सोमवार, 15 मार्च 2021

साजिशें मुझे चुनाव प्रचार करने से रोक नहीं सकतीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि कोई भी साजिश उन्हें राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने से नहीं रोक सकती है और वह भाजपा के खिलाफ संघर्ष जारी रखेंगी। नंदीग्राम में प्रचार के दौरान घायल होने के बाद अपनी पहली रैली में बनर्जी ने कहा कि जब तक उनके गले में आवाज है और उनका हृदय धड़कता है, तब तक वह संघर्ष जारी रखेंगी। उन्होंने किसी का नाम लिये बगैर कहा, ”कुछ दिन इंतजार कीजिए, मेरे पैर सही हो जाएंगे। फिर मैं देखूंगी की कि आपके पांव बंगाल की जमीन पर ठीक से चलते हैं या नहीं।” पुरूलिया में यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, बस साजिश। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा विधानसभा चुनाव जीतने के लिए कई नेताओं के साथ दिल्ली से आयी है।

कड़ी पाबंदियों के साथ एक सप्ताह का लॉकडाउन

मनोज सिंह ठाकुर  

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में सोमवार को कड़ी पाबंदियों के साथ एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया और अधिकारियों ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। नागपुर के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार सुबह यहां मुख्य मार्गों पर गये और उन्होंने लॉकडाउन के क्रियान्वयन की समीक्षा की। यह लॉकडाउन 21 मार्च तक प्रभाव में रहेगा। जिला प्रशासन के मुताबिक सड़कों पर लोगों को अनावश्यक आवाजाही की अनुमति नहीं होगी। कुमार ने बताया कि शहर में 99 जांच केंद्र और सीमा पर आठ ऐसे केंद्र हैं। उनके अनुसार इसके अलावा, 99 गश्ती वाहन, राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) की दो कंपनियां, दंगा नियंत्रण पुलिस की छह प्लाटून और होमगार्ड के 500 जवान लॉकडाउन के उपयुक्त क्रियान्वयन के लिए लगाये गये हैं।

आईएमए की याचिका पर केंद्र को नोटिस: एससी

अकांशु उपाध्याय   

नई दिल्ली। भारतीय चिकित्सा केन्द्रीय परिषद (सीसीआईएम) द्वारा आयुर्वेद से स्नातकोत्तर (मास्टर डिग्री) की पढ़ाई करने वाले डॉक्टरों को सर्जरी करने की अनुमति देने वाले आदेश के खिलाफ आईएमए की याचिका पर उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को केन्द्र को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। प्रधान न्यायाधीश एस. ए. बोबडे, न्यायमूर्ति ए. एस. बोपन्ना और न्यायमूर्ति वी. रामसुब्रमण्यन की पीठ ने आयुष मंत्रालय, सीसीआईएम और राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

आईएमए ने उच्चतम न्यायालय में अपील कर आयुर्वेद के डॉक्टरों को सर्जरी करने की अनुमति देने वाले संशोधनों/नियमों को खारिज करने या रद्द करने का अनुरोध किया है और घोषणा की है कि आयोग को पाठ्यक्रम में एलोपैथी को शामिल करने का अधिकार नहीं है। सीसीआईएम की अधिसूचना के तहत, भारतीय चिकित्सा केन्द्रीय परिषद (आयुर्वेद शिक्षा स्नात्कोत्तर) नियम, 2016 में संशोधन करके 39 सामान्य सर्जरी और आंख, कान, नाक और गले से जुड़ी 19 तरह की सर्जरी को सूची में शामिल किया गया है।


पीएम ने किये स्वच्छता के भगीरथ प्रयास: राष्ट्रपति

अकांशु उपाध्याय    

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गंगा को भारतवासियों की पहचान, भारतीय संस्कृति एवं विकास का प्रमुख आधार बताते हुए उसकी निर्मलता के लिए वाराणसी सांसद नरेंद्र मोदी को ‘नमामि गंगे मिशन’ के माध्यम से ‘भगीरथ प्रयास’ करने वाला पहला प्रधानमंत्री बताया। कोविंद ने देशवासियों से इसे सामाजिक तथा व्यक्तिगत स्तर पर व्यापक रूप से अपनाने एवं आत्मसात करने के लक्ष्य के साथ निरंतर गहन मंथन, मनन एवं जागरूकता फैलाने की अपील की। उन्होंने उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल के अपने तीन दिवसीय दौरे के आखिरी दिन एक मीडिया समूह की ओर से यहां के ताज होटल में आयोजित ‘गंगा, वातावरण और भारत की संस्कृति’ विषयक समारोह का उद्घाटन करने हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के प्रयासों की सराहना की।

भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या, महसूस किया दर्द

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा, कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हाल में चोट लगने की वजह से दर्द में हैं और उनके जल्द ठीक होने की कामना की। सवाल किया, कि क्या वह भाजपा के उन कार्यकर्ताओं के परिवारों का दर्द महसूस कर सकती हैं।जिनकी हत्या पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के शासन के दौरान की गई। बांकुड़ा जिले के रानीबंध में एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने वादा किया कि अगर भाजपा राज्य की सत्ता में आती है तो राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए सातवें वेतन आयोग को लागू किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि दीदी (बनर्जी) जब आपके के पैर में चोट लगी तो आपको दर्द हुआ। मैं कामना करता हूं कि आप जल्द ठीक हो जाएं। लेकिन 130 भाजपा कार्यकर्ताओं की मांओं के दर्द का क्या जिनकी हत्या टीएमसी के गुंडों ने की है। क्या आपने उनका दर्द कभी महसूस करने की कोशिश की है?

गाजियाबाद: स्पोर्ट्स एकेडमी व योग केंद्र का उद्घाटन

अश्वनी उपाध्याय     

गाजियाबाद। स्वामी सत्यव्रत ने आज सोमवार को दयानंद अणु संस्कृत गुरुकुल लाल कुआं के प्रांगण में बच्चों के लिए खो-खो, वालीबॉल, कबड्डी, टेबल टेनिस व फुटबॉल के लिये गुरुकुल स्पोर्ट्स एकेडमी एवं दिव्य योगमय योग और प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में गुरुकुल के बच्चों ने लाठी, तलवार, मलखम्ब, दीपयोग व योग प्रदर्शन के द्वारा अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर दिल्ली अणुव्रत न्यास के अध्यक्ष रमेश कण्डपाल ने बच्चों को उन्नत स्वास्थ्य व आचरण का मार्गदर्शन किया। मुख्य अतिथि स्वामी सत्यव्रत ने आत्मिक उत्थान के लिए जागरूक किया। गुरुकुल के प्रबंधक डॉ दिवाकर आचार्य ने यज्ञ कराकर उरु ज्योति नामक पत्रिका के बारे में बताते हुए महर्षि दयानंद के जीवन की विशेष घटनाओं का वर्णन किया। दिव्य योगमय संस्थान के अध्यक्ष योगाचार्य सुदर्शन  देव ने योग से स्वास्थ्य और योगमय होकर जीवन जीने की कला के बारे में बताया। स्वामी प्राणदेव, विजय धामा,योगाचार्य राजीव, सर्वेश उपाध्याय, कवियत्री सुमेधा शर्मा, अशोक राव, हेमलता, रामावतार, रोहित पाल,वीर सिंह ने संत जनों का सम्मान किया। नारी उत्थान के लिए निभा की टीम को व आये हुए सभी अतिथियों को ऋषि दयानंद का चित्र यज्ञ के पश्चात सप्रेम भेंट करके गुरुकुल प्रबंधन व दिव्य योगमय संस्थान ने सभी को सम्मानित किया।

गाजियाबाद: फिल्म 'ठंड का भूत' का हुआ प्रीमियर

अश्वनी उपाध्याय    

गाजियाबाद। शनिवार को गोल्फलिंक्स सोसाइटी के क्रिस्टल क्लब थिएटर में आध्यात्मिक मीडिया स्टूडियो द्वारा एक बाल फिल्म “ठण्ड का भूत” का प्रीमियर किया गया। फ़िल्म की कहानी 6 बालकों के इर्द गिर्द घूमती है। फ़िल्म में केवल बाल कलाकारों ने ही भूमिका निभाई हैं। बच्चों के क्लब स्वैग पाथ फाइन्डर के बालकों ने सभी रोल निभाये हैं। जिनमें कैल्क्यूलेटर के रूप में यशवर्धन त्यागी,पंडित की भूमिका में गौरांग जयसवाल,कैडबरी की भूमिका में अक्षरा यादव,चीकू की भूमिका में अर्जुन,छुटकी की भूमिका में आरना बिष्ट एवं एक प्रमुख भूमिक में देव जैन रहे। फिल्म के प्रीमियर में चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार शिशु कल्याण राज्य मन्त्री अतुल गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में रहे। अतुल गर्ग में बालकों द्वारा अभिनीत इस फ़िल्म को सीमित संसाधनों में बनायी जाने वाली हल्की फुल्की लेकिन बड़ी प्रेरणा देने वाली फ़िल्म बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रयासों से ग्रेटर नौएडा में फ़िल्म सिटी का कार्य बहुत तेज़ी से चल रहा है। इस क्षेत्र में कार्य करने वाले सभी कलाकारों, निर्माताओं,निर्देशकों को अनुकूल वातावरण देने का काम प्रदेश की सरकार कर रही है। इस क्षेत्र से जुड़े लोगों को इधर उधर भागने की ज़रूरत नहीं होगी,आपके क्षेत्र में ही लाखों की संख्या में रोज़गारों का सृजन होने जा रहा है। भविष्य में इस क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने सभी कलाकारों एवं निर्माताओं को शुभकामनाएँ दीं। फ़िल्म के निर्माता विपिन त्यागी ने बताया, कि इस बाल फिल्म के माध्यम से उन्होंने समाज में जागरूकता लाने का प्रयास किया है। उन्होंने बताया कि आध्यात्मिक मीडिया स्टूडियो के द्वारा एक वैब सीरीज़ बनाई जा रही है। जिसके लिये कलाकारों की खोज की जा रही है। इस प्रकार अभिनय के इच्छुक बालकों के लिये स्टूडियो में एक वर्कशॉप आयोजन किया जाना है। जिसमें बच्चों को नृत्य, गायन, कला आदि सिखाया जायेगा। वर्कशॉप में भाग लेने वाले बालकों को चुनकर वेब सीरीज के लिए कास्ट किया जायेगा। आध्यात्मिक मीडिया कंसलटेंट की निदेशक पुनिता त्यागी ने सभी का आभार व्यक्त किया।  इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नेता संजय कुशवाहा, डॉ. रूचि कुशवाहा, फ़िल्म के कलाकार और उनके माता पिता के अतिरिक्त बच्चों के क्लब स्वैग पाथ फाइन्डर के सभी बच्चे एवं उनके माता पिता थिएटर में उपस्थित रहे, सभी ने इस प्रयास को बहुत सराहा।

दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ

दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। दबे पांव पहुंचे भूकंप ने धरती को हिलाते हुए पब्लिक को दहशत में ड...