मंगलवार, 2 मार्च 2021
नगर निगम साफ-सफाई के नाम पर शून्य: गादरे
कौशांबी: सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
पुलिस को जवाब देने के लिए सप्ताह का समय मिला
लाठियों के विरोध में पार्टी ने फूंका सरकार का पुतला
संसद चैनल: लोकसभा-राज्यसभा टीवी का विलय
नौवहन क्षेत्र में 82 अरब डॉलर के निवेश पर काम
तेल-रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन
शाहजहांपुर: स्कूल गईं 3 नाबालिग छात्राएं लापता
दर्जनों दांत व नाखून के साथ 1 गिरफ्तार, 1 फरार
शारजांह से लखनऊ आ रहे विमान की आपात लैंडिंग
ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, 3 की मौत,1 घायल
छेडखानी का विरोध किया, पिता को मारी गोली
देश में 12,286 नए मामले, 1,57,248 की मौत
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में एक मार्च तक 21,76,18,057 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है। इनमें से 7,59,283 नमूनों की जांच सोमवार को की गई थी।
हादसे में महिला व बच्चों समेत 6 की मौत,15 घायल
कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात जिले के भोगनीपुर क्षेत्र में आज भोर एक तेज रफ्तार कोयला लदा ट्रॉला अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे उस पर सवार बच्चों व महिलाओं समेत छह लोगों की मोत हो गई जबकि 15 गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि ट्रॉला सवार घायल शिवलाल ने बताया कि सभी लोग हमीरपुर जिले के रहने वाले हैं और देर रात हमीरपुर के कलौली तीर गांव व घाटमपुर के बरनाव से एक ठेकेदार मजदूरों के साथ सिरसागंज फीरोजाबाद जाने के लिए निकले थे और टेम्पो और ट्रक से वह भोगनीपुर तक आये।
भाजपा सांसद नंदकुमार का कोरोना से निधन हुआ
खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद एवं पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान का मंगलवार को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। नंदकुमार चौहान 68 वर्ष के थे। उन्होंने आज तड़के अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे पिछले लगभग एक माह से अस्पताल में भर्ती थे। उसके पहले वे कोरोना के चलते भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। भोपाल में स्वास्थ्य में लाभ नहीं होने के चलते उन्हें एयरएंबूलेंस से दिल्ली शिफ्ट किया गया था। उनके परिवार में पत्नी दुर्गेशश्री और पुत्र हर्षवर्धन सिंह और दो पुत्रियां हैं। भाजपा सूत्रों के अनुसार मंगलवार को तड़के वेंटीलेटर से हटाने के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी पार्थिव देह आज अपरान्ह विशेष विमान से खंडवा लाए जाने की संभावना है। उनका गृह गांव शाहपुर है। खंडवा संसदीय क्षेत्र के अधीन आता है। नंदकुमार चौहान वर्ष 2014 से 2018 तक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रहे। वे प्रदेश भाजपा में अनेक पदों पर भी रहे। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नंदकुमार सिंह चौहान के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की है। चौहान ने ट्वीट के जरिए कहा कि लोकप्रिय जननेता ‘नंदू भैया’ हम सबको छोड़कर चले गए। हमारे सब प्रयास विफल हुए। नंदू भैया के रूप में भाजपा ने एक आदर्श कार्यकर्ता, कुशल संगठक, समर्पित जननेता को खाे दिया। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने नंदकुमार सिंह चौहान के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन हम सब के लिए बड़ी क्षति है। नरोत्तम मिश्रा ने अपने ट्वीट के जरिए कहा कि नंदू भैया आप बहुत याद आएंगे, आपका देवलोक गमन हम सबके लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि वह उनके निधन की दुखद सूचना से स्तब्ध और आहत हैं। सरलता, सहजता और साफगोई के लिए पहचाने जाने वाले नंदू भैया का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने ट्वीट के जरिए शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि खंडवा के सांसद नंदकुमार चौहान के दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे। इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अचानक आज सुबह इस दुखद समाचार से वे बेहद दुखी है। उन्होंने उनके मध्यप्रदेश की भाजपा इकाई के अध्यक्षीय कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि कुशल संघटक, किसान नेता, मजदूर नेता के तौर पर उनका नेतृत्व करिश्मायी था। उन्होंने कहा यही वजह थी कि वह मजबूत जनाधार वाले नेता माने जाते रहें हैं। उन्होंने कहा चौहान का निधन अपूरणीय क्षति है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण यादव ने नंदकुमार सिंह चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अरुण यादव ने ट्वीट कर कहा कि खण्डवा से सांसद नंदकुमार सिंह चौहान (नंदू भैया) का आकस्मिक निधन अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करे।
कुंभ मेले में अलौकिक आनंद की अनुभूति होती है
प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
1. अंक-198 (साल-02)
2. बुधवार, मार्च 03, 2021
3. शक-1983, फाल्गुन, कृष्ण-पक्ष, तिथि- चतुर्थी, विक्रमी संवत 2077।
4. प्रातः 06:48, सूर्यास्त 06:21।
5. न्यूनतम तापमान -11 डी.सै., अधिकतम-29+ डी.सै.।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@
संपर्क सूत्र :- +91935030275 (सर्वाधिकार सुरक्षित)
सोमवार, 1 मार्च 2021
विरोध: किसान नेता बोले, नहीं लगवाएंगे वैक्सीन
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। कोविड-19 संक्रमण से खतरे का सामना कर रहे किसान नेताओं ने सोमवार को कहा कि उन्हें कोरोना वायरस का डर नहीं है और वे टीका नहीं लगवाएंगे। उल्लेखनीय है, कि सोमवार से कोविड-19 के दूसरे चरण का टीकाकरण अभियान शुरू हुआ है।जिसके तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। हालांकि, किसान नेताओं ने यह भी कहा है, कि वे दिल्ली की सीमाओं पर डेरा डाले प्रदर्शनकारी किसानों को टीका लगवाने से नहीं रोकेंगे, क्योंकि यह व्यक्तिगत विषय है। हजारों की संख्या में किसान दिल्ली की तीन सीमाओं-सिंघू, टिकरी और गाजीपुर पर तीन महीने से अधिक समय से डेरा डाले हुए हैं। उनमें से ज्यादातर पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हैं। वे पिछले साल सितंबर में केंद्र द्वारा लागू किये गये तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। किसान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य बलवीर सिंह राजेवाल (80) ने कहा कि टीका लगवाने के लिए टीकाकरण केंद्र नहीं जाएंगे। राजेवाल ने कहा, ”मुझे टीका लगवाने की जरूरत नहीं है। हमने कोरोना को मार दिया है। किसानों की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। क्योंकि वे अपने खेतों में कड़ी मेहनत करते हैं। किसानों को कोरोना वायरस का डर नहीं है।” वहीं, एक अन्य वरिष्ठ नेता जोगिन्दर सिंह उगराहां (75) ने कहा कि इस रोग (कोरोना वायरस संक्रमण) का डर... उन्हें उनकी लड़ाई से भटकाने के लिए काफी नहीं है।
केंद्र सरकार को फास्टैग से करोड़ों का फायदा
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। देश भर में 15 फरवरी से फास्टैग आधारित टोल सिस्टम को लागू कर दिया गया है। एक तजा रिपोर्ट के अनुसार, अब देश में एक दिन का टोल कलेक्शन 104 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एनएचएआई ने एक रिपोर्ट में बताया है कि इस सप्ताह हर दिन का टोल कलेक्शन 100 करोड़ रुपये से ऊपर रहा। 16 फरवरी के बाद से टोल कलेक्शन में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है। एनएचएआई का यह भी कहना है कि हर दिन करीब 65 लाख टोल ट्रांजक्शन किये जा रहे हैं। फास्टैग आधारित टोल प्रक्रिया को लागू करने के बाद इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन में 27 प्रतिशत की बढ़ोतरी आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 14 दिनों में 20 लाख नए फास्टैग जारी किये गए हैं। वहीं अब देश में फास्टैग यूजर्स की कुल संख्या 2.8 करोड़ हो गई है। फास्टैग लागू होने के बाद टोल प्लाजा पर गाड़ियों की लंबी कतार नहीं लग रही है। टोल प्लाजा ऑपरेटरों का कहना है कि डिजिटल ट्रांजैक्शन से टोल कलेक्शन सुविधाजनक हो गई है और भुगतान प्रक्रिया तेज हुई है। फास्टैग आधारित सिस्टम से टोल कलेक्शन प्रक्रिया अब अधिक पारदर्शी है। 12 बजे से ऑटोमेटिक पेमेंट सिस्टम फास्टैग को अनिवार्य कर दिया गया है। फास्टैग एक डिजिटल स्टीकर है जिसे गाड़ियों के शीशे पर लगाया जाता है। यह रेडियो फ्रिक्वेंसी आईडेंटिफिकेशन तकनीक पर काम करता है। जब गाड़ियां टोल प्लाजा से गुजरती हैं तब फास्टैग से जुड़े बैंक या प्रीपेड अकाउंट से अपने आप ही टोल टैक्स का भुगतान हो जाता है। इससे गाड़ियों को टोल पलजा पर रुक कर टोल भुगतान करने की आवश्यकता नहीं पड़ती, जिससे समय की बचत होती है साथ ही प्रदूषण भी कम होता है। फास्टैग को सभी पैसेंजर चारपहिया वाहन, बस, ट्रक, लाॅरी और निर्माण में उपयोग होने वाले कमर्शियल वाहनों के लिए लागू किया गया है। बता दें कि दोपहिया वाहनों में फास्टैग लगवाना जरूरी नहीं है। फास्टैग को लागू करने वाली संस्था राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी एनएचएआई ने बताया है कि यदि टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन में फास्टैग नहीं होगा तो ऐसे वाहनों से दोगुना टोल टैक्स वसूला जाएगा। 1 दिसंबर 2017 से नए चारपहिया वाहन के रजिस्ट्रेशन पर फास्टैग लेना अनिवार्य है। फास्टैग जारी करने का काम बैंकों और पॉइंट-ऑफ-सेल केंद्रों को सौंपा गया है। फास्टैग को ट्रांसपोर्ट ऑफिस से भी खरीदा जा सकता है। इसे लेने के लिए केवाईसी और व्हीकल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की जानकारी देना अनिवार्य है। फास्टैग अमेजन और पेटीएम जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी खरीदा जा सकता है। फास्टैग के लिए माई फास्टैग मोबाइल ऐप भी जारी किया गया है। जिसपर अधिक जानकारी पाई जा सकती है।
विजिलेंस की रडार पर सपा के 1 और पूर्व मंत्री
समाजवादी सरकार में खनन और परिवहन मंत्री रहे गायत्री प्रजापति के खिलाफ भी विजिलेंस की जांच चल रही है। वहीं पूर्व मंत्री और सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान के खिलाफ भी एसआईटी की जांच चल रही है और आजम खान इन दिनों में जेल में ही है। विजिलेंस टीम ने गायत्री प्रजापति के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में मामला दर्ज किया था। जांच में सामने आया था कि, पूर्व मंत्री के पास आय से करीब 6 गुना अधिक की संपत्ति है। वहीं 21 बेनामी संपत्तियों की जानकारी सामने आई थी।
उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनते ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति कर काम करने लिए अधिकारियों को निर्देश दिए थे। भ्रष्टाचार के मामलों शुरू हुई जांच के दायरे में अब तक कई मंत्री और अधिकारी आ चुके हैं। पूर्व मंत्री मनोज के खिलाफ विजिलेंस की टीम को शासन द्वारा खुली जांच की अनुमति मिलने के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला
पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला इकबाल अंसारी चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
वर्षा: पानी में डूबी दिल्ली, बाढ़ के हालात बनें इकबाल अंसारी नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश ने कहर बर...