सोमवार, 15 फ़रवरी 2021

रेस्टोरेंट में तोड़फोड़, शिवसेना के 10 कार्यकर्ता अरेस्ट

रेस्टोरेंट में तोड़फोड़, शिवसेना के 10 कार्यकर्ता गिरफ्तार, देखें इनके तांडव का वीडियो

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ करने के आरोप में शिवसेना के दस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। शिवसेना के ये कार्यकर्ता कल वैलेंटाइन डे के दिन हबीबगंज इलाक़े के काऊबॉय रेस्टोरेंट में घुस गए थे। जहां उन्होंने पहले हंगामा किया और बाद में तोड़फोड़... ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। भोपाल के काऊबॉय रेस्टोरेंट में वेलेंटाइन डे को लेकर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने की गुंडागर्दी और तोड़फोड़। शिवसेना के 10 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज की चेतावनी डायरेक्ट मैसेज में की ये गलती तो बंद हो जाएगा अकाउंट, जानें क्या है। नया नियम तोड़फोड़ करने वालों में तीन महिलाएं भी शामिल शिवसेना के जिन 10 कार्यकर्ताओं को गिरफ़्तार किया गया है। उनमें तीन महिला कार्यकर्ता भी शामिल हैं। रेस्टोरेंट में इस दौरान कई परिवार और आम लोग खाना खा रहे थे। इन लोगों से भी कार्यकर्ताओं ने बदतमीजी की। भोपाल पुलिस ने कल शाम सभी आरोपियों के ख़िलाफ़ केस दर्ज किया था। और अब उनकी गिरफ़्तारी हुई है। वैलेंटाइन डे देश की संस्कृति के खिलाफ- कार्यकर्ता बताया जा रहा है। भोपाल में शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने पहले ही एलान कर दिया था। कि वह वैलेंटाइन डे नहीं मनाने देंगे, क्योंकि ये देश की संस्कृति के खिलाफ है। बड़ी बात यह है। कि जिस रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ की गई, उसकी सामने हबीबगंज पुलिस स्टेशन भी है। बावजूद इसके शिवसेना के इन कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...