सोमवार, 15 मार्च 2021

गाजियाबाद: स्पोर्ट्स एकेडमी व योग केंद्र का उद्घाटन

अश्वनी उपाध्याय     

गाजियाबाद। स्वामी सत्यव्रत ने आज सोमवार को दयानंद अणु संस्कृत गुरुकुल लाल कुआं के प्रांगण में बच्चों के लिए खो-खो, वालीबॉल, कबड्डी, टेबल टेनिस व फुटबॉल के लिये गुरुकुल स्पोर्ट्स एकेडमी एवं दिव्य योगमय योग और प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में गुरुकुल के बच्चों ने लाठी, तलवार, मलखम्ब, दीपयोग व योग प्रदर्शन के द्वारा अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर दिल्ली अणुव्रत न्यास के अध्यक्ष रमेश कण्डपाल ने बच्चों को उन्नत स्वास्थ्य व आचरण का मार्गदर्शन किया। मुख्य अतिथि स्वामी सत्यव्रत ने आत्मिक उत्थान के लिए जागरूक किया। गुरुकुल के प्रबंधक डॉ दिवाकर आचार्य ने यज्ञ कराकर उरु ज्योति नामक पत्रिका के बारे में बताते हुए महर्षि दयानंद के जीवन की विशेष घटनाओं का वर्णन किया। दिव्य योगमय संस्थान के अध्यक्ष योगाचार्य सुदर्शन  देव ने योग से स्वास्थ्य और योगमय होकर जीवन जीने की कला के बारे में बताया। स्वामी प्राणदेव, विजय धामा,योगाचार्य राजीव, सर्वेश उपाध्याय, कवियत्री सुमेधा शर्मा, अशोक राव, हेमलता, रामावतार, रोहित पाल,वीर सिंह ने संत जनों का सम्मान किया। नारी उत्थान के लिए निभा की टीम को व आये हुए सभी अतिथियों को ऋषि दयानंद का चित्र यज्ञ के पश्चात सप्रेम भेंट करके गुरुकुल प्रबंधन व दिव्य योगमय संस्थान ने सभी को सम्मानित किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...