ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है।

आर्मी हॉस्पिटल से ऐम्स रेफर किए गए राष्ट्रपति कोविंद


अकांशु उपाध्याय       

 नई दिल्ली। तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली के आर्मी अस्पताल में एडमिट राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को एम्स के लिए रेफर कर दिया गया है। आर्मी अस्पताल की ओर से शनिवार को ये जानकारी दी गई है। आर्मी अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया है, कि राष्ट्रपति की हालत स्थिर है लेकिन उनकी कुछ और जांच होनी हैं। ऐसे में उनको एम्स रेफर किया गया है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राष्ट्रपति के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी। पीएम इस समय बांग्लादेश के दौरे पर हैं। ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के बेटे से फोन पर बात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। बता दें कि शुक्रवार को अचानक ही राष्ट्रपति की तबीयत खराब हुई थी। गुरुवार को उन्होंने केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले से मुलाकात कीी थी। और उनकी सेहत एकदम ठीक थी। शुक्रवार को उन्हें दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी सेना के आर्मी हॉस्पिटल जाकर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की स्वास्थ्य की जानकारी ली।

बुजुर्ग पेंटर ने बेटी के बाद नाबालिग नातिन का किया रेप

मनोज सिंह ठाकुर    

मुंबई। महिला ने बताया कि उसके पिता ने उसे धमकी दी थी। कि मुंबई में एक विशेष अदालत ने प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस एक्ट के तहत एक 65 वर्षीय व्यक्ति को अपनी बेटी और नाबालिग नातिन से रेप के लिए उम्रकैद की सजा सुनाई है। पीड़ित महिला ने अदालत के सामने अपने बयान में कहा कि जब वह 15 साल की थी। तब से उसके पिता उसके साथ यौन उत्पीड़न कर रहे थे। महिला ने बताया कि वह अपनी शादी के बाद अपने माता-पिता के साथ ही रह रही थी। महिला ने बताया कि उसके पिता ने उसे धमकी दी थी। कि अगर उसने किसी से भी इसके बारे में खुलासा किया तो वह उसके बच्चों को नुकसान पहुंचाएगा। महिला के अनुसार वह अपनी मां के साथ घर का काम करती थी। जबकि उसके पिता, भाई और पति चित्रकार थे। महिला ने अदालत को यह भी बताया कि उसने इस यौन उत्पीड़न के बारे में अपने एक पड़ोसी को बताया था। जिसकी बाद में मौत हो गई थी। इसके बाद उसने इसके बारे में किसी और को नहीं बताया. नातिन के साथ भी किया यौन उत्पीड़न इसके अलावा महिला ने बताया कि साल 2017 में एक दिन उसकी बेटी जो दूसरी कक्षा में पढ़ती थी। ने उसे बताया कि नाना रात में जब उसके साथ सोते हैं। तो उसके साथ गलत हरकत करते हैं. बेटी से विवरण सुनने के बाद महिला तुरंत पुलिस स्टेशन पहुंची और अपने पिता के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। सभी सबूतों और तर्कों के बाद न्यायाधीश रेखा एन पंधारे ने आईपीसी की धारा 376 (2) (बलात्कार) और पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी को दोषी पाया। अदालत ने पेंटर को उम्रकैद की सजा सुनाते हुए जुर्माना भी लगाया। दोषी को बेटी को 50,000 रुपये और नातिन को 25,000 रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया गया है।

सबसे गर्म होगी 2021 की होली, टूटेंगे सब रिकॉर्ड

 अकांशु उपाध्याय      

नई दिल्ली। इस बार की होली पिछले दशक में सबसे अधिक गर्म होने वाली है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। इससे पहले वर्ष 2011 में होली पर अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, अगले 24 घंटे में आसमान साफ रहने के साथ तापमान अधिकतम 34 व न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में छह डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी। दिन भर आसमान साफ रहेगा और धूप लोगों को परेशान करेगी। स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक इस होली पर मौसम ज्यादा गर्म रहने वाला है। होली के आसपास दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना भी नहीं बन रही है। वर्ष 2010 में होली का पर्व फरवरी माह में था। वर्ष 2000 के बाद यह तीसरी बार है, जब होली का पर्व 25 मार्च के बाद है। अमूमन इन दिनों मौसम अधिक गर्म माना जाता है। इससे पहले, वर्ष 2005 में 25 मार्च और 2013 में 27 मार्च को होली मनाई गई थी।
मौसम विभाग के मुताबिक, हाल ही में पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने की वजह से न्यूनतम तापमान में कमी आ रही है। वहीं, अधिकतम तापमान में भी ज्यादा वृद्धि नहीं हो रही है। शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर 32 और न्यूनतम सामान्य से एक कम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 36 से 81 फीसदी तक दर्ज किया गया। वहीं, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स इलाका 33.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा।
बदलते मौसम का असर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) पर भी पड़ रहा है। शुक्रवार को भी दिल्ली-एनसीआर की हवा औसत श्रेणी में बनी रही। अगले दो दिन भी इसके इसी स्तर पर रहने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 150 दर्ज किया गया। इसके अलावा फरीदाबाद व नोएडा की हवा 135 एक्यूआई के साथ सबसे साफ रही।
सफर के अनुसार, इन दिनों हवा की दिशा दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर है। वेंटिलेशन इंडेक्स के साथ देने से एक्यूआई मेें सुधार है। अगले दो दिन तक यही स्थिति रहेगी। पिछले 24 घंटे में हवा में पीएम10 142 व पीएम2.5 का स्तर 53 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर दर्ज किया गया।

असम में हार देखकर बंगाल भागे मोदी-शाह: कांग्रेस

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एम.ए. इकबाल ने भाजपा, मोदी सरकार पर करारा तंज कसते हुये कहा है। कि असम में छत्तीसगढ़ प्रदेश के जुझारू मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा उनकी टीम और कांग्रेस महागठबंधन के तूफानी प्रचार से घबरा कर मोदी-शाह ने बंगाल का रूख किया। बंगाल की जनता ने ‘बाहरीÓ वाला मुद्दा समझ लिया और वहां भाजपा को समझ में आ गया कि यहां भी उनकी दाल गलने वाली नहीं है। तो बंगला के मतुआ समाज के वोट के लालच में बांगला देश की कूटनीति, कम वोट नीति के लिये विदेश यात्रा पर अधिक ध्यान केन्द्रित कर मतुआ समाज को रिझाने कलकत्ता से 200 कि.मी. दूर ठाकुरवाड़ी स्थित उनके धर्मगुरू हरिशचंद ठाकुर के मंदिर में जाने की योजना बनाई लेकिन वहां भी मोदी असफल रहेंगे क्योंकि मतुआ समाज पहले से ही कांग्रेस समर्थित रहा है।
कांग्रेस प्रवक्ता एम.ए. इकबाल ने आरोप लगाते हुये कहा है। कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहले प्रधानमंत्री है। जिन्होंने चुनाव जीतने के लिये प्रधानमंत्री के कुर्सी का सहारा लेकर 2019 के लोकसभा चुनाव के समय अमेरिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ‘नमस्ते ट्रंपÓ वाला कार्यक्रम किया। अब बंगाल चुनाव को जीतने की प्रतिष्ठा बनाकर इतने विशाल लोकतांत्रिक देश के सर्वोच्च पद पर आसीन मोदी प्रधानमंत्री पद का सहारा लेकर बांगला देश का दौरा तक कर डाला। परंतु नरेन्द्र मोदी का बांगला देश के चिटगांव-ढाका आदि शहरों में वाहां की जनता द्वारा विरोध किया जाना यह दर्शाता है। कि मोदी की बांगला देश यात्रा फेल है। मोदी ने अपने आप को बांगला देश में स्थापित करने एवं लोकप्रिय साबित करने यहां तक कह दिया कि 1971 में बांगला देश की आजादी के लिये उन्होंने संघर्ष किया और जेल तक गये। यह प्रधानमंत्री के झूठ की पराकाष्ठा है। जबकि सारी दुनिया जानती है। कि बांगला देश की आजादी के लिये भारत देश की तात्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने कितनी मेहनत की थी। और अपनी विदेश नीति, कुशलता से बांगला देश की ‘मुक्ति वाहिनी सेनाÓ के साथ मिलकर 93 हजार पाकिस्तानियों सैनिकों को सरेंडर करा कर बांगला देश को आजाद कराया जिसके बाद बांगला देश के चहेते नेता शेख मुजबुर्र रहमान प्रधानमंत्री बने थे।

अफगानिस्तान के आसमान में बना पश्चिमी विछोभ

  अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। उत्तरी अफगानिस्तान और इससे सटे भागों पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। बताया जा रहा है। कि 28 मार्च को उत्तर के पर्वतीय राज्यों के पास यह विक्षोभ पहुंचेगा माना जा रहा है। कि इसके चलते पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।रिपोर्ट के अनुसार कउत्तर भारत के पहाड़ों के अलावा कुछ एक पूर्वोत्तर क्षेत्रों और दक्षिण भारत के केरल में छिटपुट वर्षा की संभावाना है। उत्तराखंड के अधिकांश जगह मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है। विभाग की मानें तो प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 28 और 29 मार्च को बिजली कड़कने के साथ-साथ कुछ जगहों पर बारिश व ओले गिरने का भी अनुमान लगाया है। बताया जा रहा है। कि देश के शेष सभी भागों में अब मार्च के आखिर तक मौसम शुष्क नजर आएगा।
वहीं राजधानी दिल्ली में आज से तापमान में दोबारा इजाफा होने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार रविवार यानी 28 मार्च को तापमान पिछले कुछ दिनों के अधिकतम स्तर पर पहुंच सकता है। जब अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला  इकबाल अंसारी  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...