मंगलवार, 9 मार्च 2021

बैंक खाते में मौजूद बैलेंस ही निकाल सकतें है

अकांशु उपाध्याय   
नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों को एक खास सुविधा देता है। जिसके जरिए आप अपने बैंक खाते से उसमें मौजूद बैलेंस ही निकाल सकते हैं। बैंक की इस सुविधा को ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी के तौर पर जाना जाता है।
रखें ये ध्यान...
अगर आप ओवरड्राफ्ट नहीं चुका पाते हैं। तो आपके द्वारा गिरवी रखी गई चीजों से इसकी भरपाई होगी। लेकिन अगर ओवरड्राफ्टेड अमाउंट गिरवी रखी गई चीजों की वैल्यु से ज्यादा है। तो बाकी के पैसे आपको चुकाने होंगे।
क्या है ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी।
ओवरड्राफ्ट एक तरह का लोन होता है। इसके चलते कस्टमर्स अपने बैंक अकाउंट से मौजूदा बैलेंस से ज्यादा पैसे विदड्रॉ कर सकते हैं। इस अतिरिक्त पैसे को एक निश्चित अवधि के अंदर चुकाना होता है। और इस पर ब्याज भी लगता है।
ब्याज डेली बेसिस पर कैलकुलेट होता है। ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी कोई भी बैंक या नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी दे सकती है। आपको मिलने वाले ओवरड्राफ्ट की लिमिट क्या रहेगी, यह बैंक या एन एफ बी एस सी तय करते हैं।
मिलता है ये फायदा
जब आप लोन लेते हैं। तो उसे चुकाने के लिए एक अवधि तय होती है। अगर कोई लोन को अवधि से पहले चुका दे तो उसे प्रीपेमेंट चार्ज देना होता है। लेकिन ओवरड्राफ्ट के साथ ऐसा नहीं है। आप तय अवधि से पहले भी बिना कोई चार्ज दिए पैसे चुका सकते हैं।
साथ इस पर ब्याज भी केवल उतने ही वक्त का देना होता है। जितने वक्त तक ओवरड्राफ्टेड अमाउंट आपके पास रहा। इसके अलावा आपको ईएमआई में पैसे चुकाने की भी बाध्यता नहीं है। आप तय अवधि के अंदर कभी भी पैसे चुका सकते हैं। इन चीजों के चलते यह लोन लेने से ज्यादा सस्ता और आसान है।
ऐसे कर सकते हैं अप्लाई
बैंक अपने कुछ ग्राहकों को प्रीअप्रूव्ड ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी देते हैं। वहीं कुछ कस्टमर्स को इसके लिए अलग से मंजूरी लेनी होती है। इसके लिए लिखित में या इंटरनेट बैंकिंग के जरिए अप्लाई करना होता है।
कुछ बैंक इस सुविधा के लिए प्रोसेसिंग फीस भी वसूलते हैं। ओवरड्राफ्ट दो तरह के होते हैं। एक सिक्योर्ड, दूसरे अनसिक्योर्ड। सिक्योर्ड ओवरड्राफ्ट वह है। जिसके लिए सिक्योरिटी के तौर पर कुछ गिरवी रखा जाता है।
आप एफडी, शेयर्स, घर, सैलरी, इंश्योरेंस पॉलिसी, बॉन्ड्स आदि जैसे चीजों पर ओवरड्राफ्ट हासिल कर सकते हैं। इसे आसान भाषा में एफडी या शेयर्स पर लोन लेना भी कहते हैं। ऐसा करने पर ये चीजें एक तरह से बैंक या एनएफबीएससी के पास ​गिरवी रहती हैं।
अगर आपके पास कुछ भी सिक्योरिटी के तौर पर देने के लिए नहीं है। तो भी आप ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी ले सकते हैं। इसे अनसिक्योर्ड ओवरड्राफ्ट कहते हैं। उदाहरण के तौर पर क्रेडिट कार्ड से विदड्रॉल।

हिमाचल में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके

शिमला। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक बार फिर से भूकंप आया है। यहां लगातार दूसरे दिन धरती हिली है। मंगलवार को 12 बजकर 34 मिनट पर भूकंप आया और रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.5 थी। इस दौरान किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। मौसम विभाग के शिमला केंद्र ने भूकंप की पुष्टि की है।
इससे पहले, आठ मार्च को भी भूकंप आया था। सोमवार को सुबह 10.20 मिनट पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। इस दौरान भूकंप की तीव्रता 3.6 रिक्टर स्केल मापी गई थी।

राजस्थान: गृहमंत्री नरोत्तम ने राहुल पर कसा तंज

नरेश राघानी 
जयपुर। राहुल गांधी ने सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधा, तो गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तंज सकते हुए उन्हें चुनौती दे दी। उन्होंने कहा कि चलाे कांग्रेस को समझ में आ गया, कि एमपी में कांग्रेस सिंधिया के बिना शून्य है। अब अगर सिंधिया की इतनी चिंता है, तो फिर एक प्रयोग कर राजस्थान में सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बना दें।
एक साल पहले आज के ही दिन ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था। उसी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन पर निशाना साधते हुए कहा कि सिंधिया अब भाजपा में पीछे बैठते हैं। अगर वे आज कांग्रेस में होते तो मुख्यमंत्री बन गए होते।
इस पर नरोत्तम ने राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जल्दी समझ में आ गया राहुल को कि बिना सिंधिया के एमपी में कांग्रेस शून्य है। अच्छा अगर मान लो वो ऐसा कर सकते हैं, तो एक प्रयोग राजस्थान में करें। सचिन पायलट को बना दें।
दो साल में जो लोग कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बना पाए। वो मुख्यमंत्री बनाने की कोशिश कर रहे हैं। कहा था। दूल्हा बनाकर मुख्यमंत्री के रूप में पेश कर दिया। पूरे मध्यप्रदेश में चुनाव लड़ा। सिंधिया के चेहरे पर। और जैसे ही सरकार बनी तो बुजुर्ग से भांवरे कर दी। 11 दिन में कर्जा माफ कर देंगे। 15 में कर्जा माफ कर देंगे। नहीं तो मुख्यमंत्री बदल देंगे। नहीं बदला, तो हमें बदलना पड़ा।
विधानसभा में विधायकों की अलग-अलग एंट्री पर हंगामा कांग्रेस का कहना, विधायकों के साथ भेदभाव नहीं करेंगे बर्दाश्त।

तमिलनाडु की 154 सीट पर चुनाव लड़ेंगे हासन

कमल हासन तमिलनाडु की 154 सीट पर लड़ेंगे चुनाव ममता दीदी आज नंदग्राम दौरे पर

चैन्नई। पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव-2021 को लेकर सियासी माहौल गरम है। राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। साथ ही कुछ जगह अभी भी सीट बंटवारे और उम्मीदवारों के नामों को लेकर सोच-विचार जारी है। मतदाताओं को लुभाने के लिए राजनेता कई रैलियों में बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं। ममता बनर्जी मंगलवार को नंदीग्राम के दौरे पर हैं। वहीं तमिलनाडु में कमल हासन 154 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि जिन राज्यों में चुनाव होना है। उनमें पश्चिम बंगाल, असम, केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु शामिल हैं।

मुंबई: एक्ट्रेस जाह्नवी ने पिंक ड्रेस में कराया फोटोशूट

मनोज सिंह ठाकुर 
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चे में है। जाह्नवी कपूर अक्सर अपने परिवार और मां से जुड़ी पोस्ट शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने पिंक ड्रेस में फोटोशूट कराया है। पिंक ड्रेस में मुंबई के एक थिएटर के बाहर स्पॉट किया गया था। इन फोटोज में जाह्नवी ने न्यूड मेकअप किया है। साथ ही ग्रीन कलर की हील्स कैरी की हैं। जाह्नवी फिल्म इंडस्ट्री की उन एक्ट्रेसेस में से हैं। जिन्हें उनके हॉट लुक के कारण जाना जाता है।

स्वास्थ्य विभाग के मरे हुए अधिकारी का ट्रांसफर

अविनाश श्रीवास्तव 
पटना। बिहार स्वास्थ्य विभाग अपने अजब गजब कारनामों के लिए आए दिन सुर्खियों में रहता है। इसी क्रम में विभाग का एक और कारनामा सामने आया है। जिसने विभागीय व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। दरसअल, सोमवार को विभाग ने 12 अधिकारियों के तबादले का नोटिस जारी किया था। नोटिस में शामिल 12 डॉक्टरों में से एक डॉक्टर रामनारायण राम की मौत हो चुकी है। लेकिन, विभाग ने उनका तबादला करने के साथ ही उन्हें प्रोमोशन भी दिया है। बता दें कि मूल रूप से भोजपुर निवासी रामनारायण राम बीते दिनों रोहतास के बिक्रमगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर तैनात थे। लेकिन पिछले महीने ही कोरोना की वजह से उनकी मौत हो गयी थी। लेकिन विभाग को इस बात की जानकारी नहीं थी। ऐसे में उन्होंने जब डॉक्टरों के तबादले की लिस्ट तैयार की तो बिना किसी जांच के रामनारायण राम का भी नाम लिस्ट में डाल दिया और उन्हें सिविल सर्जन के तौर पर शेखपुरा जिले में पदस्थापित कर दिया। अब इस बात पर बवाल शुरू हो गया है। विपक्ष के नेताओं ने ये मुद्दा सदन में उठाया और सरकार पर जमकर निशाना साधा। इधर, शेखपुरा के आरजेडी विधायक ने भी विधानसभा के बाहर इस मुद्दा पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बिहार सरकार की यही सच्चाई है। ये मुर्दों से काम ले लेगी। इधर, इस पूरे मामले में स्वाथ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि जिस वक्त पोस्टिंग के लिए इंटरव्यू हुआ था। उस वक्त वे स्वस्थ्य थे। और उनके गुज़र जाने को खबर नहीं मिली थी। ऐसे में तकनीकी कारणों से उनका पदस्थापना हो गया। इस मामले की जानकारी मिलते ही ज़िले के वरिष्ठ डॉक्टर को सिविल सर्जन का प्रभार दे दिया गया।

सीजी: शादी का झांसा देकर नाबालिग से किया दुष्कर्म

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी फरार

रायपुर। शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है। मंदिर हसौद टीआई राजेन्द्र दीवान ने बताया कि खमतराई का रहने वाला अजय घृतलहरे कुटेसर निवासी नाबालिग को शादी करने की बात कहकर अपने घर ले गया था। उसने नाबालिग के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। तभी उन्हें जानकारी मिली कि वह अजय घृतलहरे के घर में हैं। फिर परिजन जाकर उसे लेकर आए। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने पॉस्को और दुष्कर्म की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...