बुधवार, 24 मार्च 2021

संसद ने वृत्ति आयोग विधेयक-2021 को दी मंजूरी

अकांशु उपाध्याय      
नई दिल्ली। संसद ने बुधवार को राष्ट्रीय सहबद्ध (एलाइड) और स्वास्थ्य देखरेख वृत्ति आयोग, विधेयक 2021 को मंजूरी प्रदान कर दी। जिसे इस क्षेत्र के पेशेवरों की शिक्षा और सेवाओं के मानकों का विनियमन करने, स्वास्थ्य क्षेत्र को व्यवस्थित बनाने तथा सुधार लाने के उद्देश्य से लाया गया है। यह विधेयक राज्यसभा में पहले ही पारित हो चुका है। लोकसभा में बुधवार को इसे मंजूरी दी गई।
निचले सदन में हुई चर्चा का जवाब देते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. हर्षवर्द्धन ने कहा कि यह विधेयक सहबद्ध और स्वास्थ्य देखरेख करने वाले पेशेवरों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को मरीजों पर केंद्रित बनाने पर जोर दिया गया है। क्योंकि वास्तव में मरीजों की देखरेख के कार्य में नर्सिंग और सहबद्ध सेवाओं से जुड़े कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान होता है।

बॉन्ड की बिक्री पर रोक, याचिका पर फैसला सुरक्षित

अकांशु उपाध्याय            
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों से पहले इलेक्टोरल बॉन्ड की बिक्री पर रोक संबंधी याचिका पर बुधवार को फैसला सुरक्षित रख लिया। मुख्य न्यायाधीश शरद अरविंद बोबडे की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने गैर-सरकारी संगठन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की ओर से जाने माने वकील प्रशांत भूषण की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया।
दलील दी कि यह बॉण्ड एक तरह का दुरुपयोग है।जो शेल कंपनियां कालेधन को सफेद बनाने में इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि बॉण्ड कौन खरीद रहा है। यह सिर्फ सरकार को पता होता है। यहां तक कि चुनाव आयोग भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं ले सकता।

कुंभ स्नान: 72 घंटे की रिपोर्ट लेकर आएंगे श्रद्धालु

 पंकज कपूर   
देहरादून। देशभर में लगातार कोरोनावायरस कोविड-19 के मामले बढ़ते देख अब कुंभ में भी सरकार श्रद्धालुओं के लिए कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य कर रही है। फिलहाल, इसका आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है। लेकिन मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने बयान दिया है कि उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार, अब जो भी हरिद्वार स्नान के लिए आएगा। वह 72 घंटे पहले की कोविड-19 रिपोर्ट लेकर आएगा।

हाईवे पर फटने लगें सिलेंडर, ट्रक पलटने से हादसा

नरेश राघानी          
जयपुर। राजस्थान के भीलवाड़ा में जयपुर-कोटा हाईवे पर हनुमान नगर के पास आकाशीय बिजली गिरने से गैस-सिलेंडर से भरा एक ट्रक पलट गया और उसमें आग लग जाने से सिलेंडर फटने से धमाके हुए। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार रात आकाशीय बिजली गिरने से सड़क पर चल रहा करीब साढ़े चार सौ घरेलू गैस सिलेंडर से भरा ट्रक पलट गया और उसमें आग लग गई।
इससे सिलेंडर फटने लगे और करीब दो-ढाई घंटे तक सिलेंडरों में धमाके होते रहे। ट्रक पलटने एवं आग से चालक एवं खलासी घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। मौके पर दमकल की गाड़ी भी पहुंची। लेकिन सिलेंडरों में विस्फोट एवं भीषण आग के कारण पास जाने की हिम्मत नहीं हुई और बाद में आग के कमजोर पड़ने एवं धमाके बंद होने पर उस पर काबू पाया गया।

बिहार विधानसभा हंगामा प्रकरण पर बोली राबड़ी

 अविनाश श्रीवास्तव      

पटना। बिहार के विधानसभा में कल जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी विधायको की मांग थी, कि सशस्त्र पुलिस विधेयक 2021 वापस लिया जाए। इस दरमियान विधानसभा अध्यक्ष को उनके कमरे से निकलने से विपक्ष की कोशिश थी कि रोका जाए। सरकार को इस पुरे हंगामे को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस फ़ोर्स बुलानी पड़ी। अब कल हुई घटनाओं का वीडियो सामने आने के बाद विपक्ष दुबारा सरकार पर हमलावर हो गया है। आज आये वीडियो के अनुसार सदन में पुलिस ने कथित तौर पर आरजेडी विधायक सतीश कुमार के साथ मारपीट की गई। जिसके बाद उन्हें विधानसभा से स्ट्रेचर पर लेकर आया गया। उन्होंने कहा कि ‘देखिए, एक निर्वाचित प्रतिनिधि के साथ आज कैसे पेश आया गया। इस दौरान विपक्ष की महिला विधायकों को भी महिला सुरक्षाकर्मियों ने विधानसभा भवन से बाहर कर दिया था। इस दौरान राबड़ी देवी के आरोपों को आधार माने तो महिला विधायक की साडी भी खुल गई। कल हुवे घटनाक्रम के अनुसार विधायक विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को उनके कक्ष से बाहर निकलने से मना कर रहे थे। विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस और वाम दल के महागठबंधन के सदस्य बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक, 2021 का विरोध कर रहे थे। उन्होंने इसे लेकर विधानसभा में हंगामा किया, जिसके चलते सदन की कार्यवाही दिन में पांच बार स्थगित करनी पड़ी।

हैरतअंगेज: पानीपत में 300 से ज्यादा लोग गायब

राणा ओबराय    
पानीपत। हरियाणा के पानीपत जिले में पिछले 800 दिन में पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक 300 से ज्यादा लोग गायब हैं। इनमें चार साल से 17 साल के नाबालिग अधिक शामिल हैं। हरियाणा सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है।
पानीपत शहर से भाजपा के विधायक प्रमोद विज ने पिछले साल और इस साल भी बजट सत्र में यह मामला विधानसभा में उठाया। हरियाणा सरकार ने इस मामले की जांच सीबीआइ से कराने का फैसला लिया है। पिछली बार भी सरकार ने सीबीआई जांच का भरोसा दिलाया था। इस बार गृह मंत्री अनिल विज ने सदन से बाहर भी कहा है कि वह इस मामले की तह में जाने के लिए बच्चों के गायब होने के मामलों को सीबीआइ को सौंपेंगे। पानीपत पुलिस ने क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के अधीन एक एंटी ह्यूमन ट्रैफिक सेल बनाने की भी कार्य योजना तैयार की है।

होलिका दहन के समय बरतें सावधानी, लकड़िया

अकांशु उपाध्याय            
नई दिल्ली। हमारे देश में सभी त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाए जाते हैं। और होली पर को अलग ही हुडदंग देखने के मिलता है। इस साल 29 मार्च 2021 को होली का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। लेकिन होली से एक दिन पहले होलिका की पूजा करके दहन किया जाता है।
हमारे देश में होलिका का अलग महत्व है। पुराणों के अनुसार होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व के रूप में मनाया जाता है। कहा जाता है कि महादेव ने होली से 8 दिन पहले यानी होलाष्टक के दिन कामदेव यानी अपनी बुराई को भस्म कर दिया था।

दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ

दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। दबे पांव पहुंचे भूकंप ने धरती को हिलाते हुए पब्लिक को दहशत में ड...