मंगलवार, 23 मार्च 2021
फैसला: 24 से 31 मार्च तक उद्योगों में तालाबंदी
सड़क-सुरक्षा पर डीएम कार्यालय में की बैठक
दिल्ली सरकार के खिलाफ भाजपा ने दिया धरना
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली किसान मोर्चा ने आज मंगलवार को कंझावला में डीएम आफिस के बाहर केजरीवाल की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ धरना दिया और दिल्ली सरकार पर पिछले छह सालों में किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने धरना को संबोधित करते हुए कहा, कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय साहिब सिंह वर्मा द्वारा दिल्ली देहात के लिए किए गए कार्य को हमेशा याद रखा जाएगा। प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष विनोद सहरावत की अध्यक्षता में हुए धरने के दौरान पूर्व मेयर मास्टर आजाद सिंह, किसान नेता अनुप चौधरी, धारा सिंह, राकेश चौधरी, पवन सहरावत, रविन्द्र राणा, अजय सोलंकी, बाके पहलवान, संजय मान, विजय लाकड़ा और राकेश मंजरी सहित किसान नेता मौजूद थे। रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा, कि किसान के प्रति साहिब सिंह वर्मा की ईमानदारी और मेहनत करने वालों के लिए सब कुछ न्योछावर करने के लिए तैयार रहते थे। ग्राम सभा की जमीनों पर विद्यालय, स्पोर्ट्स कम्पलेक्स इत्यादी का निर्माण कार्य शुरु कराया और किसानों की जमीन जो कौड़ियों के दाम पर नीलाम की जाती थी। उसके मुआवजे की राशि में बढ़ोतरी हुई। लेकिन, उनके देहांत के बाद शीला दीक्षित की सरकार या केजरीवाल सरकार हो, दिल्ली देहात के विकास के नाम पर सिर्फ किसानों को ठगने का काम किया है। बिधूड़ी ने कहा कि किसानों को किसान न समझने वाले केजरीवाल आज किसानों से उसका हक छीन रहे हैं। दिल्ली के किसानों को केंद्र सरकार द्वारा दी गई सुविधाओं का लाभ तक नहीं मिल पा रहा है। दिल्ली में किसानों को MSP का रेट नहीं मिल पा रहा है और प्रदेश के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल एमएसपी के समर्थन में दूसरे राज्यों में प्रचार कर रहे हैं। प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष विनोद सहरावत ने कहा कि आजादी के 72 सालों के बाद भी ऐसा लग रहा है कि दिल्ली के किसान आजाद नहीं हो पाए हैं। क्योंकि, केजरीवाल सरकार ने उन्हें कोई सुविधा नहीं दी है। यहां तक कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली सुविधा तक मुहैया नहीं करवा पाई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के खेतों में बिजली कनेक्शन नहीं है। दिल्ली के किसानों को ट्यूबेल लगाने की अनुमति नहीं है और ना ही ट्रैक्टर की खरीद पर कोई सब्सिडी लाभ मिलता है। विनोद सहरावत ने कहा कि सच तो ये है कि आज मंगलवार को दिल्ली में किसान पूरी तरह से परेशान है। उन्होंने केजरीवाल सरकार से मांग की है कि दिल्ली के किसानों को मुफ्त बिजली मिले और उनपर लगाए गए चार्ज को निश्चित हटाया जाए।
वाल्मीकि परिवार के ऊपर हमले में पीड़ितो से मिलें
वकील को जेल भेजने का विरोध, रखी हड़ताल
प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया
हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया इकबाल अंसारी हैदराबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
वर्षा: पानी में डूबी दिल्ली, बाढ़ के हालात बनें इकबाल अंसारी नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश ने कहर बर...