सोमवार, 15 फ़रवरी 2021

रेस्टोरेंट में तोड़फोड़, शिवसेना के 10 कार्यकर्ता अरेस्ट

रेस्टोरेंट में तोड़फोड़, शिवसेना के 10 कार्यकर्ता गिरफ्तार, देखें इनके तांडव का वीडियो

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ करने के आरोप में शिवसेना के दस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। शिवसेना के ये कार्यकर्ता कल वैलेंटाइन डे के दिन हबीबगंज इलाक़े के काऊबॉय रेस्टोरेंट में घुस गए थे। जहां उन्होंने पहले हंगामा किया और बाद में तोड़फोड़... ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। भोपाल के काऊबॉय रेस्टोरेंट में वेलेंटाइन डे को लेकर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने की गुंडागर्दी और तोड़फोड़। शिवसेना के 10 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज की चेतावनी डायरेक्ट मैसेज में की ये गलती तो बंद हो जाएगा अकाउंट, जानें क्या है। नया नियम तोड़फोड़ करने वालों में तीन महिलाएं भी शामिल शिवसेना के जिन 10 कार्यकर्ताओं को गिरफ़्तार किया गया है। उनमें तीन महिला कार्यकर्ता भी शामिल हैं। रेस्टोरेंट में इस दौरान कई परिवार और आम लोग खाना खा रहे थे। इन लोगों से भी कार्यकर्ताओं ने बदतमीजी की। भोपाल पुलिस ने कल शाम सभी आरोपियों के ख़िलाफ़ केस दर्ज किया था। और अब उनकी गिरफ़्तारी हुई है। वैलेंटाइन डे देश की संस्कृति के खिलाफ- कार्यकर्ता बताया जा रहा है। भोपाल में शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने पहले ही एलान कर दिया था। कि वह वैलेंटाइन डे नहीं मनाने देंगे, क्योंकि ये देश की संस्कृति के खिलाफ है। बड़ी बात यह है। कि जिस रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ की गई, उसकी सामने हबीबगंज पुलिस स्टेशन भी है। बावजूद इसके शिवसेना के इन कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की।

अमेरिका: महिला ने 919 मर्दों के साथ किया सेक्स

इस महिला ने 12 घंटे में 919 मर्दों के साथ किया सेक्स, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

वाशिंगटन डीसी। दुनिया में लोगों का शौक अजीबोगरीब होता है। और अपनी अजीबोगरीब शौक के चलते वे फेमस हो जाते हैं। ऐसा ही एक अजीबोगरीब काम अमेरिका की एक महिला ने किया है। जिसके चलते उसका नाम पर वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस महिला ने ऐसा क्या काम किया है, जिसके चलते उसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया। महिला ने अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड  में दर्ज कराने के लिए कुछ ऐसा किया जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।
लीजा स्पार्क्स नाम की इस महिला ने 12 घंटे तक सेक्स करने और साथ ही 12 घंटे में सबसे ज्यादा पुरुषों के साथ सेक्स करने का रिकॉर्ड बनाया है। बताया गया कि पोलैंड में हर साल अडल्ट स्टार’ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस प्रतियोगिता में जीतने वाले का नाम  वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जाता है।
मिली जानकारी के अनुसार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने वाली महिला  लीजा ने प्रतियोगिता में शामिल हुए हर पुरुष से 45 मिनट तक सेक्स किया। प्रतियोगिता में कई लोगों ने हिस्सा लिया था । लेकिन लीजा बाजी मार गईं। बता दें कि लीजा से पहले एक महिला 759 पुरुषों के साथ सेक्स कर रिकॉर्ड बना चुकी हैं।
बता दें कि लीजा स्पार्क्स एक एडल्ट स्थर है। हैरानी की बात तो ये हैं। कि इन्‍होंने अपने नाम को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में शामिल करने के लिए ये अनोखा रिकार्ड बनाया। लीजा स्पार्क्स के रिकॉर्ड को आज तक कोई भी तोड़ नहीं पाया है।
 

गुजरात के सीएम विजय को हुआ कोरोना: वायरस

गुजरात के मुख्यमंत्री को हुआ कोरोना, विजय रुपाणी पाए गए संक्रमित, कल बेहोश होने का ये वीडियो आया था सामने
गांधीनगर। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। कल एक कार्यक्रम के मंच पर सीएम विजय रुपाणी को चक्कर आ गया था। और वह बेहोश होकर गिर पड़े थे। सके बाद उन्हें यूएन मेहता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अस्पाल की ओर से जारी मेडिकल बुलिटेन के मुताबिक, सीएम रुपाणी की हालत स्थिर है. वडोदरा ।चुनावी सभा के दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री की चेतावनी! डायरेक्ट मैसेज में की ये गलती तो बंद हो जाएगा अकाउंट, जानें क्या है। नया नियम डॉ. आरके पटेल ने सोमवार को कहा, 'विजयभाई बिना किसी सहारे अस्पताल के कमरे में टहल ले रहे हैं। उनकी रिपोर्ट जैसे ईसीजी, ईको, सीटी स्कैन, ऑक्सीजन का स्तर सामान्य है। उनकी हालत स्थिर है। उन्हें अस्पताल में 24 घंटे निगरानी में रखा जाएगा, डिहाईड्रेशन, थकावट और हेक्टिक काम के कारण उनको चक्कर आया था। गौरतलब है। कि गुजरात में इन दिनों 6 म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के चुनाव का प्रचार चल रहा है। इसके तहत मुख्यमंत्री विजय रुपाणी रविवार को चुनाव प्रचार के लिए वडोदरा के निज़ाम पुरा में पहुंचे थे। लेकिन इस दौरान अचानक उन्हें वहां चक्कर आ गया और वो मंच पर ही गिर गए। कहा जा रहा था। कि शायद उनका बीपी लो हो गया हो। इसके बाद मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को सरकारी प्लेन के ज़रिए अहमदाबाद लाया गया। उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। जहां उनके सभी तरह के टेस्ट किए गए। अब उनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। हालांकि, डॉक्टरों का कहना है। कि उनकी हालत स्थिर है।

कोहली और अश्विन ने जड़ा शानदार अर्धशतक

विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन ने जड़ा शानदार अर्धशतक, टीम इंडिया मजबूत स्थिति में

चेन्नई। टीम इंडिया ने लंच तक 6 विकेट खोकर 176 रन बना लिए हैं। क्रीज पर विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन मौजूद हैं। दोनों ने बड़े शॉट्स खेलकर इंग्लैंड को बड़ा स्कोर देने की कोशिश कर रहे हैं। विराट कोहली ने टेस्ट करियर का 25वां अर्धशतक जड़ा. उसके बाद रविचंद्रन अश्विन ने भी अर्धशतक जड़ दिया है। जैसे ही उन्होंने घरेलू ग्राउंड पर अर्धशतक जड़ा, तो फैन्स ने खड़े होकर तालियां बजाईं। फिलहाल टीम इंडिया को 385 रन की बढ़त मिल गई है। पिच काफी टर्न ले रही है। जिसको देखकर इंग्लैंड टीम खौफ में है। क्योंकि इंग्लैंड को चेज करना है। 
टीम इंडिया के लिए तीसरे दिन की शुरुआत ठीक नहीं रही। टीम इंडिया ने जल्दी ही 5 विकेट गंवा दिए. रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा और ऋषभ पंत जल्दी आउट हो गए। उसके बाद अजिंक्य रहाणे और अक्षर पटेल भी आउट हो गए।
मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट गंवाकर 54 रन बना लिए थे। अब तीसरे दिन सोमवार को टीम इंडिया को टिककर खेलना होगा और अगर उन्होंने चौथी पारी में इंग्लैंड को 400 रन का भी 400 टारगेट दे डाला तो मेहमान टीम का जीतना बेहद मुश्किल होगा। 
इससे पहले रविवार को भारतीय टीम को पहले ही सत्र में 329 रन के स्कोर पर सिमटाकर टीम इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी की शुरुआत की लेकिन अश्विन के पांच, अक्षर पटेल व ईशांत शर्मा के दो-दो और मोहम्मद सिराज के एक विकेट ने उनकी आशाओं पर तुषारापात कर दिया, और पूरी मेहमान टीम बमुश्किल फॉलोऑन की शर्मिन्दगी से बचकर सिर्फ 134 रन पर सिमट गई। 
चेन्नई में चेपक मैदान पर रविवार को ढेरों विकेट गिरे और भारतीय टीम के पहली पारी में दो विकेटों के अलावा समूची इंग्लैंड टीम और फिर दूसरी पारी में भारतीय टीम का एक विकेट मिलाकर कुल 15 विकेट गिरे भारत ने पहली पारी के आधार पर 195 रनों की बढ़त हासिल की, और फिर दूसरी पारी में एक विकेट के नुकसान पर 54 रन बनाए जिनकी बदौलत तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले टीम इंडिया को कुल 249 रन की बढ़त हासिल है।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री करेंगे जी-7 बैठक की अध्यक्षता

ब्रिटिश प्रधानमंत्री करेंगे जी-7 बैठक की अध्यक्षता

लंदन/ नई दिल्ली। इस वर्ष 19 फरवरी को होने वाले जी-7 की बैठक में ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता करेंगे। ब्रिटिश प्रधानमंत्री कार्यालय डाउनिंग स्ट्रीट के अनुसार यह बैठक जून में ब्रिटेन की अध्यक्षता में होने वाली इस शक्तिशाली समूह के शिखर सम्मेलन का ही एक हिस्सा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन भी बैठक में कोरोना वायरस वैश्विक अर्थव्यवस्था और चीन के साथ उनके व्यवहार को लेकर चर्चा करेंगे। व्हाइट हाउस से मिली जानकारी के अनुसार यह अप्रैल के बाद से दुनियां के अमीर लोकतंत्र के जी-7 समूह के शीर्ष नेताओं की पहली बैठक है। इस सम्मेलन में भारत दक्षिण कोरिया और आस्ट्रेलिया के नेताओं को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। इस सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी हिस्सा लेंगे जबकि ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन इस वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बता दें अमेरिका के नये राष्ट्रपति जो बिडेन पहली बार किसी अंतर्राष्ट्रीय मंच पर बतौर राष्ट्रपति सम्बोधन करेंगे। इस दौरान वे कोरोना वायरस से निपटने के लिये वैश्विक सहयोग की आवश्यकता और बहुपक्षीय संबंधों को लेकर अपना पक्ष रखेंगे। साथ ही कोरोना वैक्सीनेशन प्रोग्राम यानि वेक्सीन के निर्माण वितरण और आपूर्ति को लेकर भी जानकारी साझा कर सकते हैं। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति से अमेरिकी लोगों को कई सारी उम्मीदें हैं। ऐसे में बतौर राष्ट्रपति जो बिडेन के संबोधन के अलावा इंटरनेशनल मार्केट पर भी सबकी खास नजर होगी। वे औद्योगिक राष्ट्रों की आवश्यकता पर बात करेंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनकी अर्थव्यवस्था के बेहतर होने से महिलाओं और वंचित समूहों के सदस्यों सहित सभी श्रमिकों को लाभ मिले। व्हाइट हाउस के अनुसार विश्व की प्रमुख लोकतांत्रिक बाजार अर्थव्यवस्थाओं के नेताओं के साथ यह वर्चुअल बैठक वैश्विक कोरोना महामारी को पराजित करने और वैश्विक अर्थव्यवस्था के पुनर्निर्माण की योजना पर चर्चा करने हेतु राष्ट्रपति बिडेन के लिये एक अवसर प्रदान करेगा।
जी-7 क्या है...
जी-7 दुनियां की सात सबसे बड़ी कथित विकसित और उन्नत अर्थव्यवस्था वाले देशों का समूह है। इसमें कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका शामिल हैं। इसे ग्रुप ऑफ़ सेवन ( जी-7 समूह) भी कहते हैं। शुरुआत में यह छह देशों का समूह था। इसकी पहली बैठक साल 1975 में हुई थी। इस बैठक में वैश्विक आर्थिक संकट के संभावित समाधानों पर विचार किया गया था। पिछले साल कनाडा इस समूह में शामिल हो गया और इस तरह यह जी-7 बन गया। इस समूह की अध्यक्षता प्रत्येक सदस्य देश बारी-बारी से करता है। और दो दिवसीय वार्षिक शिखर सम्मेलन की मेजबानी करता है। शिखर सम्मेलन के अंत में एक सूचना जारी की जाती है। जिसमें सहमति वाले बिंदुओं का जिक्र होता है।

5 नक्सलियों ने आईजी के समक्ष किया आत्मसमर्पण

5 नक्सलियों ने आईजी के समक्ष किया आत्मसमर्पण

नारायणपुर। जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन कार्यक्रम केद तहत रविवार को पांच नक्सलियों ने आईजी सुंदरराज पी के समक्ष आत्मसमर्पण किया। नारायणपुर एसपी नीरज चंद्राकर ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में सोनू पर शासन द्वारा 08 लाख और सोमारु पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था। जिले में इस समय जिला बल, छस बल, एसटीएफ और आईटीबीपी के द्वारा लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के कारण नक्सलियों पर दबाव बढ़ता जा रहा है। वे शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं।
एसपी ने बताया कि रविवार को जिन पांच नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। उनमें सोनू उर्फ मोहन कुरसाम, सुखलाल उर्फ जोगेश, काना उर्फ मोटू पोयाम, राजू पोयाम और सोमरु कोर्राम शामिल हैं। इन पांचों नक्सलियों में से सोनू जहां सेक्शन कमांडर है। तो सुखलाल मिलिशिया सदस्य है। इसके अलावा काना, राजू और सोमारु ये तीनों भी मिलिशया सदस्य व मिलिशिया कमांडर हैं। पांचों नक्सली 2018 में इरपानार एंबुश की घटना, ग्राम धनोरा और रायनार के बीच रोड में एंबुश की घटना, जड्डा में हुई फायरिंग की घटना के साथ ही 2018 में ही कच्चापाल के जंगल में जवानों पर फायरिंग करने की घटना में शामिल थे।

जांच: दो लोगों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

टूलकिट दस्तावेज जांच। दो लोगों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी
अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। किसानों के प्रदर्शन से जुड़ी टूलकिट सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है। मामले में जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि की गिरफ्तारी के दो दिन बाद वारंट जारी किए गए हैं। कुछ आलोचकों का कहना है। कि ‘टूलकिट भारत में प्रदर्शनों को हवा देने की उनकी साजिश का सबूत है। दिशा रवि (21) को गत शनिवार को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया था। और दिल्ली की एक अदालत ने उसे रविवार को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने बताया कि निकिता जैकब और शांतनु के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। इन पर दस्तावेज तैयार करने और खालिस्तान-समर्थक तत्वों के सीधे सम्पर्क में होने का आरोप है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा निकिता जैकब और शांतनु के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। दोनों टूलकिट मामले में वांछित हैं। उनपर दस्तावेज तैयार करने और खालिस्तान-समर्थक तत्वों के सीधे सम्पर्क में होने का संदेह है। पुलिस दोनों को पकड़ने के लिए मुम्बई अन्य स्थानों पर छापेमारी कर रही है।
दिल्ली पुलिस ने रविवार को दावा किया था। कि दिशा रवि ने टूलकिट गूगल डॉक’ का सम्पादन किया था। और दस्तावेज को तैयार करने और उसे फैलाने की वह मुख्य षड्यंत्रकारी हैं। पुलिस ने आरोप लगाया, भाारत के खिलाफ वैमनस्य फैलाने के लिए रवि और अन्य ने खालिस्तान-समर्थक समूह ‘पोएटिक जस्टिस फाउंडेशन’ के साथ साठगांठ की। दिल्ली पुलिस ने ट्वीट कर दावा किया, ” ग्रेटा थनबर्ग के साथ टूलकिट साझा करने वालों में से रवि भी एक थीं। केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली से लगी सीमाओं पर किसानों के प्रदर्शन को समर्थन देते हुए जलवायु परिवर्तन कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने यह टूलकिट साझा की थी। टूलकिट’ में ट्विटर के जरिये किसी अभियान को ट्रेंड कराने से संबंधित दिशानिर्देश तथा सामग्री होती है। पुलिस ने रविवार को एक अदालत से कहा था कि भारत सरकार के खिलाफ कथित तौर पर बड़े स्तर पर साजिश रचने और खालिस्तानी आंदोलन में भूमिका को लेकर जांच करने के लिए उसकी हिरासत की आवश्यकता है।
इस बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिशा रवि की गिरफ्तारी को लोकतंत्र पर अभूतपूर्व हमला करार दिया। केजरीवाल ने ट्वीट किया। 21 वर्षीय दिशा की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर अभूतपूर्व हमला है। हमारे किसानों का समर्थन करना कोई अपराध नहीं है।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिशा रवि की गिरफ्तारी से जुड़ी खबर साझा करते हुए ट्वीट किया बोल कि लब आज़ाद हैं। तेरे, बोल कि सच ज़िंदा है। अब तक! वो डरे हैं। देश नहीं। कांग्रेस नेता ने कहा भारत खाामोश नहीं होने वाला है।
वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी इसी मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, डरते हैं। बंदूकों वाले एक निहत्थी लड़की से, फैले हैं। हिम्मत के उजाले एक निहत्थी लड़की से। उल्लेखनीय है। कि किसानों के प्रदर्शन से जुड़ी टूलकिट सोशल मीडिया पर साझा करने में संलिप्तता के आरोप में दिशा रवि को बेंगलुरू से गिरफ्तार किया गया है।
केन्द्र के नए कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान 26 जनवरी को पुलिस के साथ हिंसक झड़प हो गई थी। गणतंत्र दिवस पर हुई इस झड़प में 500 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए थे। और एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई थी। इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने गूगल और अन्य सोशल मीडिया कम्पनियों से वह टूलकिट बनाने वालों से जुड़े ईमेल आईडी, डोमेन यूआरएल और कुछ सोशल मीडिया अकाउंट की जानकारी देने को कहा था। जो जलवायु परिवर्तन कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग और अन्य ने यह टूलकिट ट्विटर पर साझा की थी।

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...