सोमवार, 1 मार्च 2021

विजिलेंस की रडार पर सपा के 1 और पूर्व मंत्री

हरिओम उपाध्याय  
लखनऊ। पूर्व की समाजवादी पार्टी की सरकार में मंत्री रहे मनोज पांडेय की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। पूर्व कृषि एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री के खिलाफ शासन से विजिलेंस ने खुली जांच की मांग की है। पूर्व मंत्री पर नियमों के विपरीत जाकर अनुसूचित जाति के लोगों की जमीन हड़पने के आरोप भी लगे हैं। पूर्व मंत्री मनोज पांडेय के खिलाफ सीएम ऑफिस में शिकायत की गई थी, जिसके बाद उनके खिलाफ गोपनीय जांच के आदेश दिए थे। जांच के दौरान विजिलेंस की टीम को मंत्री की कई संदिग्ध संपत्तियों के बारे में जानकारी मिली थी, जिसके बाद ही अब विजिलेंस की टीम ने मनोज पांडेय के खिलाफ खुली जांच का फैसला किया है और प्रदेश सरकार से जांच की अनुमति मांगी है।
समाजवादी सरकार में खनन और परिवहन मंत्री रहे गायत्री प्रजापति के खिलाफ भी विजिलेंस की जांच चल रही है। वहीं पूर्व मंत्री और सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान के खिलाफ भी एसआईटी की जांच चल रही है और आजम खान इन दिनों में जेल में ही है। विजिलेंस टीम ने गायत्री प्रजापति के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में मामला दर्ज किया था। जांच में सामने आया था कि, पूर्व मंत्री के पास आय से करीब 6 गुना अधिक की संपत्ति है। वहीं 21 बेनामी संपत्तियों की जानकारी सामने आई थी।
उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनते ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति कर काम करने लिए अधिकारियों को निर्देश दिए थे। भ्रष्टाचार के मामलों शुरू हुई जांच के दायरे में अब तक कई मंत्री और अधिकारी आ चुके हैं। पूर्व मंत्री मनोज के खिलाफ विजिलेंस की टीम को शासन द्वारा खुली जांच की अनुमति मिलने के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...