सोमवार, 15 फ़रवरी 2021

ब्रिटिश प्रधानमंत्री करेंगे जी-7 बैठक की अध्यक्षता

ब्रिटिश प्रधानमंत्री करेंगे जी-7 बैठक की अध्यक्षता

लंदन/ नई दिल्ली। इस वर्ष 19 फरवरी को होने वाले जी-7 की बैठक में ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता करेंगे। ब्रिटिश प्रधानमंत्री कार्यालय डाउनिंग स्ट्रीट के अनुसार यह बैठक जून में ब्रिटेन की अध्यक्षता में होने वाली इस शक्तिशाली समूह के शिखर सम्मेलन का ही एक हिस्सा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन भी बैठक में कोरोना वायरस वैश्विक अर्थव्यवस्था और चीन के साथ उनके व्यवहार को लेकर चर्चा करेंगे। व्हाइट हाउस से मिली जानकारी के अनुसार यह अप्रैल के बाद से दुनियां के अमीर लोकतंत्र के जी-7 समूह के शीर्ष नेताओं की पहली बैठक है। इस सम्मेलन में भारत दक्षिण कोरिया और आस्ट्रेलिया के नेताओं को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। इस सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी हिस्सा लेंगे जबकि ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन इस वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बता दें अमेरिका के नये राष्ट्रपति जो बिडेन पहली बार किसी अंतर्राष्ट्रीय मंच पर बतौर राष्ट्रपति सम्बोधन करेंगे। इस दौरान वे कोरोना वायरस से निपटने के लिये वैश्विक सहयोग की आवश्यकता और बहुपक्षीय संबंधों को लेकर अपना पक्ष रखेंगे। साथ ही कोरोना वैक्सीनेशन प्रोग्राम यानि वेक्सीन के निर्माण वितरण और आपूर्ति को लेकर भी जानकारी साझा कर सकते हैं। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति से अमेरिकी लोगों को कई सारी उम्मीदें हैं। ऐसे में बतौर राष्ट्रपति जो बिडेन के संबोधन के अलावा इंटरनेशनल मार्केट पर भी सबकी खास नजर होगी। वे औद्योगिक राष्ट्रों की आवश्यकता पर बात करेंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनकी अर्थव्यवस्था के बेहतर होने से महिलाओं और वंचित समूहों के सदस्यों सहित सभी श्रमिकों को लाभ मिले। व्हाइट हाउस के अनुसार विश्व की प्रमुख लोकतांत्रिक बाजार अर्थव्यवस्थाओं के नेताओं के साथ यह वर्चुअल बैठक वैश्विक कोरोना महामारी को पराजित करने और वैश्विक अर्थव्यवस्था के पुनर्निर्माण की योजना पर चर्चा करने हेतु राष्ट्रपति बिडेन के लिये एक अवसर प्रदान करेगा।
जी-7 क्या है...
जी-7 दुनियां की सात सबसे बड़ी कथित विकसित और उन्नत अर्थव्यवस्था वाले देशों का समूह है। इसमें कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका शामिल हैं। इसे ग्रुप ऑफ़ सेवन ( जी-7 समूह) भी कहते हैं। शुरुआत में यह छह देशों का समूह था। इसकी पहली बैठक साल 1975 में हुई थी। इस बैठक में वैश्विक आर्थिक संकट के संभावित समाधानों पर विचार किया गया था। पिछले साल कनाडा इस समूह में शामिल हो गया और इस तरह यह जी-7 बन गया। इस समूह की अध्यक्षता प्रत्येक सदस्य देश बारी-बारी से करता है। और दो दिवसीय वार्षिक शिखर सम्मेलन की मेजबानी करता है। शिखर सम्मेलन के अंत में एक सूचना जारी की जाती है। जिसमें सहमति वाले बिंदुओं का जिक्र होता है।

5 नक्सलियों ने आईजी के समक्ष किया आत्मसमर्पण

5 नक्सलियों ने आईजी के समक्ष किया आत्मसमर्पण

नारायणपुर। जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन कार्यक्रम केद तहत रविवार को पांच नक्सलियों ने आईजी सुंदरराज पी के समक्ष आत्मसमर्पण किया। नारायणपुर एसपी नीरज चंद्राकर ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में सोनू पर शासन द्वारा 08 लाख और सोमारु पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था। जिले में इस समय जिला बल, छस बल, एसटीएफ और आईटीबीपी के द्वारा लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के कारण नक्सलियों पर दबाव बढ़ता जा रहा है। वे शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं।
एसपी ने बताया कि रविवार को जिन पांच नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। उनमें सोनू उर्फ मोहन कुरसाम, सुखलाल उर्फ जोगेश, काना उर्फ मोटू पोयाम, राजू पोयाम और सोमरु कोर्राम शामिल हैं। इन पांचों नक्सलियों में से सोनू जहां सेक्शन कमांडर है। तो सुखलाल मिलिशिया सदस्य है। इसके अलावा काना, राजू और सोमारु ये तीनों भी मिलिशया सदस्य व मिलिशिया कमांडर हैं। पांचों नक्सली 2018 में इरपानार एंबुश की घटना, ग्राम धनोरा और रायनार के बीच रोड में एंबुश की घटना, जड्डा में हुई फायरिंग की घटना के साथ ही 2018 में ही कच्चापाल के जंगल में जवानों पर फायरिंग करने की घटना में शामिल थे।

जांच: दो लोगों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

टूलकिट दस्तावेज जांच। दो लोगों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी
अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। किसानों के प्रदर्शन से जुड़ी टूलकिट सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है। मामले में जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि की गिरफ्तारी के दो दिन बाद वारंट जारी किए गए हैं। कुछ आलोचकों का कहना है। कि ‘टूलकिट भारत में प्रदर्शनों को हवा देने की उनकी साजिश का सबूत है। दिशा रवि (21) को गत शनिवार को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया था। और दिल्ली की एक अदालत ने उसे रविवार को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने बताया कि निकिता जैकब और शांतनु के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। इन पर दस्तावेज तैयार करने और खालिस्तान-समर्थक तत्वों के सीधे सम्पर्क में होने का आरोप है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा निकिता जैकब और शांतनु के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। दोनों टूलकिट मामले में वांछित हैं। उनपर दस्तावेज तैयार करने और खालिस्तान-समर्थक तत्वों के सीधे सम्पर्क में होने का संदेह है। पुलिस दोनों को पकड़ने के लिए मुम्बई अन्य स्थानों पर छापेमारी कर रही है।
दिल्ली पुलिस ने रविवार को दावा किया था। कि दिशा रवि ने टूलकिट गूगल डॉक’ का सम्पादन किया था। और दस्तावेज को तैयार करने और उसे फैलाने की वह मुख्य षड्यंत्रकारी हैं। पुलिस ने आरोप लगाया, भाारत के खिलाफ वैमनस्य फैलाने के लिए रवि और अन्य ने खालिस्तान-समर्थक समूह ‘पोएटिक जस्टिस फाउंडेशन’ के साथ साठगांठ की। दिल्ली पुलिस ने ट्वीट कर दावा किया, ” ग्रेटा थनबर्ग के साथ टूलकिट साझा करने वालों में से रवि भी एक थीं। केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली से लगी सीमाओं पर किसानों के प्रदर्शन को समर्थन देते हुए जलवायु परिवर्तन कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने यह टूलकिट साझा की थी। टूलकिट’ में ट्विटर के जरिये किसी अभियान को ट्रेंड कराने से संबंधित दिशानिर्देश तथा सामग्री होती है। पुलिस ने रविवार को एक अदालत से कहा था कि भारत सरकार के खिलाफ कथित तौर पर बड़े स्तर पर साजिश रचने और खालिस्तानी आंदोलन में भूमिका को लेकर जांच करने के लिए उसकी हिरासत की आवश्यकता है।
इस बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिशा रवि की गिरफ्तारी को लोकतंत्र पर अभूतपूर्व हमला करार दिया। केजरीवाल ने ट्वीट किया। 21 वर्षीय दिशा की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर अभूतपूर्व हमला है। हमारे किसानों का समर्थन करना कोई अपराध नहीं है।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिशा रवि की गिरफ्तारी से जुड़ी खबर साझा करते हुए ट्वीट किया बोल कि लब आज़ाद हैं। तेरे, बोल कि सच ज़िंदा है। अब तक! वो डरे हैं। देश नहीं। कांग्रेस नेता ने कहा भारत खाामोश नहीं होने वाला है।
वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी इसी मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, डरते हैं। बंदूकों वाले एक निहत्थी लड़की से, फैले हैं। हिम्मत के उजाले एक निहत्थी लड़की से। उल्लेखनीय है। कि किसानों के प्रदर्शन से जुड़ी टूलकिट सोशल मीडिया पर साझा करने में संलिप्तता के आरोप में दिशा रवि को बेंगलुरू से गिरफ्तार किया गया है।
केन्द्र के नए कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान 26 जनवरी को पुलिस के साथ हिंसक झड़प हो गई थी। गणतंत्र दिवस पर हुई इस झड़प में 500 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए थे। और एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई थी। इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने गूगल और अन्य सोशल मीडिया कम्पनियों से वह टूलकिट बनाने वालों से जुड़े ईमेल आईडी, डोमेन यूआरएल और कुछ सोशल मीडिया अकाउंट की जानकारी देने को कहा था। जो जलवायु परिवर्तन कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग और अन्य ने यह टूलकिट ट्विटर पर साझा की थी।

एससी का नोटिस, लोगों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य

व्हाट्सएप को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, कहा- लोगों की निजता की रक्षा करना हमारा कर्तव्य
अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने व्हाट्सएप पर यूरोपीय उपयोगकर्ताओं की तुलना में भारतीयों के लिए निजता के कम मानकों का आरोप लगाने वाली एक नई याचिका पर सोमवार को केंद्र और संदेश भेजने वाले एप को नोटिस जारी कर चार हफ्ते में उनसे जवाब मांगा। शीर्ष अदालत ने कहा कि लोगों को गंभीर आशंका है। कि वे अपनी निजता खो देंगे और उनकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे ने करमान्या सिंह सरीन के अंतरिम आवेदन पर सरकार और फेसबुक की मिल्कियत वाले व्हाट्सएप को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस 2017 की लंबित एक याचिका में दायर अंतरिम आवेदन पर जारी किया गया है। शीर्ष अदालत ने कहा कि लोग कंपनी से ज्यादा अपनी निजता को अहमियत देते हैं। भले ही कंपनी का मूल्य अरबों रुपये का हो। व्हाट्सएप ने शीर्ष अदालत से कहा कि यूरोप में निजता को लेकर विशेष कानून है। अगर भारत में भी ऐसा ही कानून होगा, तो उसका पालन करेंगे।

तेल-गैस की कीमतों पर हुआ सियासी घमासान

तेल-गैस की कीमतों पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने सिलेंडर के साथ की प्रेस कॉन्फ्रेस
अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी के विरोध में सोमवार को सिलेंडर के साथ संवाददाता सम्मेलन में पहुंचीं और सरकार से बढ़ी हुई कीमतें तत्काल वापस लेने की मांग की। उन्होंने सरकार पर ‘कुप्रबंधन, मुनाफाखोरी करने और आम लोगों की फिक्र नहीं करने’ का आरोप लगाया और सवाल किया कि संप्रग सरकार के समय सिलेंडर लेकर सड़क पर बैठने वाली भाजपा की महिला नेता अब चुप क्यों हैं। और अब 50 रुपये बढ़ा दिए गए। यही नहीं, दो महीने के भीतर सिलेंडर की कीमत में 175 रुपये की वृद्धि की जा चुकी है। आज के समय में दिल्ली में एक सिलेंडर 769 रुपये का बिक रहा है।
उन्होंने दावा किया, ”संप्रग सरकार के समय एक सिलेंडर की कीमत 400 रुपये के करीब थी। उस समय कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा थी। लेकिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित रखा गया था। अब पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें आसमान छू रही हैं। इस सरकार के कुप्रबंधन के कारण देश को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है।
कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया यह सरकार डीजल पर उत्पाद शुल्क को आठ गुना और पेट्रोल पर ढाई गुना बढ़ा चुकी है। इस सरकार की कृपा है, कि देश ने पेट्रोल की कीमत के मामले में शतक लगा दिया है। और नया कीर्तिमान गढ़ दिया है। ऐसा लगता है, कि इस सरकार को आम आदमी की रत्ती भर फिक्र नहीं है। सुप्रिया ने सवाल किया कि क्या सरकार का काम ‘मुनाफाखोरी’ करना है।
उन्होंने कहा, हमारी सरकार से मांग है।कि बढ़ी हुई कीमतें वापस ली जाएं और उत्पाद शुल्क कम करके लोगों राहत दी जाए। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, ”प्रधानमंत्री जी और कांग्रेस की सरकार में कीमत 10 रुपये बढ़ने पर सिलेंडर लेकर सड़क पर उतरने वाली महिला नेता से पूछना चाहती हूं। कि क्या आज सत्ता का सुख इतना बड़ा हो गया है। कि वह बोल नहीं पा रही हैं। आपको पता है कि मैं किसके बारे में बात कर रही हूं।

सनातन धर्म: भगवान के प्रथम विवाह की चर्चा हुई

सनातन धर्म सभा मन्दिर में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में पूज्य श्री स्वामी नारायण चैतन्य महराज रुद्रपुर द्वारा भगवान के प्रथम विवाह की चर्चा करते हुए भक्तों से बताते हैं, कि महाराज सुखदेव महाराज राजा परीक्षित से बोले सुनो राजन विदर्भ देश के राजा भीष्मक की एक बेटी थी। जिसका नाम रुकमणी था। विश्वक के पांच बेटे थे। भाइयों में एकलौती बहन थी। रुकमणी भीष्मक अपनी पुत्री के विवाह के लिए योग्य वर का विचार मन में कर रहे थे।
और अपने पुत्रों से परामर्श लिया कि मेरा मन हो रहा है। क्यों ना द्वारिकाधीश कृष्ण के साथ तुम्हारी बहन रुक्मणी का विवाह कर दिया जाए इस बात से रुक्मी नाराज हो गया जब रुकमणी जी को मालूम हुआ कि मेरा विवाह शिशुपाल के साथ हमारे भाई करने के लिए तैयार हैं। तो रुकमणी जी ने मन ही मन द्वारिकाधीश का स्मरण करते हुए मन से वर्ण कर लिया और पंडित जी के द्वारा प्रेम पत्र अपना संदेश रुकमणी जी ने भगवान द्वारिकाधीश के पास भेजा भगवान प्रेम पत्र को पढ़कर विदर्भ देश के लिए अपना रथ लेकर रुकमणी की ओर बढ़ाते चले गए सैनिक देखते जा रहे है।
वाह गजब की जोड़ी है। भगवान ने रुक्मणी को इशारा करते हुए रुकमणी जी का हाथ पकड़कर रथ में बैठा लिया और हवा में बातें करते रुकमणी हरण करके भगवान द्वारिका पुरी ले आए प्रभु का प्रथम विवाह भीष्मक की पुत्री लक्ष्मी स्वरूपा कन्या भगवती रुक्मणी के साथ संपन्न हुआ लक्ष्मी केवल नारायण की है । और नारायण की ही रहेगी जो अपने आप को लक्ष्मीपति समझने की चेष्टा करता है। उन्हें फिर शीशपाल की तरह रोना पड़ता है।
इस मौके पर पंडित विजय कुमार शास्त्री सनातन धर्म मंदिर सभा के अध्यक्ष वेदराज बजाज जय किशन अरोरा सुजीत बत्रा सोमनाथ छाबड़ा किशन बत्रा लालचंद बत्रा विजय अरोरा गुलशन कालरा अशोक भुड्डी राजकुमार भुड्डी अशोक बंगा राजमणि लवली हुड़िया लेखराज भुड्डी लेखराज नागपाल ज्ञानचंद बजाज पंकज सेतिया मनीष फुटेला गुलशन मुरादिया जगमोहन बजाज धर्मचंद खेड़ा हरिशचंद्र छाबड़ा साबुन ज्योति छाबड़ा अनीता भुड्डी राधा बजाज मधु नागपाल ज्योति छाबड़ा राजबाला चौहान प्रीति सुधा फूलारानी सत्या सुखीजा निर्मला मित्तल आदि मौजूद थे।

तपोवन सुरंग से 3 शव बरामद, मृतक संख्या 53 हुई

चमोली आपदा: तपोवन सुरंग से तीन शव और बरामद, मृतकों की संख्या 53 हुई
 पंकज कपूर
चमोली। उत्तराखंड की आपदा प्रभावित तपोवन सुरंग से सोमवार को तीन शव और बरामद किए गए। पिछले एक सप्ताह से ज्यादा समय से फंसे 25-35 लोगों को बाहर निकालने के लिए सुरंग में सेना सहित विभिन्न एजेंसियों का संयुक्त बचाव और तलाश अभियान चल रहा हैं। पुलिस ने बताया कि मलबे और गाद से भरी तपोवन सुरंग से अब तक नौ शव निकाले जा चुके हैं। रविवार को सुरंग से छह शव बरामद किए गए थे। ऋषिगंगा घाटी में 7 फरवरी को आई बाढ़ के समय एनटीपीसी की 520 मेगावाट तपोवन-विष्णुगाड जलविद्युत परियोजना की इस सुरंग में लोग कार्य कर रहे थे। निर्माणाधीन तपोवन-विष्णुगाड परियोजना को हुई भारी क्षति के अलावा, रैणी में स्थित 13.2 मेगावाट ऋषिगंगा जलविद्युत परियोजना भी बाढ़ से पूरी तरह तबाह हो गई थी।
अब तक चमोली जिले के आपदाग्रस्त क्षेत्रों से कुल 53 शव बरामद हो चुके हैं। जबकि 150 अन्य अभी भी लापता हैं। लगातार तलाश और बचाव अभियान का जायजा ले रहीं चमोली की जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने लापता लोगों के शव बरामद होने पर बचाव दलों को इसी तरह तेजी से कार्य करने को कहा है। एक सप्ताह से सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा प्रतिवादन बल और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस का संयुक्त बचाव अभियान जारी है।  तपोवन बैराज क्षेत्र में जहां पोकलैंड और जेसीबी मशीनें युद्धस्तर पर कार्य कर रही हैं। वहीं नदी किनारे जिला प्रशासन के नेतृत्व में खोजबीन का कार्य जारी है।
जिलाधिकारी स्वाति ने बताया कि रैणी क्षेत्र में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम मलबे में लापता लोगों की तलाश कर रही है। उन्होंने कहा कि मौके पर एक हैलीकॉप्टर भी तैयार है। जिससे अगर कोई व्यक्ति जीवित अवस्था में मिले तो उसे तत्काल मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

टीकाकरण अभियान ने 'भारत' का नाम रोशन किया

अश्वनी उपाध्याय   

गाजियाबाद। यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी गाजियाबाद में प्रथम चरण के कोविड टीकाकरण अभियान में टीका लगवाने वालों को 15 फरवरी को दूसरे एवं अंतिम टीके की डोज लगाई गयी। साथ ही उन्हें फाइनल वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट भी कोविड पोर्टल से डाउनलोड कर दिया गया। साथ ही साथ आज यशोदा कौशाम्बी सेंटर पर पहले डोज का भी टीकाकरण किया गया। जिसमें हॉस्पिटल के कार्यकारी निदेशक शुभांग अरोड़ा को भी टीका लगाया गया। शुभांग ने टीका लगवा कर अपने को गौरवान्वित महसूस किया और उन्होंने सरकार के इस टीकाकरण अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह एक अभूतपूर्व अभियान है। जिसने भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है और जिस प्रकार से भारत ने अपने पड़ोसी देशों को वैक्सीन उपलब्ध कराई है। वह अत्यंत सराहनीय है और आज हम भारत के नागरिक इस पर गर्व  करते हैं। 100 से भी ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई गयी। हॉस्पिटल के ही 65 वर्षीय डॉक्टर आर के मणि ने टीके की दूसरी डोज लगवाई और वरिष्ठ नागरिकों  के लिए मिसाल कायम कर दी।  डॉ मणि हॉस्पिटल की कोविड-19 प्रबंधन एवं स्ट्रेटजी के निदेशक भी हैं। उनको प्रथम चरण में सबसे पहला टीका लगाया गया था। रविवार को दूसरी डोज लगवाने के बाद डॉ मणि ने कहा कि कोविड पैंडेमिक से निपटने के लिए निर्णात्मक कदम बढ़ा रहे हैं।

दिल्ली में मिलेंगी यूपी से भी महंगी शराब, कीमत

अश्वनी उपाध्याय   

गाजियाबाद। गाज़ियाबाद में ऐसे लोगों की कमी नहीं है। जो दिल्ली से सस्ती शराब खरीदकर पीते हैं। इन सभी के लिए बुरी खबर है, अब दिल्ली में यूपी से महंगी मदिरा मिलेगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति में शराब पर करीब 50 फीसदी तक शुल्क बढ़ाया जाएगा। साथ ही शराब के ठेके के लिए लाइसेंस देने की प्रक्रिया में भी बड़े बदलाव किए जाएंगे। राज्य सरकार मदिरा सेवन के लिए उम्र की बाध्यता पर भी विचार कर रही है। इसे और घटाया जा सकता है। दरअसल अन्य राजनीतिक दलों व स्वयंसेवी संस्थाओं ने शराब पीने की उम्र कम करने के प्रस्ताव का विरोध किया था। माना जा रहा है कि अब दिल्ली-यूपी में मदिरा की कीमतों में ज्यादा अंतर नहीं रहेगा। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी नीत राज्य सरकार ने दो महीने पहले इस बारे में घोषणा की थी। इसमें कहा गया था कि नई आबकारी नीति तैयार की जा रही है। इसके लिए विशेषज्ञों की एक समिति गठित की गई है। हालांकि नई पॉलिसी को लेकर नागरिकों से भी सुझाव मांगा गया है। इसी विशेषज्ञ समिति ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर मंत्रिपरिषद को सौंप दी है। इसमें शराब बिक्री में ठेके के आवंटन से जुड़े कई बिंदुओं पर सुधार की सिफारिश की गई है। साथ ही समिति ने शराब की कीमतों में वृद्धि करने का सुझाव दिया है।

हाउस टैक्स में बढ़ोतरी को लेकर जमकर हंगामा हुआ

अश्वनी उपाध्याय   

गाजियाबाद। नगर निगम की बोर्ड बैठक में रविवार को हाउस टैक्स में बढ़ोतरी सहित कई विषयों को लेकर जमकर हंगामा हुआ। पार्षद रजनी देवी का कहना था कि जो हाउस टैक्स प्रस्तावित किया गया है। उसको कर लागू कर दिया गया तो कोरोना काल में लोग परेशान हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर हाउस टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव वापस नहीं लिया गया तो मुख्यमंत्री आवास पर धरना देना पड़े, तो पीछे नहीं हटेंगी। पार्षद मनोज चौधरी ने भी हाउस टैक्स बढ़ाने का विरोध किया। साथ ही उन्होंने लाइट विभाग में घोटाले का आरोप भी लगाया। पार्षद आनंद चौधरी ने भी हाउस टैक्स बढ़ाने का विरोध किया। पार्षद अनिल स्वामी का कहना है कि किसी भी सूरत में हाउस टैक्स में बढ़ोतरी नहीं होनी चाहिए। जो मकान हाउस टैक्स से छूटे हैं, उनसे हाउस टैक्स वसूल कर निगम इनकम बढ़ा सकता है। पार्षद आनंद चौधरी का कहना था कि नगर निगम में पार्किंग में घोटाला हो रहा है। पार्षद एसके माहेश्वरी ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि अगर विकास कार्य नहीं कराने है तो क्या मैं सल्फास खा लूं या नगर निगम से इस्तीफा देकर चला जाऊं। उन्होंने कहा कि अधिकारी पार्षदों का सम्मान नहीं करते हैं। पार्षद अनिल स्वामी ने कंप्यूटर ऑपरेटर का वेतन बढ़ाने की भी मांग की। मेयर आशा शर्मा का कहना था कि टैक्स को लेकर अलग से बैठक बुलाई जाएगी। निगम बोर्ड की बैठक में आज चालू वित्त वर्ष का मूल और पुनरीक्षित बजट पेश किया गया। मूल बजट में 1077 करोड़ रुपये की आय और 846 करोड़ रुपये का व्यय दिखाया गया। जबकि पुनरीक्षित बजट में 1015 करोड़ रुपये की आय और 892 करोड़ रुपये का व्यय दिखाया गया है। दोनों ही बजट को इससे पहले कार्यकारिणी में पेश किया गया था। कुछ संशोधनों के बाद कार्यकारिणी से बजट पहले ही पास हो चुका है। बजटीय बैठक में कई मसलों को लेकर जमकर हंगामा भी हुआ। लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में बोर्ड की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मेयर आशा शर्मा ने की। इस दौरान नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर आदि अधिकारी मौजूद रहे। बजट को एकाउंट अफसर एके मिश्रा ने सदन में पेश किया। मूल बजट की बात करें तो उसमें 353 करोड़ रुपये प्रारंभिक अवशेष दिखाया गया और 723 करोड़ रुपये की शुद्ध आय दिखाई गई है। दोनों का जोड़ यानी कुल आय 10,077 करोड़ रुपये दिखाई गई है। चालू वित्त वर्ष में विकास कार्यों पर कुल निगम ने 846 करोड़ रुपये खर्च करने का फैसला किया है। इसमें सबसे बड़ा खर्च निर्माण विभाग पर किया गया है। पुनरीक्षित बजट में आय और व्यय अलग-अलग दर्शाए गए हैं। पुनरीक्षित बजट में प्रारंभिक अवशेष 353 करोड़ रुपये दर्शाया गया है। शुद्ध आय निगम ने इसमें 661 करोड़ रुपये दिखाई है। इस तरह से औसत आय 1015 करोड़ रुपये दिखाई गई है जबकि व्यय 982 करोड़ रुपये दर्शाया गया है। इस तरह से नगर निगम के मूल और पुनरीक्षित बजट के आंकड़ों में भी काफी अंतर है और इस पर भी सदन में विस्तार से चर्चा की गई है। पुनरीक्षित बजट में आय सबसे अधिक अवस्थापना निधि मद से 157 करोड़ रुपये दर्शाई गई है। सबसे ज्यादा व्यय 201 करोड़ रुपये विकास कार्यों पर खर्च करने का आंकड़ा जारी किया गया है। हाउस टैक्स में हो रहे खेल को लेकर नगर निगम बोर्ड की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। भाजपा पार्षद राजीव शर्मा नीचे जमीन पर बैठ गए इसको लेकर जमकर हंगामा हुआ।

कौशाम्बी: अवैध तमंचा उपकरण के साथ 2 गिरफ्तार

कौशाम्बी। सैनी कोतवाली के सिराथू चौकी इंचार्ज हेमंत मिश्रा मय हमराहियों वध को ले जा रही गाय व गौवध के उपकरण व 315 बोर तमंचे के साथ 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार मुखबिर की सटीक सूचना पर गाय काटने जा रहे दो अभियुक्त को चौकी इंचार्ज हेमंत मिश्र मय हमराहियों मौके पर पहुंचकर गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में मोबिन अहमद हशीमुद्दीन निवासी कुरमुरीदन व सोनू नट पुत्र इकरामुद्दीन निवासी गाजी का पुरवा नगर पंचायत सिराथू थाना सैनी शामिल है। जिनके कब्जे से एक अदद गौवंश वध करने का उपकरण तथा अभियुक्त सोनू नट के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा मय कारतूस बरामद कर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने माननीय न्यायालय को सुपुर्द कर दिया।
सन्तलाल मौर्य 

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...